Home Blog Page 2623

विद्युत विभाग में कार्यरत ठेकाकर्मचारियो के द्वारा अर्द्धनग्न धरना प्रदर्शन

रायपुर। छ.ग. विद्युत विभाग के कंपनियों में कार्यरत ठेका कर्मचारी जिन्होंने छ.ग. विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वाधान में 26 दिसंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम आयोजित कर अपनी मांगो एवं समस्याओं को पत्र क्र. 06, ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाया था।
उल्लेखनीय है कि 60 दिवस समय निकल जाने के बाद भी मांगो पर कोई कार्यवाही नही होने की स्थिति में पुनः पत्र क्रमांक 16 के माध्यम से अवगत कराया गया। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गया। जिससे संपूर्ण छ.ग. विद्युत विभाग में कार्यरत 25हजार ठेका कर्मचारी बहुत ज्यादा आक्रोशित है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में ठेका प्रथा बंद करने की बाद कहीं थी, परंतु विभाग में टेंडर निकालकर 10 हजार ठेका कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। जिससे विद्युत विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारी अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।

पुलिसवालों ने किया ‘कच्चा बादाम’ पर डांस, लेकिन सबकी नजरें एक पर ही अटक गई

न्यूज डेस्क।मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर का ‘कच्चा बादाम’ गाना दुनियाभर में फेमस है, जिसकी वजह से उन्हें भी खूब पॉपुलैरिटी मिली। उनका ‘कच्चा बादाम’ म्यूजिक वीडियो भी लोगों को काफी रास आया। यहां तक होली पर कोलकाता में सजाए गए एक पंडाल में उनकी मूर्ति प्रदर्शित की गई। इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अब भी इस गाने का जलवा है। जाहिर है कि आपने भी इस गीत पर एक रील बनाई ही होगी! अब पुलिसकर्मियों का एक क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे इसी गाने पर ऐसे नाच रहे हैं कि आपके चेहरे पर मुस्कान पक्की है।


डांस देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

इस 15 सेकंड के क्लिप में हम देख सकते हैं कि 5 पुलिस अधिकारी ‘कच्चा बादाम’ सॉन्ग पर नाच रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों में एक महिला और अन्य पुरुष हैं। हालांकि, जब लोगों ने सबसे दाएं और बाएं में खड़े पुलिसवालों के डांस स्टेप्स देखे तो उनकी हंसी छूट गई। कुछ को तो उनका डांस क्यूट लगा, तो कईयों ने कहा कि इस वीडियो ने तो दिन बना दिया।

खाकी का भी मस्ती करना तो बनता है?
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @GoofyOlives से 21 मार्च को शेयर किया गया था, जिसे अबतक 35 हजार से ज्यादा व्यूज और लगभग 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस क्लिप को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- खाकी को थोड़ी मस्ती क्यों नहीं करनी चाहिए। सबसे बाएं और दाएं तो जरूर देखें।

बाईं ओर वाले पुलिसकर्मी का डांस गजब है!

 

https://twitter.com/GoofyOlives/status/1505798434804363267?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1505798434804363267%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-26202188581216555797.ampproject.net%2F2203101844000%2Fframe.html

श्रीवल्ली, खाकी स्टूडियो द्वारा
‘पुष्पा’ का खुमार भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। हाल ही में मुंबई पुलिस के बैंड Khakhi Studio ने ‘पुष्पा: द राइज’ के श्रीवल्ली को रीक्रेट किया था, जिसे सुनकर आपके मन को पक्का सुकून मिलेगा। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि खाकी स्टूडियो के सदस्य सैक्सोफोन, ट्रंपेट, बांसुरी और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ फेसम गीत ‘श्रीवल्ली’ बजा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस ‘श्रीवल्ली’ वर्जन को शेयर करते हुए लिखा कि खाकी स्टूडियो रुकेगा नहीं! हमने मुंबईकरों को ‘श्रीवल्ली’ की धुन पर झूमते देखा, और इसमें शामिल होने का फैसला किया!

क्रिकेट फैंस के लिए आया झूमने का टाइम, IPL 2022 से पहले BCCI ने दिया ये बड़ा तोहफा

नई दिल्ली: आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लीग है. यहां खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शौहरत दोनों ही मिलती हैं. आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, लेकिन इससे पहले ही बीसीसीआई (IPL) ने क्रिकेट फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है.

बीसीसीआई ने दिया ये तोहफा
मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे. आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गई है. फैंस के लिए ये किसी भी तोहफे से कम नहीं है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा. आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा.’

आईपीएल में होंगे 74 मैच
विज्ञप्ति के अनुसार ‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे.’ आईपीएल में दो नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे. लीग चरण के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार से शुरू होगी.

7वीं बार होगा दोनों टीमों का सामना
आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स 7वीं बार सीजन का ओपनिंग मैच खेलेगी. इससे पहले दोनों ही टीमों ने 6-6 ओपनिंग मैच खेले है.
हर टीम आपस में खेलेगी दो मुकाबले
प्रत्येक टीम पांच टीमों से दो बार खेलेगी, जबकि शेष चार टीमों का सामना केवल एक बार करना होगा. यह तय करने के लिए कि कौन सी टीमें किसके खिलाफ खेलेंगी, टीमों को दो आभासी समूहों में विभाजित किया गया है, जो कि आईपीएल चैंपियंस का ताज पहनाए जाने की संख्या के आधार पर टीमों को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की संख्या के आधार पर विभाजित किया गया है.

कुमार विश्वास और जया किशोरी के बीच है क्या रिश्ता? लाइव चैट में खुद बताया

नई दिल्ली। मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास और विख्यात कथावाचिका जया किशोरी होली के मौके पर एक लाइव चैट के दौरान एक दूसरे से बात करते नजर आए। इस चैट में कुमार विश्वास ने तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान हल्के माहौल में उन्होंने यह भी बताया कि उनका जया किशोरी के साथ क्या रिश्ता है।

कुमार विश्वास ने कहा, ”जया किशोरी मारवाड़ी हैं और मेरी पत्नी भी मारवाड़ी परिवार की बेटी हैं। ऐसे में जया मेरी साली हुईं। जिसकी इतनी मधुर भाषी और सुशील साली हो, उसका सोचिये कितना अच्छा भाग्य होगा।” इस लाइव चैट में दिग्गज गायक कैलाश खेर भी जुड़े थे।

बता दें कि कुमार विश्वास और कैलाश खेर इन दिनों मुंबई में भक्ति रियलिटी शो ‘स्वर्ण स्वर भारत’ जज कर रहे हैं। जिसमें कुछ दिन पहले ही जया किशोरी गेस्ट बनकर पहुंची थीं। शो में एक बच्चे के मुंह से ‘तुम ही माता पिता तुम ही हो’ प्रार्थना सुनकर जया काफी भावुक हो गई थीं।

जया किशोरी जया किशोरी भारत की चर्चित कथावाचिका हैं। जया छोटी सी उम्र से ही भक्ति और आध्यात्म से जुड़ी हैं। उनकी कथा और भजन सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। इसके साथ ही वो एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोवर्स की लंबी लाइन है। जया किशोरी के इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर ऑफिशियल अकाउंट हैं।
जया किशोरी 6 साल की उम्र से ही कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। 9 साल की उम्र में उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को जबानी याद कर गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले भजन गाने शुरू किए थे और अब वो नामी वाचिका बन चुकी हैं।

वहीं, कुमार विश्वास भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। लेकिन साल 2018 में राज्यसभा कैंडिडेट्स घोषित होने के बाद उन्होंने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर कई इल्जाम लगाए थे और राजनीति से किनारा कर लिया था।

चल सन्यासी मंदिर’ में गाना नहीं बज पाया तो अब क्या बजेगा? इस सवाल पर पढ़िए ओपी राजभर का जवाब

न्यूज डेस्क। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर यूपी चुनाव के पहले खूब बयानबाजी करते नजर आ रहे थे। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ओमप्रकाश राजभर कहने लगे कि उन्हें पहले चरण के बाद ही हार का अंदेशा हो गया था। इसी विषय पर बात करते हुए एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि ‘चल सन्यासी मंदिर’ में गाना नहीं बज पाया तो अब क्या बजेगा? इसका उन्होंने जवाब दिया।

ओमप्रकाश राजभर एक टीवी चैनल से बात कर रहे थे। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केवल जनता को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने अपनी हार पर कहा कि हम शायद अपनी बात लोगों तक नहीं पहुंचा पाए। हम शिक्षा, रोजगार और नौकरी की बात कर रहे थे तो बीजेपी फ्री राशन बांटने की बात कर रही थी इसलिए शिक्षा के महत्व को लोग नहीं समझ पाए।

अपनी बयानबाजी को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि हमें पहले चरण में अंदाजा हो गया था कि हम हार रहे हैं लेकिन 6 चरण का चुनाव बाकी था इसलिए इस तरह की बात कर रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर कहा कि वह भी तो यहां आकर राशन की बात कर रहे थे क्या अब चुनाव के बाद यहां पर राशन की बात करने आएंगे।

‘चल सन्यासी मंदिर में’ गाना तो बज नहीं पाया तो आप कौन सा गाना बजेगा? रिपोर्टर द्वारा ओपी राजभर से यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी कोई गाना याद नहीं आ रहा है, आपको जल्दी ही बता देंगे। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राजनीति में हार जीत होती रहती है। काशीराम का उदाहरण देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि राजनीति में उठापटक होती रहती है लेकिन समाज में परिवर्तन होता रहना चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी पर कटाक्ष करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी ने मायावती के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि मैंने पहले भी कहा है कि उनके कमरे में बीएसपी के प्रत्याशी तय किए गए थे। अपनी सीट के चुनावी समीकरण को समझाते हुए ओपी राजभर ने कहा कि यहां पर बीएसपी ने बहुत चलाकी के साथ अपना उम्मीदवार उतारा था। जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले ओपी राजभर ने कहा है कि वह आगे भी अखिलेश यादव के साथ रहेंगे।

कोरोना गाइडलाइन पर राहत भरी खबर, देश में 31 मार्च से हटेगी सभी पाबंदियां; सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Covid-19 in India) का संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा है और अब रोजाना दो हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं. इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड रोकथाम उपायों (Coronavirus Guidelines) के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को रद्द कर दिया है. कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार कम होते मामलों के मद्देनजर सरकार ने करीब दो साल बाद 31 मार्च से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है.

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पर हुआ ये बड़ा ऐलान
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गईं सभी पाबंदियों को 31 मार्च से खत्म किया जा रहा है. हालांकि इसके बावजूद, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी (Social Distancing) बनाए रखने के नियम लागू रहेंगे. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के अनुसार, लागू नियमों की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है और उसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई और आदेश जारी नहीं किया जाएगा.

24 मार्च 2020 को लगाए गए थे प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने 24 मार्च 2020 को पहली बार देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, (डीएम अधिनियम) 2005 के तहत कई दिशानिर्देश जारी किए थे और परिस्थितियों के अनुसार समय समय पर इनमें बदलाव भी किए. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में कहा कि पिछले 24 महीनों में, वैश्विक महामारी के प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, जैसे बीमारी का पता लगाने, निगरानी, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उपचार, टीकाकरण, अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास आदि के संबंध में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए.

उन्होंने कहा कि साथ ही, अब आम जनता भी कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्यक उचित व्यवहार को लेकर काफी जागरूक है. भल्ला ने पत्र में कहा, ‘वैश्विक महामारी के कम होते प्रकोप की स्थिति और सरकार की तैयारियों पर गौर करने के बाद, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने फैसला किया है कि कोविड-19 रोकथाम उपायों के लिए डीएम अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की अब कोई आवश्यकता नहीं है.’

कोरोना के एक्टिव केस की संख्या हुई 23913
अजय भल्ला ने कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने भी अपनी क्षमताओं और प्रणालियों को विकसित किया है और वैश्विक महामारी के प्रबंधन के लिए अपनी विस्तृत विशिष्ट योजनाओं को लागू किया है. पिछले सात हफ्तों में नए मामलों की संख्या में भारी गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 23,913 रह गई थी और संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत थी. यहां, यह बताना भी जरूरी है कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 181.56 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

24 घंटे में कोरोना के 1778 नए मामले आए
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों कमी आई है और पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,778 नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 62 लोगों की मौत भी हुई है. लगातार चौथे दिन कोरोना के दो हजार से कम मामले सामने आए हैं. इससे पहले 20 मार्च को कोरोना के 1761 मामले सामने आए थे, जबकि 21 मार्च को देश में कोरोना के 1549 मामले दर्ज किए गए. वहीं, कल यानी 22 मार्च को कोरोना के 1581 मरीज मिले थे.

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर IT रेड, जानें क्या है आरोप?

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल (Hero Motorcorp Chairman and CEO Pawan Munjal) के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड (Income Tax Department Raids) की है.अधिकारियों ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प समूह के चेयरमैन पवन मुंजाल और अन्य प्रवर्तकों के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर छापे मारे गए हैं. छापे की यह कार्रवाई गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य शहरों में स्थित परिसरों पर की जा रही है. हालांकि हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से छापेमारी को लेकर कोई बयान नहीं आया है.

पवन मुंजाल और हीरो मोटोकॉर्प पर क्या हैं आरोप?
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल (Pawan Munjal) के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने अकाउंट में बोगस खर्च दिखाए हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसी को लेकर छापेमारी कर रहा है. आयकर विभाग की टीम को जो संदेहजनक खर्च मिले हैं, उसमें कुछ इनहाउस कंपनियों के भी हैं. आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की एक टीम कंपनी और उसके प्रमोटरों के वित्तीय दस्तावेजों और अन्य व्यापारिक लेनदेन की जांच कर रही है.
2001 से लगातार टॉप पर बनी हुई है हीरो मोटोकॉर्प
बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motorcorp) ने साल 2001 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा यूनिट वॉल्यूम की बिक्री की थी और दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी बन गई थी. इसके बाद से कंपनी पिछले 20 सालों से लगातार इस खिताब को अपने पास बना रखी है. अब तक हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 100 मिलियन से अधिक बाइक्स की बिक्री की है. पवन मुंजाल के नेतृत्व में कंपनी की एशिया, अफ्रीका और दक्षिण व मध्य अमेरिका में फैले 40 देशों में उपस्थिति है.

कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट जारी
आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Department Raids) के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर (Hero Motorcorp Share) 2 प्रतिशत तक गिर चुके हैं. पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह एक महीने में 11 प्रतिशत तक टूटा है. इसके अलावा मार्च 2021 के मुकाबले मार्च 2022 तक शेयर में 23% की गिरावट आ चुकी है. इस साल अभी तक शेयर्स ने 4 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है.

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री फरवरी में 29 प्रतिशत घटी
हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री फरवरी 2022 में 29 प्रतिशत घटकर 3,58,254 इकाई रही. हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में एक बयान में बताया था कि कंपनी ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 5,05,467 इकाइयां बेची थी. कंपनी की घरेलू बिक्री भी फरवरी 2022 के दौरान 31.57 प्रतिशत घटकर 3,31,462 इकाई रही, जो फरवरी 2021 में 4,84,433 इकाई थी. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 3,38,454 मोटरसाइकल बेचीं जबकि इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 4,63,723 इकाइयां बेची थी. कंपनी के स्कूटर की बिक्री भी फरवरी 2022 में घटकर 19,800 इकाई पर आ गई. एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 41,744 स्कूटर बेचे थे. कंपनी का निर्यात हालांकि पिछले महीने बढ़कर 26,792 इकाई पर पहुंच गया, जो फरवरी 2021 में 21,034 इकाई था.

Secrets Of Girls: लड़कियों के वो 5 सीक्रेट्स जो हर लड़के को पता होने चाहिए

न्यूज डेस्क।अगर किसी से दोस्ती करना है तो सबसे पहले सामने वाले को जानना काफी जरूरी होता है. आज के समय में लोग कई बातों को अपने दिल में छिपाकर रखते हैं, इस कारण उनके बारे में जानना और उनको समझना काफी मुश्किल हो सकता है. अगर लड़कियों की बात करें तो उनके दिल की बात जानना हर किसी के लिए मुश्किल होता है, क्योंकि लड़कियां सबके सामने अपने दिल की बात नहीं रख पातीं. अपनी पसंद और न पसंद के बारे में भी वे काफी कम लोगों से शेयर करती हैं और उन्हें सीक्रेट की तरह अपने दिल में ही रखती हैं. लेकिन अगर आप उनसे दोस्ती करना चाहते हैं या उनके खास बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले उनके दिल की बात जानना काफी जरूरी हो जाता है. इसके लिए आपको लड़कियों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानने होंगे, जिन्हें वे अपने दिल में ही रखती हैं.

अगर आप कुछ बातें समझ लेंगे तो वे आपके साथ कंफर्टेबल रहेंगी और आप दोनों दोस्ती या किसी दूसरे रिलेशनशिप को काफी अच्छे से निभा सकते हैं.

1. ऐसे लड़के आते होते हैं पसंद

WebMD के मुताबिक, लड़कियों को आंखों में आंख डालकर बात करने वाले लड़के पसंद होते हैं. इसका कारण है कि आंखों में देखकर बात करने वाले लड़के अधिक कॉन्फिडेंट लगते हैं और लड़कियों को अक्सर ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं. वहीं अगर कोई लड़का इधर-उधर देखकर या फिर नीचे आंख करके बात करता है, तो लड़कियां उन लड़कों को पसंद नहीं करतीं.

2. जजमेंटल लड़के नहीं आते पसंद

लड़कों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि लड़कियों को जजमेंटल लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते. आज के समय में लड़के कई बार लड़कियों को किसी भी बात को लेकर जज करने लगते हैं कि लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, वैसा नहीं करना चाहिए आदि. अगर आप भी इस तरह की सोच रखते हैं, तो जाहिर सी बात है आप किसी भी लड़की को पसंद नहीं आएंगे.

3. सरप्राइज होता है पसंद

लड़कियों को सरप्राइज काफी पसंद होते हैं. भले ही वे कभी भी इस बात को जाहिर नहीं करेंगी, लेकिन हर लड़की को सरप्राइज पसंद होते हैं. अब चाहे वह आपकी दोस्त, गर्लफ्रेंड, बहन या वाइफ कोई भी हो. इसलिए किसी भी रिलेशन में लड़कियों को सरप्राइज देने वाले लड़के पसंद आते हैं. अगर आप किसी लड़की से रिलेशन अच्छा चाहते हैं, तो समय-समय पर छोटे-छोटे सरप्राइज दे सकते हैं.

4. हंसी-मजाक करने वाले लड़के होते हैं पसंद

लड़कियां अक्सर ऐसे लोगों से दोस्ती या रिलेशन रखना पसंद करती हैं, जो लड़का खुशमिजाज हो. अगर कोई लड़का हमेशा दुखी रहेगा या किसी न किसी बात पर अपनी परेशानी बताता रहेगा, तो ऐसे लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करतीं. अगर आप भी हमेशा अपनी परेशानियों को लड़कियों के सामने जाहिर करते रहते हैं, तो आपको अपना स्वभाव बदलने की जरूरत है. इसकी अपेक्षा अपना नेचर थोड़ा हंसी-मजाक वाला बनाएं. क्योंकि किसी भी प्रॉब्लम को लोगों को बताकर नहीं बल्कि उसका सही हल निकालकर खत्म किया जाता है.

5. रिस्पेक्ट देने वाले लड़के आते हैं पसंद

लड़कियों को अक्सर रिस्पेक्ट से बात करने वाले लड़के पसंद होते हैं. इस बात को लड़कियां कभी बताएंगी नहीं, लेकिन याद रखें सबसे पहले लड़कों में यही ऑब्जर्व करती हैं. इसलिए हमेशा हर लड़की या महिला से रिस्पेक्ट से बात करें, सिर्फ उनका दिल जीतने के लिए नहीं, बल्कि हर महिला के साथ रिस्पेक्ट से बात करना आपकी जिम्मेदारी है.

बालको पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप… जमीन विवाद के मामले में आरोपी गिरफ्तार….

कोरबा। बालको पुलिस की एक्शन में आने के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है।आपसी जमीन विवाद में गेट को तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दिनांक 17 3 2022 को रात्रि लगभग 20:00 बजे प्रार्थी अनवर कुरेशी पिता सलीम शहजादे निवासी शांति नगर बाल्को के मौखिक रिपोर्ट पर आरोपी ताहिर हुसैन आशु एवं अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/22 धारा 427 294 506 323 147,148,34 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रार्थी ताहिर हुसैन पिता अब्दुल रहमान निवासी बेलगरी बस्ती के रिपोर्ट पर आरोपी अनवर कुरेशी एवं सलीम शहजादे के विरुद्धअपराध क्रमांक 149/22 धारा 294 506 323 34 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।विवेचना के दौरान मामला शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर उसमें निर्माण कार्य करने के विरोध के कारण दोनों पक्ष में मारपीट होना पाया गया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर अपराध दर्ज किया गया है।आरोपी ताहिर खान एवं अन्य साथियों के विरुद्ध गेट को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचा कर हाकी स्टिक व डंडा लेकर मारपीट करने के मामले में आरोपियों को पृथक से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

वर्सन

बालको बेलगरी बस्ती में सरकारी जमीन कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी गण के द्वारा हॉकी स्टिक से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विजय चेलक, थाना प्रभारी बालको

खुद को ‘दुनिया के डेंटिस्टों का सुझाया टूथपेस्ट’ बताने वाली कंपनी पर कार्रवाई, लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। भ्रामक प्रचार कर खुद को पूरी दुनिया के डेंटिस्टों द्वारा सुझाया और विश्व का नंबर वन सेंसिटिविटी टूथपेस्ट (Sensitivity Toothpaste) बताने वाले सेंसोडाइन (Sensodyne) को भारी कीमत चुकानी पड़ी है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सीसीपीए की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सेंसोडाइन कंपनी ने उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापन दिखाए हैं.

7 दिन के भीतर विज्ञापनों को हटाने का निर्देश
10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने सेंसोडाइन (Sensodyne) को अपने सभी भ्रामक विज्ञापनों को सात दिन के भीतर टीवी, ओटीटी, यूट्यूब, सोशल मीडिया आदि सभी माध्यमों से हटाने का निर्देश दिया है. मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में सेंसोडाइन के ‘दुनियाभर में डेंटिस्टों द्वारा रेकमेंडेड’ और ‘दुनिया का नंबर एक सेंसेटिविटी टूथपेस्ट’ का दावा करने वाले विज्ञापन को सात दिन के अंदर हटाने के लिए कहा गया है.

विदेशी डेंटिस्टों द्वारा समर्थन दिखाने वाले विज्ञापनों को सीसीपीए द्वारा पूर्व में पारित आदेश के अनुसार बंद करने का आदेश दिया गया है. गौरतलब है कि निधि खरे की अध्यक्षता वाले सीसीपीए ने हाल में सेंसोडाइन उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आदेश पारित किया था. सीसीपीए ने टेलीविजन, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर समेत विभिन्न मंचों पर सेंसोडाइन उत्पादों के विज्ञापन के खिलाफ स्वत: कार्रवाई शुरू की थी.

सेंसिटिविटी से 60 सेकेंड में आराम वाली लाइन की भी जांच
इसके साथ ही सेंसोडाइन (Sensodyne) ने 60 सेकेंड में सेंसिटिविटी को खत्म करने का दावा किया थी और कहा था कि इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने की है. सीसीपीए ने भारत के औषधि महानियंत्रक और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को जांच के लिए कहा. संगठन ने कंपनी को कॉस्मेटिक लाइसेंस जारी करने वाले सिलवासा स्थित अपने सहायक औषधि नियंत्रक से जांच शुरू करवाई, जो अभी जारी है.

इन विज्ञापनों पर भी लगी रोक
इससे पहले केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Naaptol से ‘सेट ऑफ 2 गोल्ड ज्वेलरी’, ‘मैग्नेटिक नी सपोर्ट’ और ‘एक्यूप्रेशर योगा स्लिपर्स’ के विज्ञापनों को बंद करने का भी आदेश दिया था. उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने नापतौल से उन बिजनेस प्रैक्टिस को भी बंद करने को कहा जिसमें वह प्रोडक्ट्स की कृत्रिम रूप से कमी पैदा करते हैं.