Home Blog Page 2717

फरहान अख्तर 21 फरवरी को शिबानी दांडेकर के साथ करेंगे शादी, जावेद अख्तर ने किया कंफर्म

मुंबई। बॉलीवुड Bollywood अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर farhan akhtar 21 फरवरी 2022 को अपनी लेडी लव शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कथित तौर पर यह जोड़ी तीन साल से अधिक समय से रिश्ते में है। बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि इस जोड़े की कोर्ट मैरिज होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी होने वाली है।

जावेद अख्तर ने  javed akhtar इस अपडेट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, शादी हो रही है। शादी की तैयारियों का ध्यान वेडिंग प्लानर की तरफ से रखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, “स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी इवेंट को अंजाम नहीं सकते हैं। इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही सिंपल होने वाला है। अभी तक तो किसी को इनवाइट नहीं किया गया है।”

अपनी होने वाली बहू शिबानी shibani dandekar के बारे में बात करते हुए अख्तर ने कहा, “वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहान और उसकी बहुत अच्छी बनती है, जो बहुत अच्छी बात है। शिबानी और फरहान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के लिए प्यार को जाहिर करने में कतराते नहीं हैं। यह जोड़ी अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हजार

सीजी कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 2113 नए कोरोना मरीज, 19 की मौत,  जानें राजधानी का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2113 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण दर गिरकर 5.32 प्रतिशत हो गई है। जिलेवार मरीजों की संख्या की बात करें तो राजधानी रायपुर में आज सबसे ज्यादा 342 नए मरीज मिले हैं।

मौसम अपडेट:छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में और बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा,जानें कब से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ weather update में मौसम फिर करवट लेने वाला है। अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। skymet मौसम विभाग के अनुसार कल रात प्रदेश के Chhattisgarh बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से मौसम ने जरा ठंडी करवट ले ली है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की cg weather news खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश में बनने की संभावना है, जो पूर्व कि ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल रायपुर में, जानें कार्यक्रम

रायपुर। नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे।

जिसके बाद सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11.20 को पहुंचेंगे और दोपहर 12.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सिंधिया एक निजी होटल में केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

RTI एक्टिविस्ट की कार में आग लगाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…CCTV फुटेज से हुआ खुलासा…

कोरबा। आरटीआई कार्यकर्ता मनीष कुमार राठौर थार कंपनी की कार को आग लगाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के वजह से कार को आग लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में अंशु पलेरिया,सुदामा कलवानी,तीजराम पटेल और विजय चौहान को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी कोरबा के ही रहने वाले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था। टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास सड़क पर लगे 1 कैमरे में एक लाल रंग की कार घटनास्थल के पास आकर रुकती हुई दिख रही थी, जिसमें कुछ लोग उतरकर कार की ओर जाते हुए व कुछ देर बाद भागते हुए दिखे थे।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर लाल रंग की कार की तलाश पूरे शहर में की जा रही थी। साथ ही कार के भागने के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की लगातार पड़ताल की गई। फुटेज में दिखा कि आरोपी खरमोरा की ओर से घटनास्थल पर आए थे और कार में आग लगाने के बाद पोड़ीबहार,उत्सव वाटिका,जिला चिकित्सालय,रिसदी मार्ग होकर नकटीखार की ओर भागे थे।

पुलिस ने इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और प्रार्थी से रंजिश रखने वालों की पतासाजी शुरु की। इस बीच पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पूर्व अंशु पलेरिया एवम सुदामा कलवानी के साथ विवाद हुआ था दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया थी।

अंशु पलेरिया के पास मरून कलर का Xuv वाहन है। इस आधार पर अंशु पलेरिया एवं सुदामा कलवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार किया है।

कुछ दिन पूर्व सुदामा कलवानी और मनीष राठौर के बीच पूर्व रंजिश को लेकर गाली गलौज एवं वाद विवाद भी हुआ था। जिससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने अपने अन्य साथी विजय चौहान एवं तीज राम पटेल के साथ मिलकर उससे बदला लेने कार को आग के हवाले कर दिया। आरोपी के कबूलनामें के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त XUV वाहन क्र CG 12 AY0463 को जब्त कर लिया है।

बिना वैक्सीन लगाए देती थीं सर्टिफिकेट, 2 नर्सों ने की 11 करोड़ की ‘कमाई’

Fake vaccine certificate: अब अमेरिका में फर्जी वैक्‍सीन सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है. न्‍यूयॉर्क में मौजूद दो नर्सों ने वैक्‍सीन (Corona vaccine) लगाने के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया है. इन दोनों नर्सो पर आरोप है कि ये वैक्‍सीन नहीं लगाती थीं और लोगों को सर्टिफिकेट दे देती थीं. हैरानी की बात ये है कि वैक्‍सीन लगाने के इस गड़बड़झाले में इन दोनों ने 11 करोड़ रुपए जमा कर लिए थे.

इनसाइडर की खबर के मुताबिक- इस मामले में दो नर्स और एक रिसेप्‍शिनिस्‍ट को पिछले सप्‍ताह गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा वैक्‍सीन लगाने के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है. आरोपियों ने लाखों नकली वैक्‍सीन कार्ड जारी कर दिए. वहीं स्‍टेट के डाटाबेस में गलत सूचना भर दी थी.

दोनों नर्स की पहचान Julie DeVuono ( 49) और Marissa Urraro (44) के तौर पर हुई है. इससे पहले न्‍यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल (New York Gov. Kathy Hochul) ने दिसंबर में उस कानून को अनुमति दी थी, जिसमें वैक्‍सीन का फर्जी रिकॉर्ड बनाने पर सजा का प्रावधान था. इस खबर को सबसे पहले न्‍यूयॉर्क डेली न्‍यूज ने प्रकाशित किया था.

कितना चार्ज करतीं थी नर्स ?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि एडल्‍ट का फर्जी वैक्‍सीन कार्ड बनाने के करीब 16 हजार रुपए लिए जाते थे. वहीं बच्‍चों का फर्जी वैक्‍सीन कार्ड बनाने का ये दोनों नर्स 6 हजार रुपए से ज्‍यादा वसूलती थीं. इसके बाद ये New York State Immunization Information System में फर्जी एंट्री कर देती थी.

घर में मिला करोड़ों का कैश
पुलिस को DeVuono के घर से 6 करोड़ 72 लाख से ज्‍यादा का कैश मिला है. वहीं रिकॉर्ड बताते हैं कि उन्‍होंने इस फर्जीवाड़े से नवम्‍बर से 11 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की कुल कमाई की थी.

कोरबा से ट्रेनों का संचालन सुव्यवस्थित करने की मांग … BJP ने महाप्रबंधक सौपा ज्ञापन…

कोरबा।जिला भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा रेल्वे स्टेशन से संचालित यात्री ट्रेनों का परिचालन सुव्यस्थित करने की मांग साऊथ ईस्टर्न रेल्वे बिलासपुर के महाप्रबंधक से की है।

रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर के नेतृत्व में जिला भाजपा का एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा शुक्रवार 04 फरवरी 2022 को कोरबा प्रवास पर आये महा-प्रबंधक से भेंट कर महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरबा जिला देश को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। यहां देश के विभिन्न प्रांतों के लोग रहकर अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। विभिन्न प्रांतों के लोग ट्रेन से सबसे अधिक यात्रा करते हैं। वर्तमान में कोरबा स्टेशन से सीमित संख्या में ट्रेन चलाई जा रही हैं। जिसके कारण यहां के आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है।

ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि कोरबा स्टेशन से ट्रेन संचालित सुव्यवस्थित किया जाये तथा अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जाये।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, एम.डी.माखिजा, रामलखन अग्रमोदी, नवनीत राहुल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

KORBA : उप चुनाव में लापरवाही पड़ी भारी… सीईओ ने किया सचिव को निलंबित…

कोरबा। करतला ब्लाक के सचिव को उप चुनाव में लापरवाही भारी पड़ गया है। लापरवाह सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

बता दें की करतला ब्लाक के अमलडीहा पंचायत सचिव धरम सिंह कंवर को ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन में सौपे गए कार्य की अनदेखी करना और उच्च अधिकारियो के आदेश व निर्देश की अवहेलना करना फिदरत बन गया था। इसे देखते हुए जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। निलंबित सचिव् के स्थान पर उमरेली के सचिव गितेन्द्र जायसवाल को अमलडीहा का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

कोरबा ब्लाक के सचिव भी राडार में

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा ब्लाक के कुछ सचिव अधिकारियों के रडार में है। विवादित सचिवों की कुंडली खंगाला ज रहा है। लंबे समय से भ्र्ष्टाचार में डूबे सचिवों पर कार्रवाई होने की बात कही जा रही है।

छत्तीसगढ़ से ट्रक चोरी कर MP में बेचने वाला गिरोह 4 आरोपी गिरफ्तार, अमरकंटक घाटी में पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में ट्रक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के सदस्य चोरी की ट्रक को मध्यप्रदेश में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने ट्रक को अमरकंटक से 35 किलोमीटर दूर घाटी से बरामद किया है।

पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में पेट्रोल पंप से मिले CCTV फुटेज काम आया। अब उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोरी की ट्रक के साथ आरोपी युवक भी नजर आ रहे हैं। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिनोचा कालोनी निवासी जैद अहमद ट्रक चालक है। उसने ट्रक क्रमांक CG 10 C, 3507 को ट्रांसपोर्टनगर में 15 जनवरी की शाम 6 बजे खड़ा किया और अपने घर चला गया। दूसरे दिन सुबह वापस ट्रक लेने पहुंचा तो ट्रक गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस घटना के बाद भी पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।

CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस ने चोरों के ट्रक लेकर जाते हुए रास्ते में सुराग तलाश की। तभी चकरभाठा से करीब 10 किलोमीटर दूर एक पेट्रोल पंप में लगे CCTV फुटेज की मिला। जिसमें चोरी के ट्रक में तीन-चार युवक डीजल भरवाते नजर आए। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी।

स्थानीय युवकों की पहचान कर गिरोह तक पहुंची पुलिस

TI मनोज नाइक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज को आसपास के लोगों को दिखाया, तब बिलासपुर के डोकलाडीह निवासी नज्जू कुमार ध्रुव पिता दुबे राम धूव्र (25 साल ) और गांव के ही दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता कृष्णा ध्रुव (30 साल) की पहचान हो गई। पुलिस ने उनकी तलाश कर उन्हें पकड़ लिया। फिर उनसे पूछताछ के बाद मध्यप्रदेश के अमरकंटक के रहने वाले बब्बू नायक पिता रुपा नायक (25 साल) और उसके साथी लालमन सारीवाल पिता जवाहर (19 साल) को पकड़ लिया।

अमरकंटक की घाटी में छिपाया था ट्रक
गिरोह के सदस्यों को पकड़े जाने के बाद उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने ट्रक को काटकर मध्यप्रदेश के पुष्पराजगढ़ में खपाने की कोशिश करने की फिराक में थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रक को पुष्पराजगढ़ के किरण घाटी से बरामद कर लिया है।

सीजी ब्रेकिंग: मोबाइल में देखकर 7 साल की बालिका से 6 से 13 साल के बच्चे डेढ़ माह से कर रहे थे गैंगरेप, मामला खुला तो लोगों के उड़ गए होश

अंबिकापुर। (Gangrape with Girl child) मोबाइल का बच्चों पर क्या दुष्परिणाम हो सकता है यह सरगुजा जिले में 7 साल की बालिका से गैंगरेप की घटना से पता चलता है। मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर बालिका के परिवार के ही 7 से 13 साल के 6 बच्चे उससे डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार कर रहे थे।

बालिका की तबीयत खराब रहने लगी और उसके बड़े भाई ने फिर से बच्चों को बलात्कार (Rape) का प्लान बनाते बात करते सुना तो शक हुआ। अपचारी बालकों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया। परिजनों की पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल पर देखकर ये सब सीखा है। इससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

मोबाइल में देखते थे अश्लील वीडियो

बच्चों से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल पर वीडियो देखकर उन्होंने ये सब सीखा है। इसके बाद परिजनों की समझ में आया कि आखिर बालिका की तबीयत क्यों खराब रह रही है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।