Home Blog Page 2718

KORBA : अब मनचलों की खैर नहीं… क्योंकि लेडी पुलिस इन एक्शन, ​रोस्टर के अनुसार लगेगी ड्यूटी…

कोरबा। कोरबा पुलिस की सखी टीम ने महिलाओं की सुरक्षा का बीड़ा उठाया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए “सखी” टीम का गठन किया है जो अब शहर में गश्त करेंगी।

शहर में पुलिस की 24*7 उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिए गए हैं।

 

बता दें इससे पहले थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी शहर में गश्त पेट्रोलिंग किया करते थे। पुलिस के अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण कभी-कभी कर्मचारियों की कमी से पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही थी। साथ ही पेट्रोलिंग टीम में महिला कर्मचारी न होने से कई बार महिलाओं के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की दशा में संकोच और शर्म के कारण महिलाएं बताने से कतराती थीं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी भोज राम पटेल ने जिले के शहरी थानों एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया है। एसपी के ​आदेश के बाद प्रतिदिन 4 -4 महिला कर्मचरियों की 2 टीम रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में बाइक से पेट्रोलिंग करेंगी

गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, धाकड़ अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट

मुंबई। Gangubai Kathiawadi Trailer निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने की एक्साइटमेंट जरूर दोगुनी होने वाली है।

फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने मुंबई के डॉन रहे करीम लाला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म हिट साबित होने वाली है।

25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है।

महिला ने पति को बेचने के लिए निकाला विज्ञापन, कहा- बिका हुआ माल वापस नहीं होगा

नई दिल्ली। अपने पति की एक हरकत से नाराज महिला ने उसे बेचने के लिए इश्तिहार निकाल दिया। मजे की बात ये है कि पति को बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देने वाली महिला ने कोई ‘रिटर्न पॉलिसी’ भी नहीं रखी।

मामला आयरलैंड का है। एक आयरिश महिला ने अपने पति को एक ऑनलाइन नीलामी पर साइट पर बेचने के लिए विज्ञापन दिया है। बेचारे पति का कसूर बस इतना था कि जब वह मछली पकड़ने के लिए गया तो वह अपनी पत्नी को साथ नहीं ले गया और उसे बच्चों के साथ घर पर ही छोड़ गया।

न्यूजीलैंड में ट्रेडमी साइट (ईबे की तरह) पर दिए गए विज्ञापन में, महिला ने अच्छी डील हासिल करने के लिए अपने पति के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताया है। लिंडा मैकएलिस्टर के रूप में पहचानी जाने वाली महिला ने अपने विज्ञापन में उल्लेख किया है कि उसका पति जॉन 37 साल का है, उसकी लंबाई 6 फुट 1 इंच है और वह एक गाय पालने वाला किसान है।

पति की हरकतों के नाराज पत्नी

इस दंपति ने 2019 में आयरलैंड में शादी की थी, और वर्तमान में अपने दो लड़कों – एक 4 साल और 6 साल – के साथ न्यूजीलैंड में रहते हैं। स्कूल की छुट्टियों के दौरान जॉन मछली पकड़ने के लिए गया था और अपने बच्चों की देखभाल के वास्ते पत्नी को घर पर ही छोड़कर चला गया। पति की हरकत के नाराज महिला ने अपने पति को बिक्री के लिए डालने का फैसला किया।

कहा- बिका हुआ माल वापस नहीं होगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने विज्ञापन में लिखा कि वह वफादार रहेगा बशर्ते उसे खिलाया-पिलाया जाता रहे। अपने पति की खूबियां बताते हुए महिला ने कहा कि उसे शूटिंग और फिशिंग पसंद है, वह एक किसान भी है।

महिला ने कहा, “जॉन नई जगह में परेशान हो सकता है लेकिन वह अपने आप में खुश रहता है, वह बहुत अच्छा है।” इसके अलावा उसने ये भी शर्त रखी कि ये बिक्री फाइनल होगी और इसमें कोई रिटर्न या एक्सचेंज पॉलिसी नहीं होगी। यानी बिका हुआ माल वापस नहीं होगा।

12 महिलाओं ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

बिक्री पर रखे गए पति ने खूब ध्यान अकर्षित किया। विज्ञापन को कई महिलाओं ने गंभीरता से लिया और 12 महिलाओं ने इसमें खरीदने के लिए इंटरेस्‍ट दिखाया। हालांकि जैसे ही बोली लगनी शुरू हुई उसके कुछ ही घंटों बाद Trade Me ने इसे अपनी साइट से हटा दिया।

उत्कल, कानपुर, भोपाल जाने वाली ये ट्रेनें 13 फरवरी तक रद्द,पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर।  बिलासपुर मंडल के रुपौंद-झलवारा सेक्शन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य 6 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली ट्रैनें..

-9 फरवरी,  (बुधवार) को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-5 फरवरी एवं 12 फरवरी,  (शनिवार) को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 2971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-6 फरवरी एवं 13 फरवरी,  (रविवार) को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 2972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-5 फरवरी से 13 फरवरी, तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी  संख्या 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-5 फरवरी से 12 फरवरी तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी  संख्या 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-6, 8 व 13 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 1823 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-7, 9 व 14 फरवरी को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 1824 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

-6 फरवरी एवं 13 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 2291 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-4, 8 फरवरी एवं 11 फरवरी,  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-5, 9 एवं 12 फरवरी  को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

-4, 9 एवं 11 फरवरी  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 1821 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-6, 11 एवं 13 फरवरी को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 1822 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

-6 एवं 13 फरवरी को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 2471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

9 एवं 16 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 2472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

-8 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इनके अलावा 5 से 13 फरवरी, तक गाड़ी संख्या 8747/8748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल चंदियारोड़ स्टेशन में समाप्त तथा चंदियारोड़ स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा चंदियारोड़-कटनी-चंदियारोड़ के मध्य रद्द रहेगी।

चंदन तस्कर ने रील लाइफ में कहा- ‘मैं झुकूंगा नहीं’, तो IPS ने ट्ववीट कर दिखाया- ‘झुकेगा भी और…’

Red Sandalwood Smuggling: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) जबसे रिलीज हुए है. फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक दुनियाभर में धूम मचा रहे हैं. लोग फिल्म के गानों और डायलॉग्स की जमकर कॉपी कर रहे हैं. इसी बीच एक शख्स ने फिल्म से इंस्पायर होकर लाल चंदन (Red Sandalwood) की तस्करी करने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उसे धर दबोचा.

यासीन इनायथुल्ला नामक शख्स को लाल चंदन की तस्करी के आरोप में कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते में गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यासीन पुष्पा स्टाइल में लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने शख्स को महाराष्ट्र के सांगली जिले में मेराज नगर के गांधी चौक से पकड़ा है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
यासीन के पासे से 2.45 करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी मिली है. पुलिस ने बताया कि छापेमारी कर वाहन को जब्त किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पास 2.45 करोड़ रुपये की कीमत की 1 टन चंदन की लकड़ी मिली है. इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 379, 34 और फॉरेस्ट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है. IPS अधिकारी और यूपी के शामली जिले के SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘रियल लाइफ में ‘पुष्पा’ झुकेगा भी और धरा भी जाएगा.’
पुलिस ने बताया कि यासीन ने पुष्पा फिल्म से इंस्पायर होकर पहले ट्रक में लाल चंदन की लकड़ी रखी थी. इसके बाद उसके ऊपर फल-सब्जी के डिब्बे रखे थे. यहां तक कि जिस ट्रक से वह तस्करी कर रहा था. उस पर कोविड-19 आवश्यक उत्पादों का स्टीकर भी लगा हुआ था. इस खबर के सामने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शख्स के जमकर मजे ले रहे हैं.

छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

भैयाथान। सरगूजा जिले के ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम संजय सिंह पावले निवासी पासल का है। बताया जा रहा है कि ये हादसा काम करने के दौरान हुआ है। ।

इस हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोश में आ गए हैं। मृतक को न्याय दिलाने के लिए मुआवजे के लिए भैयाथान के मुख्य चौक में बैठकर चक्काजाम कर दिया हैं।

धरने में मृतक के परिवार सहित, महिलाएं और क्षेत्र के कांग्रेस भाजपा दोनो पार्टी के नेता सहित लोग सैकड़ो की संख्या में बैठे हुए हैं। इस चक्काजाम के सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीण को शांत कराने के लिए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

पोर्न वीडियो केस : पूनम पांडे के बाद शर्लिन चोपड़ा को भी SC से मिली ये राहत, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्‍ली। पॉर्न वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा को भी सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) से राहत मिल गई है। मॉडल- एक्ट्रेस पूनम पांडे के बाद शर्लिन (Sherlyn chopra) की गिरफ्तारी पर भी SC ने अंतरिम रोक लगा दी है। मामले में अग्रिम ज़मानत अर्जी पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

इससे पहले मामले में मुख्‍य आरोपी राज कुंद्रा को भी सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण मिला था। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस मामले में मुख्‍य आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूनम पांडे की बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर नोटिस जारी किया था। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने पोर्न रैकेट मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था।पांडे की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 नवंबर, 2021 को खारिज कर दिया था। हालांकि पूनम को इस केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है और शीर्ष अदालत ने पूनम पांडे की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

जया बच्चन कोरोना पॉजिटिव, धर्मेंद्र के साथ चल रही इस फिल्म की शूटिंग रोकी

मुंबई। बच्चन परिवार पर एक बार फिर कोरोना का हमला हुआ है। अब जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Jaya Bachchan tests Covid positive) आई है। Jaya Bachchan के कोरोना संक्रमित होने के बाद करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग रोक दी गई है।

इस फिल्म में जय बच्चन के साथ ही शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम भूमिका में हैं। दो दिन पहले ही शबाना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

बता दें, कोरोना महामारी की पहली लहर में साल 2022 में जया बच्चन को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोविड पॉजिटिव हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी का शूटिंग शेड्यूल 2 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को खत्म होना था। पहले शबाना आज़मी और अब जया बच्चन के कोरोना होने ने के बाद करण ने अब शेड्यूल कैंसिल कर दिया है। वह बाकी कलाकारों और क्रू के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।’

लगातार कमजोर हो रही तीसरी लहर

भारत में कोरोना की तीसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए केस सामने आए हैं।

यह आंकड़ा एक दिन पहले से 13% कम है। इस दौरान 2,46,674 मरीज ठीक हुए हैं और मरने वालों की संख्या 1072 है।

अभी देश में 14,35,569 एक्टिव केस हैं। कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 5,00,055 हो गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 9.27% है।

SDM पर भी चढ़ा” पुष्पा” की खुमारी… कहा मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं’Video…

न्यूज डेस्क।साउथ इंडिया की फिल्म ‘पुष्पा’ का एक डॉयलाग इन दिनों सबकी जुबान पर है. यह डॉयलाग है- मैं झुकेगा नहीं. अब राजस्थान के पाली में एक सरकारी अफसर ने यही डॉयलाग बोलते हुए अपने मातहतों को नसीहत दी है. रोहट तहसील के एसडीएम सुरेश के एम ने अपने कर्मचारियों से कहा, ‘पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं.’

दरअसल, पाली जिले के रोहट तहसील में इन सुरेश के एम बतौर एसडीएम तैनात हैं. एसडीएम सुरेश के काम करने के तरीके से उनके मातहत परेशान हैं. वह कभी भी पंचायत भवन पहुंचकर खुद ही निरीक्षण करने लगते हैं. इसको लेकर वह कई बार चर्चा का विषय रहे हैं. इस बार फिर वह एक गांव में पंचायत भवन का निरीक्षण करने पहुंचे.

पाली के सिणगारी ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सुरेश कुमार पहुंचे. इस दौरान पंचायत भवन में ग्राम सेवक, पटवारी व सरपंच के नहीं मिलने पर जताई नाराजगी जताई. सरकारी आदेश के मुताबिक, पटवारी से लेकर सरपंच तक को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुननी हैं.

पंचायत भवन में पटवारी, ग्राम सेवक और सरपंच को न देखकर एडीएम सुरेश के एम भड़क उठे और उपखंड अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर वह जनता के बीच काम नहीं कर सकते हैं तो घर जा सकते हैं. इस दौरान एसडीएम सुरेश के एम ने कहा- पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं.

मातहत को नसीहत देते हुए एसडीएम सुरेश के एम ने कहा कि मैं साउथ मूवी का बहुत बड़ा फैन हूं, वो कहता है न कि पुष्पा, पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रूकेगा नहीं…. इस वीडियो को एसडीएम सुरेश के एम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

KORBA: अपने ही सरकार में लाचार पार्षद… अब करेंगे अनशन, पढ़े क्या है मामला…

कोरबा ।साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत हेलीपैड के पास की नर्सरी के दोनों तरफ अब एक बार फिर अतिक्रमण धड़ल्ले से शुरू हो गया है। बार-बार सूचना देने के बावजूद इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।

कोरबा नगर निगम के नेहरू नगर वार्ड 25 के पार्षद शैलेंद्र सिंह ने इसे लेकर 1 सप्ताह के बाद जिला कार्यालय के सामने अनशन करने की चेतावनी दी है।

कोरबा के अनेक ग्रीन बेल्ट के सामने इसी प्रकार की समस्या बनी हुई है , जहां पर जमीन को हथियाने के लिए प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।

पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए पिछले वर्षों में ऐसे स्थानों पर पौधे लगाए गए थे जो अब विकसित होने के साथ ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि ऐसे क्षेत्रो में पेड़ों की कटाई के साथ अवैध कब्जा का दौर शुरू हो गया है। इस काम को करने के लिए कई प्रकार के तौर-तरीके अपनाए जा रहे हैं।

नेहरू नगर वार्ड के पार्षद की शिकायत पर दो मौकों पर सरकारी अमले ने यहां पर कार्रवाई की लेकिन बाद में वहाँ की स्थिति पुनः ढाक के तीन पात वाली हो गई। इसलिए एक बार फिर से पार्षद शैलेंद्र सिंह ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।

पार्षद शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह के भीतर अगर ऐसे सभी अवैध कब्जों को यहां से हटाया नहीं गया तो जिला कार्यालय के सामने अनशन किया जाएगा। पार्षद ने इस बात पर भी अंदेशा जताया है कि अगर लापरवाही का क्रम ऐसे ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में कोरबा में सरकारी संपत्ति को भी लोग हड़प सकते हैं ।

याद रखना होगा कि कुछ दिनों पहले ही एसईसीएल नर्सरी क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वाले लोगों ने कार्रवाई करने के लिए पहुंची टीम के साथ मारपीट की गई थी। इस सिलसिले में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। कहां जा रहा है कि जमीन हथियाने का पूरा खेल जमीन माफियाओं की आड़ में हो रहा है। देखना होगा कि इस खेल को रोकने के लिए क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं ।