Home Blog Page 2621

सीजी जॉब: सरकारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निकाली बंपर भर्तियां, जानिए किन-किन पदों पर निकली भर्ती ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर और जगदलपुर सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में भर्ती के लिए आदेश जारी किया है।

प्रत्येक चिकित्सालय के लिए 277 पदों के सृजन का आदेश जारी किया गया है। आदेश में 113 शैक्षणिक और चिकित्सकीय पद, 134 प्रशासनिक और कार्यालयीन पद पर भर्तियां निकली हैं। पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 30 पद निर्धारित के लिए गए हैं।

देखें आदेश

 

ब्रेकिंग: 105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा पास करने वाली भगीरथी अम्मा का निधन

कोल्लम। केरल में साल 2019 में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सबसे बुजुर्ग महिला भगीरथी अम्मा का गुरुवार को निधन हो गया है, वो 107 वर्ष की थींं। परिजनों के मुताबिक भगीरथी अम्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

भगीरथी अम्मा साल उस समय सूर्खियों में आई थी जब उन्होंने साल 2019 में 105 वर्ष की उम्र में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण की थीं भगीरथी अम्मा की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनकी सराहना की थीं

275 में से प्राप्त किए थे 205 अंक

कोल्लम जिले के प्रक्कुलम की रहने वालीं भगीरथी अम्मा ने 2019 में राज्य द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन (केएसएलएम) की चौथी कक्षा की समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सबसे उम्रदराज छात्रा बनने का इतिहास रचा थां भगीरथी अम्मा राज्य साक्षरता मिशन द्वारा कोल्लम में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थीं और उन्होंने 275 में से 205 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कियां गणित विषय में उन्हें पूरे अंक प्राप्त हुए थे।

जब कलेक्टर पहुंची नौनिहालों के बीच…6 माह की शिशु काव्या और वेदांत का कराया अन्नप्राशन…

कोरबा। आंगनबाड़ी में आई शिशुवती माता उस वक्त हैरान रह गई जब उन्होंने कलेक्टर रानू साहू को अपने बीच पाया। दरअसल आज कलेक्टर रानू साहू अपने कटघोरा प्रवास के दौरान ग्राम तेलसरा के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में आये हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी का भी वितरण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही बच्चों को सुपोषित करने की कार्य योजना के बारे में भी पूछा।

इस दौरान कलेक्टर रानू साहू ने छह माह की शिशु काव्या और वेदांत को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने केन्द्र में आये बच्चों को बिस्किट और चाकलेट का वितरण किया। कलेक्टर ने तेलसरा में निर्माणाधीन नवीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेन्दुलकर, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ व्हीके राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जब कलेक्टर पहुंची नौनिहालों के बीच…6 माह की शिशु काव्या और वेदांत का कराया अन्नप्राशन…

कोरबा। आंगनबाड़ी में आई शिशुवती माता उस वक्त हैरान रह गई जब उन्होंने कलेक्टर रानू साहू को अपने बीच पाया। दरअसल आज कलेक्टर रानू साहू अपने कटघोरा प्रवास के दौरान ग्राम तेलसरा के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में आये हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी का भी वितरण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही बच्चों को सुपोषित करने की कार्य योजना के बारे में भी पूछा।

इस दौरान कलेक्टर रानू साहू ने छह माह की शिशु काव्या और वेदांत को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने केन्द्र में आये बच्चों को बिस्किट और चाकलेट का वितरण किया। कलेक्टर ने तेलसरा में निर्माणाधीन नवीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेन्दुलकर, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ व्हीके राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने पंडरीपानी नर्सरी का किया निरीक्षण…नर्सरी में अव्यवस्था पर उद्यान अधीक्षक को थमाया नोटिस…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज अनुविभाग कटघोरा के अन्तर्गत ग्राम पंडरीपानी में पहुंचकर नर्सरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नर्सरी में सीडलिंग प्लांट यूनिट और बीज, खाद मशीनरी आदि के गोदामों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने नर्सरी में सिडलिंग प्लांट के लिए स्थापित किए गए मशीनों के सुचारू रूप से संचालन नहीं होने और खाद-बीज के अव्यवस्थित भंडारण पर नाराजगी जताते हुए उद्यान अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मौके पर ही दिए।

 

उन्होंने सीडलिंग यूनिट के परिसर में मिर्च, टमाटर, लौकी आदि के लगाए गए नर्सरी का जायजा लिया तथा सिडलिंग प्लांट यूनिट से एनआरएलएम के माध्यम से समूह की महिलाओं को जोड़कर फसल उत्पादन करने की कार्ययोजना भी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कटघोरा प्रवास के दौरान ग्राम तेलसरा के आंगनबाड़ी केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में आये हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी का भी वितरण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही बच्चों को सुपोषित करने की कार्य योजना के बारे में भी पूछा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस दौरान छह माह की शिशु काव्या और वेदांत को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने केन्द्र में आये बच्चों को बिस्किट और चाकलेट का वितरण किया। कलेक्टर ने तेलसरा में निर्माणाधीन नवीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा श्री कौशल प्रसाद तेन्दुलकर, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ श्री व्ही.के.राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने मनरेगा से बन रहे कुआं का किया निरीक्षण- कलेक्टर श्रीमती साहू ने ग्राम तेलसरा में मनरेगा के माध्यम से श्रीमती मतबाई के बाड़ी में बन रहे कुएं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कुआं निर्माण कार्य की जानकारी और निर्माण पूर्ण होने की अवधि के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने हितग्राही श्रीमती मतबाई से भी बात की। उन्होंने कुआं निर्माण के पश्चात कुएं के पानी के उपयोग के बारे में पूछा। हितग्राही ने मनरेगा के माध्यम से निःशुल्क बन रहे कुएं के पानी का उपयोग सब्जी और फसल उत्पादन में करने की जानकारी दी। उन्होने कलेक्टर को बताया कि कुंआ निर्माण के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ी। मनरेगा के माध्यम से निःशुल्क में कुआं का निर्माण हो रहा है। साथ ही कुआं निर्माण में लगे मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से काम भी मिल रहा है।

इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय पिलाती हैं बीटेक-बीएससी वाली लड़कियां

Girls Selling Tea: भोपाल रेलवे स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है. पश्चिम मध्य रेलवे ने यहां ‘ऑन पेमेंट टी’ योजना की शुरूआत की है. इसकी खास बात यह है कि यात्रियों को उच्च शिक्षित लड़कियां चाय पिलाती नजर आएंगी. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑन पेमेंट टी’ व्यवस्था में मशीन के द्वारा चाय की क्वालिटी चेक की जाती है.

बीटेक की हुई लड़कियां बेचती हैं चाय
अगर आप कभी भोपाल रेलवे स्टेशन पर जाएंगे तो आपको देखने को मिलेगा कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर सिर पर टोपी तथा लाल रंग की टीशर्ट पहने बीएससी और बीटेक की हुई हाई एजुकेटेड लड़कियां थर्मस में चाय बेचती नजर आएंगी. इसमें से ज्यादातर लड़कियों ने बीटेक और बीएससी किया हुआ है. जबकि कुछ लड़कियों ने हायर सेकेंडरी शिक्षा प्राप्त की है.

भोपाल देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां हाई एजुकेटेड लड़कियां चाय बेचती नजर आती हैं. इन लड़कियों को वेंडर लाइसेंस भी मिला हुआ है. सबसे खास बात यह है कि इनकी चाय काफी उच्च गुणवत्ता वाली होती है. ये लड़कियां देश की प्रतिष्ठित चाय कंपनी के लिए काम करती हैं. चाय बनाने के लिए ये लड़कियां सीलबंद पानी का उपयोग करती हैं.

मशीन के जरिए चाय की गुणवत्ता का होता है परीक्षण
इस चाय की गुणवत्ता का परीक्षण जिस मशीन के जरिए किया जाता है, उसमें एक सेंसर लगा होता है. इस सेंसर के जरिए ही चाय की गुणवत्ता का खुलासा होता है. रेलवे के अधिकारियों ने एक कंपनी के जरिए इन लड़कियों को चाय बेचने का काम सौंपा है. यहां काम करने वाली प्रोफेशनल डिग्री धारक लड़कियों को चाय बेचने में कोई शर्म नहीं आती.

सीजी ब्रेकिंग: महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचल डाला, 6 साल के नाती पर भी हमला,हालत गंभीर

​पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक बार फिर गुरुवार सुबह हाथियों ने एक की जान ले ली। महुआ बीनने के लिए गई महिला को हाथियों ने उठाकर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल डाला। वहीं उसका 6 साल का नाती भी हमले में घायल हुआ है। उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मरवाही के ग्राम परासी निवासी धनिया बाई (40) अपने 6 साल के पोते राघव पुत्र श्याम सुंदर के साथ सुबह करीब 6 बजे महुआ बीनने के लिए जंगल में गई थी। तभी अचानक से हाथी ने हमला कर दिया। उसे देख धनिया बाई अपने पोते को लेकर भागी, लेकिन हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़कर पटका और कुचल दिया। इस हमले में राघव गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा होते देख किसी ग्रामीण ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस से दोनेां को लेकर अस्पताल पहुंचे। चार दिनों में हाथी के हमले की यह दूसरी घटना है।

नक्सलियों ने टिप्पर को किया आग के हवाले, पुलिस मौके पर मौजूद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आवापल्ली-बासागुड़ा मार्ग में एक टिप्पर को आग लगा दी।

सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक टिप्पर वाहन कीस्टोन इंफ्रा लिमिटेड की है। बीजापुर से माल लेकर तरेम जा रही थी। इस दौरान नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना करीब 2:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके लिए रवाना हुए है और सर्चिंग तेज कर दी है।

NSE Colocation Case: स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने खारिज की आनंद सुब्रमण्यन की जमानत याचिका

नई दिल्ली। एनएसई कोलोकेशन केस में गिरफ्तार आनंद सुब्रमण्यन को आज एक और झटका लगा। दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत (Special CBI court in Delhi) ने इस मामले में आनंद सुब्रमण्यन (Anand Subramanian) की जमानत याचिका खारिज कर दी।

बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange (NSE) के तत्कालीन एमडी के सलाहकार, पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर सुब्रमण्यन इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation(CBI) द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले पहले व्यक्ति थे। विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सुब्रमण्यन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्होंने जमानत के लिए एक आवेदन दिया। 11 मार्च को उनकी जमानत याचिका पर आदेश को सुरक्षित रखा गया था।

बता दें कि CBI ने 24 फरवरी की आधी रात को आनंद सुब्रमण्यन को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने कुछ हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स को एक्सचेंज के नेटवर्क सर्वर्स तक कथित अनुचित पहुंच देने के मामले की जांच में आगे बढ़ने के साथ यह कार्रवाई की थी। तब उन्हें 9 मार्च तक के लिए CBI की कस्टडी में भेज दिया गया था।

इसी मामले में एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्ण (Former Managing Director of NSE, Chitra Ramakrishna) सात दिन पुलिस रिमांड में बिताने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। रामकृष्ण की 14 दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त हो जाने के बाद उन्हें 28 मार्च को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

ब्रेकिंग: टीवी देखने को लेकर आपस में भिड़े दंपती, पत्नी ने पति की आंख फोड़ी, जेवरात-नकदी लेकर मायके फरार

न्यूज डेस्क। टीवी पर अपनी पंसद का कार्यक्रम देखने के लिए परिवार में अक्सर विवाद होता रहता है मगर मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक पति-पत्नी के बीच की टीवी देखने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति की आंख फोड़ दी और बाद में घर से गहने पैसे लेकर अपने मायके भाग गई।

कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोधीकुईया इलाके में रहने वाले संजय पुत्र बाबूराम सोनी ने बताया कि वह अपने घर पर बैठा टीवी देख रहा था तभी टीवी देखने की बात को लेकर उसकी पत्नी प्रीती सोनी नाराज होकर उसे भला-बुरा कहने लगी।

इसके बाद जैसे ही वह कमरे से बाहर निकला वैसे ही प्रीति ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा। रात में ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी आंख खराब कह कर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

घटना के बाद सटई निवासी पीड़ित की सास, साली और रवि साहू उसके घर आए जिनके साथ प्रीति घर के जेवरात और बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। पति संजय ने बताया कि उसकी पत्नी से इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और अक्सर वह गुण्डों से पिटवाने की धमकी दे चुकी है।

पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, सास, साली सहित एक अन्य व्यक्ति की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पत्नी प्रीति के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है।