Home Blog Page 2720

स्टेज पर डांस कर रही थीं खूबसूरत लड़कियां, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मच गई भगदड़

Viral Video: आपने कभी न कभी ऑर्केस्ट्रा या किसी कल्चरल इवेंट में लोगों के लाइव परफॉर्मेंस (Live Performance) देखे होंगे. जिसमें डांस करने वाली लड़कियां या लड़के अक्सर अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं. जिससे वहां मौजूद दर्शकों को फुल एंटरटेन किया जा सके. हालांकि इस दौरान ज्यादा अच्छा करने की कोशिश में कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे स्टेज पर डांस कर रहे कलाकारों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ जाती है.
दर्शक एंजॉय कर रहे होते हैं डांस
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टेज पर डांस कर रहीं सुंदर लड़कियों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाते हैं. यहां तक कि वहां अफरा-तफरी मच जाती है और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. वायरल वीडियो हैरान कर देने वाला है.
वीडियो किसी थियेटर का रिकॉर्ड हुआ प्रतीत हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉल दर्शकों से भरा हुआ है. दर्शकों के सामने एक बड़ा सा स्टेज तैयार है. स्टेज पर कुछ खूबसूरत लड़कियां खड़ी हैं. जो कुछ ही पलों में डांस करने वाली होती हैं. जैसे ही म्यूजिक बजता है, वैसे ही लड़कियां डांस परफॉर्मेंस शुरू कर देती हैं. देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/p/CZbYkuXL9Iq/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

देखते ही देखते टूट जाता है स्टेज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हॉल में मौजूद दर्शक लड़कियों के डांस को एंजॉय कर रहे होते हैं. तभी जो होता है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दरअसल, लड़कियों के डांस करने के दौरान स्टेज टूट कर नीचे गिर जाता है. जिससे डांस करने वाली लड़कियां भी स्टेज से नीचे गिर जाती हैं. जैसे ही लड़कियां स्टेज से नीचे गिरती हैं, वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. कुछ लोग लड़कियों को बचाने के लिए दौड़ते हैं, जबकि कुछ लोग उठकर भागने लगते हैं.

 

 

 CG : जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कुल आईएएस अफसरों की संख्या, जानें कहां है सबसे ज्यादा

 

IAS Officer in Chhattisgarh: मध्य प्रदेश में कुल आईएएस अफसरों की संख्या उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे ज्यादा है. वहीं छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जो साल 2000 में मध्य प्रदेश अलग हुआ है. छत्तीसगढ़ में कुल आईएएस अफसरों की संख्या 156 है. ये संख्या मध्य प्रदेश के कुल आईएएस अफसरों की संख्या से आधी है.

कितनी है संख्या
मध्य प्रदेश से 2000 में अलग हुए राज्य छत्तीसगढ़ में कुल आईएएस अफसरों की संख्या 156 है. हालांकि मध्य प्रदेश में कुल आईएएस अफसरों की संख्या 370 है. वहीं केंद्र में प्रतिनियुक्त पर आईएएस अफसरों की कुल संख्या छत्तीसगढ़ में 12 है. इस श्रेणी के अफसर मध्य प्रदेश में कुल 24 हैं यानि छत्तीसगढ़ में बिल्कुल आधी है. छत्तीसगढ़ में राज्य में तैनात श्रेणी के कुल आईएएस अफसरों की संख्या 144 है. जबकि मध्य प्रदेश में राज्य में तैनात श्रेणी के कुल आईएएस अफसरों की संख्या 346 है. वहीं राज्य सिविल सेवाओं से पदोन्नत अफसरों की संख्या 40 है. इस श्रेणी के पदोन्नत अफसरों की संख्या मध्य प्रदेश में 97 है. ऐसे में देखा जाए तो छत्तीसगढ़ की अपेक्षा मध्य प्रदेश में ये संख्या दोगुना से ज्यादा है.

कहां है सबसे ज्यादा
यूपी कुल आईएएस अफसरों के मामले में नंबर एक राज्य है. यूपी में कुल आईएएस अफसरों की संख्या 548 है. इसके बाद क्रम से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात हैं. वहीं देश में सबसे कम आईएएस अफसरों की संख्या सिक्किम में 39 है. बता दें कि आईएएस अफसरों के पास क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव बनाने, नीतियों को लागू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की कार्यकारी शक्तियां होती हैं. वहीं जिले में तैनात आईएएस अधिकारी सभी विभागों को देखता है.

इस इस्लामिक देश में खुलेआम छलकेगी शराब! फैंस के लिए नहीं होगी पाबंदी

दोहा .फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कतर में विदेशी प्रशंसकों के लिए शराब पर पाबंदी नहीं होगी. टूर्नामेंट के दौरान कतर में करीब 10 लाख विदेशी प्रशंसकों के आने की संभावना है और उनके लिए देश अपनी नीति में बदलाव करने के लिए तैयार है. मामले से परिचित लोगों के अनुसार, 2022 वर्ल्ड कप में फुटबॉल फैंस को स्टेडियम में बीयर पीने के लिए फीफा और बीयर कंपनी अनहुसर-बुश इनबेव एनवी के दबाव के बीच कतर फीफा वर्ल्ड कप के अधिकारी स्टेडियम में शराब पर प्रतिबंध में ढील दे रहे हैं.

इस इस्लामिक देश में खुलेआम चलेगी शराब!

हालांकि कतर फीफा वर्ल्ड कप के अधिकारियों ने अभी तक अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है. आयोजकों ने प्रशंसकों की मांगों को समायोजित करने की बढ़ती इच्छा को संकेत दिया है, क्योंकि टूर्नामेंट करीब आ रहा है. एक प्रवक्ता ने कहा, ‘समूह सभी स्थानीय और आने वाले प्रशंसकों के लिए काम कर रहा है. वर्ल्ड कप में शराब की डिलीवरी पर कतर की सर्वोच्च समिति ने वादा किया है कि स्टेडियम और अन्य आतिथ्य स्थलों के बाहर ‘फैन जोन’ में शराब उपलब्ध होगी. आगे के विवरण के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा.’

फैंस के लिए नहीं होगी पाबंदी

बता दें कि बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र से भी प्रशंसकों को कतर में आने की छूट होगी. इन सभी देशों ने राजनीतिक कारणों के चलते फिलहाल, कतर का बहिष्कार किया हुआ है. इससे पहले वर्ल्ड कप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नासेर अल-खातेर ने कहा था, ‘कतर एक रूढ़िवादी देश है और शराब हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, लेकिन मेहमान नवाजी है. विश्व कप के लिए हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि विदेशी प्रशंसकों के लिए शराब का प्रबंध हो.’

अधिकारी ने कहा कि वे कुछ जगहों को निर्धारित करेंगे जहां प्रशंसकों को शराब मिल सकेगी. यह स्थान पारंपरिक स्थलों से दूर होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र से भी प्रशंसकों को कतर में आने की छूट होगी. इन सभी देशों ने राजनीतिक कारणों के चलते फिलहाल, कतर का बहिष्कार किया हुआ है.

काले झंडे दिखाने वाले थे भाजयुमो के कार्यकर्ता… तड़के पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी का दौरा है। इसे देखते हुए आज सुबह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजयुमो ने राहुल गांधी के इस दौरे का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान किया दिया था।

गुरुवार की सुबह राजधानी पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के घरों में अचानक पुलिस आ गई। और उन्फौहें रन पुलिस ने हिरासत में ले लिया, इसी तरह का आलम प्रदेश के कई जिलों में है।

किसानों पर भी पहरा
नवा रायपुर में मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था। समय ना मिलने पर किसानों ने विरोध की चेतावनी दी थी, इसे देखते हुए अब नवा रायपुर की उन सड़कों पर पुलिस का पहरा है जो रायपुर शहर से जुड़ती है। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि किसान रायपुर न पहुंच सकें और राहुल गांधी के कार्यक्रम में कोई खलल ना पड़े।

रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत, थोड़ी देर में पहुंचेंगे साइंस कॉलेज ग्राउंड.

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंचे गए हैं। कुछ देर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद उनके मंत्रिमंडल के साथी, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत अन्य नेताओं ने राहुल का स्वागत किया।

अच्छा है नकली शराब पीकर मर रहे, जनसंख्या कम होगी: ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल

पटना। बिहार के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कुछ न कुछ ऐसा जरूर कर देते हैं, जिससे वे चर्चा में आ जाते हैं। अब उनका नकली शराब को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही नकली शराब पीते रहोगे तो मरोगे ही। अच्छा है जनसंख्या भी कम होगी। गोपाल मंडल के इन बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। इससे पहले मंडल तब चर्चा में आए थे, जब वे ट्रेन में अंडरवियर में घूमते दिखाई पड़े थे।

दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोग नकली शराब का शिकार हुए हैं। गोपाल मंडल ने इस पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि-
” बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। ऐसे में खेत में बनाई हुई नकली शराब कोई पीएगा तो मरेगा ही। लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी। ‘जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी।”

अंडरवियर में घूमते मिले थे तेजस ट्रेन में

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल की सितंबर, 2021 में तस्वीरें सामने आईं थीं। इसमें वह ट्रेन के कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब पटना से चली तब तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ट्रेन ने कोईलवर पार किया विधायक अंडरवियर और बनियान में आ गए और इधर-उधर घूमने लगे। इस दौरान उन पर यात्रियों से बदसलूकी का भी आरोप लगा था। जब जदयू विधायक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा पेट खराब था।

बिहार में नहीं रुक रहा नकली शराब का कारोबार

बिहार में शराब बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में नकली शराब यहां बिक रही है। यह शराब पीने से बहुत से लोगों की मौत भी हो रही है। करीब दो महीने पहले समस्तीपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं राज्य में पिछले साल जहरीली शराब से करीब 66 लोगों की मौत हुई थी। हाल में नालंदा में हुई घटना से आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था।

ब्रेकिंग: पंडरिया कन्या स्कूल में 26 छात्राएं कोरोना संक्रमित, तीन दिन के लिए स्कूल बंद

पंडरिया। छत्तीसगढ़ के पंडरिया नगर के कन्या शाला में  छात्राओं के कोरोना टेस्ट में 26 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। हाईस्कूल के साथ मिडिल स्कूल की छात्राएं भी संक्रमित मिली है। अधिकतर संक्रमित बच्चियों को मामूली सर्दी-बुखार है। पिछले सप्ताह भी विद्यालय में कुछ छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया।

इस स्कूल में 750 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिसमें 368 छात्राओं की जांच की गई। सभी छात्राओं को होम क्वारेंटाइन में रहने कहा गया है। वहीं स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। संक्रमित बच्चियों में आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव की छात्राएं शामिल हैं।

ऐसा पहली बार हुआ कि पंडरिया शहर के स्कूल में 26 छात्राएं एक साथ संक्रमित पाई गई है। स्कूल ने सभी बच्चों के पालकों को जानकारी दे दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के बारे में प्रतिदिन जानकारी लेगी।

RTI एक्टिविस्ट के महिंद्रा थार में बदमाशों ने लगाई आग… पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, देंखें VIDEO

कोरबा। उर्जाधानी के ऊर्जावान आरटीआई कार्यकर्ता के महिंद्रा थार में बदमाशों ने रात के अंधेरे में आग लगा दी है। आग इतनी भयावह थी कि थार धूं धूं कर सामने जलती रही लेकिन आग नहीं बुझ सकी। मामले में पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

बता दें कि शहर में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे है। बुधवार की बीती रात को आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर खरमोरा स्थित अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर सोया था। तभी बाहर निकलने पर देखा कि एका एक बाहर खड़ी थार में आग की लपटें उठने लगी। मनीष कुछ समझ पाता कि घर मे आग को बुझाओ की चीख पुकार मचने लगी। आग इतनी भयावह थी कि चाह कर घर वाले आग पर काबू नही पा सके, और अपने सपने की कार को आंखों ले सामने जलते देखते रहें। हालांकि मनीष ने अपनी सूझबूझ से फायर ब्रिगेड और 112 कि टीम को सूचना दी लेकिन उनके आते तक थार कबाड़ में तब्दील हो चुका था। बहरहाल मामले के बाद शहर में कानून ब्यस्था को लेकर सवाल उठना शुरू हो गया है। हालांकि मनीष के वाहन पर आग लगाने वाले आरोपियों तलाश पुलिस कर रही हैं।

 

 

देंखें विडियो…

 

IPL 2022 Mega Auction से पहले ही करोड़पति बने ये प्लेयर्स, टीम इंडिया के लिए नहीं खेला 1 भी मैच

नई दिल्ली: आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 590 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इन प्लेयर्स को खरीदने के लिए सभी टीमें जंग करती हुई दिखाई देंगी. आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लीग है. इस लीग में सभी क्रिकेटर्स का खेलने का सपना होता है. यहां रोमांच, उत्साह और तनाव अपने चरम पर होता है. इस लीग में खेलने पर क्रिकेटर्स को अथाह पैसा भी दिया जाता है. कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया (Team India) के लिए एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन उससे पहले ही वो करोड़पति बन गए हैं. आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में.

1. रवि विश्नोई 

रवि विश्वनोई (Ravi Bishnoi) अपनी जादुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के बस की बात नहीं है. रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) धीमी गति की गेंदों पर बहुत ही जल्दी विकेट चटका देते हैं. 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने अपना जलवा दिखाया था. इसके बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने उन्हें खरीद लिया. आईपीएल (IPL) में उन्होंने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की तरफ से खेलते हुए 23 मैचों में 24 विकेट  हासिल किए हैं, लेकिन फिर भी पंजाब टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है. अब उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले लखनऊ टीम ने अपने साथ जोड़ा है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा है.

2. अब्दुल समद

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) टीम ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. हैदराबाद टीम ने डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को छोड़कर अब्दुल समद (Abdul Samad) को रिटेन किया था. आईपीएल 2021 में समद को हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब टीम उन्हें चार करोड़ रुपये देगी. अब्दुल समद (Abdul Samad) आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं. वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल के 23 मैचों में 223 रन बनाए हैं.

3. अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अभी तक टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को चार करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है. जब भी पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को विकेट की जरूरत होती थी. वह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का नंबर घुमा देते थे. उन्होंने अपनी जादुई गेंदों के दम पर बड़े से बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है. आईपीएल 2021 के सीजन 12 मैचों में 18 विकेट चटकाए. वह बहुत ही किफायती गेंदबाजी करते हैं.

4. उमरान मलिक 

उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी घातक गेंदों के दम पर पूरी दुनिया में अपना नाम कमा लिया है. आईपीएल 2021 में उन्हें स्पीड स्टार का खिताब मिला. वह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है.

5. यशस्वी जासयवाल 

राजस्थान की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपनी तूफानी बैंटिग के लिए जाने जाते हैं. राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है. आईपीएल में उन्होंने 13 मैचों में 289 रन बनाए हैं. वह बहुत ही आक्रामक बल्लेबाज हैं. उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.

बहुत ही तेज दिमाग के होते हैं ऐसे बच्चे जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू

नई दिल्ली। Lucky Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही हर व्यक्ति का नाम व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। किसी इंसान में कोई गुण होता है तो किसी में कुछ। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे बच्चों के बारे में जो पढ़ाई- लिखाई में आगे रहते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होता है। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। क्योंकि ये मेहनती और जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। अगर ये किसी चीज के पीछे पड़ जाएं, तो उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। आइए जानते हैं इन बच्चों के बारे में…

P नाम वाले बच्चे:

जिन बच्चों का नाम P अक्षर से शुरू होता है। ये बुध देव के प्रभाव से बहुत बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इनकी हर जगह पर तारीफ होती है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर जीतने का जुनून होता है। ये कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं।

K नाम वाले बच्चे:

जिन बच्चों का नाम K अक्षर से शुरू होता है। वह बेहद तेज दिमाग के होते हैं। ये कम उम्र में ही अपने करियर का चुनाव कर लेते हैं। कार्यस्थल में इनकी बुद्धिमानी की काफी तारीफ होती है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में माहिर माने जाते हैं। ये हर समय कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। इनकी एकाग्र शक्ति काफी अच्छी होती है। लेकिन इन्हें प्रोत्साहन की काफी आवश्यकता होती है। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता बुध हुए उदय, इन 4 राशि वालों के शुरू हो रहे अच्छे दिन, धनलाभ के भी प्रबल योग

A नाम वाले बच्चे:
जिन बच्चों का नाम A अक्षर से शुरू होता है। यह बच्चे बातूनी होते हैं. इनसें तर्क वितर्क करने में कोई जीत नहीं सकता। ये भाग्यशाली होते हैं और जिस काम में हाथ डालते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक होता है। ये कम उम्र में ही अपने करियर का चुनाव कर लेते हैं। कार्यस्थल में इनकी बुद्धिमानी की काफी तारीफ होती है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में माहिर माने जाते हैं। मंगल देव के प्रभाव से ये बच्चे साहसी और निडर भी होते हैं।