Home Blog Page 2648

चोरी की नियत से एकत्रित हुए और हो गया विवाद… दोस्त ने दोस्त की ली जान, अंधे कत्ल का हुआ पर्दाफाश…

कोरबा।पसान थाना के अंतर्गत आने वाले रानी अटारी के समीप हुए अंधे क़त्ल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक चोरी की नियत से पहले सारे दोस्त इकठ्ठा हुए और पुराने मामले को लेकर उपजे विवाद से दोस्त ने दोस्त की गला घोटकर जान ले ली। मामले पर पर्दा डालने के शव को जंगल के झाड़ी में छुपा दिए थे। हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है , जबकि बाकि के आरोपी अभी फरार है।

बता दें कि रानी अटारी थाना पसान के जंगल में हुए अंधे कत्ल का आजु कैप्टन कूल भोज राम पटेल ने प्रेसवार्ता में पर्दाफाश करते हुए बताया कि एक अज्ञात पुरुष का शव उम्र करीब 35-40 वर्ष का शव मिला था जो करीब 4-5 दिन पूर्व का लग रहा था आरोपियों ने शव को छुपाने के लिए जंगल में झाड़ियों के बीच पेड़ के पत्तों से शव को ढंक दिया था मामले में थाना प्रभारी पसान के द्वारा अज्ञात शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पहचान कराया जा रहा था । मृतक के कपड़े ,जूता एवम घड़ी के आधार पर मृतक अज्ञात पुरुष का पहचान राधिका प्रसाद गोंड पिता मोहर साय गोंड उम्र-38 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया सीपतपारा थाना पसान जिला कोरबा के रूप में हुआ ।जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 04-02-2022 के रात्रि में मृतक राधिका प्रसाद गोंड अपने साथी सेमलाल उर्फ पतलू सहित अन्य कुछ साथियों के साथ रानी अटारी के आसपास चोरी करने की नीयत से एकत्रित हुए थे l इसी दौरान पूर्व के लेनदेन को लेकर मृतक राधिका प्रसाद गोंड और सेमलाल गोंड ऊर्फ पतलू के बीच विवाद हाथापाई होने लगा तब सेमलाल गोंड के द्वारा राधिका गोंड के गले में रखें गमछा को फंसा कर जमीन में गिरा दिया और गमछा से गले को घोट दिया और वहां से भाग हो गया । बाकी साथीगण मृतक को जिंदा समझकर इलाज हेतु लेकर जा रहे थे जिन्हें रास्ते में एहसास हुआ कि राधिका प्रसाद का मृत्यु हो गया है तो डरकर शव को जंगल में झाड़ियों के बीच शव को छिपाकर पेड़ के पत्तों से ढंककर भाग गए और डरकर किसी को नही बताए । मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड को उसके ही एक साथी ने रख लिया है, जो फरार है ।मामले में थाना पसान में अप क्र -27/2022 धारा 302,201 भादवि के अंतर्गत आरोपी सेम लाल गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है घटना एवं शव को छिपाने में शामिल अन्य आरोपीगण का तलाश किया जा रहा है ।

 

कंधार हाईजैक कांड : हाइजैकर मिस्त्री जहूर इब्राहिम उर्फ जमाली की कराची शहर में गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के प्लेन IC-814 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हाइजैक कर लिया था। दो दशक बाद अब रुपिन कत्याल के परिवार को इंसाफ मिला है। रुपिन की हत्या करने वाले हाइजैकर मिस्त्री जहूर इब्राहिम उर्फ जमाली (Zahoor Mistry IC 814) को पाकिस्तान के कराची शहर में अज्ञात हमलावरों ने 1 मार्च को गोली मार दी।

बता दें कि, जैश के आतंकियों ने तीन आतंकियों की रिहाई के बदले 178 यात्रियों की जान का सौदा किया था। भारत सरकार ने यात्रियों को बचाने के लिए तीनों आतंकियों को छोड़ दिया लेकिन दहशतगर्दों ने 25 दिसंबर 1999 को विमान में सवार एक यात्री रुपिन कत्याल की हत्या कर दी।

दो आतंकी अब भी जिंदा

इब्राहिम की हत्या के बाद भी जैश के पांच अपहरणकर्ताओं में से दो आतंकी अब भी पाकिस्तान में जीवित हैं। इनमें मसूद अजहर का बड़ा भाई इब्राहिम अजहर और रउफ असगर हैं। यह जहूर मिस्त्री ही था, जिसने धारदार हथियार से 25 साल के रुपिन कत्याल की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी थी। उनका शव यूएई में उसी प्लेन से बरामद हुआ था। वह काठमांडू में हनीमून मनाकर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली लौट रहे थे। उनकी हत्या के दो साल बाद उनकी पत्नी ने दोबारा शादी कर ली थी।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवाद निरोधक एक्सपर्ट ने बताया है कि पाकिस्तान में केवल इब्राहिम अजहर और एक अन्य आतंकी ही जीवित बचे हैं। ऐसा माना जाता है कि एक हाइजैकर की स्वाभाविक कारणों से मौत हो चुकी है। एक अन्य हाइजैकर को 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी

बताया जा रहा है कि जहूर मिस्त्री के अंतिम संस्कार में जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी शामिल हुए थे। 1999 के बंधक संकट को खत्म करने के लिए भारत को मसूद अजहर, उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर जैसे खूंखार आतंकियों को रिहा करना पड़ा था। रिहा किए जाने के बाद अजहर तालिबान के तत्कालीन चीफ मुल्ला उमर से मिला और पाकिस्तान चला गया।

क्या हुआ था इंडियन एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर IC-814 के साथ

इंडियन एयरलाइंस के IC-814 प्लेन का आतंकियों ने नेपाल से अपहरण कर लिया गया था। इस प्लेन को वे अफगानिस्तान के कंधार में उतारने से पहले अमृतसर, लाहौर और दुबई लेकर गए। तब अफगानिस्तान में तालिबान का राज था। उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों की पूरी मदद की थी और बाकायदे उन्हें सुरक्षा प्रदान किया था।

पाकिस्तान पहुंचने के बाद मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था और 2001 में श्रीनगर और भारतीय संसद पर हमले हुए। उसने 2005 में राम जन्मभूमि मंदिर में भी आत्मघाती हमले की कोशिश की लेकिन वह अटैक नाकाम हो गया।

ब्रेकिंग: दोगुने से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं पेट्रोल के भाव,300 डॉलर के पार पहुंचेगा क्रूड ऑयल

नई दिल्ली। रूस ने चेतावनी दी है कि क्रूड ऑयल कि कीमतें 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। रूस के एक वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को कहा कि पश्चिमी देशों को तेल की कीमतों में 300 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का सामना करना पड़ सकता है और रूस-जर्मनी गैस पाइपलाइन के बंद होने का भी सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन और यूरोपीय सहयोगी रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने के बयां के बाद सोमवार को तेल की कीमतें 2008 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। यह क्रूड ऑयल का 14 सालों का सबसे ऊँचा स्तर है।

रूसी तेल की अस्वीकृति वैश्विक बाजार के घातक

रूसी उप प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने राज्य टेलीविजन पर एक बयान में कहा, “यह बिल्कुल स्पष्ट है कि रूसी तेल की अस्वीकृति से वैश्विक बाजार के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। कीमतों में अप्रत्याशित उछाल होगा। जयदा नहीं तो यह 300 डॉलर प्रति बैरल होगा।”

नोवाक ने कहा कि रूस से प्राप्त होने वाले तेल की मात्रा को बदलने के लिए यूरोप को एक वर्ष से अधिक समय लगेगा और उसे काफी अधिक कीमत चुकानी होगी। उनके मुताबिक, यूरोपीय राजनेताओं को अपने नागरिकों और उपभोक्ताओं को ईमानदारी से चेतावनी देने की जरूरत है कि क्या उम्मीद की जाए।
भारत में ये होगा असर

पेट्रोल-डीजल के दाम इस हफ्ते बढ़ सकते हैं। इसकी वजह क्रूड ऑयल का भाव बेतहाशा बढ़ना और विधानसभा चुनाव का खत्म होना है। अब तक का ट्रेंड बताता है कि सरकार चुनावों से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने से बचती है। हालांकि, चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ने में देर नहीं होती। कच्चे तेज की कीमतों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम में 20-25 रुपए की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

सीजी विधानसभा: सदन में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, अंग्रेजी स्कूल में गड़बड़ी के मामले में मचेगा हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। योजना सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पटल पर रखेंगे।

आज ही वेसल हाउस का वार्षिक प्रतिवेदन मंत्री भगत जबकि डॉ प्रेमसाय राज्य हथकरघा, अपेक्स बैंक राज्य सहकारी विपणन संघ,लघु वनोपज का अंकेक्षण प्रतिवेदन जमा करेंगे, ऐसा ही अन्य विभागों का भी जमा होगा। वन मंत्री मोहम्मद अकबर कैंपा का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे।

सदन में आज का प्रश्नकाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों पर केंद्रित रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री बघेल निष्पादन बजट याने 2020-21 का परफ़ॉर्मेंस बजट पटल पर रखेंगे। बता दें कार्यसूची के अनुसार आज अंग्रेजी स्कूल में गड़बड़ी के मामले में भाजपा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला सकती है, जिस पर हंगामा मचने के आसार हैं।

मदरसा दारुल उलूम रिज़्विया के पूर्व अध्यक्ष इमदाद हुसैन खान की धर्मपत्नी सफिया बेग़म का निधन

कोरबा- वार्ड क्रमांक 2 गेरवाघाट निवासी समाजसेवी मदरसा दारुल उलूम रिज़्विया टी.पी नगर के पूर्व अध्यक्ष(सदर) इमदाद हुसैन खान की धर्मपत्नी साफिया बेगम का आज सुबह 8:00 बजे जिला अस्पताल आई सी यू में इंतकाल हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सरवर हुसैन खान की माँ थी काफी लम्बे समय से बीमार थी।उन्हें आज असर बाद समय 5 बजे गेरवाघाट मस्जिद ए आला हजरत कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। वो अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्रिया छोड़ गए उनके निधन की खबर से समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तराखंड, टीएस सिंहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की जिम्मेदारी, आलाकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर/नई दिल्ली। पांच राज्यों में वोटिंग खत्म होने और एग्जिट पोल के रूझान जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के विधायकों को तोड़जोड़ से बचाने के लिए छत्तीगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तराखंड की कमान सौंपी है। बघेल को उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंजाब की जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संभालेंगे।

ताबूत में आखिरी कील छात्र ही ठोकेंगे- अखिलेश यादव ने शेयर किया युवाओं से भरी ट्रेन का वीडियो तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 7 मार्च को आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है।  सभी पार्टियों के लिए पूर्वांचल में हो रहा ये मतदान बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि सभी की निगाहें इस मतदान पर टिकी हुई है। हालांकि मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इलाहाबाद से ट्रेन के जरिए मतदान करने जा रहे युवाओं का एक वीडियो शेयर कर बीजेपी में तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने छात्रों का वीडियो शेयर कर कसा तंज: दरअसल आखिरी चरण में 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान हो रहे हैं। इसी वजह से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में छात्रों का हुजूम देखने को मिला। कुछ वीडियो में छात्र अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करते भी दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि छात्र मतदान के लिए अपने घर जा रहे हैं। इसी का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि “पांच साल नौकरी का अब और न इंतजार होगा, उप्र में भाजपा को हटाने के लिए इंकलाब होगा।”
पूर्व आईएएस ने ऐसे कसा तंज: अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि “भाजपा के खिलाफ वोट डालने का संकल्प लेकर इलाहाबाद से रेल भर-भर कर पूर्वांचल जा रहे छात्र अब अगले पांच साल नौकरी का इंतजार नहीं करेंगे।” पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भी छात्रों का वीडियो शेयर कर लिखा कि “प्रयागराज में युवाओं की फौज, सातवें चरण की वोटिंग के लिए निकल पड़ी। लाठी का बदला लेने का समय आ गया। रेलवे स्टेशन पर जोश देखिए।”

किसी भी हाल में जीत हासिल करके रहते हैं ये 4 राशि के जातक, आत्मविश्वास के होते हैं धनी

न्यूज डेस्क।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग होता है. राशियों पर ग्रह का प्रभाव होता है और उसी के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव की गणना की जाती है. हर राशि के जातकों में अलग-अलग खासियत होती है. कुछ राशि स्वभाव से ईमादारी होती हैं, तो कुछ में आत्मविश्वास भरपूर होता है. वहीं, कुछ राशियां जीतने के जनून लिए ही पैदा होती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ राशियों के जातकों के बारे में.

मेष (Aries)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही जुनूनी होते हैं. इनका ये जुनून इनके करियर में बहुत फायदेमंद साबित होता है. ज्योतिषीयों के अनुसार इस राशि लोग जिद्दी किस्म के होते हैं. एक बार जो करने की सोच लेते हैं उन्हें पूरा करके ही दम लेते हैं. बता दें कि इस राशि पर मंगल का प्रभाव होता है. और इसी कारण ये लोग काफी साहसी और निडर होते हैं.

 

तुला (Libra)- इस राशि के जातकों जीत हासिल करने की ललक होती है. ये कुछ पाने के लिए जुनून के साथ कड़ी मेहनत करते हैं. और इनके इसी गुण के कारण लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं. ये करियम में बहुत ऊंचा जाते हैं और मनचाहा मुकाम हासिल करके रहते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से निडर और साहसी माने जाते हैं. जीत पाने की ललक इन लोगों में कूट-कूटकर भरी होती है. जीवन में कोई बड़ा मुकाम हासिल करके ही रहते हैं. इतना ही नहीं, ये सफल होने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. ये लाइफ में बहुत आगे तक जाते हैं.

मकर (Capricorn)- इन राशि के जातकों पर शनि का ज्यादा प्रभाव होता है. ये लोग काफी मेहनती होते हैं. ये अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं. इसी कारण इन्हें कड़ी मेहनत का परिणाम अच्छा ही मिलता है.

रूस यूक्रेन वार: 24 घंटों में 9 और स्टूडेंट छत्तीसगढ़ पहुंचे, फंसे हुए में से 24 लोग सरकार के संपर्क में

रायपुर। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में पढ़ रहे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स की वतन वापसी जारी है। पिछले 24 घंटाें में 9 और विद्यार्थी छत्तीसगढ़ लौटे हैं। सरकार का कहना है, 27 फरवरी से अब तक 197 लोगों को सकुशल वापस लाया जा चुका है। यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों फंसे 24 और स्टूडेंट अथवा उनके परिजन सरकार के संपर्क में हैं।

यूक्रेन से वापसी की व्यवस्था के लिए दिल्ली में बने हेल्पडेस्क ने बताया, ऑपरेशन गंगा के तहत लाए जा रहे छात्र-छात्राओं को यहां छत्तीसगढ़ सदन अथवा छत्तीसगढ़ भवन में ठहराया जा रहा है। भोजन आदि की व्यवस्था है। यहां से उन्हें सरकार की ओर से एयर टिकट की व्यवस्था कर रायपुर भेजा जा रहा है। यह क्रम सोमवार को भी जारी रहा।

नोडल अधिकारी गणेश मिश्र ने बताया, सोमवार रात भी दो उड़ाने दिल्ली पहुंच रही हैं। उसमें भी कुछ विद्यार्थियों के होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी ने बताया, नई दिल्ली में बनाये गए सहायता केन्द्र से यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 17 छात्र-छात्राएं और उनके 7 परिजन दूरभाष के माध्यम से लगातार सम्पर्क में हैं।

अनुमान से कहीं अधिक निकली संख्या

अब तक सरकार को नहीं मालूम की यूक्रेन में छत्तीसगढ़ के कुल कितने लोग थे। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सदन की ओर से बताया गया था कि उनसे 134 लोगों या उनके छत्तीसगढ़ में रह रहे परिजनों ने संपर्क किया है। उन्हीं का ब्यौरा उनके पास है।

प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की संस्था NACHA ने 150 लोगों का ब्यौरा दिया था। वहीं भाजपा ने अपने स्रोतों से 207 लोगों के फंसे होने की जानकारी दी थी। अभी 197 लोग वापस आ चुके। वहीं 24 लोगों के अब भी फंसे होने की सूचना आ रही है। ऐसे में यह संख्या 121 हो जाती है, जो अनुमानों से अधिक है।

डिवाइडर से टकरा कर मासूम की मौत,मां की गोद में निकले बच्चे के प्राण,ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी थी टक्कर

दुर्ग। पशु चारा लोडकर आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार गिर गए। इससे 9 माह के बच्चे का सिर डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेर लिया।

लोगों के आक्रोष को देखकर चालक वहां से भाग गया। लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। इससे पहले कि कुछ और अनहोनी होती दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि घटना इंदिरा मार्केट जलाराम होटल के सामने की है। बालोद के भारदाकला गांव निवासी विजेश्वर धनकर (28 वर्ष) अपनी पत्नी रंजना देवी धनकर (24 वर्ष) और 4 वर्षीय बेटे योगसन व 9 माह के बेटे प्रियांश को बाइक पर बैठकार अपने ससुराल नंदिनी जा रहा था।

वह पटेल चौक से स्टेशन रोड होते हुए इंदिरा मार्केट जलाराम होटल के पास पहुंचा था कि सामने आ रहे तेज रफ्तार माल वाहक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज की सभी बाइक सवार दूर जा गिरे। इसमें विजेश्वर के 9 माह के बेटे का सिर रोड के डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की गोद में निकले बच्चे के प्राण

जब दुर्घटना हुई उस समय विजेश्वर की पत्नी रंजना अपने बेटे को गोद में लेकर बैठी थी। ट्रक की टक्कर लगने के बाद भी उसने अपने बच्चे को अपने से अलग नहीं किया। दुर्भाग्य से बच्चे का सिर डिवाइडर से टकराकर फट गया। रंजना कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसके बेटे की आंखे उसकी गोद में ही बंद हो गईं। बेटे की मौत से रंजना का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।