Home Blog Page 2719

दूल्हे को चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार! वरमाला डलवाते समय कहा- मैं झुकूंगा नहीं, दुल्हन ने किया ऐसा काम

Wedding Video: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ जब से देश में रिलीज हुई है, तब से उसके गाने, डांस और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया में तहलका मचाया हुआ है. आज लगभग हर किसी की जुबान पर ‘पुष्पा’ का डायलॉग चढ़ा हुआ है. पुष्पा की खुमारी भी हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रही है. अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स पर तो इंस्टाग्राम में रील्स की बाढ़ आ गई है.

दूल्हे ने नहीं डलवाई जयमाला
इसी बीच स्टेज पर जयमाला के वक्त एक दूल्हे पर ‘पुष्पा फिल्म का बुखार’ देखने को मिला. दरअसल, स्टेज पर जब दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डाल रही थी तो दूल्हे ने उससे जयमाला डलवाने से इनकार कर दिया और कहा कि ‘मैं झुकूंगा नहीं’. दूल्हे का यह रवैया देखकर दुल्हन के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है. इस बीच दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर हाथों में माला लेकर खड़े हुए हैं. दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग भी जयमाला का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दुल्हन आगे बढ़कर दूल्हे के गले में जयमाला डालने की कोशिश करती है. तभी दूल्हा जयमाला डलवाने से मना कर देता है और पुष्पा फिल्म का डायलॉग मारता है- ‘मैं झुकूंगा नहीं.’ देखें वीडियो-
अल्लू अर्जुन का एक्शन करता है दूल्हा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने हाथों से अल्लू अर्जुन का एक्शन भी करता है. यह देखकर दुल्हन हैरान रह जाती है. इसके बाद दुल्हन एक बार फिर आगे बढ़कर दूल्हे के गले में जयमाला डालने की कोशिश करती है. हालांकि इस बार भी दूल्हा जयमाला नहीं डलवाता है और फिर से वही डायलॉग मारता है. इस बार तो दूल्हे ने जयमाला को अपने हाथ से पकड़ लिया. यह देखकर दुल्हन की भी हंसी छूट जाती है. वीडियो इंस्टाग्राम पर new.flower.decoration नामक पेज से अपलोड किया गया है.
https://www.instagram.com/_u/new.flower.decoration/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f408fe45-caf1-4b22-b2da-a7e798ed7633&ig_mid=D1209247-A859-4136-89E0-399AF05D3B17

दूल्हा कर रहा था हनीमून की तैयारी, दुल्हन हो गई प्रेमी के साथ फरार

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित जोडे़ का वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। दूल्हा अपनी पत्नी के साथ हनीमून की तैयारी कर रहा था, इधर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के भाग जाने की खबर के बाद पति सदमे में है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर के मुशहरी इलाके के एक युवक की कुछ माह पूर्व ही शादी शहर के अखाड़ाघाट की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे थे। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी और सबकुछ टालना पड़ा। हनीमून टल जाने के बाद पत्नी मायने जाने की जिद करने लगी।

फिर तय हुआ कि संक्रमण की रफ्तार कम होने तक वो अपनी मायके घूम आये। इसी दौरान अपनी प्रेमी के साथ वह फरार हो गई। अब युवक ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मुझे ससुरालवालों ने उसके भागने की सूचना दी। यहां आने के बाद अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि शादी के पहले ही उसका सीतामढ़ी स्थित रुन्नीसैदपुर इलाके के मुकेश कुमार नामक युवक से अफेयर चल रहा था।

दोनों के बीच मोबाइल पर अक्सर लंबी बातचीत होती थी। युवक को आशंका है कि उसकी पत्नी मुकेश के साथ ही कहीं चली गई है।  पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यहां दो लड़कियों को 5 मंजिला इमारत की छत से फेंका, एक की मौत के बाद बवाल, आगजनी

पटना । पटना में गुरुवार की शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है। पुलिस लोगों को शांत करने में लगी है।

बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान के छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। इसी दौरान कपड़ा फैलाने गई दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। एक बच्ची की मौके पर हुई मौत हो गई जबकि दूसरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

दोनों बच्चियां की पहचान फल विक्रेता नंदलाल गुप्ता की बेटी 10 वर्षीय शालू और 12 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है।

ब्रेकिंग:विंटर ओलंपिक का बायकॉट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख पर लगाई लताड़

नई दिल्ली। भारत के साथ गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में जख्मी जवान को चीन की ओर से विंटर ओलंपिक मशाल थमाए जाने पर भारत सरकार ने अपनी बात रखी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने गलवान मुठभेड़ में शामिल एक चीनी कमांडर को मशालची बनाकर चीन ने विंटर ओलंपिक्स का राजनीतिकरण किया है।

उन्होंने बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में भारत के शामिल होने के सवाल पर कहा है कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में भारत के प्रभारी राजदूत ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह में नहीं शामिल होंगे।

विंटर ओलंपिक्स को बनाया चीन ने राजनीति का अड्डा

एक ओर चीन ने लगातार कहा है कि बीजिंग विंटर ओलंपिक्स को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। अमेरिका सहित कई युरोपिटी देशों द्वारा ओलंपिक्स को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसका चीन विरोध कर रहा है। वहीं दूसरी ओर चीन ने खुद विंटर ओलंपिक्स को राजनीति का मैदान बनाया हुआ है और इसके जरिए अपना प्रोपगेंडा फैला रहा है।

भारत के साथ गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में जख्मी जवान को चीन की ओर से विंटर ओलंपिक मशाल थमाए जाने की अमेरिका ने निंदा की है। चीन के इस कदम को शर्मनाक करार देते हुए अमेरिका ने कहा कि यह खेलों के राजनीतिकरण करने का प्रयास है।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के निजी सहायक रहे ओपी गुप्ता को मिली जमानत

बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सहायक रहे ओमप्रकाश गुप्ता को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। ओपी गुप्ता ने चौथी बार जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है। बता दें कि नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में जेल में थे।

ओपी गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रजनी दुबे ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ओपी गुप्ता को कोर्ट द्वारा तलब किए जाने पर मौजूद रहने को कहा है।

बता दें कि राजनांदगांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा ने गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिस पर रायपुर स्थित महिला थाना में आईपीसी की धारा 370, 370A (1), 376, 376 (3), 376 (2) (f), 376 सी, 506-II/34 व 323 के अलावा पोक्सो एक्ट के सेक्शन 4 व 6 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सेक्शन 75 और 79 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज मिले 2454 कोरोना संक्रमित मरीज,12 की मौत, देखिये जिलेवार आंकड़े

रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर अब छत्तीसगढ़ में कमजोर होते जा रही है। प्रदेश में ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 2454 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 3836 मरीज डिस्चार्ज हुई है। इसके अलावा 12 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेशभर में आज 41826 लोगों का सैम्पल लिया गया था, जिसमें 2454 मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 20081 हैं।

अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली के गुलमोहर पार्क वाला बंगला, पिता हरिवंश राय बच्चन ने खरीदी थी प्रॉपर्टी

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा वे तरह-तरह के इंवेस्टमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई में ही अमिताभ बच्चन के पास पांच बंगले हैं। अब खबर है कि उन्होंने दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित बंगला ‘सोपान’ 23 करोड़ में बेच दिया है। Nezone ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर ने अमिताभ बच्चन का दिल्ली वाला घर ‘सोपान’ खरीदा है।

रिपोर्ट की मानें अमिताभ बच्चन की दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित यह प्रॉपर्टी 418 स्क्वॉयर मीटर में फैली है। पिछले साल 7 दिसंबर को बदेर ने अपने नाम इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस पुराने घर से अमिताभ बच्चन की कई यादे जुड़ी थीं। इस प्रॉपर्टी को अमिताभ बच्चन के पिता ने खरीदा था। वे तेजी बच्चन के साथ कई सालों तक यहीं रहे। हालांकि, मुंबई में रहने की वजह से दिल्ली वाले घर की देख-रेख करना मुश्किल हो रहा था। जिस वजह से उन्होंने इस घर को बेचने का फैसला किया है।

थानेदार रायपुर की वीवीआईपी ड्यूटी में, इधर मामूली विवाद में ऑटो चालक की हत्या

बिलासपुर। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक ऑटोचालक की दो बाइक सवारों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना सरकंडा इलाके की है, जहां के थानेदार को रायपुर की वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात किया गया था। घटना के बाद उन्हें ड्यूटी से वापस बुलाया गया। इस बीच एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

जबड़ापारा निवासी ऑटोचालक छोटन केंवट (27 वर्ष) दशगात्र के कार्यक्रम में अपनी बुआ के घर ईरानी मोहल्ला पहुंचा था। उनके साथ भाई राकेश व भांजा शंकर भी था। सभी ऑटो रिक्शा से रात में वापस लौट रहे थे। इस बीच छोटन ने अपनी ऑटो अरपा नदी के किनारे बन रही सड़क के किनारे ऑटो रोककर खड़े थे। पीछे से मोहल्ले के शाहिद खान और आवेश खान बाइक से पहुंचे। उन्होंने बीच सड़क में ऑटो रिक्शा खड़ी करने को लेकर छोटन से गाली-गलौच शुरू कर दी। छोटन ने गाली देने से मना किया तो बाइक में पीछे बैठे शाहिद ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आवेश वहां से भाग निकला जबकि जावेद नदी की तरफ भाग गया। इस बीच छोटन की मां जो उसके बुआ के यहां रुकी वह भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल छोटन को आनन-फानन सिम्स चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। हत्या की वारदात के वक्त थानेदार परिवेश तिवारी रायपुर में थे। उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन पर ड्यूटी लगा दी गई थी। एसएसपी ने हत्या की वारदात होने पर उन्हें ड्यूटी से वापस बुला लिया। इस दौरान रात में ही बाइक से भागने वाले आरोपी आवेश खान को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी शाहिद की तलाश की जा रही है।

पेट्रोल डलवाने से पहले देखते हैं जीरो तो हो जाइए सावधान! कहीं आपको न लग जाए चूना

Petrol Pump Video : जब आपके गाड़ी में तेल खत्म हो जाता है तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर पेट्रोल भरवाते हैं. जब आप ऑयल पंप पर पहुंचते हैं तो 100 या 200 रुपए का तेल डलवाने से पहले सोचते हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ी न हो तो इसके लिए आप 100 रुपये के बजाय 110 या 90 रुपए का तेल डलवाते हैं. कुछ ऐसा ही 200, 500 या एक हजार रुपए डलवाते वक्त करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तेल डालते वक्त ऑयल पंप कर्मचारी यह क्यों बोलता है कि जीरो देख लीजिए. क्यों रह गए न हैरान? चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा वह क्यों बोलते हैं.

पेट्रोल पंप वाले ने बाइक सवार को जीरो देखने को कहा
पेट्रोल पंप कर्मचारी का मकसद होता है कि वह पंप पर चलने वाले मीटर को देख लें, ताकि पूरा तेल मिले. हालांकि, कई बार कुछ पेट्रोल पंप पर कुछ लोग चालाकी भी कर लेते हैं. उदाहरण स्वरूप इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप देख सकते हैं इस वायरल हो रहे वीडियो में पेट्रोल पंप पर कतार लगी हुई है. तभी एक बाइक सवार शख्स पेट्रोल भरवाने के लिए अपना टू-व्हीलर टैंक खोलता है. वह पंप पर मौजूद व्यक्ति से 40 रुपये पेट्रोल डालने की बात कहता है. पंप अटेंडेंट ने उसे मीटर देखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यह जीरो है. फिर ग्राहक भी कहता है, मुझे जीरो दिखाई दे रहा है.

देखें वीडियो-

फिर जो हुआ उसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे
ऐसे में गाड़ी सवार शख्स सिर्फ मीटर की तरफ देखता रहता है, तभी कर्मचारी पेट्रोल भरने के नाम पर गाड़ी के बाहर चुपके से बैठे एक दूसरे शख्स द्वारा लाए गए ग्रीन कलर के बोतल में पेट्रोल भर देता है. गाड़ी सवार शख्स को पता भी नहीं चलता और वह पैसा देकर वहां से चला जाता है. गाड़ी सवार शख्स ने तेल भी नहीं डलवाया और उसने पैसे भी दे दिए. भले ही यह एक फनी वीडियो बनाया गया है, लेकिन कई बार ऐसा सचमुच हो सकता है. इसलिए आपको जब भी पेट्रोल पंप कर्मचारी जीरो देखने के लिए बोले तो मीटर देखने के बाद पेट्रोल की नोब भी देख लीजिए कि कहीं आपको तेल मिला या नहीं.

BREAKING खून से लथपथ मिली महिला की लाश… हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जाँच…

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकवा में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं। बहरहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

बता दें कि कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुकवा में निवासरत एक 40 वर्षीय महिला की लाश उसके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिली है घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी पुलिस बल और डॉग स्पॉट घटनास्थल पहुंचकर मामले की जाँच कर रहे है। बताया जा रहा है कि महिला घर में बच्चे के साथ अकेली थी पति बाहर गया हुआ था और बच्चे ने पूरी वारदात को देखने की बात कही है जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा कि महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

हत्या की जांच को पहुंचा डॉग स्क्वायड

जिले के कटघोरा थानान्तर्ग मुकवा गांव में में महिला की हत्या के मामले की जांच डॉग स्क्वायड टीम ने की मदद ली गई है। पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य पर बाघा घटनास्थल से निकलकर आरोपियों तक पहुंचने की बात कही जा रही है। बहरहाल हत्या की गुत्थी का जल्द खुलासा होने की संभावना है।