Home Blog Page 2687

हिजाब विवाद: कर्नाटक के चीफ जस्टिस बोले- मजहबी ड्रेस की जिद नहीं कर सकते छात्र, सोमवार को सुनवाई

बेंगलुरु। कर्नाटक Karnataka के स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब Hijab controversy पहनने को लेकर छिड़े विवाद पर आज भी हाई कोर्ट में कोई फैसला नहीं हो पाया है। Karnataka High Court अदालत ने मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि छात्र स्कूलों और कॉलेजों से धार्मिक ड्रेस के लिए जिद नहीं कर सकते हैं।

चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी Chief Justice Ritu Raj Awasthi ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को तत्काल खोलना चाहिए और पढ़ाई होना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दोपहर ढाई बजे अगली सुनवाई होनी है और उसमें कोई फैसला अदालत की ओर से आ सकता है।

छात्राओं के वकील बोले- किसी कानून में पाबंदी की बात नहीं

केस की सुनवाई के दौरान हिजाब पहनने की मांग करने की वाली छात्राओं के वकील संजय हेगड़े ने कहा कि यूनिफॉर्म को लेकर कर्नाटक एजुकेशन एक्ट में कोई बात नहीं कही गई है। उन्होंने अदालत में कहा, ‘कर्नाटक एजुकेशन एक्ट में यूनिफॉर्म को लेकर कोई स्पेशल प्रावधान नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा है और इसे स्कूल एवं कॉलेजों की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्दी ही फैसला लिए जाने की जरूरत है ताकि छात्रों की पढ़ाई पर असर न हो क्योंकि मार्च में ही उनके एग्जाम भी होने वाले हैं।

राजनीति के रिंग में उतरे WWE रेसलर द ग्रेट खली, चुनाव के बीच थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच WWE में भारत का मान बढ़ाने वाले रेसरल द ग्रेट खली WWE wrestler The Great Khali ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में joins BJP भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं।

बता दें कि खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों से चल रही थी। हालांकि, पार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद खली के बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी। आज वह औपचारिक रूप से भगवा पार्टी के हो गए। इससे पहले बीते साल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।

सीजी ब्रेकिंग: जब शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंचे भालू, मची अफरा-तफरी

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शादी समारोह में भालुओं की एंट्री होते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि राहत की बात ये है कि भालुओं ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। भालुओं को झुंड खाना खाने के बाद चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के हल्बा गांव में शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में सभी लोगों ने खाना खाने के बाद दोना-पत्तल बाड़ी में फेंक दिया। बचा हुआ खाना भी बाड़ी में फेंक दिया गया।

बाड़ी में भरपूर मात्रा में खाना देख 5 भालुओं का झुण्ड आ धमका। देर रात भालुओं को देख शादी समारोह में आये लोगों के होश फाख्ता हो गए। कुछ लोगों ने ज़ूम करके भालुओं का वीडियो भी बनाया। भालुओं का झुण्ड काफी देर तक बाड़ी में विचरण करता रहा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उत्तराखंड में करेंगे चुनाव प्रचार,कांग्रेस आलाकमान ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सिंहदेव उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यतः हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और आगामी कार्य योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव उत्तराखंड की जनता के बीच जाएंगे व उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इन सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार के लिए आएंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी, धुरी में भगवंत मान की जनसभा में होंगी शामिल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी जन सभाओं में शामिल होंगी। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनसभा में शामिल होंगी। सुनीता केजरीवाल महिलाओं से बातचीत करेंगी।

संगरूर संसदीय सीट से भगवंत मान आप के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने के बाद पार्टी ने उन्हें धुरी से मैदान में उतारा है। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर जिले में आती है। धुरी विधानसभा सीट में 74 गांव आते हैं।

महिलाएं निर्णायक

पंजाब में होने वाले चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती हैं। इस बार मतदान में कुल 2.12 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इनमें 10086514 महिला वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.14 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था, जो पुरुषों के मुकाबले 1.45 प्रतिशत अधिक था। इस बार भी सियासी दल यही अनुमान लगा रहे हैं कि चुनाव में महिलाएं ज्यादा वोट डालेंगी।

Paytm का नया “Tap to Pay” फीचर! अब बिना इंटरनेट और ऐप खोले कर सकेंगे पेमेंट

नई दिल्ली। कोरोना के कारण डिजिटल लेनदेन में तेजी आ गया है। आजकल लगभग सभी छोटी-बड़ी जगहों पर इस समय ऑनलाइ पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है। पेमेंट के लिए ज्यादातर लोग खासतौर से गूगल पे या पेटीएम का यूज करते हैं।

इस वजह से पेटीएम कंपनी ने पेटीएम में एक ऐसा जादुई फीचर आ गया है, जो आपको बिना ऐप खोले पेमेंट करने की अनुमति देता है, वो भी बिना इंटरनेट के।

दरअसल, पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए अपने ऐप एक्सपीरियंस को और अधिक रोचक बनाने के लिए, टैप टू पे (Tap to Pay) नाम का नया फीचर जोड़ा है। जी हां, यही वो फीचर है जो आपको बिना पेटीएम ऐप खोले और बिना इंटरनेट का यूज किए तेजी से पेमेंट करने की सुविधा देता है। लेकिन, इसके लिए आपका पेटीएम ऐप अपडेट होना और ऐप में एक एक्टिव डेबिट-क्रेडिट कार्ड लिंक होना बहुत जरूरी है ।

0.जानें बिना इंटरनेट के कैसे करें पेटीएम

सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप को ओपन करें।
अब नीचे स्क्रॉल करें और My Paytm सेक्शन में Tap to Pay ऑप्शन पर जाएं।
अब, सबसे नीचे Add New Card बटन पर टैप करें और कार्ड डिटेल दर्ज करें।
यहां, आप पहले से सेव किए गए कार्ड को भी चुन सकते हैं।
अब टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करें और वेरिफाई करने के लिए Proceed पर क्लिक करें।
Tap to Pa का उपयोग करके पेमेंट करने के लिए, अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करें और NFC को एक्टिवेट करें।
अब, अपने स्मार्टफोन को NFC-activated POS machine के पास लाएं और पेमेंट होने तक इसे स्थिर रखें।
5000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए, आपको POS मशीन पर कार्ड का पिन डालना होगा।

ब्रेकिंग: ताडमेल में नक्सलियों ने भाजपा नेता के बेटे को मारी गोली, ASP ने की पुष्टि

बीजापुर। नक्सलियों ने गुरुवार सुबह एक भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि कुटरू थाना क्षेत्र के आडावाली ग्राम पंचायत के सरपंच पति घनश्याम मंडावी की ताडमेल गांव में नक्सलियों ने की गोली मारकर हत्या की है।

इलाके के ASP पंकज शुक्ला ने की इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जिस युवक को गोली मारी है वह पूर्व जनपद अध्यक्ष और भाजपा नेता का बड़ा बेटा था।

बिलासपुर: 100 किलो सफेद चंदन छोड़कर भागे 2 तस्कर, UP ले जाने की थी तैयारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी करने का मामला सामने आया है। तस्कर तो पुलिस के चंगुल से बच निकले, लेकिन चंदन की 100 किलो से सफेद चंदन जब्त किया गया है।चंदन की इस लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

TI हरविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड में दो बोरियों में कुछ लेकर खड़े हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने टीम भेजकर संदेहियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो दोनों युवक बोरी को छोड़कर खेत की ओर भाग निकले।

कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया गया। लेकिन, दोनों नहीं मिले। इधर, पुलिस ने बोरी को खोल कर तलाशी ली, तब उसमें से चंदन की खुशबूदार लकड़ी मिली। जिसे पुलिस ने तौलाया तब 100 से अधिक किलो वजनी सफेद चंदन निकला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

गौरेला, अमरकंटक और कोरिया में मिलती है सफेद चंदन
पुलिस अफसरों ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि रतनपुर में चंदन की लकड़ी नहीं मिलती। गौरेला, अमरकंटक और कोरिया जिले में चंदन के पेड़ होने की बात सामने आई। पुलिस को शक है कि तस्कर गौरेला या अमरकंटक तरफ से चंदन की लकड़ी लेकर आए होंगे और उसे बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में रहे होंगे।

कन्नौज और कानपुर में होती है खपत

पुलिस अफसरों ने बताया कि चंदन की लकड़ी की खपत कानपुर और कन्नौज में ज्यादा होती है। ऐसे में आशंका है कि तस्करी करने वाले युवक चंदन की लकड़ियों को बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने वाले थे। बस स्टैंड में रात को UP जाने वाली बसें भी आती है।

RBI Monetary Policy: लगातार 10वीं बार नीतिगत दरों में बदलाव नहीं, सस्ते लोन के लिए करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। साल 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार भी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी लगातार 10वीं बार आऱबीआई ने दरों को यथावत रखा है।

बता दें कि मौद्रिक नीति समिति की बैठक 8 फरवरी से शुरू हुई थी। गुरुवार को बैठक के दौरान लिए गए फैसलों से अवगत कराया गया। बता दें कि पिछली बैठक में भी आरबीआई ने नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

रिवर्स रेपो रेट में भी बदलाव नहीं

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास तीन दिवसीय बैठक में किए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4 फीसदी पर यथावत रहेगा। एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25 फीसदी रहेगा।

इसके साथ ही जैस कि उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार आरबीआई रिवर्स रेपो रेट में बदलाव करते हुए इसे 0.20 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा सकता है, तो इसके विपरीत रिजर्व बैंक ने इसे भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा है।

भोपाल पहुंचा हिजाब विवाद: युवतियों ने हिजाब बांधकर बाइक से भरा फर्राटा, फ्लाइंग किस उछाली

भोपाल। Hijab Row कर्नाटक के एक शिक्षण संस्‍थान में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने को लेकर उठा विवाद देशभर में तूल पकड़ रहा है। मध्‍य प्रदेश में भी स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा हिजाब को लेकर दिए गए बयान के बाद यह मुद्दा गरमा गया।

राजधानी भोपाल में ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवतियां हिजाब बांधकर बाइक से फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वीआइपी रोड का बताया जा रहा है।

युवतियों का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो बाइक पर चार युवतियां बिंदास अंदाज में न सिर्फ अंगुलियों से विक्ट्री साइन दिखा रही हैं, बल्‍कि बाइक में पीछे बैठी एक युवती फ्लाइंग किस भी उछालती नजर आ रही है।

इस मामले में डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। कैमरों के फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इसी तरह भोपाल के एक कालेज की छात्राओं के भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे हिजाब पहनकर क्रिकेट और फुटबाल जैसे गेम खेलती नजर आईं। यह कालेज कांग्रेस के स्‍थानीय विधायक आरिफ मसूद का बताया जा रहा है।