Home Blog Page 2677

भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ कर सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, पटवारी सस्पेंड

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा तहसील में ग्राम कमतरा हल्का पटवारी शिवानंद गिरि के द्वारा डिजिटल वेबसाइट में छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर के फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पटवारी शिवानंद के द्वारा किसी फाल्स सिंह नाम के फर्जी व्यक्ति के नाम पर सरकारी जमीन को वेबसाइट में भूमि मालिक दर्शाया गया और जमीन की घरघोड़ा उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री के कुछ दिनों बाद उसे वेबसाइट में सरकारी जमीन के रूप में दर्ज कर दिया गया। जिसके कारण खरीददार लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो जाता है फर्जीवाड़े की शिकायत उपरांत हल्का पटवारी शिवानंद गिरि को निलंबित कर दिया गया है।

एसडीएम घरघोड़ा द्वारा जांच टीम का गठन किया गया है। इस मामले स्थानीय तहसीलदार का कहना है कि निश्चित तौर पर फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसमें आने वाले समय में संलिप्त कई लोगों पर एफआईआर दर्ज होने की संभावनाएं हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री के पहले पटवारी द्वारा उप पंजीयक को इसकी जानकारी दी गई थी। इस मामले को लेकर घरघोड़ा पुलिस भी जांच में जुटी है। वेबसाइट में छेड़छाड़ के मामले को स्पष्ट रूप से जानने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा रायपुर से वेबसाइट की संपूर्ण जानकारी मंगाई गई है।

जानकारी आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में उक्त फर्जीवाड़े मामले की दोषियों पर कार्यवाही होती है या कार्यवाही कागजों तक सीमित रह जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजस्व अभिलेख के संधारण करने के लिए भुइयां वेबसाइट पोर्टल तैयार किया गया है जिसमें ग्राम हल्का की शासकीय भूमि व मालिकाना हक भूमि की संपूर्ण जानकारी दर्ज रहती है।

महिला IAS ने 71,000 रुपये की बेल्ट पहन शेयर की फोटो, लिखा- Be Grateful

न्यूज डेस्क। IAS अधिकारी सोनल गोयल (Sonal Goel) ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वह 71 हजार रुपए की कीमती बेल्‍ट पहनी हुई नजर आ रही हैं. उनका ये पोस्‍ट वायरल हो गया है. IAS अधिकारी सोनल गोयल (Sonal Goel) ने जो बेल्‍ट पहनी है, वह मेड इन इटली है और ब्‍लैक लेदर की बनी हुई है. ये Gucci कंपनी की है, जो काफी महंगा ब्रांड माना जाता है.

Gucci की वेबसाइट पर मौजूद विवरण के मुताबिक, इस बेल्‍ड पर डबल जी लिखा हुआ है. बेल्ट पर काफी स्‍टोंस भी लगे हुए हैं. साथ ही इस बेल्‍ट पर गोल्‍ड की पॉलिश है. उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर दोनों जगह इस बेल्‍ट के साथ अपन फोटो पोस्‍ट किया है. Gucci की अमेरिकी वेबसाइट पर इसकी कीमत 74,039 रुपये है, लेकिन भारत में इसे Gucci के Phone Order 0225-032-3242 से 71 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है.


कौन हैं सोनल गोयल
वैसे सोनल गोयल 2008 बैच की आईएस अधिकारी हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. उनके ट्विटर पर साढ़े तीन लाख के करीब फॉलोअर हैं. वहीं उनके इंस्‍टाग्राम पर भी 7 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर हैं. https://www.sonalgoelias.in के मुताबिक, वह वर्तमान में स्‍पेशल रेजिडेंट कमिश्‍नर के पद पर त्रिपुरा भवन में तैनात हैं.

 

उनकी सिविल सर्विसेज एग्‍जाम में ऑल इंडिया रैंक 13 थी. जिसके बाद उन्‍होंने त्रिपुरा कैडर ज्‍वाइन किया था. जुलाई 2016 में उन्‍होंने हरियाणा कैडर ज्‍वाइन किया. वह गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की CEO भी रह चुकी हैं. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) में एडिशनल CEO के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.

टॉप 25 वुमेन में रहीं शामिल
सोनल गोयल सितंबर 2016 में नीति आयोग, यूनाइटेड नेशंस और MyGov द्वारा चयनित ‘टॉप 25 वुमेन ट्रांसफॉरर्मिंग इंडिया’ की लिस्‍ट में भी अपना नाम शुमार कर चुकी हैं. वह मूलत: पानीपत की रहने वाली हैं. उन्‍होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्‍ली से की थी. वहीं लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्‍होंने बीकॉम किया था. इसके अलावा वह कंपनी सेक्रेटी भी ICSI से कर चुकी हैं. उन्‍होंने एलएलबी भी की है

शादीशुदा आदमी को Kiss करते द‍िखाई दी यह मह‍िला सांसद, शुरू हुए अफेयर के चर्चे

लंदन: खुद को बायसेक्शुअल (Bisexual) घोषित करने वाली ब्रिटेन की सांसद (UK MP) डेहेना डेविसन (Dehenna Davison) अक्सर क‍िसी न क‍िसी कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं. इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण है एक शादीशुदा आदमी (Married Man) के साथ क‍िस करना (Kissing).

लड़कियों को भी कर चुकी हैं डेट
पहले भी कई पुरुषों के साथ इस सांसद (Member Of Parliament) का नाम जुड़ चुका है. बता दें की डेहेना डेविसन (Dehenna Davison) कहती हैं कि वह लड़कियों के साथ भी डेटिंग (Dating) कर चुकी हैं. मुखर (Outspoken) और बोल्ड (Bold) व्यक्तित्व वाली 28 साल की सांसद डेहेना जब 24 साल की थीं तब उन्होंने अपने से 35 साल बड़े व्यक्ति जॉन फरेहम (John Fareham) से शादी (Married) की थी.
चुनाव जीतने के बाद दिया था तलाक
2019 का चुनाव (Election) जीतने के बाद डेहेना ने तलाक (Divorce) लेकर खुद को जॉन फरेहम (John Fareham) से अलग कर लिया था. पिछले साल उन्होंने खुद की बायसेक्शुअलिटी (Bisexuality) का खुलासा किया था जिसके बाद उनका नाम सुर्खियों में रहा था.

टोनी काय के साथ है रिलेशनशिप
डेली स्टार की रिपोर्ट में इस बात का दावा (Claim) किया गया है कि ये सांसद (MP) अब एक दूसरे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप (Relationship) में हैं. बता दें कि डेहेना बिशप ऑकलैंड (Bishop Auckland) से सांसद (MP) हैं. फिलहाल डेहेना और 49 साल के टोनी काय (Tony Kay) रिलेशनशिप में हैं. टोनी काय ब्रिटिश सरकार (British Government) के विदेश विभाग (Foreign Department) में काम करते हैं.

ये भी पढें: पत्नी को भुट्टे की तरह भूनकर खा गया, 5 साल बाद बाद यूं हुआ सनसनीखेज खुलासा

मामले ने क्यों पकड़ा तूल ?
यहां मामले में कॉन्फ्लिक्ट (Conflict) तब आता है जब ये पता चलता है कि टोनी काय (Tony Kay) पहले से शादीशुदा (Married) हैं. हाल ही में डेहेना एक स्टेशन (Train Station) पर शादीशुदा टोनी को किस (Kiss) करते हुए दिखाई दीं. टोनी काय दो बच्चों के पिता (Father) भी हैं.
हफ्ते बाद किया था ब्रेक अप का खुलासा
पहले भी डेहेना ने 35 साल के पार्लियामेंट्री लॉबिस्ट (Parliamentary Lobbyist) अहजाज चौधरी (Ahjaz Chowdhury) के साथ रिलेशनशिप (Relationship) का खुलासा किया था. जिसके 5 हफ्ते बाद ही उन्होंने उनके साथ ब्रेक अप (Breakup) का ऐलान (Announcement) कर दिया था.

14 करोड़ में बिका ये कबूतर, खासियत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली . नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह (Dictator) किम जोंग उन (Kim Jong-un) के अलावा एक कबूतर (Pigeon) जिसका नाम भी संयोग से किम है, सुर्खियों में छाया हुआ है. सुर्खियों में छाने का कारण ये है कि किम (New Kim Belgium) दुनिया का सबसे महंगा कबूतर (World’s Most Expensive Pigeon) बन चुका है.

14 करोड़ में बिका कबूतर
कई लोगों को ये एक मजाक (Joke) लग सकता है लेकिन ये सच (Truth) है. बता दें कि ये मादा कबूतर (Female Pigeon) 14 करोड़ में बिका (Sold) है. इस कबूतर को चीन (China) के एक शक्स ने नीलामी (Auction) में सबसे ज्यादा बोली (Bid) लगाकर जीता है. ये कबूतर एक रिटायर्ड रेसिंग मादा कबूतर (Retired Racing Female Pigeon) है.

ऐसी क्या है खासियत ?
इस कबूतर का नाम किम (New Kim Belgium) है और ये दो साल की है जो कि दुनिया का सबसे महंगा कबूतर बन चुका है. ये बेहतरीन रेसर (Racer) 2018 में कई प्रतियोगिताओं (Competitions) में विजेता (Winner) रह चुका है. नेशनल मिडिल डिस्टेंस रेस (National Middle Distance Race) की विजेता रह चुके इस मादा कबूतर की गति (Female Pigeon’s Speed) बेहतरीन है. बता दें कि ज्यादातर लोग नर कबूतरों (Male Pigeons) के लिए ऊंची बोली (High Bid) लगाते हैं लेकिन मादा कबूतर का इतनी कीमत पर बिकना वाकई हैरान करता है.

रेसिंग कबूतरों का चल रहा फैशन
चीन (China) में कबूतरों की रेस एक ट्रेंड (Trend) बनती जा रही है. बता दें कि मादा रेसिंग कबूतरों (Female Racing Pigeons) को अच्छे रेसर कबूतर पैदा (Reproduction) करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इतिहास (History) में पहली बार किसी ने एक मादा कबूतर पर इतनी ऊंची बोली (High Bid) लगाई है.

बना दुनिया का सबसे महंगा कबूतर
किम (New Kim Belgium) ने आर्मंडो (Armando Pigeon) से दुनिया के सबसे महंगे कबूतर (World’s Most Expensive Pigeon) का खिताब (Title) छीन लिया है. दरअसल आर्मंडो पर 2019 में 1.25 मिलियन यूरोज की बोली (Bid) लगाई गई थी जो कि किम पर लगाई गई बोली यानी 1.6 मिलियन यूरोज से कम है.

शिवसेना वर्कर्स की चेतावनी, ‘कुछ करते दिखे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना’

न्यूज डेस्क।सोमवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार करने वाले जोड़ों को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवसेना ने तैयारी की है और इसकी के लिए लाठियों की पूजा की गई है.

शिवसेना ने इसके साथ ही चेतवनी भी दी है कि अगर कोई पार्क में कुछ करते दिखे बेबी, बाबू और सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने के लिए कालिका शक्ति पीठ मंदिर में की पूजा की और उसके बाद ऐसे युवाओं को चेतावनी भी दी है जो वेलेंटाइन डे को मनाते हैं. शिवसेना ने इसे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए विरोध करने का ऐलान किया है.

वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले शिवसैनिकों ने कहा कि वो लाठी-डंडों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा, वैलेंटाइन डे मनाते मिले तो युवक-युवतियों की मौके पर ही शादी कराई जाएगी और ढोल-बाजे के साथ बाराता निकाली जाएगी.
भोपाल में शिवसेना ने पब, रेस्टोरेंट, होटल संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वो वैलेंटाइन डे पर कोई आयोजन नहीं करें. बता दें कि शिवसेना, बजरंग दल समेत देश में कई ऐसे संगठन हैं जो देश में वेलेंटाइन डे मनाए जाने का विरोध करते हैं.

बालको के जीएपी संयंत्र में हादसा एक कर्मचारी की मौत… प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश…

बालकोनगर, । बालको में कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स थाइसन समूह के कर्मचारी 55 वर्षीय अगस राम साहू की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई। हादसा बालको संयंत्र के ग्रीन एनोड संयंत्र में सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ। बालको प्रबंधन ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठेका कंपनी के माध्यम से दिवंगत के परिवार को उचित सहयोग का आश्वासन दिया है। संयंत्र की विभिन्न इकाइयों में बालको परिवार के सदस्यों द्वारा दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि कार्य के दौरान अगस राम साहू संयंत्र के किसी गतिमान उपकरण की चपेट में आ गए। जिस क्षेत्र में गतिमान उपकरण स्थापित है उस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। इस बात की जांच की रही है कि निषिद्ध क्षेत्र में अगस राम किस प्रकार पहुंचे। हादसे के बाद अगस राम को तत्काल शासकीय 100 बेड अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जांच के लिए प्रबंधन ने एक समिति गठित की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बालको प्रबंधन ने कहा है कि प्रबंधन अपने प्रत्येक कार्य क्षेत्र में सुरक्षा नियमों और मानक प्रचालन प्रक्रिया के पालन के लिए कटिबद्ध है। बालको परिवार ने दिवंगत के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Karnataka Hijab Controversy: विवाद के बीच कर्नाटक में खुले स्कूल, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हिजाब में दिखीं छात्राएं

उडुपी। कर्नाटक में हिजाब विवाद (Karnataka Hijab Controversy) के बीच कक्षा 10वीं तक के लिए हाई स्कूल सोमवार, 14 फरवरी को फिर से खुल गए हैं। सोमवार सुबह कई शहरों में छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाते नजर आए। हालांकि, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद उडुपी में कई स्कूल छात्राएं हिजाब और बुर्का पहनकर स्कूल जाती दिखीं।

उधर, सावधानी बरतते हुए रविवार को ही उडुपी जिला प्रशासन ने सभी हाई स्कूल, और उनके आसपास के क्षेत्रों में धारा-144 (Section 144) लागू कर दी थी। यह आदेश 14 फरवरी को सुबह छह बजे से 19 फरवरी की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति व्यवस्था कायम रहने की उम्मीद जताई है।

यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है, क्योंकि राज्य में हिजाब बनाम भगवा गमछे का विवाद सियासी और धार्मिक रंग लेता जा रहा था। इससे पहले राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया हुआ था। घोषित छुट्टियां के पूरी होने के बाद अब सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए हैं।

डीएमएफ मद यानि सेटिंगबाजों का पंचायती राज…बीट प्रभारियों के साथ एसपी की बैठक और थानेदारों की टेंशन

डीएमएफ मद यानि सेटिंगबाजों का पंचायती राज

कोरबा नगरी में खनिज न्यास मद सेटिंगबाजों की होकर रह गई है। निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदार चुपचाप दफ्तर में बैठे हैं और ग्राम पंचायत के सरपंच 20 लाख के दो नहीं चार पार्ट में काम कराकर तकनीकी विशेषज्ञ बन गए हैं। जिले में चल रहे इस कारनामे की चर्चा भी खूब हो रही है। आखिर पैसा तो पब्लिक का है और इस पर सभी का बराबरी का हक है।

पहले निर्माण एजेंसियों के माध्यम से काम होता था तो कार्य में गुणवत्ता के साथ साथ परफॉर्मेंस गारंटी भी मिलती थी और बिलों यानि अंतर की राशि भी बचती। यानि आम के आम और गुठलियों के दाम। अब अफसर दफ्तर बैठे बिल पासकर अपने अपने हिस्से की मलाई खा रहे हैं और नाम बदनाम सरपंचों को ढोना पड़ रहा है। कुल मिला कर अफसरों और सरपंचों ने अपनी अपनी सुविधा के लिए पंचायत राज की जो नई परिभाषा गढ ली है उसमें सभी डुबकी लगा रहे हैं। सभी को डीएमएफ का काम खूब भा रहा है।

बीट प्रभारियों के साथ एसपी की बैठक और थानेदारों की टेंशन

ऊर्जाधानी के ऊर्जावान एसपी खाकी की तस्वीर बदलने कई नए प्रयोग कर रहे हैं। बीट पुलिसिंग के लिए जिले के सभी थाना चौकियों के बीट प्रभारियों की बैठक तो बड़े साहब ले रहे हैं पर टेंशन थानेदारों का बढ़ गया है। टेंशन बढ़े भी क्यों न क्योंकि थाने की लाल किताब यानि थाने का हिसाब किताब तो इन्हीं के पास रहता है। थाने के साहब को अब ये डर सताने लगा है कि कहीं हमारी पोल साहब के सामने न खुल जाए। बात भी सही है, साहब तो कबीर वाणी पर विश्वास करते हैं और मुस्कुराते हुए जब कोई बात कहा जाए तो उसका असर सामने वाले पर पड़ता है। जाहिर है कप्तान साहब की बातों का कुछ न कुछ तो जरूर असर होगा। अगर ऐसा हुआ तो उनकी थानेदारी खतरे में पड़ जाएगी।

जब सड़क को देख याद आते हैं दिग्गी राजा

सीएसईबी चौक से दर्री गोपालपुर जाते समय ध्यानचंद चौक पहुंचते ही पुल पार करते और गोपालपुर जाते तक रोड के गड्ढ़ों में हिचकोले लेते ऐसा लगता कि सूबे में अभी भी है काका का नहीं, दिग्गी राजा का राज चल रहा है। लोग इन हिचकोलों से दिग्गी राजा को जरूर याद कर लेते हैं। करें भी क्यों न दरअसल सीएसईबी चौक से फर्राटे भरने वाली कार अचानक स्लो मोशन में वीसीआर की तरह अटक अटक कर चलने लगती है। सड़क तो दिग्गी राजा के कार्यकाल में भी ऐसे ही थी जैसे अभी है। चलो कम से कम सड़क के बहाने ही उन्हें लोग याद तो कर रहे हैं वरना लोग तो उन्हें भुला ही दिया है।

जब मिल बैठे दो पुराने यार बातें हुई चार

कोरबा प्रवास पर आए डॉ. महंत से भाजपा नेता की मुलाकात को लेकर कई तरह जिज्ञासा मन में उठती रही। उनकी प्रस्तावित रामपुर विधानसभा एवं इससे लगे सक्ती विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना होने के लिए डॉ. चरणदास महंत और ननकीराम कंवर एक ही वाहन में सवार हुए। डॉ. महंत ने बड़े आत्मीयता से ननकीराम के लिए वाहन का दरवाजा खोला और उन्हें बिठाया। इस दौरान डॉ. महंत ने चुटकी लेते हुए ननकीराम कंवर से पूछा कि कोई ऐतराज न हो तो आपके क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर को भी साथ ले चलें! इस पर ननकीराम कंवर ने हंसते हुए कहा कि वे रामपुर के पूर्व विधायक के साथ-साथ मेरे साढू भाई भी हैं और इस पूरे हास्य-विनोद के मध्य श्यामलाल कंवर भी उसी वाहन में सवार हुए और तीनों दौरे के लिए निकल पड़े।

राजधानी में क्या हुआ तेरा वादा, ये शराब है बड़ी मस्त मस्त

प्रदेश की राजनीति इन दिनों शराब बिक्री बंद किए जाने को लेकर गरमाई हुई। कांग्रेस भाजपा को निशाना बना रही है तो दुकानों में शराब की शौंकीन ये शराब है बड़ी मस्त मस्त गा कर दोनों का मजा ले रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष मोहन आदिवासी जनसंख्या का हिसाब किताब बना कर शराब को जरूरी बता रहे हैं तो नेता प्रतिपक्ष धरम… क्या हुआ तेरा वादा,क्या हुआ तेरा वादा, क्या है तेरा इरादा जैसे सवाल पूछकर लगातार कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। लेकिन दारू ठेका चलाने वाले भी अच्छे से जानते हैं बाहर भले ही राग अलग अलग हो पर अंदर खाने में …….सभी हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला के ​दीवाने हैं …….सच कहा है बच्चनजी ने पार्टी कोई भी …..मेल कराएगी मधुशाला…..

 

                              अनिल द्विवेदी , ईश्वर चन्द्रा

 

 

नायब तहसीलदार से मारपीट: संघ ने दिया अल्टीमेटम , आरोपी वकीलों की गिरफ़्तारी नहीं हुई तो कल से राजस्व कार्यालयों में तालाबंदी

रायपुर/ रायगढ़। तहसील में वकीलों द्वारा की गई मारपीट के बाद आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार से प्रदेश भर में काम बंद करने की चेतावनी दी है वहीं रायगढ़ के वकीलों ने FIR दर्ज करने के विरोध में राजस्व न्यायलय के बहिष्कार की घोषणा की है।

समझौते का प्रयास, बनी नहीं बात

इस मामले को लेकर अपर कलेक्टर कुरूवंशी की मध्यस्थता में कर्मचारी संघ और अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। कर्मचारी संघ द्वारा रायगढ़ पुलिस पर वकीलों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जिसे लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सौंपने पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी गया।

अधिवक्ता संघ ने भी सौंपा ज्ञापन

इधर अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन पर एफआईआर वापस करने की मांग और 15 साल से एक ही कुर्सी पर जमे हुए बाबू के स्थानांतरण की मांग की गई है।

वीडियो फुटेज के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पर दबाव काफी ज्यादा है। जिसका नतीजा देर रात देखने को मिला। चक्रधर नगर पुलिस द्वारा आधी रात के बाद 3 आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, मगर तीनों अपने घर पर नहीं थे।

हालाँकि इस दौरान पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक अन्य अधिवक्ता भुवन लाल साव को हिरासत में लेते हुए विशेष न्यायाधीश (ST-SC एक्ट) के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

जब तक पापा नहीं जीतते तब तक नहीं करूंगी शादी,जानें कौन हैं राबिया जिसने खाई है ये कसम

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भी चुनावी मैदान में उतर गई है। हालांकि वो चुनाव लड़ नहीं रही, बल्कि अपने पिता नवजोत सिंह सिद्धू को जिताने के लिए अमृतसर ईस्ट सीट पर प्रचार कर रही हैं। राबिया ने कहा कि जब तक पिता जीत नहीं जाते, तब तक वे शादी नहीं करेंगी।

इस दौरान राबिया ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि चन्नी के खाते में 133 करोड़ रुपए हैं। साथ ही इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि जब तक उनके पिता को जीत नहीं मिल जाती वे शादी नहीं करेंगी।

राबिया ने कहा, क्या चन्नी जैसा कि दावा किया गया है, वो गरीब हैं। उनके खातों की जांच की जानी चाहिए। माना जा रहा है कि राबिया अपने पिता नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार के रूप में नामित न किए जाने को लेकर नाखुश हैं। अपने पिता को सीएम उम्मीदवार के लिए नजरअंदाज से वे काफी परेशान भी नजर आईं।