न्यूज डेस्क।नवजोत सिमी (Navjot Simi) का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसम्बर 1987 को हुआ था. उनकी शुरुआती शिक्षा पंजाब के पाखोवाल के मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई है.
बचपन से था IPS अधिकारी बनने का सपना
नवजोत सिमी बचपन से ही IPS अधिकारी बनने का सपना देखती थीं. हालांकि पहले उन्होंने डॉक्टरी की और प्रैक्टिस करने लगीं. लेकिन बाद में डॉक्टरी छोड़कर UPSC की परीक्षा के लिए दिल्ली आकर तैयारी की. फिर साल 2016 में उन्होंने पहली बार सिविल परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू में आगे नहीं बढ़ पाईं.
दूसरे प्रयास में पाई सफलता
दूसरे प्रयास में पाई सफलता
नवजोत सिमी जब पहले प्रयास में असफल हुईं तो दूसरे प्रयास से पहले उन्होंने जीतोड़ कर मेहनत की. इसके बाद साल 2017 में 735वीं रैंक हासिल कर IPS अधिकारी बन गईं.
IPS से पहले बनी थीं डॉक्टर
IPS अधिकारी बनने से पहले वह डॉक्टर थीं. साल 2010 में वह लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान से BDS यानि बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री लेकर डॉक्टर बनी थीं.
मिला बिहार कैडर
UPSC परीक्षा पास कर नवजोत सिमी (Navjot Simi) को बिहार कैडर मिला. नवजोत सिमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं.
वैलेंटाइन डे के मौके पर ऑफिस में की थी शादी
नवजोत सिमी (Navjot Simi) ने साल 2020 के वैलेंटाइन डे के मौके पर IAS अधिकारी तुषार सिंगला से ऑफिस में ही लव मैरिज की थी. बता दें कि तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर नवजोत सिमी ने पटना से हावड़ा जाकर तुषार सिंगला के ऑफिस में शादी की थी.
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस ने जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ किया है। शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित दी रिलेक्स स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा बिना किसी खौफ के फल फूल रहा था।
सूचना पर जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो अंदर का नजारा देख उनके भी होश उड़ गए। मौके से 10 लड़कियों और 3 लड़कों को संदिग्ध हालत में दबोचा गया है। यहां रेड पुलिस ने मंगलवार को मारी है।
फ़िलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और फिर शहर थाना भेज दिया। इनमें से कितने लोग स्पा सेंटर में स्टाफ के तौर पर काम करते थे और कितनी लड़कियां जिस्म का सौदा करती थी। इसके साथ ही कितने ग्राहक हैं। इसके बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस ने इतना जरूर कहा कि रेड के दौरान लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले। इससे साफ है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। पुलिस स्पा सेंटर संचालक की भी तलाश कर रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।
डीएसपी हंसराज ने बताया कि 10 लड़कियां और 3 लड़के मौके से हिरासत में लिये गए है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में कुछ बाहर के रहने वाले है। फिलहाल केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लॉस एंजिल्स। Oscars 2022 Nominations ऑस्कर अवॉर्ड हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है, जिसका हर साल सिनेमाप्रेमी इंतजार करते हैं और इस साल भी ऐसा ही हुआ है। Oscar Award Cine Award 94वें एनुअल अकेडमी अवॉर्ड 27 मार्च को लॉस एंजिल्स में होगा। लेकिन इससे पहले फैंस की नजर नॉमिनेशन पर है। नॉमिनेशन के ऐलान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब दर्शकों का ये इंतजार भी खत्म हो गया है।
ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया गया है। होस्ट ट्रेसी एलिस रॉस और लेस्ली जॉर्डन ने नॉमिनेशन का ऐलान किया। ऑस्कर की रेस में बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, एक्ट्रेस, सपोर्टिंग एक्टर, सपोर्टिंग एक्ट्रेस जैसी कैटेगरी शुमार है।
रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मंगलवार को शहर जिला भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, कांग्रेसियों गलतफहमी में मत रहो, मैं और बृजमोहन भैया एक साथ निकलेंगे तो सबकी धनिया बो देंगे।
जब मूणत की बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा, कुछ लोग लगातार मेरे और बृजमोहन अग्रवाल के बीच गलतफहमी पैदा करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन ये लोग जान लेें उनका प्रयास कभी सफल नहीं होगा। हम दोनों भाई जब मिलकर साथ निकलेंगे तो सबकी धनिया बो देंगे। उनके इतना कहते ही बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत के जिंदाबाद के नारे लगने लगे।
पूर्व मंत्री अपना खो बैठे हैं: कांग्रेस
इधर इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि पूर्व मंत्री अपना खो बैठे हैं। सड़क पर खुलेआम सतनामी और आदिवासी समाज को मां बहन की गालियां देने, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ झूमा झटकी व अभद्र व्यवहार करने के बाद अब भाजपा कार्यालय में कांग्रेस जनों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शासकीय खर्च पर राजेश मूणत के मानसिक इलाज की मांग करता हूं।
Mother Son Viral Video: श्रवण कुमार की कहानी आपने जरूर सुनी होगी, जो अपने अंधे माता-पिता को तराजू में बिठाकर तीर्थ यात्रा पर लेकर गए थे. उनके जैसी संतान मिलना आज के जमाने में मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. हालांकि कभी-कभी कुछ बेटे ऐसा काम कर जाते हैं, जिससे लोग उन्हें श्रवण कुमार की उपाधि देने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक बेटा अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करता दिख रहा है, जिससे लोग बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
मां-बेटे का वीडियो वायरल
IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने मां-बेटे का यह वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में बेटे का काम देख वह भी फिदा हो गए. इस वायरल वीडियो ने लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसमें एक बेटा अपनी बूढ़ी मां के लिए प्यार बरसाता दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेटा अपनी मां को स्कार्फ वाली टोपी पहना रहा है, जिससे कि मां को ठंडी न लगे.
वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि मां इतनी बूढ़ी हैं कि शायद खुद से टोपी नहीं पहन पा रही होंगी. इस कारण उनके बेटे ने उनकी मदद की. बेटे ने ऐसा काम करके ना सिर्फ IPS अधिकारी का बल्कि सभी सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीता है लिया. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि यह आधुनिक जमाने का श्रवण कुमार है. लोग कह रहे हैं कि बेटा हो तो ऐसा. देखें वीडियो-
बेटा हो तो ऐसा…
ख़ुशी होती है देखकर कि श्रवण कुमार जैसे पुत्र आज भी हैं…
वहीं दिल छू लेने वाले वीडियो को शेयर करते हुए IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने कैप्शन में लिखा, ‘बेटा हो तो ऐसा.. खुशी होती है देखकर कि श्रवण कुमार जैसे पुत्र आज भी हैं. काश हर घर में ऐसे बेटे हों ताकि समाज को कभी वृद्धाश्रमों की जरुरत ना पड़े.’ वीडियो महज 5 सेकंड का है, लेकिन इतने छोटे वीडियो ने लाखों लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है. वीडियो को लोगों ने दिल छू लेने वाला बताया है.
नई दिल्ली। (PF New Rules)। अगर आप कर्मचारी हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ में आपका खाता है तो आपको बता दें कि अब पीएफ खाते पर भी टैक्स लगेगा।
बता दें कि हर कर्मचारी की सैलरी का कुछ हिस्सा पीएफ अकाउंट में जमा हो जाता है, लेकिन हाल ही में अब सरकार PF के नियमों में कुछ नए बदलाव करने जा रही है। 1 अप्रैल 2022 से मौजूदा पीएफ खातों को दो भागों में बांटा जा सकता है।
ऐसे PF खातों पर लगेगा टैक्स
बीते साल केंद्र सरकार ने आयकर के नए नियम अधिसूचित किए थे। अब इसके तहत पीएफ खातों को दो भागों में बांटा जाएगा। इसमें केंद्र को सालाना 2.5 लाख रुपए से अधिक के कर्मचारी योगदान के मामले में PF आय पर कर लगाया जाएगा। दरअसल, नए नियमों का मकसद उच्च आय वाले लोगों को सरकारी कल्याण योजना का लाभ लेने से रोकना है।
PF के नए नियमों में ये है खास बातें
मौजूदा PF खातों को कर योग्य और गैर-कर योग्य योगदान खातों में विभाजित किया जाएगा। साथ ही गैर-कर योग्य खातों में उनका समापन खाता भी शामिल होगा क्योंकि इसकी तिथि 31 मार्च, 2021 है। नए PF नियम अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 से लागू हो सकते हैं।
इसमें खास बात ये है कि 2.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक के कर्मचारी योगदान से PF आय पर नया कर लगाने के लिए IT नियमों के तहत एक नई धारा 9डी डाली गई है। कर योग्य ब्याज की गणना के लिए मौजूदा पीएफ खाते में दो अलग-अलग खाते भी बनाए जाएंगे।
छोटे व मध्यम करदाताओं पर नहीं कोई असर
इस नए PF नियम के लागू होने के बाद ज्यादातर पीएफ सब्सक्राइबर्स को 2.5 लाख रुपए की लिमिट का फायदा मिलेगा, लेकिन छोटे और मध्यम वर्ग के करदाताओं पर नए नियम का असर नहीं पड़ेगा। यह मुख्य रूप से उच्च आय वाले कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। अगर कर्मचारी की सैलरी कम या औसत है तो आपको इस नए नियम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मुंबई। Bollywood Actress Kangana Ranaut बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, एकता कपूर Ekta Kapoor के रिएलिटी शो Reality Show Lock Up ‘लॉक अप’ को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे जिनके नाम की घोषणा जल्द ही आधिकारिक तौर पर की जाएगी। कुछ नामों में दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi, चेतन भगत Chetan Bhagat, उर्फी जावेद Urfi Javed मल्लिका शेरावत , Mallika Sherawat शामिल हैं।
साहसी कार्यों का सामना करेंगे प्रतिभागी
एजेंसी की खबर के अनुसार, लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों के बीच एक दिलचस्प बातचीत होती है जिसमें वे एक-दूसरे बात करते हुए इस शो की अवधारणा को सामने लाने की हिम्मत करते हैं और दर्शकों को यह स्पष्ट करते हैं कि प्रतियोगियों को साहसी कार्यों का सामना कैसे करना होगा।
कंगना ने पूछा एकता से ये सवाल
कंगना ने कहा कि मैंने कई एफआईआर और समन का सामना किया है और हाल के दिनों में कई बार पुलिस स्टेशन का दौरा किया है। एकता मुझे बताओ, स्टेशन पर पुलिस से मिलने के लिए आप क्या करेंगी?
शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का होगा खुलासा
बदले में एकता ने कंगना से पूछा कि क्या वह शो की होस्ट होने के नाते शो में अपने किसी राज का खुलासा करेंगी? जिस पर कंगना ने कहा कि वह शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का खुलासा करेंगी।
नई दिल्ली। भारत की ‘राइटिंग विद फायर’ Writing With Fire डॉक्युमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड Oscar Award 2022 के लिए फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल किया गया है। खबर के मुताबिक, एकेडमी अवॉर्डस के 94वें एडिशन की फाइनल लिस्ट में इस इंडियन डॉक्युमेंट्री को बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल किया गया है।
नॉमिनेशंस की घोषणा ट्रेसी एलिस रॉस और लेस्ली जॉर्डन ने मंगलवार शाम को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के ट्विटर पेज पर की। इंडियन डॉक्युमेंट्री को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने निर्देशित किया है। दोनों के करियर की यह पहली डॉक्युमेंट्री है।
राइटिंग विद फायर की कहानी दलित महिला द्वारा चलाए जा रहे भारत के इकलौते न्यूज पेपर “खबर लहरिया” से जुड़ी हुई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इस अखबार को दलित महिला सामाजिक दायरे से जोड़े रखने के लिए प्रिंट से डिजिटल में तब्दील करती है। इस दौरान उसके सामने जाति और जेंडर से जुड़ी हुई कौन सी चुनौतियां सामने आती हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इनमें से कई को जिला शिक्षा अधिकारी तो कुछ को संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
कोरबा। खनिज संपदा से भरपूर जांजगीर में एक खनिज अधिकारी पर कुर्सी का नशा चढ़ गया हैं। तभी तो जनाब रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन कारने की जुगत में लगे हैं।
बता दें कि शांत नगरी और अकूत खनिज संपदा से परिपूर्ण जांजगीर के एक खनिज अधिकारी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे है। ये अधिकारी इससे पहले कोरबा में पदस्थ रहे और अपने विवादित कार्यशैली से चर्चित रहे हैं। चर्चित रहे तो स्वाभविक है ऊपर लेबल में कई आकाओं को भी साधना पड़ा। अब जब समय है संबंधों को भुनाने को है तो उसमें पिछे कैसे रहे। सो साहब अब रिटायरमेंट होते ही कुर्सी जाने का भय सताने लगा तो जनाब एक्सटेंशन के लिए जुगाड़ में लग गए है। सूत्रों की माने तो जोड़ तोड़ कर खनिज अधिकारी की कुर्सी के लिए उठापटक शुरू कर दिये है। खैर अब ये तो समय हो बताएगा कि साहब को कुर्सी मिलती या झुनझुना?