Home Blog Page 2721

पहले हर जिले में बाहुबली थे, अब बस बजरंग बली हैं,जानें अमित शाह ने किस पर साधा निशाना

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में बीजेपी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्य की पिछली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश माफियाओं का सेंटर बन गया था। यूपी में आए दिन दंगे होते थें, बहन-बेटियों का सम्मान नहीं था, भूमाफिया गरीबों की भूमि हड़पते थे। उन्होंने दावा किया कि ‘योगी सरकार में माफिया पलायन कर गए हैं। अब माफिया तीन ही जगह पर दिखाई पड़ते हैं- पहला जेल, दूसरा उत्तर प्रदेश के बाहर और तीसरा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘विपक्ष के शासन में हर जिले में एक बाहुबली, एक माफिया होता था। अब कोई बाहुबली नहीं है, अब हैं तो बजरंग बली हैं। योगी जी ने बाहुबलियों के कब्जे से करीब 2,000 करोड़ की भूमि को छुड़ाकर गरीबों के आवास बनाए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘सपा की सरकार में किसी एक जाति-धर्म का विकास होता था, बहनजी की सरकार आती थी तो किसी दूसरी जाति-धर्म का ही विकास होता था। आप प्रधानमंत्री मोदी जी को लाएं हैं. उनका मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास।

बदायूं के सहसवान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। यहां पर अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो अपने बदायूं को भी कवर करने वाला है. अलीगढ़, आगरा, कानपुर, बदायूं, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट में रक्षा उत्पाद करने वाली अनेक इकाइयां यहां लगने वाली हैं।’

बजट को लेकर युवा तुर्को ने दी प्रतिक्रिया: बद्री ने कहा नए भारत का रोड मैप…तो मनोज ने माना गरीबो का…

कोरबा। आम बजट को लेकर उर्जाधानी के युवा तुर्को ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संतुल बजट से अमीर और गरीब के बीच की दूरी कम होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार के बजट पर तरह तरह की लोग प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें जिलाध्यक्ष बद्री ने कहा कि सरकार का यह रोड मैप है जो सुनहरे भविष्य के भारत का बजट है। इसी तरह भाजपा के दर्री मंडल महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि यह बजट गरीबो के हितों को देखते हुए पेश किया गया है। इस बजट से किसानों के जीवन मे ख़ुशहाली लाएगी।बद्री अग्रवाल ने कहा कि कोई भी बजट आगामी लम्बे समय के विज़न को लेकर बनाया जाता है, मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 2022-23 वित्तीय वर्ष का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के माध्यम से संसद में रखा, लगातार कोरोना की मार झेल रहे आम जन मानस के लिए यह बजट काफी महत्वपूर्ण हैं।
भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट सुनहरे भविष्य के भारत का बजट है। यह मजबूत भारत का रोडमैप तैयार हो रहा है। इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। तथा डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। युवाओ को भविष्य में नए रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं स्टार्टअप से आत्मनिर्भरता बढेगी। रक्षा के क्षेत्र में भारत घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दे रही है, जिससे विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी।यह सरकार आम जनता की हितैषी सरकार है इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए पिछले 2 वर्षों में सरकार ने टैक्स नही बढ़ाया है । मिडिल वर्ग के लोगो के लिए 80 लाख नए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होंगे। यह बजट आम गरीब, किसान, युवाओ के भविष्य को गढ़ने वाला बजट है। सड़क ,रेलवे, हवाई अड्डे, बन्दरगाह इत्यादो को विकसित करने वाला है यह बजट। वोट के लिए नही बल्कि ,चुनौतीयो से निपटने वाला व कल के भारत का बजट है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल के महामंत्री मनोज यादव ने 2022/23 के बजट को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से सफलता पूर्वक निपटते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए इस बार जो विकट परिस्थिति में जो बजट पास किया गया है इसमें गांव गरीब वंचित शोषित सभी वर्गों एवं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले सभी उद्योगों एवं सभी सेक्टरों का भी ख्याल रखा गया है निश्चित ही इस बजट से आम जनता के साथ-साथ निवेशकों को फायदा होगा जिससे देश आर्थिक समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

छत्तीसगढ़ के इस शहर में घुसा तेंदुआ, सड़कों पर पालतू जानवरों को दौड़ाता हुआ कैमरे में कैद…

गरियाबंद। Leopard entered the city छत्तीसगढ़ के गरियाबंद Gariaband शहर के आसपास घूमने वाला Leopard जंगली तेंदुआ कल देर रात जिला मुख्यालय में घुस आया था। जिला अस्पताल और उप जेल के पास घुमंतू मवेशियों को शिकार बनाने के लिए उस तेंदुए ने जमकर दौड़ाया है। इस घटनाक्रम का वीडियो फ़ुटेज उप जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अब तेंदुए के शहर में घुस आने की खबर से शहरवासियों में ख़ौफ़ बना हुआ है।

बता दें कि एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय से महज पाँच किलोमीटर की दूरी पर बसे पाथरमोहन्दा गाँव में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की बात कही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले भी तेंदुआ शहर में देखा जा चुका है। इस दफा तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के ये तीन खिलाड़ी निकले कोरोना संक्रमित

मुंबई। IND vs WI वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी और कई स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले तीन खिलाड़ियों के नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन खिलाड़ियों के अलावा तीन सपोर्ट स्टाफ भी संक्रमित मिले हैं। अहमदाबाद पहुंचते ही इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही कई और भी खिलाड़ी संक्रमित आ सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया के सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है।

कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में भी यह बात आई है कि कुछ स्टाफ और खिलाड़ी संक्रमित मिले हैं। बोर्ड स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

6 9 और 11 फरवरी को खेले जाएंगे मैच

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद अब वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वनडे सीरीज के मैच छह, नौ और 11 फरवरी को खेले जाएंगे।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी

वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। वहां मैच देखने के लिए दर्शक स्टेडियम जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक 75 फीसदी सीटें भरने की अनुमति दी है। इस दौरान मैच देखने वाले प्रशंसकों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा।

पैंट नहीं पहनी’ और कैमरे के सामने आ गईं Urfi Javed, फिर…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्फी जावेद bollywood actress urfi javed हमेशा से अपनी बोल्ड ड्रेस bold dress को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर उन्हें अलग-अलग तरह की ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया जाता है। उर्फी जावेद को बहुत बार अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि उन्हें ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब उर्फी जावेद मीडिया के कैमरे के सामने इस तरह से सामने आईं कि उन्हें अपना मुंह छिपाकर भागना पड़ा।

दरअसल सोशल मीडिया social media पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कैमरे से अपनी मुंह छिपाती दिख रही हैं। video viral मंगलवार की सुबह उर्फी जावेद हमेशा की तरह मुंबई में स्पॉट हुईं। वह अंधेरी में एक जिम के बाहर दिखाई दीं। social media users इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक लंबा सा टॉप पहना हुआ था। वीडियो में उर्फी जावेद जैसे ही कार से उतरती तो मीडिया का कैमरा देखकर भागने लगीं।

रिपोर्टर्स उर्फी से कैमरे की तरफ देखने के लिए रिक्वेस्ट करने लगते हैं, लेकिन उर्फी जावेद एक पल के लिए भी कैमरे की तरह नहीं देखती हैं। वह भागते हुए बस यह कहती हैं, ‘पैंट नहीं पहनी है।’ सोशल मीडिया पर अब उर्फी जावेद का यह वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

देखें वीडियो….

https://www.instagram.com/p/CZbWuC3le-N/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

CG मौसम: कल छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर सहित इन जिलों में बरसेंगे बादल

बिलासपुर। CG Weather Forecast छत्तीसगढ़ में 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बरसात का सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से बस्तर के छह जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। वर्षा संभावित क्षेत्र में रायपुर भी शामिल है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा का आगमन जारी है। इस कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। CG Weather Forecast इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ वाले इलाके में एक विंड कॉन्फ्लिक्ट जोन (ऐसा क्षेत्र जहां विपरीत दिशाओं से आ रही हवा टकराती है) बन रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में 3 और 4 फरवरी को बरसात संभव है। रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिले के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबादी अथवा हल्की बरसात हो सकती है। इसका असर अधिक से अधिक कांकेर जिले तक होगा।

वर्षा का मुख्य क्षेत्र बिलासपुर और सरगुजा संभागों में केंद्रित होगा। यहां कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। CG Weather Forecast सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होगा और बरसाती तंत्र ओडिशा की ओर आगे बढ़ जाएगा।

ब्रेकिंग: कांग्रेस की स्टार कैंपेनर सूची से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब, शाम तक पंजाब में सीएम चेहरा घोषित कर सकती है पार्टी

चंडीगढ़। कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड चुनाव को लेकर स्टार कैंपेनर की सूची जारी की गई है। इस सूची में नवजोत सिंह सिद्धू गायब नजर आ रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई स्टार कैंपेनर की सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं पर इसमें नवजोत सिंह का नाम शामिल न करना सवाल खड़ा कर रहा है। आपको बता दें की इस सूची में चरणजीत सिंह चन्नी, रणदीप सिंह सुर्जेवाला सहित अन्य कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस आज शाम तक पंजाब में सीएम चेहरा घोषित कर सकती है। फिलहाल लोगों को आज शाम 7 बजे तक इंतजार करने को कहा गया है। पंजाब कांग्रेस द्वारा अपने टिवटर पर सिद्धू व चन्नी की एक वीडियो शेयर की गई है। बताया जा रहा है सीएम फेस को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मोहर लग सकती है। लेकिन सिद्धू खेमे में भी इस बात का चर्चा चल रही है तथा इस मसले पर फिलहाल पार्टी ने चुप्पी साधे हुई है।

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था पंजाब में 42 विधायक सीएम बनाने के लिए उनके पक्ष में थे। जबकि, सिद्धू के पक्ष में 6 और चन्नी के पक्ष में सिर्फ 2 लोग थे। अगर पार्टी आज शाम को इस मसले पर कोई बड़ा फैसला लेती है तो पंजाब कांग्रेस में आज से राजनीति गहमागहमी भरी हो सकती है।

ये क्या हवा चली और उड़ गई Shilpa Shetty की ड्रेस, लोग बोले-‘जानबूझ के…

मुंबई। Shilpa Shetty Oops Moment: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ज़रूर रहती हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाओं से लोगों को मदहोश करने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में जज की भूमिका निभाती हुईं नज़र आ रही हैं।

शिल्पा फैशन और स्टाइल के मामले में भी बहुत आगे रहती हैं मगर कभी कभार उन्हें अपने ड्रेस की वजह से परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इस बार शिल्पा (Shilpa Shetty Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो ऊप्स मोमेंट (Shilpa Shetty Oops Moment) का शिकार होते बाल-बाल बचती हुई नज़र आ रही हैं।

दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में शिल्पा पपराजी को पोज़ देती हुईं दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा को हवा के झोंके ने परेशान कर दिया है। वीडियो में शिल्पा वन पीस ड्रेस और चश्मे में दिखाई दे रही हैं।

जैसे ही शिल्पा कैमरे के सामने पोज़ देने जाती हैं हवा से उनकी ड्रेस ऊपर उड़ने लगती है। एक बार नहीं कई दफा शिल्पा अपने ड्रेस को संभालती हुईं नज़र आती हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है लोग इस वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।

लिंक
https://www.instagram.com/reel/CZeByr7lZ4S/?utm_source=ig_web_copy_link

फ्री फायर गेम की लगी ऐसी लत कि बच्चे ने घर में कर ली चोरी, पढ़ें पूरी खबर

छतरपुर। फ्री फायर गेम free fire game की लत के चलते दो बच्चों ने अपने ही घर में चोरियां कर लीं। इनमें से एक बच्चे ने अपनी मां का सोने का हार और पिता की गोल्ड चेन चुरा ली थी। उसका इन गहनों को बेचने का प्लान था। हालांकि इससे पहले ही उसकी चोरी पकड़ी गई। इन नाबालिगों की उम्र 16 और 12 साल है।

मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर का है जहां मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए इन दोनों ने अपने ही घर से 20 हजार रुपए भी पार कर लिए थे। परिजनों को जब तक पता चला, तब तक वे मोबाइल में 14 हजार का रिचार्ज करा चुके थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में बुंदेलखंड गैरेज के पीछे रहने वाले दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। दोनों में दोस्ती भी है। कोरोना काल के दौरान दोनों साथ में ऑनलाइन क्लास online class अटैंड करते थे। क्लास के लिए मिले मोबाइल पर इस दौरान दोनों फ्री फायर गेम खेलना सीख गए। दोनों को ऑनलाइन गेम online games की ऐसी लत लगी कि रिचार्ज कराने के लिए अपने-अपने घरों से उन्होंने रुपए चुराने शुरू कर दिए।

घर में लगातार हुई चोरियों के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच में बच्चों की करतूत का खुलासा हुआ। रिकॉर्डिंग से पता चला कि रुपए उनके बच्चे ही चोरी कर रहे हैं। 12 साल के लड़के ने सितंबर 2021 में अपने घर से मां का 4 तोले का सोने का हार और पापा की चेन चुराई थी। दोनों अपने-अपने घरों से अब तक 20 हजार रुपए भी चुरा चुके थे।

गेम में हथियार अपडेट करने के लिए लगते हैं रुपए

फ्री फायर गेम में 10 मिनट का युद्ध होता है। यूजर्स को नए-नए हथियार खरीदने का मौका मिलता है। फ्री फायर को दोस्तों के साथ मिलकर खेला जा सकता है। टीम के साथ खेलना यूजर्स को काफी पसंद आता है। गेम खेलने और गेम के लेवल को अपग्रेड करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

सीजी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी,इस तारीख से होगा शुरु

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र 7 मार्च स 25 मार्च तक होगा। इस दौरान सदन की 13 बैठकें होंगी।