Home Blog Page 2713

एक्ट्रेस ने पैंटी उतारी और मच गया बवाल, जानिए क्यों चर्चा

काइरो। इन दिनों नेटफ्लिक्स की पहली अरबी फिल्म (Netflix first Arabic movie) परफेक्ट स्ट्रेंजर्स (Perfect Strangers) को लेकर बवाल मचा हुआ है। परफेक्ट स्ट्रेंजर्स (Perfect Strangers Story) सात दोस्तों की कहानी है। जिसमें एक डिनर पार्टी के दौरान सातों दोस्त अपने-अपने फोन में आने वाले मैसेजों को शेयर करने का फैसला करते हैं।

इन मैसेजों से इन सातों दोस्तों के पॉर्न मैसेज शेयर करने, समलैंगिकता, वर्जिनिटी खोने और सीक्रेट लव अफेयर्स के राज खुलते हैं। यह सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा रीमेक की जाने वाली फिल्म है। 18 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध इस फिल्म ने वफादारी, दोस्ती और गोपनीयता पर बातचीत को बढ़ावा दिया है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद मिस्र में बवाल मचा हुआ है।

फिल्म को लेकर छिड़ी हुई है बहस

नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट अरबी वर्जन में जारी फिल्म को लेकर एक अलग बहस छिड़ी हुई है। फिल्म में महिलाओं की कामुकता और एलजीबीटी अधिकारों के बारे में बात की गई है। जबकि, मध्य-पूर्व के देशों में इसे धार्मिक और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ देखा जा रहा है।

इस फिल्म के एक सीन में मिस्र की अभिनेत्री मोना जकी Egyptian actress Mona Zaki को पैंटी उतारते हुए दिखाए जाने पर सोशल मीडिया में भारी नाराजगी देखने को मिली है। परफेक्ट स्ट्रेंजर्स नेटफ्लिक्स की पहली अरबी फिल्म है। 20 जनवरी को रिलीज होने के बाद परफेक्ट स्ट्रेंजर्स नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

सांसद और कई लोगों ने की बैन की मांग

मिस्र के सांसद मुस्तफा बकरी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि इस फिल्म ने पारिवारिक मूल्यों को टॉरगेट किया है। उन्होंने मिस्र की सरकार से नेटफ्लिक्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर डाली। इसके अलावा कई अन्य वर्गों के लोगों ने देश में फिल्म को प्रतिबंधित करने और समलैंगिकता के प्रचार पर मुकदमों की धमकी भी दी है।

 ये क्या? शनिदेव को लाना था यमराज को उठा लाई पुलिस, बन गई किरकिरी की वजह

भिंड। मध्य प्रदेश की भिंड पुलिस का एक कारनामा शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने कामों को लेकर अकसर सुरिखियों में रहने वाली भिंड पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह शनिदेव और यमराज हैं। कमाल ये है कि, उन्हें ये ही नहीं पता कि, कौन शनि हैं और कौन यम। दरअसल, पिछले दिनों शहर के शनि मंदिर से चोर शनिदेव की मूर्ति चुराकर ले गए थे। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने इसकी शिकायत लहार पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मूर्ति जब्त कर मंदिर ट्रस्ट को देनी चाही तो मंदिर ट्रस्ट ने उस मूर्ति को लेने से इंकार कर दिया। क्योंकि, पुलिस जो मूर्ति जब्त करके लाई थी, शनिदेव की नहीं बल्कि यमराज की थी।

पुलिस जब शनि मंदिर में चोरी गई मूर्ति लौटाने पहुंची मंदिर ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि, ये वो मूर्ति है ही नहीं जो चोरी गई थी, क्योंकि चोरी जाने वाली मूर्ति शनिदेव की थी, जबकि, आप जो मूर्ति लौटाने आए हैं वो यमराज की है। फिलहाल, मंदिर ट्रस्ट द्वारा मूर्ति लेने से इंकार करने के बाद अब पुलिस यमराज को थाने ले आई है और यहां के मालखाने में मूर्ति रख दी गई है।
शहरभर में हो रही पुलिस की किरकिरी

बता दें कि, मामला शहर के लहार थाने के अंतर्गत आने वाले भाटनताल स्थित नवग्रह मंदिर का है। यहां गुजरे 21 जनवरी की रात चोर शनिदेव की मूर्ति उखाड़कर ले गए थे। वारदात के बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस एक मूर्ति बरामद कर उसे मंदि ट्रस्ट को लौटाने पहुंची, लेकिन मूर्ति शनिदेव की न होकर यमराज की है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मूर्ति की पहचान को लेकर इस तरह का अंजान रवैय्या सामने आने के बाद अब शहरभर में पुलिस की किरकिरी हो रही है।
SDOP और मंदिर ट्रस्ट के बीच हुई बैठक

जानकारी तो यहां तक सामने आई है कि, पुलिस की किरकिरी छुपाने के लिए लहार SDOP अवनीश बंसल ने मंदिर ट्रस्ट के साथ एक बैठक भी की, जिसमें उन्होंने मूर्ति रख लेने की बात कही ताकि, शहर में हो रही किरकिरी को खत्म किया जा सके। लेकिन, मंदिर प्रबंधन की ओर से किसी भी शर्त पर मूर्ति लेने से इंकार कर दिया।

ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री राजेश मूणत को नारियल पानी पिलाकर डॉ. रमन ने समाप्त कराया धरना, बोले-जारी रहेगा आंदोलन

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस द्वारा काले झंडा दिखाने जाने को लेकर उठे विवाद में पूर्व मंत्री से पुलिस द्वारा की मारपीट के विरोध में थाना में धरना में बैठे पूर्व मंत्री राजेश मूणत का धरना पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने नारियल पानी पिलाकर समाप्त कराया।

बता दें कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत विधानसभा थाने में पिछले 24 घंटों से धरने पर बैठे थे। इस बीच भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन हो जाने से भाजपा ने अपना रायपुर बंद , राजभवन तक पैदल मार्च स्थगित कर दिया है। धरना समाप्त होने के बाद डॉ रमन ने मीडिया से कहा कि धरना भले ही समाप्त कर दिया गया है मगर सरकार के खिलाफ आंदोलन राजधानी से लेकर जिले तक रहेगा जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

भारत में यह कंपनी महीने के बजाय हर हफ्ते दे रही सैलरी, जानिए वजह

नई दिल्ली। भारत की एक कंपनी ऐसी नीति की पेशकश कर रही है, जिसमें वर्करों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक आपने महीने में सैलरी देने वाले कंपनी के बारे में सुना होगा, लेकिन यह कंपनी अपने कर्मचारियों को हर हफ्ते सैलरी देने की पेशकश कर रही है। कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को आर्थिक समस्‍याओं का समाधान करने में सुविधा होगी। यह नीति B2B ई-कॉमर्स फर्म IndiaMART ने शुरू की है।

इंडियामार्ट ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि एक लचीली कार्य संस्कृति बनाने और हमारे कर्मचारियों की वित्तीय भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, इंडियामार्ट वेतन का साप्ताहिक भुगतान अपनाने वाला पहला भारतीय संगठन बन गया है। इस फैसले से कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कंपनी का यह भी कहना है कि सप्‍ताह में सैलरी देने से उनकी वित्‍तीय जरुरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और सैलरी के लिए महीना पूरा होने का इंतजार नहीं करना होगा।

यहां पहले से ही मिल रही है ऐसी व्‍यवस्‍था

बता दें कि भारत में सप्‍ताह में सैलरी देने वाली यह पहली कंपनी है। हालाकि साप्ताहिक भुगतान के मामले में पहले से ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और अमेरिका में ऐसा किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा इस कदम को कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए बड़ा बताया जा रहा है।

कर्मचारियों के सैलरी पर असर

विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे कर्मचारियों के सैलरी पर भी अच्‍छा प्रभाव पडेगा। इससे उनके प्रति घंटा काम के एवज में सही सैलरी मिल सकती है। साथ ही कर्मचारियों के सैलरी बढ़ोत्‍तरी पर की भी उम्‍मीद जगाएगी।

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे:’ पंचतत्व में विलीन में हुईं लता ताई,पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि,कई हस्तियां रही मौजूद

मुंबई। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर lata mangeshkar पंचतत्व में विलीन हो गईं। रविवार को शाम 7 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जल, थल और वायु सेना के अधिकारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता-राजनेता, बॉलीवुड और स्पोर्ट्स से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

आपको बता दें कि पीएम मोदी pm modi ने लता दी के पार्थ‍िव शरीर पर पुष्पांजल‍ि अर्प‍ित की और उन्होंने उनके पार्थिव शरीर का परिक्रमा भी लगाया। अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए श‍िवाजी पार्क में रखा गया था जिसके बाद अब उनका अंतिम संस्कार कर नम आंखों से विदाई दे दी गई है।

पीएम मोदी के बाद पूर्व क्रिकटर सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar सुपरस्टार शाहरुख खान Shahrukh Khan और सिंगर शंकर महादेवन ने लता दी को श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ-साथ राजनेता भी पहुंचे।

मंत्र उच्चारण के बीच लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखग्नि दी। रविवार को शाम 7 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

Theduniyadari अब नई ऊर्जा के साथ… हर सोमवार शहर के चर्चित विषयों पर सटीक कटाक्ष…

कोरबा। The दुनियादारी वेब पोर्टल अब नई ऊर्जा के साथ शहर के चर्चित विषयों पर सटीक-तीखे कटाक्ष करने आ रहा हैं। समसामयिक घटना को आप तक पहुंचाने हमारी टीम हर सोमवार चटपटे अंदाज में घटनाक्रमों के वास्तविक बिंदुओ से अवगत करायेगी।

 

बता दें कि The दुनियादारी वेब पोर्टल ने सीमित संसाधनों के बाद भी पाठकों के बीच नए अंदाज में घटनाओं के वास्तविक बिंदुओ को आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है।  कुछ नया करने की सोच के साथ एक बार फिर हम हर सोमवार आपके बातों को आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपका आशीर्वाद ही हमारा ऊर्जा स्रोत है।

सीएम भूपेश बघेल ने किए समधी भेंट, बारात में जमकर झूमे मंत्री टीएस सिंहदेव, देखिए तस्वीरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel के पुत्र चैतन्य बघेल की शादी में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ts singhdeo पहुंचे, जहां  वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बरात में जमकर झूमे, उनके साथ प्रदेश की खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और कांग्रेसी नेता भी शामिल रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान वर और वधू को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं और बधाई दी और बघेल के परिवार और अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरात की कई रस्मों को निभाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री ने समधी भेंट की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है।

KORBA:कोल माइंस से 5 नग स्टेटर की चोरी… बांकी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा…

कोरबा।बांकी मोंगरा थाना के अंतर्गत आने वाले कोल माइंस से 5 नाग स्टेटर की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर भेज गया है।

बता दें कि थाना बांकी मोंगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है 4 फरवरी को सुरक्षा अधिकारी नवधा केवट पिता स्वर्गीय गुनाराम केवट उम्र 60 साल साकिन बाकी मोंगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बाकी उपक्षेत्र के बंद खदान 4 नंबर के वर्क शाप के सामने रखे मोटर स्टेटर कुल 5 नग ,कुल कीमत करीबन 46,200 रु को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे, की सूचना पर थाना बांकी मोंगरा में अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 379 दर्ज कर विवेचना में लिया गया था,मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपी (1)पुरान सिंह पिता स्वर्गीय समार सिंग (2 )जय सिंह पिता इतवार सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मड़वाढोरा के कब्जे से चोरी गए मसरुका को जप्त करआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया,इस कार्यवाही में टी आई बांकी मोंगरा राजेश जांगड़े, उपनिरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह,आरक्षक रामगोपाल साहू,आरक्षकमदन जायसवाल, आरक्षक भोला यादव,आरक्षक जागीर तंवर, की सराहनीय भूमिका रही

तिरंगे में लपेटकर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर, पीएम मोदी भी श्रृद्धांजलि देने मुंबई पहुंच रहे हैं,थोड़ी ही देर में शुरु होगी अंतिम यात्रा

मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर Lata Mangeshkar की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरु होगी। लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे।

लता  जी Lata Mangeshkar की अंतिम यात्रा प्रभु कुंज स्थित उनके निवास से शुरु होगी। उन्हें अंतिम विदाई देने आर्मी और नेवी के जवान पहुंच चुके हैं। सेना और पुलिस के बैंड की सलामी के बाद लता जी की अंतिम यात्रा शुरू होगी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा, जहां शाम साढ़े छह बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

RAIPUR में BJP का बवाल जारी, कार्रवाई की मांग पर थाने में डटे हैं बीजेपी कार्यकर्ता, रमन सिंह भी पहुंचे

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार शाम से ही विधानसभा थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को पुलिस के साथ भिडंत हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब फिर से विधानसभा थाना पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का नया जत्था 11 बजे के करीब थाना पहुंचा। वे लोग वहां दरी बिछाने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के बाद वहां अतिरिक्त बलों को बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए हैं। वहां अब भी हंगामा जारी है।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था सादी वर्दी में आए पुलिस कर्मियों ने उनको पीटा। भाजपा नेता उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने शिकायत की है कि पूर्व मंत्री ने थाने में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। शासकीय कार्य करने से रोका है।

भाजपा ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तक आंदोलन की घोषणा कर दी है। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि थाने में अनवरत धरना जारी रहेगा। रविवार दो बजे से सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से राजभवन तक जुलूस निकालेंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को रायपुर बंद की घोषणा की गई है।