कानपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सीएम चाहिए तानाशाह नहीं। हमें हिजाब नहीं हिसाब चाहिए। इसे कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमें यूपी का विकास करने वाला शासक चाहिए न कि सामाजिक सद्भाव को खराब करने वाला तानाशाह। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस मुद्दे पर चल रही है वह विकास का नहीं, बल्कि विनाश का रास्ता है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ नहीं हैं लेकिन सत्ताधीशों से हिसाब मांगना बंद नहीं करेंगे। सत्ता पर जो भी होगा उससे हिसाब मांगा जाएगा। हमारा किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हम हर पार्टी से हिसाब मांगेंगे। यदि उनकी नीतियां सही नहीं हैं तो विरोध करेंगे। हम चाहते हैं कि बहाने बनाने के बजाय प्रदेश का विकास होना चाहिए। किसान के मुद्दे, उनकी समस्याएं हल होनी चाहिए।
उन्होंने फिर कहा कि हम किसी के हमदर्द नहीं, जो प्रदेश का विकास करेगा उसके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों की आवाज उठाना बंद नहीं करेगी। सरकार किसी की भी हो, यदि जनविरोधी काम होगा तो विरोध तो करेंगे ही।
दुर्ग। Valentine’s Day पर कल दुनियाभर में प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक दूसरे को उपहार के देकर प्यार जताया। वहीं कुछ लोग ऐसे होते है जो Valentine’s Day के दिन कुछ ऐसे कदम उठाते है जो जिंदगी से हार बैठते है। ऐसा ही मामला दुर्ग जिले के भिलाई से सामने आया है। वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी मिलने नहीं पहुंचा तो छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।
नेवई पुलिस के मुताबिक प्लाट नंबर नंबर 372/5 स्ट्रीट 3 प्रगति नगर रिसाली निवासी दीक्षा समुद्र 22 वर्ष सोमवार की शाम पीजी रुम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें पारिवारिक परेशानी का उल्लेख है।
पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेमी वैलेंनटाइन डे के दिन उससे मुलाकात करने नहीं पहुंचने इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। फिलहाल नेवई पुलिस जांच कर रही है।
Difference Between VIP and VVIP: बचपन से लेकर बड़े होने तक हम सब कुछ ऐसे शब्द सुनते आए हैं जिनको लेकर आदर का भाव या गर्व महसूस होने के साथ अक्सर मन में खुद भी वैसा बनने की इच्छा जरूर रही होगी. वो शब्द है VIP या VVIP. इस शब्द का अर्थ तो अब सभी जानते हैं लेकिन आखिर इस एलीट क्लास यानी खास तबके में कौन कौन से लोग आते हैं इसको लेकर आज भी जानकारी का अभाव है. इसीलिए हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर अपने देश में किसे VIP और किसे VVIP का दर्जा दिया जाता है.
VIP यानी वेरी इंपॉर्टेंट पर्सन (Very Important Person)
VIP यानी वेरी इंपॉर्टेंट पर्सन. ये शॉर्ट फॉर्म उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें आम आदमियों से अलग कुछ सुविधाएं दी जाती हैं. इन लोगों के साथ अच्छा बरताव यानी शिष्टाचार भरे व्यवहार की अपेक्षा की जाती है. सरकारी मंत्रालय चाहे तो वह किसी आम आदमी को भी वीआईपी की टैग और ट्रीटमेंट दे सकता है. उनके लिए विभिन्न समारोहों में शामिल होने के लिए VIP प्रवेश द्वार या ऐसी प्रवेश द्वार की व्यवस्था की जाती है जहां वे अपनी निजी गाड़ी से पहुंच सकते हैं. वहीं उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके.
तो देखा आपने की जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि VIP से कही अधिक महत्वपूर्ण है VVIP यानी वेरी वेरी इंपॉर्टेंट पर्सन. VVIP लोगों की लिस्ट में सुरक्षा अधिक जुड़ जाती है यानी कि अगर कोई VVIP शख्स है तो उनकी सुरक्षा अधिक होगी और उन्हें अधिक बॉडीगार्ड प्रदान किए जाते हैं. VVIP जगहों और शो का टिकट VIP से कहीं अधिक होता है.
VIP और VVIP में अंतर
1. जहां वीआईपी को सामान्य व्यक्तियों से अधिक सुविधाएं मिलती हैं वहीं दूसरी तरफ VVIP को VIP से अधिक सुविधाएं मिलती है.
2. वीआईपी का अर्थ जहां वेरी इंपॉर्टेंट पर्सन है वहीं वीवीआईपी का अर्थ वेरी वेरी इंपॉर्टेंट पर्सन होता है.
देश में VIP और VVIP की सूची
1. राष्ट्रपति
2. उपराष्ट्रपति
3. राज्यपाल और उपराज्यपाल
4. राज्य सभा, लोक सभा और विधान सभाओं के अध्यक्ष
5. सांसद (MP), विधायक (MLA), विधान पार्षद, निगम पार्षद, IAS और IPS अधिकारी
6. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि
7. चीफ जस्टिस
8. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश
9. मीडियाकर्मी और एडिटर्स को वीआईपी और वीवीआईपी के रूप में भी जाना जाता है. 10. विदेश से आए वीआईपी लोगों को भी खास प्रोटोकाल के तहत ट्रीट किया जाता है.
PM के VIP रूट का प्रोटोकॉल
गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा किसी भी देश के अन्य प्रमुखों की तरह कड़ी होती है. भारत के प्रधानमंत्री को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी SPG यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की होती है. प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, एसपीजी के सटीक निशानेबाजों को हर कदम पर तैनात किया जाता है. ये शूटर एक सेकेंड के अंदर आतंकियों को मार गिराने में सक्षम होते हैं. इन जवानों को अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की गाइडलाइंस के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाती है. SPG के जवानों के पास MNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमेटिक गन और 17 एम रिवॉल्वर जैसे आधुनिक हथियार होते हैं.
प्रधानमंत्री के काफिले में 2 बख्तरबंद BMW 7 सीरीज सेडान, 6 BMW X-5 और एक मर्सिडीज बेंज एंबुलेंस के साथ एक दर्जन से अधिक वाहन मौजूद होते हैं. इनके अलावा, एक टाटा सफारी जैमर भी काफिले के साथ चलता है. वहीं उनका बुलेटप्रूफ वाहन भी साथ होता है.
VIP के लिए हमेशा कम से कम दो रूट तय किए जाते हैं. किसी को रूट की पहले से जानकारी नहीं होती है. अंतिम समय में SPG रूट तय करती है. किसी भी समय SPG रूट बदल सकती है. SPG और स्टेट पुलिस में कॉर्डिनेशन रहता है. स्टेट पुलिस से रूट क्लियरेंस मांगी जाती है. पूरा रूट पहले से क्लियर किया जाता है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक होनहार आईपीएस ने डेपुटेशन के लिए पी एच क्यू में अर्जी लगाई है। उन्होंने अर्जी में अपने मां के देखरेख की बात कहते हुए यूपी जाने की बात कही है। उनके मां के प्रति लगाव को देखते हुए आईपीएस लॉबी जमकर सराहना हो रही है।
बता दें कि सूबे में हावी हो रहे राजनीतिक समीकरण की वजह से इंटेलिजेंट अधिकारियो का मोह भंग हो रहा है। यही वजह है कि सूबे से कई होनहार आईपीएस डेपुटेशन में जाने की मंशा बना रहे है। उत्तर प्रदेश मूल के जितेंद्र शुक्ला ने प्रतिनियुक्ति पर जाने की अर्जी पुलिस हेड क्वार्टर में लगाया है । उन्होंने अपने अर्जी में पारिवारिक कारणो का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी माँ अकेली हैं और देखरेख के लिए उनका होना जरुरी है। सात बरस पहले जनवरी 15 में छत्तीसगढ पहुँचे IPS जितेंद्र शुक्ला सुकमा नारायणपुर महासमुंद और राजनांदगाँव के कप्तान रह चुके हैं। सुकमा में बतौर कप्तान जितेंद्र शुक्ला की तकरार मंत्री कवासी लखमा से हुई थी. मंत्री के टीआई का ट्रांसफ़र किए जाने वाले पत्र के जवाब में जितेंद्र शुक्ला ने पत्र लिखकर मंत्री की बात को ख़ारिज कर दिया था। इसके बाद वे महासमुंद और राजनांदगाँव में कप्तान रहे. वे पहले कवर्धा और इस वक्त नारायणपुर में 16 वीं बटालियन के सीओ के रुप में पदस्थ हैं।जितेंद्र शुक्ला पुलिस पब्लिक स्कुल के प्रबंधक भी है जहां लगभग 900 बच्चे अध्यनरत हैं।
नई दिल्ली। हिजाब को लेकर इन दिनों देश का माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच खुफिया इनपुट से देश की राजधानी की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
देश के खुफिया विभाग (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को हाल ही में इस तरह के इनपुट दिए हैं। इन इनपुट के बाद दिल्ली में स्कूल व कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शरारती तत्वों के खिलाफ प्रेवेंटिव एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है। दिल्ली में अन्य जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिजाब के नाम पर कुछ शरारती तत्व दिल्ली के माहौल को खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व किसी भी समुदाय के हो सकते हैं। ये शरारती तत्व शरारत कर साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर सकते हैं। इनपुट में स्कूल, कॉलेज, धार्मिक जगहों व ऐसी जगह जहां एक समुदाय के लोग ज्यादा मात्रा में रहते हैं उन जगहों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। इनपुट में ये भी कहा गया है कि शरारती तत्व उल्टी-सीधी गतिविधियां कर माहौल को खराब कर सकते हैं।
इनपुट में ये भी कहा गया है कि इन शरारती तत्वों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन्हें शांति भंग करने की जुर्म या फिर दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। दिल्ली पुलिस अधिकारियों अनुसार आईबी के इनपुट के बाद स्कूल, कॉलेज व धार्मिक जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो सामाजिक सौहार्द को खराब कर सकते है। इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे कुछ लोगों की पहचान हुई। इन लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि हिजाब को लेकर दिल्ली में एकाद शिक्षा संस्थान में अभी तक प्रदर्शन हुआ है।
चेन्नई। न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल आरएन रवि ने न्यायमूर्ति भंडारी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, मुख्य सचिव वी इराई अंबु और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से जारी नियुक्ति वारंट न्यायमूर्ति भंडारी को सौंपा, जिसमें कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश भंडारी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
न्यायमूर्ति भंडारी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से तबादला होने के बाद मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में 22 नवंबर, 2021 को शपथ ली थी। मद्रास उच्च न्यायालय में 4 जनवरी, 2021 से 16 नवंबर, 2021 तक मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय में भेजा गया। राज्यपाल रवि, मुख्यमंत्री स्टालिन, एआईएडीएमके के नेता के पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम ने न्यायमूर्ति भंडारी को बधाई दी।
रायपुर/रायगढ़। रायगढ़ में हुए तहसील दफ्तर पर मारपीट के मामले अधिवक्ताओं की गिरफ़्तारी को लेकर स्टेट बार काउंसिल भी सामने आ गया है। इसे लेकर आपातकाल बैठक आयोजित की गई है जिसमें आने वाले दिनों में आंदोलन और प्रदर्शन को लेकर रणनीति तय की जाएगी। वहीं कल मंगलवार से प्रदेशभर के अधिवक्ता काली-पट्टी लगाकर सांकेतिक रूप से विरोध जताएंगे।
स्टेट बार काउंसिल के प्रभारी चेयरमैन सतीश चंद्र वर्मा ने बताया कि घटना पर अधिवक्ता संघ विस्तृत जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं प्रकरण से बार काउंसिल ऑफ़ इण्डिया को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल आगे की रणनीति को लेकर स्टेट बार काउंसिल से विचार-विमर्श किया जा रहा है।
कोरबा। रायगढ़ तहसील कार्यालय में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लिपिक व भृत्य के साथ कथित मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी पर अधिवक्ता संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कोरबा जिला अधिवक्ता संघ ने निंदा पुलिस के एकतरफा कार्यवाही पर निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चंद्रदीप शर्मा ने कहा कि पूरे विवाद के लिए तहसीलदार और उनका बाबू जिम्मेदार है। पुलिस ने एकतरफा कार्यवाहीं की है। पुलिस कार्यवाही के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा 15 जनवरी मंगलवार को एक दिवसीय कामबंद का राजस्व न्यायालयों को बहिष्कार किया जाएगा।
कोरबा। रायगढ़ तहसील कार्यालय में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लिपिक व भृत्य के साथ कथित मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी पर अधिवक्ता संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कोरबा जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस के एकतरफा कार्यवाही पर निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चंद्रदीप शर्मा ने कहा कि पूरे विवाद के लिए तहसीलदार और उनका बाबू जिम्मेदार है। पुलिस ने एकतरफा कार्यवाहीं की है। पुलिस कार्यवाही के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा 15 जनवरी मंगलवार को एक दिवसीय कामबंद का राजस्व न्यायालयों को बहिष्कार किया जाएगा।
रायपुर। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले गिरफ्तार निलंबित एडीजी Suspended ADG जीपी सिंह IPS GP Singh की रिमांड 14 दिन और बढ़ा दी गई है।
सोमवार को जीपी सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें, EOW की टीम ने जीपी सिंह को 11 जनवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद 18 जनवरी को उन्हें कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। 28 फरवरी को पुनः उनकी पेशी होगी।
*महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश*
*सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार*
कोरबा, 16 अप्रैल 2026/
नारी...