Home Blog Page 2675

पापा आप के राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिख 11वीं मंजिल से कूदी फैशन डिजाइनर

न्यूज डेस्क।गाजियाबाद (Ghaziabad) के राजनगर एक्सटेंशन में एक फैशन डिज़ाइनर (fashion designer) ने 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. युवती का नाम आयुषी दीक्षित है. वारदात के वक्त फ्लैट में युवती की मां भी मौजूद थी. आयुषी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट (Suicide note) भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है.

यह वारदात नंद ग्राम इलाके के राज नगर एक्सटेंशन सृष्टि सोसायटी में हुई. मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है. सतीश दीक्षित की मेरठ रोड पर अपनी एक फैक्ट्री है. सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है. जानकारी के अनुसार, आयुषी की कंपनी ने पिछले दिनों करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की थी.

25 साल की आयुषी सोमवार रात करीब 8 बजे फ्लैट की बालकनी में पहुंची, जहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई. जोरदार आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा. जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई. सभी ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड नोट में लिखा: नौकरी के तनाव के चलते कर रही खुदकुशी

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में लिखा गया है कि नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी कर रही हूं. सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया है कि जो मुकाम हासिल करना चाहती थी, वह नहीं हासिल कर सकी. इसके अलावा सुसाइड नोट में पिता का जिक्र करते हुए लिखा है ‘पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता. आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

परिजन बोले: आयुषी ने सुबह से चाय भी नहीं पी थी

वहीं परिजन ने पुलिस को बताया कि सुसाइड के दिन सुबह से ही आयुषी परेशान थी. उसने चाय भी नहीं पी थी. आयुषी की एक बहन और एक भाई है. आयुषी ने हिमाचल के कांगड़ा से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था. उसके बाद करीब 3 साल से नोएडा के सेक्टर 5 में स्थित गौरव स्टूडियो में फैशन डिजाइनिंग कर रही थी.

बीजेपी समर्थकों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SO पर एक्शन

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर ने लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पिटाई से नाराज भाजपा समर्थकों ने थाने का घेराव कर दिया. बीजेपी प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने पुलिस पर कई आरोप लगाए .उनका कहना है कि पुलिस ने सपा प्रत्याशी से पैसे लेकर फर्जी मतदान कराया है. कई घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने विधायक रोशन लाल वर्मा और उनके बेटों व समर्थकों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसओ निगोही को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

तिलहर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सलोना कुशवाहा का आरोप है कि जब वो पुलिस से शिकायत करने आईं तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया जबकि सपा के प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा और उनके समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों के साथ मारपीट की थी. एसपी एस आनंद ने बताया कि ईसापुर गांव में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मारपीट की. इसके बाद यह भी आरोप है कि उनके कुछ लोगों को उठाकर ले गए हैं. इसका कोई संबंध मतदान प्रक्रिया और मतदान केंद्र से नहीं है. वहां बवाल होने के बाद काफी संख्या में लोग थाने पर आए. वे सभी गुस्से में थे और हंमागा कर रहे थे. उनको हटाने का प्रयास किया गया.

एसपी एस आनंद ने बताया कि तब तक तीन शिकायतें एसओ दिलीप निगोही के खिलाफ भी मिली जिसमें उनके व्यवहार और हाथापाई करने की बात कही गई थी. इस मामले की जांच की जा रही है. एसओ को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है. उन्होंने जो तहरीर दी है उस पर मुकदमें लिखे जा रहे हैं. एसपी ने बताया कि आरोप है कि विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके साथियों द्वारा फायरिंग की गई, इसमें तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जाएगी. फर्जी मतदान का आरोप है लेकिन ऐसी कोई भी बात संज्ञान में नहीं आई है. बीजेपी समर्थक अभिनव तिवारी ने बताया कि जब वो पुलिस से शिकायत करने गया तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया जबकि रोशन लाल वर्मा और उनके समर्थको ने मारपीट की थी.

KORBA: सचिव नीतू गुप्ता निलंबित… पंचायत के कार्यो गड़बड़ी पर जिला सीईओ की कार्रवाई…

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत कुकरीचोली के सचिव नीतू गुप्ता को जिला सीईओ ने निलंबित दिया है। उनके स्थान पर अनुकंपा नव नियुक्त सचिव श्रीमती निर्मला श्रीवास को ग्राम पंचायत कुकरी चोली भेजा गया है।

बता दें कि ग्राम पंचायत में सचिवों को मिल रही मनमानी को जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायतों की जांच कराकर बिंदुवार आरोप पत्र तैयार किया है। जांच के आधार पर गांव के विकास में लापरवाही बरतने और सरकारी राशि को अपने समझने वाले सचिवों पर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में चाकामार के सचिव सुरेश खूंटे को निलंबित किया गया था। इसके बाद कुकरीचोली सरपंच ने सचिव के खिलाफ शिकायत कर पंचायत के कार्यो में नीतू गुप्ता पर धांधली का आरोप लगाया था। सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने जिला पंचायत के टीम के साथ पर्वेक्षण भ्रमण कर पंचायत का रिकार्ड और विकास कार्य का निरीक्षण किया था। निरीक्षण ले दौरान दास्तवेजो में कई खामियां मिली थी और पंचायत के निर्माण कार्य मे गड़बड़ी मिली थी। पंचायत के कार्यो में हुए अनियमितता के आधार पर कुकरीचोली के सचिव नीतू गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर अनुकंपा नव नियुक्त सचिव श्रीमती निर्मला श्रीवास को कूकरीचोली का चार्ज सौंपा गया है। निलंबन अवधि में नीतू गुप्ता का मुख्यालय जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा होगा। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह के लिए भत्ता दिया जाएगा।

KORBA: हॉस्पिटल पर हो रहे जांच को प्रभावित करने का प्रयास… SDM  दर्ज करा रहे थे बयान..सस्ती लोकप्रियता के लिए हंगामा मचाने पहुंचा युवक…

कोरबा। कोरवा आदिवासी के इलाज के दौरान हुई मौत के बाद कलेक्टर ने हॉस्पिटल दस्तावेजों की जांच कराने का निर्देश दिया था। जिलाधीश के आदेश  बाद एस.डी.एम. कोरबा हरि शंकर पैकरा जांच के लिये सोमवार को हॉस्पिटल प्रबंधन का बयान दर्ज करा रहे थे । इसी दौरान एक युवक जो अपने आप को नागरिक संघर्ष समिति का अध्यक्ष कहता है ने कार्यालय में जबरन घुस कर गलत जांच होने का अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जांच को प्रभावित करने का असफल प्रयास किया। जांच कर रही टीम के साथ बेवजह अपने आप को जागरूक नेता साबित करने में भिड़े युवक के साथ बहस के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की जांच की कार्यवाही पूरी की गई।

 

जानकारों का कहना है कि इस प्रकार के प्रकरणों में बिना किसी कारण के हंगामा करने का एक मुख्य कारण छपास रोग भी है। जिस कदर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जांच को लेकर हंगामा मचाया उसे लेकर शहर में जमकर मजाक बनाया जा रहा है।आप को यह बताते चले कि शहर में इन दिनों कई ऐसे गिरोह सक्रिय है जो अपने आप को अधिकारियों से बड़ा मानकर विभागीय कार्यो में दखल दे रहे है और जिन नीती नियमों के लिए स्थानीय प्रशासन निर्देश जारी कर चुका होता है, उन्ही बिंदुओ पर अनावश्यक रूप से सुझाव जारी करने के बाद ये लोग बाकायदा प्रकाशित भी करवाते है।

वर्सन

 

हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुए कोरवा  आदिवासी की मौत के मामले में जांच के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन को बुलाया गया था।सी.एम.एच.ओ. कार्यालय में बयान लिया ही जा रहा था कि एक नियाज आरबी नाम के एक युवक ने आकर गलत जांच करने का आरोप लगाते हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जबकि जांच के दौरान इस प्रकार से बिना अनुमति के जांच की न्यायिक प्रक्रिया को बाधित कर दफ्तर में घुसना अपराध की श्रेणी में आता हैं।

 

एच.एस. पैकरा, एस.डी.एम. कोरबा

पुण्यतिथि विशेष: मजदूरों के हक की आजाद आवाज थे कामरेड नवरंगलाल

कोरबा।मजदूर नेता कामरेड नवरंगलाल जैसे नेता बिरले ही होते हैं। उन्होंने जीवन भर मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी। वे कर्मठ व जुझारू नेता थे। उन्होंने मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी और संघर्षशीलता व परिश्रम से समाज में अपना स्थान बनाया।

कामरेड नवरंग लाल ने बेजुबान बेसहारा सर्वहारा कौम को जुबान दी, उन्हें लड़ना सिखाया तथा शोषित पीड़ितों के लिए 213 बार जेल गए। वह विस्थापितों किसानों मजदूरों की आवाज थे जब किसी को कोई सहारा नहीं दिखता तो लोग कामरेड नवरंग लाल के पास जाने की सलाह देते थे और जब लोग उनके पास जाते थे तो बिना कुछ सोचे उनकी समस्या की समाधान के लिए निकल पड़ते थे।

ऐसे विरले स्व. कामरेड नवरंग लाल कोरबा के ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के मजदूरों के मसीहा थे। आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं कामरेड नवरंग लाल और उनका जीवन संघर्ष हर पल कुछ न कुछ सीख दे जाता है।

बड़े गौर से सुन रहा था जमाना,
तुम्हीं सो गए दास्तां कहते कहते।………

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में ड्रेस कोड खत्म, हिजाब विवाद के बाद बड़ा फैसला

रायपुर। देशभर में हिजाब विवाद hijab controversy और ड्रेस कोड को लेकर छिड़े बहस के बीच छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने ड्रेस कोड को लेकर एक अहम फैसला लिया है। Chhattisgarh’s private schools छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में यूनिफ़ॉर्म की बाध्यता end dress code को समाप्त कर दिया गया है, स्कूलों में इस सत्र के लिए विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू नहीं होगा।

सामान्य वेशभूषा में क्लास जा सकेंगे बच्चे

इस फैसले के बाद बच्चे सामान्य वेशभूषा में क्लास जा सकेंगे। प्रदेश भर में छठवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल खुलने के बाद से विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 2022- 2023 सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। हालाँकि आगामी सत्रों में यूनिफ़ॉर्म यथावत बने रहेंगे।

Stock Market: सेंसेक्स ने लगाई 1736 अंकों की लंबी छलांग, निफ्टी में 510 अंक की तेजी

मुंबई/नई दिल्ली। Share Market Closed On Green Mark: स्टॉक मार्केट के दोनों सूचकांकों ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए मंगलवार को 1 फरवरी 2021 के बाद से सबसे लंबी छलांग लगाई और बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1736 अंक उछलकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ।

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर बढ़त के साथ कारोबार करते हुए अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ। स्टॉक मार्केट के दोनों सूचकांकों ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए मंगलवार लंबी छलांग लगाई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1736 अंक उछलकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि एक फरवरी 2021 के बाद किसी एक दिन में यह सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है।

सोमवार को 1747 अंक टूटा था सेंसेक्स

चालू सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और अंत तक जारी रही। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1747 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी सूचकांक 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस दिन से फिर टेलीकास्ट होगी.. क्योंकि सास भी कभी बहू थी, एकता कपूर ने दी गुडन्यूज

मुंबई। टीवी सीरियल्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी छोटे पर्दे पर फिर वापसी कर रही है। एकता कपूर ने अपने सीरियल्स के फैन को एक बड़ी खुशखबरी दी है। लोगों का फेवरिट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी (kyunki saas bhi kabhi bahu thi) बुधवार से हर रोज शाम 5 बजे स्टार प्लस पर फिर से शुरू होने जा रहा है।

एकता ने इसका प्रोमो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने अपने पोस्ट में स्मृति ईरानी और रोनित रॉय को भी टैग किया है। साथ ही पूछा है कि इतने सालों बाद प्रोमो देखकर कैसा लगा? एकता के पोस्ट पर कई लोगों ने जवाब दिया है कि वे लोग काफी दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे। सीरियल साल 2000 में शुरू होकर 2008 तक चला था। 13 साल बाद फिर से दर्शकों के बीच वापसी कर रहा है।

सीरियल ने कई ऐक्टर्स की बदली किस्मत

एकता कपूर के सीरियल ने इसमें काम करने वाले कई लोगों की किस्मत बदली। स्मृति ईरानी, करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, पुलकित सम्राट, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय और हितेन तेजवानी सहित कई कलाकारों के लिए यह सीरियल लकी साबित हुआ।

इस सीरियल में काम करने वाले लोगों दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। कई लोग जो उस वक्त सीरियल नहीं देख पाए, अब फिर से देख सकेंगे।

ब्रेकिंग: क्रूड ऑयल रिकॉर्ड हाई पर, चुनाव खत्म होते ही इतने रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। रूस यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल के दाम 8 साल के हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे पहले 2014 में कच्चे तेल के दाम 95 डॉलर के पार गए थे।

इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ना तय है। भारत में भी इसका असर पड़ेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लग सकता है। विधान सभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं इसके बाद पेट्रोल-डीजल 15 रुपए तक महंगे हो सकते हैं।

100 डॉलर के पार जा सकता है कच्चा तेल

एक दिसंबर 2021 को कच्चे तेल का दाम 69 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 95 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। यानी ढाई महीने के भीतर कच्चे तेल के दामों में 37% की तेजी आ चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जल्द ही ये 100 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं

टेक्सास की ऑयल कंपनी पायनियर नेचुरल रिसोर्सेज के स्कॉट शेफील्ड ने कहा- अगर पुतिन हमला करते हैं, तो कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, लेकिन अगर बाइडेन ईरान पर से प्रतिबंध हटाते हैं, तो इनमें 10 डॉलर की गिरावट होगी। फिलहाल मार्केट में जितनी मांग है उतनी आपूर्ति नहीं है, इस वजह से यह तो तय है कि कीमतें 100 डॉलर के पार जाएंगी।

बेटी की शादी के कार्ड पर पिता ने छपवाया ये खास मैसेज, वायरल वेडिंग कार्ड की हो रही तारीफ

गया. ऐसे तो शादी का कार्ड हर कोई निमंत्रण देने के लिए छपवाता है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल संदेश देने के लिए भी किया जा रहा है. एक ऐसा ही अनोखा शादी का कार्ड इन दिनों खूब सुर्खियों में है. बिहार के गया के सामाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता भोला यादव ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड में ऐसी जरूरी बातें लिखवाई है, जिसे पढ़कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. उन्होंने ‘शराब पीकर आना सख्त मना है’, ‘शस्त्र लेकर आना वर्जित’ एवं ‘दहेज मुक्त विवाह’ जैसे बातें शादी के कार्ड पर छपवाया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है.

बता दें कि भोला यादव की बेटी की आगामी 16 फरवरी को है. उन्होंने शादी के कार्ड पर यह निर्देश छपवाने के अलावा लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि शराब पीकर और हथियार लेकर शादी समारोह में न आए. ऐसे मेहमानों का प्रवेश वर्जित रखा जाएगा. इसको लेकर भोला यादव और उनकी पत्नी ने बताया कि मेरी पहली बेटी की शादी है, अतिथियों को फोन पर भी इसकी जानकारी देने के साथ-साथ आमंत्रण पत्र को भेजा गया है.

 

दहेजमुक्त शादी और शराबबंदी का समर्थन
उन्होंने बताया कि दहेज मुक्त शादी की जा रही है और अतिथियों से आग्रह किया है कि वो अपना लाइसेंसी हथियार लेकर भी शादी में शामिल ना हों. भोला यादव ने बताया कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान से काफी प्रभावित हुए हैं और इसी से उन्हें यह प्रेरणा मिली है. शादी समारोह या अन्य पार्टियों में शराब पीकर जाना उचित नहीं है और न ही यह कोई शान की बात है.