Home Blog Page 2715

AAP का सदस्यता के लिए चलेगा अभियान… प्रदेश प्रवक्ता विशाल ने कहा बूथ स्तर पर हो काम…

कोरबा। आगामी विधानसभ को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने सदस्यता के लिए अभियान चालाने बैठक ली गई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर ने कहा बूथ स्तर पर कार्यकर्त्ता जोड़ने का काम हो। जिससे अधिक से अधिक लोगो तक आम आदमी की बात पहुंचाया जा सके।


बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा बूथवार प्रचार प्रसार को लेकर जिले के पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई ।पंचवटी विश्राम गृह में आयोजित इस बैठक में जिले व प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे जहां कोरबा,कटघोरा,पाली-तानाखार व रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ने व सदस्यता के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
साथ ही आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई । इसके अलावा ब्लॉक स्तर व विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के प्रत्येक विधानसभा के बूथ स्तर पर सदस्य बनाने व अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात पर कही।बैठक दौरान आम आदमी पार्टी से मुशाहिद,सत्येंद्र यादव,मनोज राज, इब्राहिम,अमित उपाध्याय,धीरेंद्र कुमार उपस्थित रहें।

भाजपा की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर यहां हुआ हमला, कई घायल

मेरठ। भाजपा की star campaigner स्टार प्रचारक बबीता फोगाट babita phogat के काफिले पर मेरठ में हमला हो गया। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में भाजपा प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क के दौरान जमकर विरोध हुआ। इस दौरान पथराव भी हुआ। बताया गया कि पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर शनिवार को दबथुआ में हमला हो गया। बताया गया कि बबीता फोगाट घर-घर प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान रालोद समर्थक लाठी- डंडे लेकर उनके सामने आए और नारेबाजी करने लगे। आपसी विरोध के बीच विरोधियों ने मारपीट शुरू कर दी।

बताया गया कि काफिले में शामिल कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी है।

इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के नेता शनिवार को गांव दबथुआ पहुंचे तो रालोद समर्थकों ने विरोध करते हुए नारेबाजी कर दी। इस दौरान रालोद समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हर बिंंदु पर मामले की जांच कर रही है।

VIDEO दुर्घटना रोकनी है तो करना होगा यातायात नियम का पालन… SP ने जारी किया शार्ट वीडियो फिल्म…

कोरबा। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में हो रहे कार्यो की सफलता के बाद कप्तान ने अब एक शार्ट विडिओ जारी कर आम जन को यतयायत नियमो का पालन करने की अपील की है। जारी विडिओ के माध्यम से जन जन एक सन्देश देने का प्रयास किया गया है।
बता दें कि कोरबा पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए आम जन को पुलिस की छवि को साफ करने का प्रयास कर है। इस कड़ी में लगातार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। जिससे पुलिस पर पब्लिक का विश्वास बढ़ सके। इस कड़ी में आज पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने यातायात नियमों का पालन करने हेतु आम जनता को जागरूक करने के लिए बनाये गए एक शार्ट फिल्म को यूटूब में रिलीज किया गया है। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में “खाकी के रंग कॉलेज के संग” कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए भोजराम पटेलने इस वीडियो जारी कर आम जनता से अपील किया गया है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाएं, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करें । यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।

देंखे वीडियो

 

शख्स ने अपनी ही शादी का कार्ड छापा, अब ये हर जगह हो रहा वायरल, जानिए क्यों

जशपुर: जशपुर में एक शख्स की शादी का कार्ड सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस युवक ने अपनी शादी कार्ड आधार कार्ड के हुबहू छपवाया है. इस आधार कार्ड वाला शादी कार्ड खूब वायरल हो रहा है. इसमें आधार नंबर की जगह पर शादी की डेट और बारकोड लगा हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल ये अलग तरह का शादी कार्ड हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल लोग शादी कार्ड निमंत्रण देने के लिए छपवाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोग शादी कार्ड के साथ साथ लोगों को मोटिवेशन भी कर रहे है. जशपुर जिले के अंकिरा गांव के रहने वाला युवक ने अपनी शादी का कार्ड एकदम आधार कार्ड के स्टाइल में छपवाया है. इस कार्ड में विवाह से जुडी हर जानकारी दी गई है.
डिजिटल शादी का कार्ड
सोशल मीडिया पर वायरल आधार कार्ड की तरह दिखने वाला शादी का कार्ड जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के अंकिरा गांव निवासी लोहित सिंह नाम के युवक की है. लोहित सिंह अंकिरा गाँव में लोकसेवा केंद्र चलता है, जहां लोगों का आधार कार्ड बनता है. इसके साथ ही लोहित सिंह इंटरनेट, प्रिंटिंग, फोटो कॉपी और शादी कार्ड छपाई संबंधी कार्य करते हैं. आपको बता दें कि आधार वाला शादी कार्ड को प्रिंट नहीं कराया गया है. ये सिर्फ डिजिटल माध्यम से निमंत्रण देने के लिए बनवाया गया है.

सुर्खियों में बना हुआ है कार्ड
गौरतलब है कि कोरोना काल में भी शादी के दौरान अलग-अलग तरीके का शादी कार्ड देखने को मिला था. कोरोना काल में हर जागरूक व्यक्ति ने शादी कार्ड में आने वाले मेहमानों के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिन का पालन करने संबंधी अपील जारी की थी. जिसकी खूब सराहना भी हुई थी. अब आधार कार्ड वाला शादी कार्ड सुर्खियों में बना हुआ है.

प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को आएंगी रायपुर, सीएम बघेल के बेटे की शादी में होगी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य का विवाह राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा।

शादी समारोह में पहुंचने के लिए कांग्रेस के नेता रायपुर पहुंचेंगे। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं।

हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ अब कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का स्टार प्रचारक बना दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब चुनाव के लिए पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इस सूची में बघेल के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित अन्य नेता शामिल हैं। बघेल उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की भी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ्तार, जानें क्यों….

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काला झंडा के मामले में कांग्रेसियों और भाजपाइयों के बीच विवाद हो गया।

विवाद सुलझाने पहुंचे पूर्व मंत्री राजेश मूणत की तीखी बहस के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया है।

बिग ब्रेकिंग: नक्सली आईईडी विस्फोट में पत्रकार की मौत,पढ़ें पूरी खबर

भुवनेश्वर। शनिवार दोपहर एक आईईडी विस्फोट (Naxal IED blast) में एक पत्रकार (death of journalist) की मौत हो गई। विस्फोट में मारे गए पत्रकार उड़िया दैनिक धारित्री के लिए काम करते थे। विस्फोट उस वक्त हुआ जब वह आने वाले पंचायत चुनावों में लोगों को वोट न देने की चेतावनी देने वाले संदिग्ध (Naxal IED blast) माओवादियों द्वारा लगाए गए पोस्टर के पास जाने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के कालाहांडी जिले के लोकप्रिय ओडिया दैनिक धारित्री के पत्रकार रोहित बिस्वाल, मदनपुर-रामपुर प्रखंड के मोहनगिरी गांव गए थे, (death of journalist) जहां उन्हें सूचना मिली थी कि करलारखुंटा पुल के पास पंचायत चुनाव के बहिष्कार के लिए संदिग्ध माओवादियों द्वारा कई पोस्टर लगाए गए हैं। ओडिशा में पंचायत चुनाव 16 से 24 अक्टूबर के बीच होने हैं।

लोगों से वोट न डालने को कह रहे माओवादी

कालाहांडी के एसपी डॉ विवेक एम सरवाना ने कहा कि घटना दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच कभी भी हुई होगी। उन्होंने कहा, “सुबह से हमें इलाके में माओवादी पोस्टरों की तस्वीरें मिल रही हैं जिनमें लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा गया है। कभी-कभी माओवादी ऐसे पोस्टरों के पास (Naxal IED blast) आईईडी लगाते हैं और हम आम तौर पर ऐसे पोस्टरों को निकालने में जल्दबाजी नहीं करते हैं जब तक कि क्षेत्र को बम निरोधक दस्ते द्वारा सही से जांच नहीं लिया जाता है।

मुझे संदेह है कि रिपोर्टर ने सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी पर कदम रखा होगा या पोस्टर के बहुत करीब चला गया होगा जिससे विस्फोट हो गया। हमें अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं मिली है कि यह कैसे हु

शहर की स्वच्छता के लिए आयुक्त सख्त… सुभाष ब्लाक में पसरी गदंगी, SECL पर ठोंका 20 हजार का जुर्माना…

कोरबा। शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो के प्रति आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने गंभीर रूख अख्तियार करते हुए सुभाष ब्लाक मंे पसरी गदंगी पर एस.ई.सी.एल.प्रबंधन की उदासीनता के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए, साथ ही कालीबाड़ी मैदान में शादी समारोह के बाद भारी मात्रा में मैदान में अपशिष्ट बिखरा होने को गंभीरता से लेते हुए इस पर भी 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाने को कहा।
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने आज अलसुबह निगम के अधिकारियों की टीम के साथ शहर का भ्रमण शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया। उन्होने कोसाबाड़ी, आर.पी.नगर, निहारिका, घंटाघर, सुभाष ब्लाक, मुड़ापार, टी.पी.नगर क्षेत्र, स्टेडियम रोड, तुलसीनगर, पन्द्रह ब्लाक, पावर हाउस रोड, कोरबा पुराना शहर, इतवारी बाजार सहित दर्जनों स्थलों का मैराथन दौरा कर साफ-सफाई कार्यो का जायजा लिया तथा बेहतर साफ-सफाई कार्यो हेतु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। मुड़ापार स्थित मछली मार्केट का निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने वहांॅ पर दिन में दो बार सफाई कराने एवं तुरंत कचरे का उठाव कराने के निर्देश अधिकारियांे को दिए। उन्होने निगम क्षेत्र में स्थित दैनिक व साप्ताहिक सब्जी बाजारों के लिए पृथक से एक स्वच्छता निरीक्षक की तैनाती करने तथा उसके द्वारा स्वयं की देखरेख में इन बाजारों में नियमित सफाई कार्यो का संपादन कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निगम के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सफाई एजेंसी के सुपरवाईजर दोनों संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यो का पर्यवेक्षण करें तथा बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होने होटल, रेस्टोरेंट से निकलने वाले अपशिष्ट के लिए जोनवार पृथक-पृथक वाहनों की व्यवस्था करने एवं इन प्रतिष्ठानों से सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक प्राप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

तीन बिन्दुओं पर विशेष जोर
आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बेहतर सफाई कार्यो हेतु अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस हेतु तीन प्रमुख बिन्दुओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर सफाई व्यवस्था संचालित की जाए। उन्होने कहा कि सर्वप्रथम यह सुनिश्चित किया जाए कि शत प्रतिशत घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हों, साथ ही सभी के पास सूखा व गीला कचरा हेतु अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध हों। उन्होने कहा कि तीसरे बिन्दु के रूप में आवासीय क्षेत्रों से दिन में एक बार अपशिष्ट का संग्रहण व व्यवसायिक क्षेत्रों में दो बार अपशिष्ट का संग्रहणए कराया जाए, इस हेतु लोगों को जागरूक किया जाए कि वे कचरे को सड़क, नाली, फुटपाथ आदि में न डालें, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु पहुंचने वाले वाहन में ही अपशिष्ट को दें।

नंदी श्वान योजना स्थल का निरीक्षण
इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने पन्द्रह ब्लाक स्थित नंदी श्वान योजना स्थल का निरीक्षण किया, जहॉं पर निगम द्वारा गीले कचरे से खाद बनाने व सूखे कचरे के उचित प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्थल पर डम्प किए गए रिसाईकल योग्य सूखे कचरे को एकत्रित कर उसका उचित प्रबंधन करने एवं विक्रय कराकर उसका समापन करने, निर्मित कम्पोस्ट की बिक्री कराने, एक माह के अंदर उक्त सम्पूर्ण परिसर को पूर्ण रूप से व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने आदि के निर्देश दिए। उन्होने वहांॅ पर स्थापित आर्गेनिक वेस्ट कनवर्टर एवं इन्सीनेटर का निरीक्षण किया, साथ ही कचरा छानने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली ट्रामेल छन्ना मशीन लगाए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय न करने की दी चेतावनी
भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने डिस्पोजल, कैरीबैग आदि का विक्रय करने वाली दुकानों का भी निरीक्षण किया तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने कैरीबैग, डिस्पोजल आदि सामग्री दुकान में पाए जाने पर दुकानदारों को समझाईश व चेतावनी दी कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक से निर्मित कैरीबैग, डिस्पोजल आदि का विक्रय उपयोग कदापि न करें अन्यथा नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट
भ्रमण के दौरान कुछ स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यो में ग्रीन नेट न लगाए जाने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य निजी व सार्वजनिक रूप से किए जा रहे हैं, उन सभी निर्माण कार्य स्थलों में अनिवार्य रूप से ग्रीन नेट लगवाएं, सड़कों पर निर्माण सामग्री डम्प न की जाए, यह सुनिश्चित करें तथा यदि किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड आरोपित करें। भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता एम.एन.सरकार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं सुनील वर्मा आदि के साथ विभिन्न क्षेत्रों के स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, लिफ्ट से गिरकर इंजीनियर की मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के (Accident at Bhilai Steel Plant) भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में शनिवार को हुए हादसे में इंस्ट्रूमेंटेशन (ऑपरेशन) विभाग में कार्यरत टेक्नोकेयर इंजीनियर रोशन कुमा’ की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर को भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में मशीन-1 की लिफ्ट के पास दुर्घटना हुई, जिसमें ग्राम खोपली, उतई निवासी रोशन कुमार की ऊंचाई से गिरकर मौत गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची भट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिरडी साईं के दरबार में लोगों ने चढ़ाए इतने करोड़ के पुराने नोट, जानिए इनकी कीमत

शिरडी। नोटबंदी (demonetisation) को पांच साल से ज्यादा का समय बीतते के बाद भी शिरडी (Shirdi Sai) का साईं संस्थान इन दिनों एक अनूठी परेशानी से जूझ रहा है। दरअसल साईं संस्थान के दान की हुंडियों (donation box) में पुराने नोटों के आने का सिलसिला जारी है। लगातार बढ़ती संख्या के कारण साईं संस्थान की मुश्किल बढ़ती जा रही है।

बता दें कि साईं संस्थान (Sai Institute) ने इसके लिए केंद्र स्तर पर कई बार प्रयास किए हैं, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। खास यह है कि (Shirdi Sai) पुराने नोट को अपने पास रखना और उसका इस्तेमाल करना कानूनी रूप से जुर्म बन चुका है। यही वजह है कि साईं संस्थान लगातार इस बात से परेशान है कि इतने ज्यादा पुराने नोटों का क्या किया जाए।

0.पुराने नोटों के डोनेशन बॉक्स में डालने का चलन बढ़ा

संस्थान प्रबंधन (Sai Institute) का कहना है, जो भक्त हुंडियों में जो दान (donation box) डालते हैं, उसकी गिनती सप्ताह में एक बार की जाती है। जब से नोटबंदी (demonetisation) हुई है तब से हमारे डोनेशन बॉक्स में पुराने नोटों को डालने का चलन बढ़ गया है। हम वैसे नोटों को जमा कर साइड में रख रहे हैं। इसको लेकर हम लगातार केंद्रीय वित्त मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और RBI से लगातार संपर्क में हैं।