नई दिल्ली। रेलवे (Indian Railway) में खाना को लेकर परेशान यात्रियों को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में आईआरसीटीसी खाना परोसेगी। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC-Indian Railways Catering and Tourism Corporation) रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक उपक्रम है जो भारतीय रेल के यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है।
यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकता और देश भर में कोरोना लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ IRCTC ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक 80 फीसदी गाड़ियों में पका हुआ खाना बहाल किया गया है जिसे अब पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। एक दिन कई लाख थाली खाना यात्रियों को खिलाया जाता है।
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने ही रहते हैं, ट्रंप अब एक नए विवाद में फंस गए हैं. पूर्व राष्ट्रपति पर आधिकारिक दस्तावेजों (White House Official Documents) को फाड़ कर फ्लश कर देने का आरोप है। ट्रंप ने इतने ज्यादा दस्तावेज फ्लश किए कि इससे व्हाइट हाउस का टॉयलेट (White House Toilet Block) ही जाम हो गया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times journalist Maggie Haberman) की सीनियर रिपोर्टर मैगी हैबरमैन की किताब में ट्रंप को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. इसका खुलासा किया है। वे लंबे वक्त तक ट्रम्प बीट पर काम करती रही हैं। उनकी किताब 4 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली है।
मैगी हैबरमैन ने अपनी आने वाली किताब ‘कॉन्फिडेंस मैन’ (Confidence Man) में इस मामले पर विस्तार के बात की है। किताब के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने यह देखा कि कागज की वजह से टॉयलेट चौक हो गया था। जिसके बाद यह माना गया कि ट्रंप ने दस्तावेजों को फ्लश किया।
0.कई बार तोड़ा था प्रोटोकॉल
द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते कई बार प्रोटोकॉल्स तोड़ा था, इस बार मामला प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड को संभालने वाले नेशनल आर्काइव (National Archives) से जुड़ा है। नेशनल आर्काइव चाहता है कि पूर्व राष्ट्रपति की दूसरे मामलों के साथ कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए। ट्रंप पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को फ्लोरिडा भेजने का भी आरोप लगा है।
पाकिस्तान के 49 वर्षीय सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन (Dr Aamir Liaquat Hussain) का अपनी 18 साल की पत्नी के साथ एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ है. लियाकत हुसैन ने हाल ही में 18 वर्षीय सईदा दानिया
शाह (Syeda Dania Shah) से शादी रचाई है. ये उनकी तीसरी शादी है.
सईदा के ही Instagram अकाउंट से इस रोमांटिक वीडियो को शेयर किया गया है. सईदा के इस अकाउंट की जानकारी, उनके पति लियाकत हुसैन के वेरिफाईड इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है.
इंस्टाग्राम पर किए ये पोस्ट
बता दें कि सईदा दानिया शाह के इंस्टाग्राम अकाउंट (syedadaniaaamir) पर अभी तक सिर्फ तीन पोस्ट हैं. पहली पोस्ट में वो दुल्हन के लिबास में सजी-धजी नजर आ रही हैं. पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘कल रात काशी ने मुझे दुल्हन बना दिया, बहुत ही खास पल था, बचपन से ही मेरे पति मेरे आदर्श हैं.’
वहीं सईदा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए दूसरे वीडियो में वो पति लियाकत हुसैन के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘गुड मॉर्निंग Pakistan, खासकर Karachi, मेरा नया घर.”
जबकि तीसरे पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें सईदा दानिया शाह पति आमिर लियाकत हुसैन संग नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘हम पूरी तरह से तैयार हैं, परफेक्ट हैं और एक दूसरे के प्यार में हैं…’
3 पोस्ट, 17 हजार फॉलोअर्स, किसे करती हैं फॉलो?
Syeda Dania Shah के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17.7k फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर सईदा सिर्फ अपने पति आमिर लियाकत हुसैन (iamaamirliaquat) को फॉलो करती हैं. उनके अकाउंट से अभी तक तीन पोस्ट किए गए हैं.
सईदा के Instagram बायो में लिखा है- ‘लिविंग लीजेंड Aamir Liaquat Husain की गर्वित पत्नी, TikTok फन है, मैं अपनी गोपनीयता पर आक्रमण करने की अनुमति नहीं देती.’
कौन हैं डॉ. आमिर लियाकत हुसैन?
डॉ. आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी PTI के सांसद और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट हैं. 49 वर्षीय सांसद लियाकत हुसैन की 18 साल की सईदा से तीसरी शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए. इसकी जानकारी लियाकत हुसैन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.
गौरतलब है कि इसी दिन लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी (Syeda Tuba Anwar) ने उन्हें तलाक भी दिया. यानी आमिर ने अपनी दूसरी पत्नी से जिस दिन तलाक लिया, उसी दिन तीसरी शादी भी रचा ली.
कोरबा। चोरी के सरिया को खपाने ग्राहक तलाश रहे युवक को बालको पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी सक्ति के हर्षिता ट्रेडर्स से चोरी करना बताया है। बहरहाल आरोपी के कब्जे से सरिया जब्त कर कार्रवाई की गई है।
बता दें कि बालको थाना के अंतर्गत आने वाले रिस्दा चौक में आज सुबह चोरी का सरिया बेचने के फिराक में घूम रहे पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस संबंध में बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि खबीरलाल की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर रिस्दा रोड में एक पिकअप वाहन को पकड़ा । पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा तथा उक्त सरिया का बिल दिखाने को कहने पर बिल नही होना बताया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर 9 फरवरी की दरमियानी रात हर्षिता ट्रेडर्स सक्ती से चोरी करना बताया । आरोपी को पिकअप वाहन सहित थाना लाया गया। मामले के संबंध में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया । आरोपी को रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। इस चोरी के संबंध में थाना सक्ती से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में सूचना भेजी गई। पुलिस अधीक्षक महोहय के द्वारा प्रातः पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात सउनि आजूराम खुशराम व आरक्षक अनिल साहू, शत्रुहन बंजारे, संजीव सिंह को नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
कोरबा। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें सामाजिक कार्य करने की नसीहत दी है। बैठक में सभी कर्मचारियों को समाज सेवा कर पुलिस की छवि सुधरने की बात कही है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में डायल 112 के कर्मचारियों का मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । बैठक भोजराम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि डायल 112 के कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं , इसी तरह भविष्य में भी अच्छा कार्य करते रहें । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए । साथ ही यह भी कहा कि पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा सकता है । उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान जहां कहीं भी जरूरतमंद व्यक्ति या कोई पीड़ित दिखे उसकी जहां तक हो सके सहायता करें ।इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,आर आई अनथ राम एवं सूबेदार भुनेश्वर कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। नेता चुनाव-प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से कई तरह की पाबंदियां हैं, साथ ही आचार सहिंता का भी पालन करवाया जा रहा है। इसी बीच देवरिया से सपा प्रत्याशी और देवरिया एसपी के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा से प्रत्याशी प्रदीप यादव और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस और सपा प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की गाड़ी के सामने अपने लाव-लश्कर के साथ खड़े देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र और जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन खड़े हैं।
Aside from the polling today, this video of a heated exchange between a @samajwadiparty candidate from east UP and the @deoriapolice chief has resulted in a police case against the candidate and many others . Cops had stopped the candidate’s convoy flagging #covid protocol …. pic.twitter.com/IzNOTQk9zB
वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार आलोक पाण्डेय ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के लिए वोट पड़ रहे हैं। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से सपा उम्मीदवार और पुलिस के बीच हुई बहस का एक वीडियो सामने आया है। इस बहसबाजी के बाद देवरिया पुलिस चीफ ने सपा उम्मीदवार व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चुनाव आयोग और सरकार द्वारा घोषित कोविड सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने से रोका था।
इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने लिखा कि “ये कोई गुंडों का राज हो रखा है। उतर नीचे” इसी भाषा और लहजे में एसपी श्रीपति मिश्र भाजपा प्रत्याशी से भी बात करके दिखाएं तो पता चलेगा कि कानून के कितने बड़े रक्षक हैं।वीडियो में एसपी श्रीपति मिश्रा सपा प्रत्याशी से ये पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या यहां गुंडाराज हो रखा है? आप लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखिए। इसके जवाब में प्रदीप यादव कहते हुए नजर आए कि लोकतंत्र अधिकार है, जिसे आप रोक नहीं सकते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक भड़क जाते हैं और सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहते हैं। इसके बाद सपा नेता समर्थक नारेबाजी करना शुरू कर देते हैं।
भरतपुर. राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. टीचर से ट्यूशन (Teacher Student Love) पढ़ने वाली युवती को अपने से दुगनी उम्र के टीचर से प्यार हो गया और उसने घर से भागकर टीचर के साथ कोर्ट में शादी कर ली. पूरा मामला भरतपुर के जनूथर का है, जहां एक कॉलेज में 40 वर्ष का टीचर ट्यूशन में युवती को इंग्लिश पढ़ाता था. टीचर से प्यार करने वाली युवती सोनिया ग्रेजुएशन के बाद B.Ed की तैयारी कर रही थी. 4 साल से अधिक समय से युवती टीचर सतवीर के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी और ट्यूशन के दौरान टीचर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया. टीचर सतवीर रोजाना नदबई से युवती को ट्यूशन पढ़ाने के लिए गांव जाता था.
करीब 1 साल पहले सतवीर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया था. उसके बाद टीचर सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. काफी समय के बाद युवती सोनिया अपनी बुआ के यहां रहने के लिए भरतपुर आ गई. यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला कर लिया और जनवरी महीने में सतवीर युवती सोनिया को भगाकर अजमेर ले गया, जहां दोनों ने पुष्कर में कोर्ट मैरिज कर ली.
परिवार ने की मनाने की कोशिश, लेकिन….
परिवार जनों ने युवती सोनिया की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद युवती सोनिया के रिश्तेदारों द्वारा मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. मथुरा गेट थाना पुलिस ने युवती सोनिया और टीचर सतवीर को दस्तयाब कर भरतपुर एसडीएम के समक्ष पेश किया. जहां दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए और कहा कि उन्होंने दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है और वह दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं.
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इंद्रावती नदी में निर्माणाधीन पुल में काम करने वाले इंजीनियर का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। निर्माणाधीन पुल के पास जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग की भी खबर सामने आ रही है।
एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, इसकी तस्दीक की जा रही है। ठेकेदार अंकित गुप्ता के कंस्ट्रक्शन कंपनी गुप्ता कंस्ट्रक्शन में इंजीनियर पांडेवार का अपहरण हुआ है। पूरा मामला थाना बेदरे का बताया जा रहा है। फ़िलहाल विस्तृत जानकारी आना शेष है।
Bride Viral Video: शादी में दुल्हने अपनी लुक और खूबसूरती को परफेक्ट बनाने के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च कर देती हैं और ऐसे में अगर फोटोग्राफर ही दुल्हन की तस्वीरें क्लिक ना करे तो उसे कैसा लगेगा. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. जहां एक दुल्हनिया अपने फोटोग्राफर से जरा नाराज दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर इस नाराज दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन तैयार है लेकिन फोटोग्राफर है कि उसका फोटोशूट ही नहीं कर रहा है. ऐसे में दुल्हन गुस्से में फोटोग्राफर को मोबाइल उठा कर कॉल घुमाती है और कहती है, “अरे भैया इधर आओ ना, गेस्ट का क्या फोटो ले रहे हो. मेरा फोटो लो, मैं ब्राइड हूं.”
दुल्हनिया का ये बिंदास अंदाज उसके दोस्तों ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और नोटिजंस इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. वीडियो को भी तक दो लाख ये ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
वाशिंगटनः किसी ने क्या खूब कहा है ‘तेरे हुश्न पे कुर्बान हो जाऊं, तेरी बाहों में बेजान हो जाऊं , ऐसी नजाकत है तेरी सूरत की, कि मैं तो तेरा गुलाम हो जाऊं .’ हर किसी को चाह होती है कि उसकी बॉडी एकदम परफेक्ट हो. इसके लिए लोग खानपान से लेकर एक्सरसाइज तक करते हैं. इसके बावजूद हर किसी को मनचाहा शरीर नहीं मिल पाता. वहीं, कुछ विरले लोग होते हैं, जिनके परफेक्ट बॉडी गॉड गिफ्ट के तौर पर मिली होती है. ऐसी ही एक महिला टीवी प्रजेंटेटर और हॉलिवुड एक्ट्रेस केली ब्रुक हैं.
रिसर्च में बताया गया परफेक्ट बॉडी
केली ब्रुक को लेकर एक दिलचस्प रिसर्च सामने आई थी, जिसमें उनको दुनिया की सबसे परफेक्ट बॉडी वाली महिला बताया गया था. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की एक रिसर्च में साइंटिस्ट्स ने केली ब्रुक को परफेक्ट बॉडी वाली बताया था. रिसर्च में शरीर व बालों की लंबाई, चेहरे का आकार, वजन समेत कई पैरामीटर्स को आधार बनाया गया था. रिसर्च पूरी होने के बाद केली को प्राकृतिक तौर पर सुंदर बताया गया था.
सेक्सिएस्ट वुमन इन द वर्ल्ड का भी मिल चुका है खिताब
बता दें कि केली ब्रुक ने कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई. उनके जानने वालों का मानना है कि भगवान ने जब उनको ऐसा बनाया है, तो प्लास्टिक सर्जरी की तो जरूरत ही नहीं है. ब्रिटेन की फैशन मैगजीन FHM ने साल 2005 में केली को ‘सेक्सिएस्ट वुमन इन द वर्ल्ड’ का खिताब दिया था. मैगजीन के इस सर्वे में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था.
[केली ने बताया-उम्र के साथ आता है आत्मविश्वास
केली उम्र ने अपने उम्र के 40 वंसत के पढ़ाव को पार कर लिया है. साल 2020 में 40वें जन्मदिन पर बढ़े हुए वजन को लेकर केली ब्रुक ने कहा था कि छरहरेपन के मेरे दिन कुछ दिन बेहद दुखभरे रहे हैं. मैं अब स्वस्थ और खुश हूं. शरीर और उम्र के साथ आत्मविश्वास आता है. केली 1997 में पहली बार म्यूजिकल वीडियो में आई थीं. इसके बाद उन्होंने टीवी प्रजेंटेटर के तौर पर भी काम किया. केली ब्रुक कई विवादों से भी नाता रहा है.