Home Blog Page 2622

BREAKING: निलंबित IPS जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, SC ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

बिलासपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। उनकी तरफ से देश के नामी वकील कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा और कोर्ट को बताया कि छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS 70 दिनों से न्यायिक हिरासत में है।

EOW की टीम ने जीपी सिंह को 11 जनवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था। फिर उन्हें EOW की विशेष अदालत में पेश कर 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया था। इस दौरान पूछताछ के बाद 18 जनवरी को उन्हें कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। लोअर कोर्ट ने उनके जमानत आवेदन को खारिज कर दिया था।

इसके बाद उनके वकील आशुतोष पांडेय ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका प्रस्तुत की है। लेकिन, अभी तक उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई है। इस बीच उनकी तरफ से अंतरिम जमानत अर्जी लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। साथ ही नियमित प्रकरणों की तरह नंबर आने पर ही सुनवाई करने की बात कही थी।

चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने मांगा जवाब

इधर, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर जीपी सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। गुरुवार को उनकी याचिका पर सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल के साथ ही आशुतोष पांडेय, अभिनव श्रीवास्तव, हिमांशु सिन्हा ने पक्ष रखा। उन्होंने तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सीनियर IPS को जेल में रखा गया है। उनकी तबीयत खराब है। फिर भी उन्हें जमानत नहीं दी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना और कृष्णमुरारी की डिवीजन बेंच ने अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की ताजपोशी 26 को…न्यायाधिपति की उपस्थिति में होगा शपथग्रहण…

कोरबा। नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की ताजपोशी 26 मार्च को होने जा रहा है। शपथग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के जज और राजस्व मंत्री नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि कोरबा के अधिवक्ता संघ का चुनाव 13 मार्च को हुआ था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ताओ ने किस्मत आजमाया था।चुनाव में संजय जायसवाल अपने प्रतिद्वंदी गणेश कुलदीप को पराजित करते हुए विजयी हुए थे। चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह की रूप रेखा तैयार की जा रही थी। इस कड़ी में अब 26 मार्च शनिवार को अधिवक्ताओ का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर हाईकोर्ट के जज अरविंद सिंह चंदेल व राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास पंजीयन व स्टाम्प विभाग के मंत्री जय सिंह अग्रवाल रहेंगे। शपथग्रहण समारोह की अध्यक्षता कोरबा लोक सभा के सांसद ज्योत्सना महंत करेंगे। विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक जज बलराम प्रसाद वर्मा और नगर निगम कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद रहेंगे।

 

कभी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में थे वॉलंटियर, आज हैं सबसे युवा राज्यसभा सदस्य, कम समय में ऐसे चढ़ते गए सियासी सीढ़ियां..

न्यूज डेस्क।यह दिल्ली में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का भ्रष्टाचार विरोधी भारतीय का अंतिम दिन था, जब 23 साल के राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल से मिले। कुछ ही दिनों पाद 2012 में चड्ढा, जो पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट थे और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े थे, दिल्ली लोकपाल विधेयक का खाका बनाने में लग गए।

अब दस साल बाद चड्ढा राज्यसभा में सबसे कम उम्र के मौजूदा सदस्य बनेंगे। पंजाब की राज्य सभा की खाली सीटों का चुनाव 31 मार्च को होना है। गुरुवार को राघव चड्ढा ने दिल्ली विधान सभा से अपना इस्तीफा भी दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के कार्यालय में उन्होंने अपना इस्तीफा उनको सौंपा।

चड्ढा दिल्ली मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा के पूर्व छात्र रहे हैं, उनका आम आदमी पार्टी से जुड़ाव 2012 में शुरू हुआ, वे कई पदों को संभाल चुके हैं। 2015 में पार्टी प्रवक्ता बनने से पहले आरंभ में वे जन लोक पाल जैसे विधेयक का मुख्य खाका बनाने में लगे थे। वह आम आदमी पारटी और इससे जुड़े सदस्यों के कानूनी मसलों के साथ भी काफी नजदीकी से जुड़े थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “जब राघव पार्टी में शामिल हुए, तो वह उन कई युवाओं में से थे, जो हमारी राजनीति की शैली और केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित थे। जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वह कड़ी मेहनत थी। इन वर्षों में, उन्हें पार्टी में कई भूमिकाएं और जिम्मेदारियां दी गई हैं और उन्होंने उन्हें अच्छी तरह से प्रबंधित किया है।”

बताया कि “राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपनी उम्र के दो या तीन बार प्रतिद्वंद्वी नेताओं के साथ एक प्रवक्ता होने से लेकर पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों पर नेताओं के साथ काम करने तक, राघव ने बहुत कम उम्र में इसे अच्छा किया है। जबकि शुरुआत में उन्हें पार्टी के सदस्यों और सहयोगियों द्वारा उनके ‘चॉकलेट बॉय’ लुक के लिए चिढ़ाया गया था, उन्होंने वर्षों में काफी वृद्धि दिखाई है और उनका सम्मान अर्जित किया है।”

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चड्ढा पार्टी के आला नेताओं को यह बताने में सफल रहे हैं कि वे बड़ी जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम हैं। वहां विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के सह-प्रभारी के रूप में नामित किए जाने से पहले, वह 2019 में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक के लिए पार्टी की शीर्ष पसंद थे।

2 अरब कैश लेकर भाग रही थी धनकुबेर नेता की पत्नी, बॉर्डर पर पकड़ी गई

न्यूज डेस्क।रूसी हमले की वजह से लोग यूक्रेन छोड़कर यूरोपीय देशों में शरण लेने को मजबूर हैं. इसी बीच हंगरी के रिफ्यूजी बॉर्डर पर एक ग्लैमरस महिला पहुंची. आरोप है कि वो अपने साथ सूटकेस में 2.2 अरब रुपए से ज्यादा कीमत के कैश (अमेरिकी डॉलर और यूरो के नोट) भरकर वहां पहुंची थी. खास बात ये है कि ये महिला यूक्रेन के एक बड़े टाइकून और राजनेता की पत्नी है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये पैसे अमेरिकी डॉलर और यूरो में हैं. इसे हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा है. ये पैसे, विवादों में रहने वाले यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के सामान के साथ मिले.

सोशल मीडिया पर इसका फोटो भी वायरल हो रहा है. वहीं यूक्रेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया गया है.

बता दें कि एक समय में कोटवित्स्की यूक्रेन के सबसे अमीर सांसद थे. हालांकि, कोटवित्स्की ने पत्नी के सूटकेस में 2.2 अरब रुपए मिलने संबंधित रिपोर्ट को गलत करार दिया है. उन्होंने कहा- उनकी पत्नी मां बनने वाली है. इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही थी. हालांकि उन्होंने पत्नी के पास 2 अरब के डॉलर और यूरो के नोट होने की रिपोर्ट को गलत बताया है.

कोटवित्स्की ने सोशल मीडिया पर बताया- मेरे सभी पैसे यूक्रेन के बैकों में जमा हैं. मैंने वहां से कुछ भी नहीं निकाला है. इसके बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही बंद कर दिया.

हालांकि, इस मामले पर अनास्तासिया की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक वो हंगरी के दो शख्स और अपनी मां के साथ सफर कर रही थीं.

ओबोजरेवाटेल अखबार के मुताबिक अनास्तासिया पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के विलोक चेक प्वाइंट पर अपने साथ मौजूद पैसों की जानकारी नहीं दी थी. लेकिन हंगरी के कस्टम अधिकारियों को उनके पास से अरबों के धन मिले.

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोटवित्स्की अपने सहयोगियों के जरिए यूक्रेन के न्यूक्लियर और यूरेनियम के खदानों को कंट्रोल करते रहे हैं. हालांकि अब इसके एक हिस्से पर रूस ने कब्जा जमा लिया है.

यूक्रेन बॉर्डर पर मौजूद गार्ड पर भी होगी कार्रवाई!
वहीं अब यूक्रेन के ट्रांसकारपैथियन क्षेत्र के बॉर्डर पर मौजूद गार्ड्स पर भी कार्रवाई की बात की जा रही है. आरोप है कि उन लोगों ने घूस लेकर पैसों को देश से बाहर जाने में मदद की.

बता दें कि कीव के बिजनसमैन सेयार खुशुतोव ने ही कोटवित्स्की के मामले को उजागर किया है. उन्होंने कहा- कस्टम अधिकारी घूस के बदले पैसों को देश से बाहर ले जाने की इजाजत दे देते हैं. इसके लिए वो ‘3 से 7.5 फीसदी’ का कमीशन लेते हैं.

एक ही शख्स से शादी करना चाहती हैं दो सहेलियां, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ढूंढ रहीं लड़का

Best Friends Marry One Man: आपने अक्सर देखा होगा कि कोई भी लड़की अपने प्यार को किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं बांटना चाहती है. इसके उलट मलेशिया से काफी हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मलेशिया की रहने वाली दो सहेलियां एक ही मर्द से शादी करना चहती हैं. इन दोनों सहेलियों ने फेसबुक पर ऐसा पोस्ट किया, जिसने सबको चौंका दिया है.

एक ही लड़के से शादी करना चाहती हैं दो सहेलियां
फेसबुक पर सेंससी मलेशिया नामक पेज पर इन दोनों सहेलियों ने बताया है कि दोनों सौतन बनना चाहती हैं और एक ही शख्स से शादी करना चाहती हैं. इस फेसबुक पेज के पोस्ट में लिखा गया है कि दोनों सहेलियां एक ऐसे लड़के की तलाश में हैं, जो दोनों से शादी कर ले. इसके अलावा पेज पर दोनों सहेलियों ने अपनी पसंद भी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि वह दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं और उन्हें एक-दूसरे की सौतन बनने में कोई दिक्कत नहीं है.

फेसबुक पोस्ट पर दोनों सहेलियों ने अपने बारे में डिटेल भी शेयर की है. फेसबुक पेज के अनुसार, एक सहेली की उम्र 31 साल है. वहीं दूसरी सहेली की उम्र 27 साल है. 31 साल की लड़की एक बच्चे की मां है. जबकि 27 साल की लड़की अपना खुद का लॉन्ड्री बिजनेस चलाती है. फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि दोनों को ऐसा पति चाहिए, जो उन्हें वैसे ही एक्सेप्ट करे, जैसी वो दोनों हैं. उन्होंने लिखा कि कोई शख्स दो पत्नियां कबूल कर सके तो उनको रिश्ता मंजूर है.
फेसबुक पर अपनी किस्मत आजमा रहीं सहेलियां
इसके अलावा पोस्ट में लिखा गया है कि वह फेसबुक पर अपनी किस्मत टटोल रही हैं. अगर उनकी किस्मत अच्छी हुई तो उन्हें यहां पर कोई ऐसा ही मर्द मिल सकता है. जैसे ही यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया गया, वहां से यह वायरल हो गया. पोस्ट पर लोग बहुतायत की संख्या में कमेंट कर रहे हैं. कई लोग अपने दोस्तों को टैग करके मजे भी ले रहे हैं.

Bank Holidays in April: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी List

नई दिल्ली। (Bank Holidays in April 2022)। जल्द ही मार्च माह खत्म होने वाला है और अप्रैल माह में बैंकों में कुल 15 के आसपास अवकाश रहेगा और हालांकि बैंक में छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशेष अवसरों की अधिसूचना पर भी होते हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती है। अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दिन बैंकिंग अवकाश होते हैं।

यहां देखें बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट –

1 अप्रैल – बैंक खातों का वार्षिक समापन – लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

2 अप्रैल – गुड़ी पड़वा / उगादि महोत्सव / नवरात्रि का पहला दिन / तेलुगु नव वर्ष / साजिबू नोंग पम्बा (चेरोबा) – बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद।
3 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल- सरहुल-रांची में बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन – हैदराबाद में बैंक बंद।
9 अप्रैल – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल- डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नव वर्ष/चिरोबा, बीजू महोत्सव/बोहर बिहू- शिलांग और शिमला के अलावा अन्य जगहों पर बैंक बंद रहे।
15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नव वर्ष/हिमाचल दिवस/विशु/बोहाग बिहू- श्रीनगर को छोड़कर जयपुर, जम्मू और अन्य स्थानों पर बैंक बंद रहे।
16 अप्रैल – बोहाग बिहू – गुवाहाटी में बैंक बंद
17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 21 अप्रैल – गड़िया पूजा – अगरतला में बैंक बंद रहे।
23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल-शब-ए-कद्र/जमात-उल-विदा-जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहे।

5-स्टार होटल से अरेस्ट सेक्स वर्कर ने किया ऐसा खुलासा, जारी की गई चेतावनी!

न्यूज डेस्क।एक सेक्स वर्कर, कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद एक 5-स्टार होटल में काम करती रही. एक दिन में वह करीब 6 पुरुषों से मिलती थी. ये बातें उसने खुद पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है.

मामला हॉन्ग-कॉन्ग का है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा था. जहां गैर-कानूनी ढंग से रह रही 6 लड़कियों को 6 अलग-अलग कमरों से पकड़ा गया. उनके साथ पुलिस ने तीन वैसे मेल क्लाइंट्स को भी पकड़ा जिन्होंने उन्हें यहां पहुंचाने में मदद की. इसके अलावा इस प्रॉस्टिट्यूशन सिंडिकेट से जुड़े और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया- इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद 6 में से एक लड़की ने कहा कि वो पिछले महीने ही कोविड पॉजिटिव पाई गई थी. एक पुलिस सूत्र ने कहा- लेकिन लड़की ने कहा कि उसने काम जारी रखा. अपने रूम में रोजाना वो 5 से 6 क्लाइंट को सर्विस देती थी.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया- यह संभव है कि वो अपने किसी क्लाइंट से ही इन्फेक्ट हुई हो. और फिर दूसरों तक वो फैला हो.

पुलिस ने कहा- मौजूदा समय में महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है. और पुलिस ने लोगों को सेक्स सर्विस से बचने को कहा है क्योंकि इससे उनके जीवन को खतरा है.

पुलिस ने आगे बताया कि सभी आरोपियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया है. और उसका रिजल्ट निगेटिव आया है.

सूत्रों ने बताया- शुरुआती जांच से ये साफ हो रहा है कि ये रैकेट जनवरी से ही चल रही है. हमारा अंदाजा है कि वो इस गैर-कानूनी धंधे से महीने में करोड़ों रुपए कमा रहे होंगे. पुलिस ने कहा कि चीनी लड़कियों को गैर-कानूनी तरीके से इस शहर में सेक्स वर्क के लिए लाया जा रहा था. हमारा मानना हैं कि हमने इस रैकेट का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है.

पुलिस के मुताबिक क्लाइंट्स को कहा जाता था कि वो इन महिलाओं से होटल के बाहर या लॉबी में मिले. जिसके बाद वो उन्हें रूम में ले जाते थे.

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG की कीमतों में हुआ इजाफा, यहां जानिए नए रेट

नई दिल्ली: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम आदमी की जेब पर एक्स्ट्रा भार पड़ रहा है. देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बुधवार देर रात CNG (Compressed Natural Gas) और PNG (Piped Natural Gas) की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 50 पैसे का इजाफा किया गया है. वहीं, PNG की कीमत 1 रुपये प्रति SCM बढ़ाई गई है.

पीएनजी हुई महंगी
IGL ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इसकी सूचना दी. ग्राहकों को भेजे गए मैसेज के अनुसार, 24 मार्च से गौतम बुद्ध नगर और नोएडा में PNG की कीमत 35.86/SCM होगी. वहीं, दिल्ली के ग्राहकों के लिए यह दर 36.61/SCM से बढ़कर 37.61/SCM होगी.
सीएनजी के लिए भी चुकानी होगी ज्यादा कीमत
इसके अलावा दिल्ली में अब सीएनजी गैस के लिए भी लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी. दिल्ली में गुरुवार से 59.01 रुपये की बजाय अब लोगों को 59.51 रुपये चुकाने होंगे.

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रहा है इजाफा
वहीं बीते बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) पर 80 पैसा प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की. इससे पहले भी सोमवार देर शाम को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से दाम बढ़ाए थे, जो मंगलवार सुबह से लागू हो गए.
लगातार कई दिनों तक वृद्धि की आशंका
सरकार का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अब क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल चल रहे हैं. ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों यह वृद्धि लगातार जारी रह सकती है. जिसका भार आम जनता को उठाना होगा.

नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालो पर ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…132 वाहनों चालको से 44 हजार 5 सौ की वसूली…

बिलासपुर। न्यायधानी में यातायात पुलिस के एक्शन से हड़कम्प मच गया है। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों पर टैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 132 वाहन चालकों से 44 हजार 500 की वसूली की है।


बता दें कि पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के निर्देश दिए गए थे कि शहर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।इस कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल द्वारा अपने सभी पेट्रोलिंग को सुबह एवं शाम निरंतर पेट्रोलिंग करने व व्यवस्था सुचारू से बनाये रखने निर्देशित किये जाने के साथ निरीक्षण भी किया गया। जिसमे क्रेन पेट्रोलिंग को नोपार्किंग में निरंतर बाइक लिफ्टर के माध्यम से कार्यवाही किया गया ।

इस कड़ी में आज मैग्नेटो मॉल, पुराना बस स्टेण्ड ,सदर बाजार, मुंगेली नाका रोड द्वारा नो पर्किंग में 36 वाहनों पर कार्यवाही की गई।
यातायात व्यवस्था के मद्देनजर आज शाम उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू द्वारा स्वंम उप निरीक्षक एच0 एस0 ठाकुर आरक्षक, प्रधान आरक्षको की टीम सदर बाजार, गोल बाजार एवं ज्वाली पुल के व्यस्तम बाजार मार्ग के दोनों तरफ पैदल पेट्रोलिंग कर पार्किग व्यवस्था दुरुस्त कराये जाने के साथ बाजार के दुकान संचालकों को हिदायत दी गई की दुकान के सामने पर्किंग एरिया में किसी भी प्रकार के दुकान सम्बन्धी डेमो, सामान अन्य ना रखे।यातायात द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग किया गया जिसमे कुल 132 वाहनों पर कार्यवाही करते 44,500/- प्रशमन शुल्क काटा गया जिसमे मुख्य रूप से तीन सवारी 32 वाहनों,प्रदूषण 05, नोपार्किंग 36, अन्य धाराओं में 59 वाहनों पर कार्यवाही की गई एवं ट्रेफिक की तीसरी आँख योजना के अंतर्गत 07 शिकायतों का निराकरण किया गया।

ग्रामीणों के बीच पहुंची सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम… नौ हजार से अधिक लोगों के समस्या का हुआ समाधान…

0शिविर में विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग हुए शामिल

कोरबा ।सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड पोंडी उपरोडा के ग्राम पंचायत पसान में वृहद समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एक ही दिन में नौ हजार 557 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर ग्रामीणों को दी गई। शिविर में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर श्रीमती रानू साहू शामिल हुए। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के राशन, पेंशन, मजदूर कार्ड आदि से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर के पहले नागरिकोे से उनकी समस्याओं से संबंधित घर-घर सर्वे करके आवेदन लिए गए थे। आवेदनों के निराकरण पश्चात सेवाओं के दस्तावेजों को शिविर स्थल में ही ग्रामीणों को दिए गए। समाधान शिविर में पसान क्लस्टर के अंतर्गत 21 ग्राम पंचायतों के नागरिकगण सेवाओं का लाभ लिए। शिविर में 22 विभागांे द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर स्थल में राजस्व विभाग के अंतर्गत मुआवजा प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का वितरण, फौती नामांतरण, किसान किताब, सीमांकन एवं डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1 वितरण आदि 2501 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला पंचायत मनरेगा के अंतर्गत 397 हितग्राहियों का जॉब कार्ड बनाकर दिया गया। 03 महिलाओं को मातृत्व भत्ता दिया गया। 05 चक्रीय निधि एवं 05 बैंक ऋण का वितरण किया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 192 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि दी गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 277 हितग्राहियों को दिव्यांग उपकरण, पेंशन, जन्म – मृत्यु प्रमााण पत्र एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत लाभांवित किया गया। खाद्य विभाग अंतर्गत 996 हितग्राहियों के नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में संशोधन, नामिनी सुविधा एवं दिव्यांग, बुजुर्गाे का राशन कार्ड निर्माण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 44 दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 1942 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही गंभीर रूप से बीमार मरीजों का भी चिन्हांकन किया गया। आदिवासी विभाग अंतर्गत 52 विद्यार्थियों को स्थायी जाति और निवास प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
श्रम विभाग के अंतर्गत 687 हितग्राहियों का ई-श्रम कार्ड एवं हितग्राही पंजीयन किया गया। उद्यानिकी विभाग अंतर्गत 18 किसानों को जायद फसल के लिए सब्जी सीडलिंग का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 334 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पावर वीडर, पंप, स्प्रेयर, वर्मी कम्पोस्ट, मक्का बीज एवं मिनी राइस मिल का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 68 जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, 08 बच्चों को आवश्यक उपकरण एवं 110 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण किया गया। पशुधन विभाग एवं मछली पालन विभाग द्वारा लगभग 58 हितग्राहियों को बकरा वितरण, मछली पालकों को जाल एवं आईसबाक्स का वितरण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा 44 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 510, क्रेडा विभाग द्वारा 01 एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा 301 हितग्राहियों को लाभंावित किया गया। समाधान शिविर में जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, एसडीएम पोंडी उपरोडा श्री नंद जी पांडे, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर सहित जनप्रतिनिधिगण, आस-पास पंचायतों के सरपंच गण, ग्राम पंचायतों के नागरिक गण एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य नागरिक गणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी सभी समस्याओं का हल करना है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं लागू की गई है इनकी पहुंच जनता तक पहुंचाने के लिए ही शिविर एक माध्यम का काम कर रहा है। शिविर के माध्यम से घर-घर सर्वे करके आवेदन लेकर नागरिकों को शिविर में लाभान्वित किया जा रहा है। नागरिकों को फौती, नामांतरण, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों की सुविधाओं का लाभ शिविर के माध्यम से मिल रहा है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को राशन कार्ड, पेंशन निराकरण, किसान किताब आदि प्रदान करना ही प्रशासन का उद्देश्य है। जाति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वनाधिकार पट्टा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का लाभ सबको देना ही समाधान शिविर का उद्देश्य है। संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने समाधान शिविर के बारे में कहा कि अधिकारी कर्मचारी जनता तक पहुंच कर नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर शासन द्वारा योजना बनाई जाती है। नागरिकों की राशन, बिजली, राजस्व आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण समाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। इससे नागरिक गण निश्चित तौर पर लाभान्वित होंगे। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समाधान शिविर में सेवाओं का लाभ लेने आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार तंुहर द्वार कार्यक्रम के तहत समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शासन की सभी सेवाओं का लाभ मिल सके यही शिविर का उद्देश्य है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर के पहले घर-घर सर्वे करके लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में नागरिकों को सेवाएं प्रदान की जा रही है। इससे लोगांे को बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पडेगी और शिविर में एक ही दिन मंे समस्याओं का समाधान हो जा रहा है।
*गौठान मेला में पहुंचे संभागायक्त ,महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे अचार पापड़ को देख की तारीफ* पसान में आयोजित वृहद समाधान शिविर के दौरान बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग ने शिविर स्थल में लगाए गए गौठान मेला में महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे मसाला पाउडर, पापड़, चटनी, अचार सहित सुगंधित चावल आदि के उत्पादन की जानकारी समूह की महिलाओं से ली। महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यों की संभागायुक्त ने प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। संभागायुक्त ने कैलाश महिला स्व सहायता समूह, तुलसी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात की तथा समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हो उत्पादों की बिक्री और होने वाले आय की जानकारी ली। ग्राम बिंझरा के कैलाश महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं मसाला पाउडर, खड़ा मसाला, पापड़, इमली चटनी , नारियल चटनी आदि का व्यवसाय कर पिछले 20 हज़ार का लाभ कमा चुकी है। इसी प्रकार तुलसी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जैविक खाद एवं जैविक दवाइयों का उत्पादन कर लगभग 30 हजार रुपये का लाभ कमा चुकी हैं।