Home Blog Page 2712

500 रुपए में कोठे पर बेच आया पति, फिर ऐसे गंगूबाई काठियावाड़ी ऐसे बनी मुंबई की डॉन

बॉलीवुड डेस्क। आलिया भट्ट Alia Bhatt अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और अब इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है।

फिल्म में Gangubai Kathiawadi गंगूबाई के जीवन को किस तरह दिखाया गया है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। उससे पहले आपको बताते हैं गंगूबाई की असली कहानी के बारे में जिनके ऊपर ये फिल्म बनी है। गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं।

उनका असली नाम हरजीवनदास काठियावाड़ी था। हरजीवन गुजरात के काठियावाड़ के एक समृद्ध परिवार की बेटी थीं। कहा जाता है कि वो हीरोइन बनने के सपने देखा करती थीं। हालांकि 16 साल की बाली उमर में ही उन्हें अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया था जिसके कारण वो मुंबई चली आईं।

उनके धोखेबाज पति ने महज 500 रुपए के लिए उन्हें कमाठीपुरा के कोठे पर बेच दिया था। यहीं से हरजीवनदास के गंगूबाई काठियावाड़ी बनने की दर्दनाक कहानी शुरू हुई। हुसैन जेदी ने अपनी किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ में गंगूबाई की कहानी बताई है।

किताब के अनुसार माफिया डॉन करीम लाला की गैंग के एक आदमी ने गंगूबाई का बालात्कार किया था। इसके बाद गंगूबाई ने करीम लाला से मुलाकात कर न्याय मांगा था। यहां तक कि उन्होंने करीम को राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। इसके बाद पति की धोखेबाजी और समाज की दरिंदगी का शिकार हुई गंगूबाई आगे चलकर मुंबई की सबसे बड़ी फीमेड डॉन में से एक बनी।

New Order : मंत्रालय-इंद्रावती भवन में होगी शत प्रतिशत उपस्थिति, निर्देश जारी

रायपुर। New Order : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत मंत्रालय और इंद्रावती भवन के लिए पूर्व निर्देश 50 फीसदी उपस्थिति (New Order) को शत प्रतिशत उपस्थिति में बदला गया है।

सोमवार को जारी नए निर्देश के तहत अब दोनों जगहों पर शत प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी आएंगे। इससे शासकीय कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही कहा गया है कि कोविड से बचाव (New Order) के सभी नियमों का पालन करना होगा।

‘एक श्रद्धांजलि, दो तरीके…’ शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए दुआ में हाथ फैलाए, मैनेजर पूजा ने नमन किया

न्यूज डेस्क। रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja dadlani) के साथ पहुंचे

शाहरुख और पूजा ने एक साथ दो तरीकों से कैसे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि इसकी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

इस तस्वीर में शाहरुख खान दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए नजर आए है। वहीं पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिख रही हैं।

लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के हाथों में एक फूलों का हार है।

 

KORBA : रफ़्तार का कहर ,पिकअप पलटी… 14 लोग घायल , दो की हालत नाजुक

कोरबा। शादी समारोह से वापस लौट रही यात्रियों से भरी एक टाटा एस अनियांत्रित होकर पलट गई। वाहन पर 20 लोग सवार थे इस हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। दो महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर आछीदादर के पास हुआ है । इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 लोगो के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को 108 व 112 की मदद की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां से विजयनगर घर वापस जा रहे थे, तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुन कर राहगीरों की मदद से वाहन से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में महिला समेत बच्चे भी घायल है, दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोंटे आई है।

 

KORBA :जब शहर की सुरक्षा का जायजा लेने निकले SP… पाइंट ड्यूटी से नदारत मिले 4 पुलिसकर्मी , लाइन अटैच और दो चौकी प्रभारियों को थमाया नोटिस…

कोरबा। शहर के कानून ब्यस्था का जायजा लेने कैप्टन कूल रविवार की रात को सिविल ड्रेस में निकले। इस दौरान पॉइंट ड्यूटी करने वाले ड्यूटी से नदारत मिले। मतलब साफ है शहर की सुरक्षा बहगवां भरोसे है। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी नदारत पुलिस जवानो को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। वही पॉइंट ड्यूटी न लगाने वाले सीएसईबी और मानिकपुर चौकी प्रभारी को नोटिस थमाया हैं।


बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल रविवार की रात्र शहर में रात्रि गश्त व्यवस्था जांचने के के लिए अचानक सिविल ड्रेस में शहर भ्रमण पर निकले । रात्रि गश्त व्यवस्था में तैनात 04 कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरतना पाए जाने लाइन हाजिर किया गया है । वहीं रात्रि में गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु जिम्मेदार 02 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है । भोजराम पटेल द्वारा जहां एक ओर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतना पाए जाने पर कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया , वहीं रात्रि गश्त पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए कर्मचारी को 100 रुपए नगद इनाम से भी पुरस्कृत किया गया है ।पुलिस अधीक्षक ने पाया कि चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर के द्वारा रात्रि गश्त में पॉइंट ड्यूटी पर कर्मचारियों को नहीं लगाया गया था , मात्र वाहन पेट्रोलिंग लगाया था । चौकी प्रभारियों द्वारा बरते गए लापरवाही पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है ।

लाइन हाजिर किए गए कर्मचारी:-

1- आरक्षक – डोमन मधुकर थाना बालको
2- आरक्षक – अश्विनी कुमार मरार थाना बालको
3- आरक्षक – चंद्रहास कश्यप चौकी रामपुर
4- आरक्षक – अश्विनी ओगरे चौकी रामपुर

नगद इनाम से पुरस्कृत कर्मचारी:-

आरक्षक – सुरेंद्रपाल कंवर थाना कोतवाली

50 लाख की फिरौती के लिए 17 साल के लड़के का अपहरण कर हत्या… 3 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। 10वीं में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र की रविवार देर शाम अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद लड़के के शव को दफना दिया था। पुलिस ने सोमवार सुबह शव बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लड़के के पिता के परिचित हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आशिफ मोहम्मद डीपूपारा में रहते हैं और ऑटो डील का काम करते हैं। उनका 17 साल का बेटा रेहान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। वह रविवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद रात तक वापस नहीं आया। परिजन उसकी रात तक तलाश करते रहे। इसी बीच उनके पास अपहरणकर्ताओं का कॉल आया और 50 लाख रुपए फिरौती मांगी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही पुलिस रेहान की तलाश में जुटी थी।
तकनीकी साक्ष्य से मिला सुराग

पुलिस ने जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से कॉल किया गया था। वह बंद मिल रहा था और उसका लोकेशन रतनपुर रोड में था। लिहाजा, पुलिस की एक टीम रतनपुर की ओर रवाना की गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य से पुलिस आशिफ के ही मोहल्ले डीडूपारा पहुंची और उनके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक डॉन को पकड़ा।

परिचित युवक निकला मुख्य आरोपी

संदेह के आधार पर पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने दो दोस्त शीबू खान और रवि के साथ मिलकर रेहान को अगवा किया था। पड़ोस में रहने के कारण परिचय था। ऐसे में लड़की से मिलाने का झांसा देकर वह रेहान को अपने साथ ले गए थे। रेहान सबको पहचान गया था, ऐसे में उसे जिंदा नहीं छोड़ सकते थे। गला दबाकर रेहान की हत्या कर दी और फिर शव रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में दफना दिया।

हत्या करने के बाद मांगी फिरौती

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने छात्र से पहचान होने के कारण पहले उसकी हत्या कर दी। फिर उसके मोबाइल से उसके पापा आशिफ को कॉल कर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे। वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने घर में आकर छिप गए थे। ताकि, पुलिस को उनकी करतूतों की भनक तक न लगे।

परिणय सूत्र में बंधे चैतन्य और ख्याति, पाटन के सर्किट हाउस में आशीर्वाद समारोह कल, रुट तय पार्किंग की भी अलग व्यवस्था

रायपुर/दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा रविवार को परिणय सूत्र में बंध गए। नया रायपुर में भव्य रूप से शादी समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद अब 8 फरवरी को पाटन में दुर्ग जिले के रहवासियों के लिए पुत्र व पुत्र वधू के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जा रहा है। सर्किंट हाउस स्थल में भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है।

यहां चल रही तैयारियों का जायजा लेने पिछले दिनों खुद CM भूपेश बघेल गए थे। उन्होंने आशीर्वाद समारोह स्थल मुआयना कर कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए थे। जिला प्रशासन यहां की चाक-चौबंद व्यवस्था करने में लगा हुआ है। समारोह में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुर्ग पुलिस ने भी तगड़े इंतजाम किए हैं।

अतिथियों के लिए क्षेत्रवार रूट तय

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पाटन रूट में 8 फरवरी को भारी वाहन के संचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस समारोह में काफी बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसलिए लोगों को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसे देखते हुए अलग-अलग समय में अलग-अलग क्षेत्र के आगंतुकों को बुलाया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया है कि निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहनों को खड़े करें। ताकि कोई दिक्कत की स्थिति निर्मित न हो।

दुर्ग भिलाई सहित इन क्षेत्रों के लोग इस रूट से पहुंचेंगे पाटन

दुर्ग, भिलाई, मरोदा, नेवई, उमरपोटी, बोरीगारका, जोरातराई, मोरीद, डुडेरा, माहकाखुर्द, परेवाडीह, माहकाकला, मुडपार, डुमरडीह,उतई, खोपली, घुपसीडीह, सिर्री, धौराभाठा, पतोरा, सेलूद, परसाही, गाडाडीह, मर्रा, सांकरा, बटंग, बोदल, फेकारी, बोहारडीह, मानिकचैरी, पुनईडीह, देवादा,छाटा,गोडपेण्ड्री, अचानकपुर, लोहरर्सी, ढोढापुर, अरसनारा, फुण्डा और देमार आदि क्षेत्र से पाटन जाने वाले लोगों को दुर्ग से भिलाई होते हुए नेवई, उतई, सेलूद और फुंडा होते हुए पाटन पहुंचना पड़ेगा।

इन क्षेत्र के लोग इस रूट से पहुंचेंगे पाटन

तमोरा, तिलोदा, मुदंरा, परसाही, रनचिरई, बोरवाय, खोला, औरी, भनसुली, जाम गांव आर, भरर, भैसबोर्ड, कुम्हली, पाउवारा, पौहा, गुडियारी, कानाकोट, आमालोरी, खपरी, बेलौदी, घुमा, सोरम, गब्दी, कुरमी, गुंडरा, दरबार मोखली, सेमरी, गुजरा, कसीही, नवागांव, पंदर, रीवागहन, बासींग, धमना, बटरेल, अरमर्रीखुर्द, आगेसरा, उमरपोटी, नवागांव, बेल्हारी, किकिरमेटा, ओदरागहन, अकतई, टेमरी, सुरपा, मोहभट्टा, निपानी, औसर, खपरी, चुलगहन, करेला, बीजाभाठा, घोराडी, पाहंदा, डिडगा, डिडगाभाठा, रानीतराई, कौही, बोरेंदा, जरवाय, असोगा, झाडमोखली, बरबरसपुर, रेंगाकठेरा, जरवाय, केसरा, भनसुली, खर्रा, तेलीगुंडरा, मटिया, रामपुर, डंगनिया, तर्रीघाट, खम्हरिया, अटारी, अखरा, कुम्हारी, रामपुर, जंजगिरी, दादर, चरोदा, सिरसाकला, देवबलोदा, कुगदा, परसदा, मगरघट्टा, मटिया, पाहंदा, उरला, बटंग, नारधी, औंधी, औरी, भाठागांव, अमलीडीह, मोतीपुर, सांकरा, अम्लेश्वर, खुडमुडा, घुघवा, जमराव, कोपेडीह, कापसी, माहुद, उफरा, अमेरी, जामगांव(एम), झीट, रूही, खुडमुडी, तुलसी, ठकुराईनटोला, सुपकोना, सोनपुर, पुरैना, सोमनी, गनियारी, पचपेडी, पहडोर, करसा, बेंदरी, घुघवा, गभरा, राखी, रवेली, तर्रा, आमपेण्ड्री, सावनी, चीचा, चंगोरी और बठेना के लोग अपने सामान्य रूट कुम्हारी से पाहंदा, मोतीपुर, झीट होते हुए सिकोला से पाटन पहुंचेंगे।

अलग-अलग बनाए गए पार्किंग स्थल

लोगों को वाहन पार्किंग में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। अलग-अलग रूट से आने वाले लोग एसडीएम कार्यालय परिसर, जनपद पंचायत कार्यालय परिसर, गर्ल्स स्कूल के सामने/अंदर और पाटन मंडी परिसर में अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।

2008 पर 13 भारी…डीएमएफ का प्रभार और चेहरे में चमक…

मलाई वाले काम नेता पुत्रों के नाम

नगर निगम के अधिकांश मलाई वाले कामों में नेता पुत्रों का कब्जा है। खैर प्रदेश में जिसकी भी सरकार रहती है ठेकेदार भी उन्हीं का रहता है। यही वजह है निगम के अधिकांश कामों में झोलझाल रहता है। जानकारों की माने तो शहर में अधिकांश गार्डन और मलाई वाले काम नेता पुत्रों के नाम का ठप्पा लगा हुआ हैं। वैसे कहा ये जाता रहा है कि किसी नेता या अधिकारी के रिश्तेदार ठेकेदारी नही कर सकते, पर यंहा तो सब जलता है।

डीएमएफ का प्रभार और चेहरे में चमक

ऊर्जा नगरी को यू ही अधिकारियों के लिए ऊर्जा का केंद्र नहीं कहा जाता। अब डीएमएफ शाखा को ही ले लीजिए यहां बैठने वाले अधिकारियों के चेहरे में ऑटोमेटिक चमक आ जाती है। अब भरोसा को ही देख लीजिए। भरोसा करके प्रभार तो दिया गया लेकिन, उन्हें भी चेक में नमक की चमक चाहिए। खैर यहां कोई भी रहा है असली मलाई तो उसे ही मिलता है।

आरटीआई कार्यकर्ता पर चढ़ा पुष्पा का नशा

शहर में पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा। बात गाड़ी छुड़ाने से शुरू हुई थी और कहां पहुंच गई। दूसरे के चक्कर मे तीसरे को बाहुबली बनाना समझ से परे है।हालांकि इस आपसी द्वंद में आरटीआई कार्यकर्ता को बहुत कुछ नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन वे झुकने के मूड में नहीं हैं। जनाब पर पुष्पा के नशा चढ़ा हुआ है।

भैया का जलवा

इन दिनों शहर के कांग्रेसी उत्तराखंड में जलवा बिखेर रहे हैं। जहाँ देखो सिर्फ भैया की ही चर्चा और चर्चा हो भी क्यों न हो… ताऊजी राष्ट्रीय स्टार प्रचारक जो बन गए हैं। मुख्यमंत्री के बाद सिर्फ उत्तराखंड के गली-चौराहों में सिर्फ भैया के चर्चे हैं।

2008 पर 13 भारी

कहते हैं समय सही हो तो सब सही हो जाता है। अब देखिए न जिला पुलिस बल में 2008 बैच के सीनियर निरीक्षकों पर 2013 बैच के टीआई भारी पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के अधिकांश थानों में 2013 बैच थानेदार थानेदारी कर रहे है। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ 2008 के टीआई 13 बैच के नीचे भी काम कर रहे हैं। खैर जहां मलाई हो वहां सीनियर और जूनियर नहीं देखा जाता। लेकिन, सीनियर थानेदारों की दुर्गति देख हर कोई हैरान है।

उल्टे पड़ी मुसीबत

प्रदेश की राजधानी में फरवरी का महीना राजनीतिक पार्टी के लिए भारी पड़ रहा है। पहले राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने के नाम पर भाजपाई पुलिस से पिटे। फिर सिंधिया आये तो बदला लेना का अच्छा मौका कांग्रेस के हाथ लगा। लेकिन वो भाजपाई मंत्री के हाथों पीट गए, बदला पूरा हो गया। लेकिन, मारपीट के इस चक्कर में बेचारे पूर्व मंत्री बेवजह फंस गए। अब खबर है कि उनके खिलाफ पुलिस एक्टोसिटी एक्ट में मामला दर्ज करने वाली है। गनिमत है कि अभी फरवरी का पहला सप्ताह ही गुजरा है। पूरी सरकार सीएम की बेटे की शादी की अवभगत में लगी है। आने वाले सप्ताह में मारपीट के इस चक्कर में और कितने लफड़े आएंगे….इसके लिए थोड़ा इंतजार तो करना ही होगा।

 

अनिल द्विवेदी ,ईश्वर चन्द्रा

2008 पर 13 भारी…डीएमएफ का प्रभार और चेहरे में चमक

मलाई वाले काम नेता पुत्रों के नाम

नगर निगम के अधिकांश मलाई वाले कामों में नेता पुत्रों का कब्जा है। खैर प्रदेश में जिसकी भी सरकार रहती है ठेकेदार भी उन्हीं का रहता है। यही वजह है निगम के अधिकांश कामों में झोलझाल रहता है। जानकारों की माने तो शहर में अधिकांश गार्डन और मलाई वाले काम नेता पुत्रों के नाम का ठप्पा लगा हुआ हैं। वैसे कहा ये जाता रहा है कि किसी नेता या अधिकारी के रिश्तेदार ठेकेदारी नही कर सकते, पर यंहा तो सब जलता है।

डीएमएफ का प्रभार और चेहरे में चमक

ऊर्जा नगरी को यू ही अधिकारियों के लिए ऊर्जा का केंद्र नहीं कहा जाता। अब डीएमएफ शाखा को ही ले लीजिए यहां बैठने वाले अधिकारियों के चेहरे में ऑटोमेटिक चमक आ जाती है। अब भरोसा को ही देख लीजिए। भरोसा करके प्रभार तो दिया गया लेकिन, उन्हें भी चेक में नमक की चमक चाहिए। खैर यहां कोई भी रहा है असली मलाई तो उसे ही मिलता है।

आरटीआई कार्यकर्ता पर चढ़ा पुष्पा का नशा

शहर में पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा। बात गाड़ी छुड़ाने से शुरू हुई थी और कहां पहुंच गई। दूसरे के चक्कर मे तीसरे को बाहुबली बनाना समझ से परे है।हालांकि इस आपसी द्वंद में आरटीआई कार्यकर्ता को बहुत कुछ नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन वे झुकने के मूड में नहीं हैं। जनाब पर पुष्पा के नशा चढ़ा हुआ है।

भैया का जलवा

इन दिनों शहर के कांग्रेसी उत्तराखंड में जलवा बिखेर रहे हैं। जहाँ देखो सिर्फ भैया की ही चर्चा और चर्चा हो भी क्यों न हो… ताऊजी राष्ट्रीय स्टार प्रचारक जो बन गए हैं। मुख्यमंत्री के बाद सिर्फ उत्तराखंड के गली-चौराहों में सिर्फ भैया के चर्चे हैं।

2008 पर 13 भारी

कहते हैं समय सही हो तो सब सही हो जाता है। अब देखिए न जिला पुलिस बल में 2008 बैच के सीनियर निरीक्षकों पर 2013 बैच के टीआई भारी पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के अधिकांश थानों में 2013 बैच थानेदार थानेदारी कर रहे है। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ 2008 के टीआई 13 बैच के नीचे भी काम कर रहे हैं। खैर जहां मलाई हो वहां सीनियर और जूनियर नहीं देखा जाता। लेकिन, सीनियर थानेदारों की दुर्गति देख हर कोई हैरान है।

उल्टे पड़ी मुसीबत

प्रदेश की राजधानी में फरवरी का महीना राजनीतिक पार्टी के लिए भारी पड़ रहा है। पहले राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने के नाम पर भाजपाई पुलिस से पिटे। फिर सिंधिया आये तो बदला लेना का अच्छा मौका कांग्रेस के हाथ लगा। लेकिन वो भाजपाई मंत्री के हाथों पीट गए, बदला पूरा हो गया। लेकिन, मारपीट के इस चक्कर में बेचारे पूर्व मंत्री बेवजह फंस गए। अब खबर है कि उनके खिलाफ पुलिस एक्टोसिटी एक्ट में मामला दर्ज करने वाली है। गनिमत है कि अभी फरवरी का पहला सप्ताह ही गुजरा है। पूरी सरकार सीएम की बेटे की शादी की अवभगत में लगी है। आने वाले सप्ताह में मारपीट के इस चक्कर में और कितने लफड़े आएंगे….इसके लिए थोड़ा इंतजार तो करना ही होगा।

 

अनिल , ईश्वर

राज्यसभा कल एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी, लता मंगेशकर को दी जाएगी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राज्यसभा कल एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी। देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार लता मंगेशकर Lata Mangeshkar का रविवार को निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। इसी बीच, सोमवार को राज्यसभा में लता जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद करीब एक घंटे के लिए राज्यसभा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। सामाचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है। देश में उनके लिए 2 दिन का शोक रखा गया है, उनकी याद में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

बता दें कि, स्वर कोकिला के नाम से महशूर लता दीदी आज हमारे बीच नही रहीं। उन्होंने आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर दुनिया को अलविदा कहा। दीदी के निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूबा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने लता मंगेशकर के निधन के बाद उनकी याद में कल एक दिन का राजकीय शोक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।