Home Blog Page 2649

दो सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन ने निकाली रैली… मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

कोरबा। प्रांतीय निकाय के आह्वान पर प्रदेश के समस्त राज्य सरकार के अधिकारी कर्मचारियों का लंबित 14% महंगाई भत्ता एवं सातवां वेतनमान के दर से गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर भोजन अवकाश पर तानसेन चौक आईटीआई से रैली निकालकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर कोरबा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गयाl

बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से जगदीश खरे प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ एवं संयोजक शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कोरबा, एवं एसके द्विवेदी अध्यक्ष तृतीय कर्मचारी संघ, तरुण राठौर अध्यक्ष शिक्षक संघ, टी आर कुर्रे उपाध्यक्ष तृतीय संघ, जेपी कोसले प्रांतीय सचिव शिक्षक कांग्रेश, एम एल यादव अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेश, आर के शर्मा अध्यक्ष पेंशनर संघ, राजेंद्र मिश्रा जिला सचिव लिपिक संघ, सोमेश्वर राठौर संगठन सचिव लिपिक संघ, एफआर टंडन कोषाध्यक्ष अजाक्स, एमके मिश्रा सचिव तृतीय संघ, चौबे अध्यक्ष टीचर्स एसोसिएशन कोरबा, चंद्रिका पांडे अध्यक्ष टीचर एसोसिएशन कटघोरा ब्लॉक, सनत राठौर उपाध्यक्ष लिपिक संघ, लोक नारायण जसवाल, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रशांत दत्ता, समर भट्टाचार्य ,अलका तिर्की, कल्पना भारद्वाज, ज्योति मैडम, कौशिल्या कंवर, अजय पांडे, प्रभात शर्मा, जेबी करपे अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,नागेश गौरहा नामदेव , वर्मा , एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी साथी गण उपस्थित रहे l

थाने के भीतर वर्दी में भिड़े दो पुलिस जवान…आपस में करने लगे ढिशूम ढिशूम,SP ने दोनों को किया लाइन अटैच…

बिलासपुर। बिलासपुर थाना में उस समय गर्मागर्मी का माहौल बन गया । जब पुलिस के दो कर्मी आपस मे ढिशूम ढिशूम करने लगे। मामला कुछ समझ आता कि थाने में लात घूंसे भी चलने लगे। घटना की जानकारी हाईकमान को मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर ने दोनों पुलिस जवानों को लाइन हाजिर कर दिया।

बता दे कि थाने के भीतर शो कॉज नोटिस के मसले पर एएसआई के तंज ने एसआई पर दिया। नतीजतन थाने के भीतर ही एसआई और एएसआई वर्दी के फटते तक जूतम पैजार किया।जब कि वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुँचते, दोनों ने सुलह समझौता भी कर लिया लेकिन मामले की जानकारी जब एसएसपी पारुल माथुर को मिली तो उन्होंने दोनों को लाईन रवाना कर दिया।
मामला तारबहार थाने का है जहां शनिवार को रात क़रीब नौ बजे एएसआई भरत राठौड़ ने एसआई मिलन सिंह को शो कॉज मिलने पर कथित तौर पर यह कह दिया कि “काम धाम नहीं करने पर नोटिस आएगा ही”

कारण बताओ नोटिस मिलने से परेशान एसआई मिलन सिंह को पद में जूनियर की टिप्पणी नागवार गुज़रनी थी जो कि गुजरी भी।नतीजतन दोनों में विवाद हुआ और गालीगलौच से बात बढ़ते हुए मारपीट में बदल गई।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया और झगड़े की सूचना पर थाने पहुँचे थानेदार ने भी समझाईश दी।सीएसपी भी थाने पहुँची लेकिन तब तक मामला पूरी तरह से शांत हो गया था। लेकिन पूरे धमाचौकड़ी की ख़बर एसएसपी को मिली तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर मिलन सिंह और एएसआई भरत राठौड़ को तत्काल पुलिस लाईन रवानगी दे दी।

UP Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा सरकार, यूपी में योगी ही उपयोगी, यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट

नई दिल्ली। (UP Exit Poll 2022 Today Live Updates) उत्तर प्रदेश में सात चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है। इसी के साथ नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।

यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। सीधी टक्कर तो भाजपा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच देखी जा रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एक बार जनता योगी आदित्यनाथ को अपना कोतवाल चुनती नजर आ रही है।

रिपब्लिक टीवी का अनुमान

भाजपा को सीटें: 262-277
सपा को सीटें: 119-134
बसपा को सीटें:  7-15
अन्य को सीटें:  3-8

रिपब्लिक भारत

भाजपा को सीटें:  240 (+-15)
कांग्रेस को सीटें: 0
सपा को सीटें:  140 (+-10)
बसपा को सीटें:  17 (+-15)
अन्य को सीटें:  2 (+-2)

टीवी-9 भारतवर्ष

भाजपा- 211-225
कांग्रेस- 4-6
सपा- 146-160
बसपा- 14-24
अन्य- 0-0

ABP Cvoter Exit Poll 2022: पंजाब में ‘आप’ उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी का अनुमान

नई दिल्ली। यूपी सहित पांच राज्यों में मतदान के बाद Exit Poll के नतीजे आने शुरू गए हैं। ABP Cvoter Exit Poll के अनुमान में  पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है तो
उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी का अनुमान बताया गया है।

अनुमान में बताया गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है लेकिन बहुमत से दूर रहने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में आप को अन्य का साथ मिला तो सरकार संभव है, आप और कांग्रेस के वोट में 12 फीसदी का अंतर दिखाई दे रहा है। पंजाब में कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है।

रूस की दौड़ती टैंक पर चढ़कर फहराया यूक्रेन का झंडा, फिर…देखें वीडियो

कीव। (Russia-Ukraine War) रूसी सैनिक तेजी से यूक्रेन के सभी प्रमुख शहरों पर लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी सैनिक लगातार बमबारी कर रहे हैं। इस सबसे के बीच यूक्रेन से एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी नागरिक की हिम्मत की खूब वाहवाही हो रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक यूक्रेनी व्यक्ति हाथ में यूक्रेनी राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक रूसी टैंक पर चढ़कर सबको चौंका दिया। जैसे ही वह व्यक्ति टैंक पर चढ़कर यूक्रेन का झंडा लहराया तभी वहां यूक्रेन के जयकारे गूंजने लगे। इस बीच रूसी सेना टैंक को रोकने के बजाय आगे बढ़ती चली गई। टैंक पर चढ़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

ब्रेकिंग: 6 राज्यों के 13 राज्यसभा सीटों पर 31 मार्च को मतदान, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

नई दिल्ली। आगामी 31 मार्च को राज्यसभा की 13 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होना है। 6 राज्यों के लिए 13 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में पंजाब में पांच, केरल में तीन, असम में दो और हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में एक-एक सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर वोटिंग की तारीख का ऐलान किया।

बता दें कि अप्रैल 2022 में सांसद एके एंटनी, आनंद शर्मा और प्रताप सिंह बाजवा राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं, उनके अलावा निवर्तमान राज्यसभा सांसदों में असम से रानी नारा और रिपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से एके एंटनी, एमवी श्रेयम्स कुमार और सोमप्रसाद के, नागालैंड से केजी केने, त्रिपुरा से झरना दास (बैद्य), सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह,पंजाब से बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो राज्यसभा के निवर्तमान सांसद हैं।

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सभी सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 21 मार्च, 2022 होगी जबकि, 22 मार्च को नामांकनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च है और वोटिंग 31 मार्च को सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक होगी। इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती के साथ रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी।

ऑनर किलिंग: ताऊ और चाचा ने हाथ-पैर पकड़े, पिता ने …पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पसंद के लड़के से शादी की जिद पर परिवार ने बेटी को खौफनाक मौत दी। बड़े पिता (ताऊ) और चाचा ने हाथ-पैर पकड़ा और पिता ने पहसुल (सब्जी काटने में उपयोग होता है) से गला रेत दिया।

मां गुहार लगाती रही, बचाने की मिन्नतें करती रही, पर हत्यारों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने मां को भी पीटा। ऑनर किलिंग के बाद बेटी का शव घर के पास खेत में फेंक कर तीनों फरार हो गए। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मां कलावती देवी ने बताया, ‘बेटी किरण (19) मशानथाना गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी से शादी करना चाहती थी। लड़का भी तैयार था, लेकिन किरण के पिता इंद्रदेव राम उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे।’

मां ने बताया, ‘किरण ने अपने पसंद के लड़के से शादी की बात कही। परिवार को वह लड़का पसंद नहीं था। इस पर परिवार उसके खिलाफ हो गया। रविवार रात उसके पिता, उसके चाचा और बड़े पापा घर पहुंचे। सब उसको मारने-पीटने लगे। बेटी को बचाने आने पर मुझे भी पीटने लगे।’

जान की भीख मांगती रही बेटी, जल्लादों का ​दिल नहीं पसीजा

किरण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। मां बेटी के जान की भीख मांगने लगी, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। बेटी को पकड़ लिया। चाचा अमरदेव राम और बड़े पिता आराज्ञा राम ने हाथ-पैर पकड़ा और पिता ने गला रेत दिया। मौके पर ही किरण ने छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। आरोपी शव को उठाकर घर के पास खेत में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस न मां के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सदर SDPO (सब-डिवीजन पुलिस अफसर) संजीव कुमार ने जांच के बाद अपराधियों को गिरफ्तारी की जाएगी। अपराधी भी जल्द पकड़े जाएंगे। लड़की कहीं और शादी करना चाहती थी और उसके घरवाले किसी और से शादी करना चाहते थे, इसी विवाद में हत्या की गई है।

एसपी आफिस में महकमे के अफसरों की मैराथन बैठक, SP ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

कोरबा। जिले के अलग अलग थानों में लंबित प्रकरण,धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सोमवार को मैराथन बैठक ली। समीक्षा बैठक में एसपी न विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक सभागार में हुई इस बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।


समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया।

इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी, छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने, विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले सम्भावित प्रश्नों की पूर्व से तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसे आगे भी जारी रखा जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समीक्षा मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

पत्नी को मायके छोड़ने जा रहा था,रास्ते में इंतजार कर थी मौत, दोनों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कहा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में देर रात हुए सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार वैन के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पति के शव को कार से बाहर निकलवा सकी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण के लोहर्सी गांव निवासी नरेश श्रीवास (26) अपनी पत्नी पूनम श्रीवास (24) के साथ लेकर वैन में अपनी ससुराल पेंड्री जा रहा था। अभी वे लोहर्सी से आगे धरदेई गांव के पहले पहुंचे थे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पति-पत्नी दोनों उसी में फंस गए।

पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक नरेश दम तोड़ चुका था, जबकि पूनम बुरी तरह से घायल थी। पुलिस ने पूनम को पामगढ़ अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।


7 माह पहले ही हुई थी शादी

नरेश और पूनम की शादी हुए महज 7 माह ही हुआ था। बताया जा रहा है कि पूनम और नरेश के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में नरेश उसको मायके छोड़ने जा रहा था इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।

CM भूपेश बघेल करेंगे 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, संस्कृति, स्थानीय खान-पान को दिया जाएगा बढ़ावा

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास 11 मार्च से तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

बता दें 11, 12 एवं 13 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ जाने-माने कलाकार की भी मौजूद होंगे। बताया जा रहा है कि नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित मैनपाट महोत्सव की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी बेहतर कार्य निष्पादन कर इस बार के महोत्सव को भव्य, आकर्षक और प्रभावी बनाये। विगत वर्षों से इस बार का आयोजन अलग होना चाहिए। मंत्री भगत ने कहा कि “मैनपाट महोत्सव की लोकप्रियता हर साल बढ़ रही है, यही कारण है कि इसकी प्रसिद्धि प्रदेश और देश तक है।

मैनपाट महोत्सव का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं है बल्कि यह विकास के मॉडल का पैमाना भी है। यहां सड़कों का जो जाल बिछा है तथा विकास के जो अन्य कार्य हुए हैं वह महोत्सव की ही देन है।