Home Blog Page 2609

दारोगा ने चालान काटा तो भड़का लाइनमैन, थाने समेत 12 सरकारी आवासों की काट दी बिजली

न्यूज डेस्क। पुलिस और दूसरे विभागों के कर्मचारियों के बीच विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जो बदायूं में हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था. यह विवाद पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है.

बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी बाइक से सप्लाई ठीक करने जा रहे थे. हेलमेट न लगे होने की वजह से पुलिस ने लाइनमैन को रास्ते में रोक कर उससे गाड़ी के कागजात मांगे. कागजात अधूरे होने पर पुलिस ने लाइनमैन का चालान काट दिया.

बाइक का चालान होते ही लाइनमैन नाराज हो गया और अपने कर्मचारियों के साथ सीधे थाने पहुंच गया. चालान का बदला लेने के लिए लाइनमैन ने थाने का बिजली कनेक्शन काट दिया, जिससे थाने में अंधेरा हो गया.

इसके अलावा अन्य 12 सरकारी आवासों का भी कनेक्शन काट दिया जो कि अवैध रूप से चल रहा था. हालांकि इसके बाद इंस्पेक्टर और एसडीओ के बीच बातचीत हुई जिसके बाद बिजली बहाल हो गयी.

दरअसल विद्युत उपकेंद्र कुंवरगांव में अजय कुमार संविदा पर बहाल किए गए बिजली कर्मचारी हैं. वह बाइक से एक सप्लाई लाइन को ठीक करने के लिए जा रहा थे. रास्ते में कैली मोड़ पर दारोगा रामनरेश पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.

उन्होंने अजय कुमार की बाइक रोक ली और कागजात दिखाने को कहा. जांच में बाइक के कागज आधे अधूरे पाए गए. संविदा कर्मचारी ने हेलमेट भी नहीं पहना था. इसके बाद दारोगा ने हेलमेट न होने के एवज में कर्मचारी का चालान कर दिया.

संविदा कर्मचारी ने मौके पर ही अपने साथियों को घटना के बारे में जानकारी दी और वहां सभी जमा हो गए. उन्होंने दरोगा के रवैये से खिन्न होकर हंगामा किया. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिजली का कनेक्शन थाने के कार्यालय का है, जबकि थाने के सरकारी आवासों में उसी कनेक्शन से सप्लाई दी गई है जोकि बिजली चोरी की श्रेणी में है.

इसके बाद लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर थाने के बिजली कनेक्शन को काट दिया जिससे थाने के कार्यालय समेत सरकारी आवासों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया और साथ ही इंस्पेक्टर ने एसडीओ विपिन मौर्य से बात की.

एसडीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों से थाने के कार्यालय की लाइन को जोड़ने के लिए कहा. इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि हेलमेट न होने पर दरोगा ने बिजली कर्मचारी का चालान कर दिया था जिससे गुस्साए लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन काट दिया.

130 पुलिसवालों की मौजूदगी में भी पेंट लेकर आखिर कैसे अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंच गए भाजपाई- पुलिस ने बताई पूरी कहानी

न्यूज डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एक आंतरिक जांच शुरू की है। इस जांच में उन सभी पहलुओं को देखा जा रहा है, जिसमें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 15-20 सदस्य अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास गेट तक पहुंच गए थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के इन सदस्यों ने सीएम आवास के सामने पहुंचकर बूम बैरियर को तोड़ दिया, फिर आवास के मुख्य गेट को लाल रंग से पेंट करने के साथ जोर-जोर से पीटा भी था। इस पूरे मामले में इंडियन एक्सप्रेस को पता चला कि 30 मार्च को विरोध प्रदर्शन के लिए हुकुम सिंह नाम के एक भाजपा पदाधिकारी ने 29 मार्च को आवेदन किया था, जिसे उत्तरी जिला पुलिस के व्यवस्था प्रकोष्ठ ने खारिज कर दिया था। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए।
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला कर्मियों की एक कंपनी सहित 130 पुलिसवालों को तीन बैरिकेड्स के साथ बंदोबस्त में लगाया था। जिसकी निगरानी सात निरीक्षक और एक अतिरिक्त डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे थे। पुलिस ने उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दूल्हे के दोस्त ने होने वाली भाभी को कर दिया प्रपोज, शादी के 1 साल बाद दुल्हन ने कर दिया ‘कांड

न्यूज डेस्क। अपनी शादी में दूल्हा-दुल्हन सबसे ज्यादा अगर किसी के आने से खुश होते हैं, तो वो उनके बेस्ट फ्रेंड होते हैं. लेकिन सोचिए जरा अगर दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड शादी में नई नवेली दुल्हन को ही यानी अपनी होने वाली भाभी को ही प्रपोज कर दे तो क्या होगा? सोचिए उस वक्त दूल्हे पर क्या बीतेगी. वहीं अगर दुल्हन भी दूल्हे से तलाक लेकर दूल्हे के दोस्त से ही शादी कर ले तो इससे हैरान करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती.

दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन को किया प्रपोज
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, डेसीरी व्हाइट नामक दु्ल्हन ने अपने साथ बीती इस घटना के बारे में खुद दुनिया के सामने बताया है. डेसीरी ने बताया कि साल 2010 में उसकी शादी हुई थी. उस दौरान उसके पति के बेस्ट फ्रेंड ने शादी की स्पीच में सबके सामने उन्हें प्रपोज कर दिया था. यह देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में आए सभी मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह गए थे. डेसीरी ने बताया कि जब उनके पति का दोस्त शादी के दौरान वेडिंग स्पीच देने पहुंचा, तो उसने सरेआम उन्हें प्रपोज कर दिया था.

डेसीरी व्हाइट की शादी में ब्रायंट (Bryant White) नाम का दूल्हे का दोस्त मौजूद था. ब्रायंट ने पार्टी में ज्यादा शराब पी ली थी. जब वह शादी की स्पीच देने के दौरान स्टेच पर पहुंचा तो दुल्हन को देखते ही अपना होश खो बैठा था. इसके बाद जब उससे वेडिंग स्पीच देने के लिए कहा गया, तो उसने दुल्हन से सीधे अपने दिल की बात कह दी. ब्रायंट ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार डेसीरी को देखा था तो तभी मुझे उससे प्यार हो गया था. डेसीरी उन सबमें सबसे खास है, जिन लड़कियों से वह आज तक मिला है. हालांकि जब मुझे पता चला कि उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है तो मैंने उसके ब्वॉयफ्रेंड से दोस्ती बना ली. तुम दोनों को शादी के लिए बधाइयां.’

दुल्हन ने रिश्ता तोड़ दूल्हे के दोस्त से कर ली शादी
डेसीरी इसके आगे बताती हैं कि भले ही उस दिन उनकी शादी ब्रायंट से नहीं हुई लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली. शादी के एक साल बाद ही उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया और साल 2012 में ब्रायंट से शादी कर ली. उन दोनों के अब 4 बच्चे हैं और वह एक-दूसरे से साथ बहुत खुश हैं. डेसीरी ने बताया कि उनके वर्तमान हस्बैंड और एक्स-हस्बैंड अभी भी अच्छे दोस्त हैं.

BREAKING : सामान्य सभा के पहले विपक्ष का अनोखा विरोध भजन कीर्तन कर महापौर की सद्बुद्धि हेतु भगवान से की प्रार्थना

कोरबा। नगर निगम के सामान्य सभा के पहले विपक्ष में जोरदार हंगामा करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्षी पार्षदों ने ढोल मंजीरा के साथ भजन कीर्तन करते हुए धरने पर बैठ गए। भगवान से शहर के विकास के लिए प्रार्थना की, महापौर की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की, साथ ही 2 वर्षो से शहर की जनता को लॉलीपॉप दिया जा रहा है वो लॉलीपॉप महापौर को वापस किया गयासामान्य सभा के पहले विपक्ष का हंगामा, भजन कीर्तन कर महापौर की सद्बुद्धि प्रार्थना करने लगे।

बता दें कि आज नगर निगम के सामान्य सभा को हंगामेदार रहने के कयास पहले से ही लगाया जा रहा था। सभा शुरू होने से पहले ही विपक्षी पार्षदो ने महापौर के कार्यकाल पर नाराजगी जताने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, मुख्य प्रवेश द्वार पर भाजपा पार्षदों ने ढोल मंजीरा के साथ भजन कीर्तन करते हुए भगवान से शहर के विकास के लिए प्रार्थना करने लगे। महापौर की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना के साथ ही 2 वर्षो से शहर की जनता को लॉलीपॉप दिया जा रहा है वो लॉलीपॉप महापौर को वापस थामे गया।

 

RAIPUR BREAKING: पंडरी थाना परिसर में लगी आग, गाड़ियां जलकर खाक, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना परिसर में जब्त कर रखे गए गाड़ियों में अचानक आग लग गई है। आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया और तुरंत आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है।

बताया जा रहा है थाना में जब्त गाड़ियों में अचानक आग लग गई है। जिसमें करीबन दर्जनों गाड़ी जलकर खाक हो गई। वहीं थाना स्टाफ समेत दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे। आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, आगजनी का कारण अज्ञात है।

क्रिश्चियन था दूल्हा और मुस्लिम थी दुल्हन, सनातन परंपरा से निभाई शादी की रस्‍म

बरेली। उत्तर प्रदेश का बरेली (Bareilly) शहर एक अनूठी शादी का गवाह बना है. इस आयोजन की खास बात ये रही कि यहां दूल्हा क्रिश्चियन था तो दुल्हन मुस्लिम. शादी से पहले जोड़े ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया. बुधवार को दोनों अगस्त्य मुनि आश्रम में सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गए. दूल्हे सुमित ने मांग में सिंदूर भरा. इस तरह नूर खुद को निशा बताते हुए पति के साथ विदा हो गई.

‘चर्चा में है विवाह’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर सुमित और वधू नूर का विवाह सनातन हिन्दू परंपरा के तहत हुआ. इस विवाह में गोद भराई और कन्यादान की रस्म हुई. वहां मौजूद लोगों ने इस जोड़े को आशीर्वाद दिया. सात जन्मों के बंधन में बंधने के बाद सुमित और नूर ने सभी का आभार जताया है. निशा ने कहा, ‘मैं बालिग हूं. अपना भला-बुरा अच्छी तरह से सोचती समझती हूं. हिंदू धर्म में आस्था रखती हूं. इसी के चलते मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर सुमित के साथ शादी की है.’

‘तीन साल से जानते थे एक दूसरे को’
नूर से निशा बनी दुल्हन एमए (फाइनल) की छात्रा है. वहीं सुमित की कुछ दिन पहले नौकरी लगी है. दोनों तीन साल से एक दूसरे को जानते थे. नजदीकियों में परिजन रोड़ा बने तो दोनों हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए. फिर बरेली के किला स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में उनके विवाह की तैयारियां शुरू हुईं. आश्रम के महंत केके शंखधार ने विवाह की रस्म पूरी कराई.

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हादसा, बिलासपुर में ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में भिड़ंत, एक की हालत गंभीर

रायपुर/बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर गुरुवार की तेज रफ्तार ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में केप्सूल वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल का नाम चुन्नू मिलर बताया गया है और वह मूलत: बिहार के बक्सर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्‌टी थाने की है।

जानकारी के अनुसार रायपुर-बिलासपुर हाइवे में ट्रेलर रायपुर तरफ से मस्तूरी की ओर जा रही थी। सामने से कैप्सूल वाहन मस्तुरी तरफ से रायपुर की ओर जा रहा था। अभी दोनों वाहन सिलपहरी के पास पहुंचे थे। तभी दोनों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। तभी अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई।

ट्रेलर चालक ने कूद कर बचाई जान

इस हादसे के दौरान ट्रेलर चालक नितिश यादव चलती गाड़ी से कूद गया। इसके चलते उसकी जान बच गई। टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और उनके परखच्चे उड़ गए हैं। 

महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे, कही ये बात

नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज यानी गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को असरदार बनाने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरे हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे लगाते नजर आए।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीजल और अन्य चीजों के दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि यूपीए सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

 

Petrol and diesel prices today: 10 दिन में 9वीं बार बढ़े दाम, अब तक कुल 6.40 रुपए की बढ़ोतरी, जानें ताजा भाव

दिल्ली। Petrol and diesel prices today पेट्रोल-डीजल के दाम गुरुवार को 10 दिन में 9वीं बार बढ़े। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बुधवार को भी 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

पिछले 10 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक 6.40-6.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। इससे सरकार की तरफ से नवंबर में दिवाली के मौके पर दिया गया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का लाभ भी खत्म हो गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत

रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत 84 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 116.72 रुपए प्रति लीटर और 100.94 रुपए है।

इमरान के इस्‍तीफे की चर्चाओं के बीच कपिल शर्मा की हुई एंट्री, मजेदार है वजह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. विपक्ष उन्हें सत्ता से हटाने की हर संभव कोशिश में लगा है और उनके अपने भी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. इमरान को इस हालात में देख उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) ने भी तंज कसा है.

‘मैंने सब इंतजाम कर लिया है’
रेहम खान ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान की फोटो शेयर की है. इस मीम में दोनों नेता आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. फोटो के ऊपर लिखा है, ‘मैंने सब इंतजाम कर लिया है. IPL में कॉमेंट्री करेंगे दोनों भाई मिलकर’. इस पर इमरान की पूर्व पत्नी ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मैं कपिल शर्मा शो को एक बेहतर मैच मानती हूं’.
नवाज शरीफ की जमकर तारीफ
वहीं, एक इंटरव्यू में रेहम खान ने इमरान पर जमकर निशाना साधते हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की तारीफों के पुल बांधे हैं. इमरान खान के खिलाफ किसी पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर रेहम ने कहा कि इमरान खान चुनाव लड़कर यहां तक नहीं पहुंचे हैं. न ही उनके पास 2018 में बहुमत था और न ही आज है. इमरान के खिलाफ चुनाव लड़ना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मेरा सियासत में आने का इरादा है लेकिन जो पार्टी मुझे अच्छा ऑफर देगी मैं उसके साथ जुड़ना पसंद करूंगी.

टेस्ट में फेल होगी सरकार?
इमरान की पूर्व पत्नी ने कहा कि इमरान खान, जुल्फिकार अली भुट्टो बनने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि कपिल शर्मा शो में पाजी (नवजोत सिंह सिद्धू) की खाली सीट का इमरान के लिए जुगाड़ हो जाए तो उनके लिए रोजगार का इंतजाम हो जाएगा. गौरतलब है कि विपक्ष इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है, जिस पर 3 अप्रैल को वोटिंग होनी है. माना जा रहा है कि सरकार इस टेस्ट में फेल हो सकती है.