Home Blog Page 2608

खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा पर ट्वीटर वार: पूर्व सीएम रमन सिंह के सवाल पर सीएम भूपेश ने ‘पुष्पा’ वाले अंदाज दिया जवाब

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी घोषणा पर सियासी संग्राम मच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ट्वीट किया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय के उनके वादों को याद दिलाया। मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने ‘पुष्पा’ वाले अंदाज में जवाब दिया है।

डॉक्टर रमन के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि …

 

 

ब्रेकिंग: CRPF के बंकर पर बम फेंकने वाली बुर्काधारी वाली हसीना गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्काधारी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि मंगलवार को बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने का वीडियो सामने आया था।

सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने महिला बैग से पेट्रोल बम निकालकर सीआरपीएफ बंकर पर फेंकती नजर आती है। इसके बाद वहां आग लग जाती है, जिसे सीआरपीएफ कर्मी बुझाते दिखते हैं।

महिला की पहचान हसीना अख्तर के तौर पर हुई है, जिसके ताल्लुक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से रहे हैं। इसके अलावा वह पहले भी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रही है।

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ बंकर पर बम फेंकने वाली महिला की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा हसीना अख्तर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हसीना अख्तर के खिलाफ उत्तर कश्मीर के अलग-अलग थानों में तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज है।

हसीना के आसिया अंद्राबी से भी ताल्लुक

पुलिस ने कहा कि हसीना अख्तर लश्कर-ए-तैयबा के ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करती रही है। यही नहीं उसके दुख्तरान-ए-मिल्लत संगठन की मुखिया आसिया अंद्राबी से भी ताल्लुक रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हसीना अख्तर के खिलाफ 2019 में यूएपीए के तहत हंदवाड़ा में केस दर्ज किया गया था।

हसीना अख्तर पर यह केस लश्कर-ए-तैयबा के पोस्टर चिपकाने के आरोप में दर्ज किया गया था। इसके बाद एक और मामला उसके खिलाफ दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गई थी।

शरद पवार की मदद से राज्यसभा जाएंगे गुलाम नबी आजाद? मुलाकात के बाद अटकलें

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के साथ देर रात हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में तेजतर्रार अटकलों को हवा दे दी है। जिसमें कहा जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद शरद पवार की मदद से राज्यसभा जाएंगे, बता दें कि दोनों की यह मुलाकात राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। यह भी बता दें कि आजाद और पवार की बैठक दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास से कुछ ही दूरी पर हुई है।

वह इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। बीते साल उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। फिलहल वह दोनों में से किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। आजाद कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन चाहने वाले समूह यानी जी-23 के नेता हैं। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि उनकी अपनी पार्टी, उन्हें राज्यसभा सांसद बनने का मौका फिर से दे।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, “मैं शरद पवार जी से मिलता रहता हूं। वास्तव में मैं अक्सर अपने कई राजनीतिक सहयोगियों से मिलता हूं। पवार जी और मैंने 40 से अधिक वर्षों तक एक साथ काम किया है।

आजाद ने कहा कि, कांग्रेस कार्य समितियों के साथ-साथ पीवी नरसिम्हा राव सरकार और यूपीए सरकार के मंत्रिमंडलों में भी हम दोनों साथ थे।” उन्होंने आगे कहा, ”कांग्रेस और राकांपा वैसे भी पहले चचेरे भाई हैं। पवार जी से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।”

बिना मिले ही खतरनाक कैदी को दिल दे बैठी मनोविज्ञान की छात्रा, सीने पर गुदवा लिया लुटेरे के नाम का टैटू

Woman Love With Prisoner: ‘प्यार’ ऐसी बला है, जो किसी को भी किसी से हो सकता है. प्यार न जाति देखता है न धर्म, न रंग देखता है न कद. प्यार बस हो जाता है. किसी को किसी की आवाज अच्छी लग सकती है, किसी को किसी के बालों से प्यार हो सकता है. किसी को किसी की आंखों से तो किसी को किसी की आदतों से प्यार हो सकता है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब वाकया इंग्लैंड से सामने आया है.

खतरनाक लुटेरे के प्यार में गिरफ्तार हुई साइकोलॉजी की छात्रा

‘द मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, साइकोलॉजी की एक ब्रिटिश छात्रा को एक खतरनाक कैदी से प्यार हो गया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की को इस कैदी से बिना मिले ही उससे प्यार हो गया और लड़की ने कैदी के लिए कुछ ऐसा कर लिया, जिसके बारे में जानकर आप सोंच में पड़ जाएंगे. इस लड़की ने खतरनाक अपराधी के नाम का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया. लड़की ब्रिटेन के ब्रिस्टल में रहती है.

जैकी मैकडॉनल्ड नाम की 30 साल की साइकोलॉजी की छात्रा ने साल 2019 में ‘Write a Prisoner’ में साइन अप किया था. इसके बाद उसने 31 साल के एलेक्ज़ेंडर नामक कैदी से बात करनी शुरू की थी. यह कैदी लूट के मामले में जेल में बंद था. बात करते-करते जैकी को कैदी की आवाज से प्यार हो गया. जैकी को लुटेरे की बातें इतनी पसंद आईं कि उसने कैदी को अपना दिल दे दिया.

बिना मिले ही कैदी से हो गई बेपनाह मोहब्बत

मनोविज्ञान की छात्रा को उस कैदी की बातों से इतना प्यार हो गया कि 3 महीने के अंदर ही उसने बिना मिले और बिना देखे ही अपराधी के नाम का टैटू अपने सीने पर करवा लिया. इसके बाद वह अपराधी से मिलने अमेरिका पहुंच गई. एक-दूसरे से पहली बार मिलने के बाद अपराधी ने जेल में ही लड़की को प्रपोज कर दिया. इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली. जैकी का कहना है कि एलेक्जेंडर साल 2025 तक बाहर आ जाएगा. इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे.

दुल्हन की जगह सास को वरमाला पहनाने लगा दूल्हा, स्टेज पर ही मच गया बवाल; देखें Video

Bride Groom Video: इंटरनेट पर शादियों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. शादियों के वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. वीडियो अगर दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा हो तो लोग वीडियो को बहुत ही चाव से देखते हैं. आपने कई बार शादी के मौके पर बवाल देखा होगा. अक्सर बारात में कई लोग शराब पीकर उत्पात मचाते हैं. सोचिए अगर दूल्हा ही शराब पीकर आ जाए और स्टेज पर दुल्हन की जगह अपनी सास को ही वरमाला पहनाने लगे तो क्या होगा?

दुल्हन की जगह सास को पहनाने लगा वरमाला
इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं. इस वीडियो में दूल्हा शराब के नशे में दिखाई दे रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है. इसी चक्कर में स्टेज पर जयमाला के दौरान वह दुल्हन की बजाय अपनी सास को वरमाला पहनाने लगता है. वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन दोनों खडे़ हैं. स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा होता है. दूल्हा अपने हाथों में वरमाला लिए दिखाई देता है. इसके बाद जब उससे दुल्हन को वरमाला डालने के लिए कहा जाता है तो वह नशे में दुल्हन की जगह उसकी मां को वरमाला पहनाने लगता है. यह देख आस-पास खड़े लोग उसे रोकते हैं. देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/_.chutiyapa._/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c9b3d271-cc81-4552-9ec4-9c5774dfb6ba&ig_mid=08E88CE8-C183-40EC-996A-8982026AC3F7

वरमाला डालने से पहले कुर्सी पर गिर जाता है दूल्हा
इसके बाद लोग दूल्हे से दुल्हन को वरमाला डालने के लिए कहते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा लोगों की बातें सुनकर अपने सिर को हिलाता है और फिर बड़ी मुश्किल से दुल्हन के गले में वरमाला डालने की कोशिश करता है. हालांकि वह नशे में इतना धुत था कि उससे संभला नहीं गया और दुल्हन को वरमाला डालने से पहले ही वह सोफे पर गिर जाता है. यह देख दुल्हन भी हैरान रह जाती है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है. वीडियो किसी नाटक का पार्ट भी हो सकता है.

जिलाधीश की एक और पहल, बन्द पड़े वाटर ATM से अब मिलेगा ठंडा पानी… दो साल से बंद पड़े थे निगम के वाटर एटीएम…

कोरबा ।कोरबा नगर निगम क्षेत्र में स्थापित वाटर एटीएम से लोगों को अब पीने का पानी मिलना शुरू हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने ग्रीष्म ऋतु व बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए चौक-चौराहों, ज्यादा आवाजाही वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों आदि में पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में शहर में स्थापित वाटर एटीएम मशीन का सुधार कार्य किया जा चुका है। अब शहर के सात स्थानों से शुद्ध पीने का पानी मिलना शुरू हो गया है। इन वाटर एटीएम मशीनों में निगम क्षेत्र के बुधवारी बाजार, मानिकपुर बाजार, स्मृति उद्यान निहारिका रोड, टाप इन टाउन होटल के पास, चेकपोस्ट बालको रोड, जेलगांव चौक एवं सीएसईबी चौक में वाटर एटीएम पूर्ण रूप से चालू हो गये हैं। इन वाटर एटीएम से लोग शुद्ध ठंडा पेयजल प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम ने लोगों को सस्ता व शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वाटर एटीएम स्थापित किया है। तकनीकी कारणों से कुछ समय से कुछ वाटर एटीएम बंद हो गए थे। जिसे सुधार लिया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में लगभग 50 स्थानों पर प्याऊ संचालित कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। ग्रीष्म ऋतु का आगाज हो चुका है तथा क्रमशः तापमान बढ़ रहा है, गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, जरूरतमंदों व आमनागरिकों को ठंडा व शुद्ध पेयजल सुगमता के साथ मिल सके, इसके मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती साहू ने विभिन्न चौक-चौराहों, ज्यादा आवाजाही वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गाे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड सहित आवश्यकतानुसार अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था किए जाने के निर्देश निगम केा दिए हैं।

Rimi Sen के साथ बिजनेसमैन ने किया फ्रॉड, 4.14 करोड़ रुपये लेकर फरार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने गोरेगांव के एक बिजनेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. रौनक जतिन व्यास नाम के शख्स पर रिमी ने 4.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का इल्जाम लगाया है. रिमी का कहना है कि शख्स ने उनसे इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे लिये थे. खार पुलिस ने रौनक पर आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है. मुजरिम की तलाश भी की जा रही है.

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात

खबर है कि रौनक व्यास ने रिमी सेन को 28 से 30 परसेंट फायदे का लालच लेकर उनसे 4.14 करोड़ रुपये लिये थे. यह पैसे उन्होंने रिमी के प्रोडक्शन हाउस के जरिए एक नए बिजनेस वेंचर के लिए लिये थे. रिमी का कहना है कि उन्हें वापसी में कोई पैसा नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि बिजनेसमैन ने तब से उनसे हर तरीके से बातचीत बंद कर दी है. रिमी के मुताबिक, यह सब 2019 में शुरू हुआ था जब उनकी मुलाकात रौनक से अंधेरी के जिम में हुई थी.
ज्यादा फायदा होने का किया था वादा

इस मामले में पुलिस ने बताया कि रिमी सेन ने अपने बिजनेस पार्टनर से इस रौनक के ऑफर को डिस्कस किया था. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए उनके साथ एग्रीमेंट को साइन किया. उस समय रौनक ने रिमी को सिक्योरिटी के नाम पर 3.50 करोड़ रुपये दिए थे. फरवरी 2019 से लेकर जुलाई 2019 तक रिमी सेन ने व्यास के फर्म में एक करोड़ रुपये डाले. इसके बाद व्यास ने उन्हें इसके बदले 40 परसेंट रिटर्न देने का वादा किया था.
धोखाधड़ी का पता चलने पर की शिकायत

इसके बाद अक्टूबर 2019 से नवंबर 2020 तक रिमी ने 3.14 करोड़ रुपये और जमा किए थे. अब वादा किए गए समय पर रिमी सेन का पैसा उन्हें नहीं मिला तो उन्होंने रौनक व्यास से इस बारे पूछा. व्यास ने तब उन्हें कुछ बहाना बताया. इसके बाद मार्च 2020 में रिमी ने व्यास के पीछे पड़कर उससे तीन लाख रुपये निकलवाए थे. उसके बाद से उन्हें कोई पैसा नहीं मिला. परेशान होकर रिमी ने व्यास के दिए 3.50 करोड़ के चेक को जमा करवाया तो पता चला उसका बैंक अकाउंट ही बंद है. फिर रिमी को पता चला कि व्यास ने कभी कोई बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं किया था. तब उन्होंने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट करवाई.

NTPC ने वित्त वर्ष 2021-22 में फिर किया शानदार प्रदर्शन… 38 साल पुरानी कोरबा यूनिट-3 ने हासिल किया 101% से अधिक वार्षिक पीएलएफ …

कोरबा। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 22 में शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले साल की तुलना मं 14.6 फीसदी वृद्धि दर्ज करते हुए अपने ग्रुप का अब तक का अधिकतम 360 बीयू दर्ज किया है।
इस अवधि के दौरान एनटीपीसी ग्रुप ने एक ही दिन में अधिकतम 1215.68 एमयू (ग्रुप) और 1013.45 एमयू (एनटीपीसी) का अधिकतम उत्पादन दर्ज किया। कोयला आधारित प्लांट्स ने 88.8 फीसदी के उपलब्धता कारक के साथ 70.7 फीसदी का पीएलएफ का दर्ज किया। स्टैण्डअलोन आधार पर, एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष में 299 बीयू का उत्पादन किया, इस दृष्टि से कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
वित्तीय वर्ष 22 में एनटीपीसी ग्रुप की कुल इन्सटाॅल्ड क्षमता 4.7 फीसदी बढ़कर 3130 मेगावाॅट अतिरिक्त क्षमता के साथ 68940 मेगावाॅट तक पहुंच गई है। स्टैण्डअलोन आधार पर एनटीपीसी की क्षमता 4.1 फीसदी बढ़कर 54575 मेगावाॅट तक पहुंच गई है।
छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी कोरबा और उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी सिंगरौली, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। कोरबा युनिट-3 और सिंगरौली युनिट-4, दोनों की शुरूआत 38 साल पहले हुई ने क्रमशः 101 फीसदी और 99 फीसदी सालाना पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) दर्ज किया है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न सिर्फ एनटीपीसी के इंजीनियरों की प्रतिभा और विशेषज्ञता को दर्शाता है बल्कि इसके संचालन एवं रखरखाव तथा तकनीकी प्रणालियों में आधुनिक प्रथाओं की भी पुष्टि करता है।
कंपनी अपने नव्यकरणीय पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है और इसे गुजरात में कच्छ के रण में सबसे बड़े 4750 मेगावाॅट नव्यकरणीय ऊर्जा पार्क की स्थापना के लिए नवीन एवं नव्यकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से अनुमोदन मिल गया है। उम्मीद है कि एनटीपीसी राजस्थान में 10,000 मेगावाट क्षमता की स्थापना करेगी, जसके लिए आश्य पत्र जारी कर दिया गया है। एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गीगावाट नव्यकरणीय ऊर्जा क्षमता इन्सटाल करने के नए लक्ष्य हासिल करना है।
इस साल एनटीपीसी ने हरित हाइड्रोजन, अपशिष्ट से ऊर्जा एवं ई-मोबिलिटी जैसे नए कारोबार क्षेत्रों में भी अपना विस्तार किया। भारत के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक ने 2032 तक शुद्ध ऊर्जा घनत्व में 10 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य भी रखा है। एनटीपीसी ने ऊर्जा पर संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय वार्ता के तहत अपने ऊर्जा काम्पैक्ट लक्ष्यों की घोषणा भी की है। एनटीपीसी ऊर्जा काम्पैक्ट लक्ष्यों की घोषणा करने वाले दुनिया के कुछ ही संगठनों में से एक है।
विद्युत उत्पादन के अलावा एनटीपीसी ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा स्रोतों जैसे हाइड्रो एवं सौर ऊर्जा के उत्पादन में भी विविधीकरण किया है और हरित हाइडोजन समाधान ला रही है। विद्युत जगत की इस दिग्गज ने ईंधन सैल, ई-परिवहन एवं अपशिष्ट से ऊर्जा सहित कई विविध कारोबार क्षेत्रों में भी प्रवेश किया है।
इस अद्भुत उपलब्धि पर एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री बिस्वरूप बसु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्मचारियों बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी तरह उच्चतम योगदान देने के लिए उत्साहित एवं प्रेरित किया।

SP का क्विक डिसीजन… गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने टीम का गठन…

कोरबा। दीपका थाना के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप में चले गोलीकांड को लेकर एसपी ने क्विक डिसीजन लेते हुए आरोपियों को पकड़ने टीम गठित किया है।
बता दे कि आज दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम गोबरघोरा थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत स्थित पेट्रोल पंप में 02 बाइक में सवार युवक पेट्रोल डलवाने आए , ₹ 200 का पेट्रोल डलवाए और पेट्रोल डाल रहे सेल्समैन का बैग छीनने का प्रयास किया।बैग लूटने में असफल होने पर फायरआर्म्स से फायर कर फरार हो गए। मामले में थाना दीपका में अप क्र- 52/2022 धारा- 398,307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल स्वयं घटना स्थल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों का अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों के तलाश में भेजा गया है ।

बड़ी खबर: पेट्रोल पंप में चली गोली… कोयलांचल में मचा खलबली, VIDEO…

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में बाइक सवार युवकों ने गोली चलकर फरार हो गए है। कोयलांचल क्षेत्र में चली गोली से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

 

बता दें कि दीपका थाना क्षेत्र के जीटीपी पेट्रोल पंप के समीप संचालित गोबरघोरा पेट्रोल पम्प में दो बाइक सवार युवकों ने बंदूक की नोक पर लूट का प्रयास किया। हालांकि की पेट्रोल पंप के कर्मचारी की सुझबूझ से रकम लूटने में लुटेरे तो नाकाम रहे पर कर्मचारी पर गोली चलाने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है।

वर्सन

कटघोरा रोड में गोबरघोरा पेट्रोल पंप संचालित है। जंहा आज दोपहर 3 बजे के करीब लाल रंग के पल्सर में आकर कर्मचारी के बैग को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान लूट में असफल होने पर लुटेरों ने गोली चलाई है। घटना के बाद नाकेबंदी शुरू कर जांच की जा रही है।

अविनाश सिंह, प्रभारी थाना दीपका

 

देंखें विडियो…