Home Blog Page 2726

झूठ बोलने में माहिर होते हैं इन 4 राशियों के लोग, हमेशा रहें बचकर

नई दिल्ली: हर इंसान का स्वभाव और विचार अलग-अलग होता है. कुछ लोग अपनी मर्जी के मुताबिक काम करते हैं. जबकि कुछ लोग अपने हिसाब से दूसरों के दिमाग को कंट्रोल करना पसंद करते हैं. वहीं कुछ लोग वक्त-वक्त पर अपना स्वार्थ साधना चाहते हैं. साथ ही ये चालाकी से किसी को भी मात दे सकते हैं. वहीं कुछ लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं. जानते हैं ऐसी 4 राशियों के बारे में.

मिथुन (Gemini)
इस राशि को लोग दोहरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. मिथुन राशि से संबंधित जातक काफी मुडी होते हैं. ये अपनी गलतियों का दोष दूसरों पर मढ़ देते हैं. साथ ही ये अपनी बातों से सामने वाले किस तरह से उलझाते हैं कि झूठ भी सच लगने लगता है. इस राशि के लोग बात करने के मामले में अच्छे माने जाते हैं.

कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातक बेदह संवेदनशील माने जाते हैं. अक्सर इस राशि के लोग अपने फायदे के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही इस राशि के जातक पूरी सफाई से झूठ बोलने में माहिर होते हैं. इसके अलावा ये अपने मन मुताबिक किसी से रिश्ता या दोस्ती रखते हैं. इनके असल चरित्र को समझ पाना मिश्किल होता है.

सिंह (Leo)
बहसबाजी में इस राशि से संबंधित लोग सबसे आगे होते हैं. अगर कोई सिंह राशि के लोगों से बहस करता है तो वह अततः हार ही जाता है. इस राशि के लोग मैनिपुलेट करने में सिद्धहस्त होते हैं. गलत होते हुए भी सामने वालों को झूठा साबित करना इनकी आदत में शुमार होता है. ये सिवाय अपने किसी की सुनते तक नहीं हैं. कभी-कभी स्वार्थी भी हो जाते हैं.

तुला (Libra)
तुला राशि के लोग अपनी बातों से सामने वालों मैनिपुलेट करना बखूबी जानते हैं. ये अपनी वजह से दूसरों को दुखी देखना पसद नहीं करते हैं. शायद यही कारण है कि इस राशि के लोग कभी-कभी झूठ का सहारा लेते हैं.

KORBA: एल्युमीनियम तार समेत 2 गिरफ्तार,कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कटघोरा। एल्युमीनियम बिजली के तार समेत दो आरोपियों को पकड़ने में कटघोरा पुलिस ने सफलता हासिल की है।

कटघोरा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि धनरास मीडिल स्कूल के सामने मनोहर लाल खुटे, छोटूलाल देवांगन एल्मुनियम तार को चोरी कर बिकी करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को एल्मुनियम तार के साथ धरदबोचा आरोपियों को कटघोरा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

केरल में फिर 50 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, जानें देश-दुनिया में का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच केरल में रविवार को कोरोना के 51,570 मामले सामने आए। इस दौरान 32,701 लोगों ने कोरोना को मात दी और 14 लोगों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 3,54,595 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

वहीं, दिल्ली में कोरोना के 3,674 नए मामले सामने आए। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई और 6,954 मरीज ठीक हुए। पॉजिटिविटी दर 6.37 फीसदी है। सक्रिय मामले 21,490 हैं।

मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में 1,160 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 2,530 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हुई। सक्रिय मामले 10,797 हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,427 नए मामले सामने आए हैं, 9,750 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 31,562 हैं।

असम में कोरोना वायरस के 910 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,230 मरीज डिस्चार्ज हुए और 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 22,448 हैं।

बीजिंग के और इलाके सील, कोरोना के 12 मामले मिले

चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस के दो और मामले मिलने के बाद शहर के उत्तरी जिले के कई रिहायशी इलाकों को सील कर दिया गया है। चाओयांग जिले के एंझेन्ली इलाके को सील किया गया था और किसी को भी परिसर से बाहर निकालने की इजाज़त नहीं है।

रूस में पहली बार एक दिन में एक लाख से ज्यादा संक्रमित

रूस में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा पहुंच गई है। देश की कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने बताया कि रूस में पहली बार एक दिन में 1,13,122 लोग संक्रमित मिले।

अधिकारियों ने इसके लिए कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप को जिम्मेदार ठहराया है। बीते 24 घंटे में 668 लोगों की मौत भी हो गई। रूस में अब तक कोरोना वायरस के कारण 7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा ने खुद को किया आइसोलेट

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने एक करीबी सहयोगी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को मंगलवार तक के लिए आइसोलेट कर लिया है। यह व्यक्ति उनके साथ निकट संपर्क में आया था।

सरकार ने बताया कि केरीकेरी शहर से ऑकलैंड की उड़ान के दौरान उस व्यक्ति के संक्रमित होने का खुलासा हुआ। उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट एक दिन बाद मिलने की संभावना है।

चारपाई पर लेटे देवर का चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट, जानें भाभी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम

बिल्हौर(कानपुर)। कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बदन निवादा गांव में घरेलू विवाद में महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। बीच-बचाव में महिला का भी हाथ कट गया। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए, जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार सास ने बताया कि उसका छोटा बेटा धूप में चारपाई पर लेटा था। तभी बहू उसे भला-बुरा कहते हुए पहुंची और चाकू से उसके नाजुक अंग पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव में चाकू बहू के हाथ में भी लग गया। दोनों को लहूलुहान हालत में सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया। वहां से पहले बेटे, फिर बहू को हैलट रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, बहू ने देवर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंसपेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया कि घरेलू विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

भारत में आज ही के दिन पहली बार मिला था कोरोना का मामला, जानें तब से लेकर अब तक का हाल

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का पहला केस मिले अब दो साल पूरे हो गए हैं। भारत में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी 2020 को मिला था। तब चीन के वुहान में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले भारत लौटे एक छात्र को संक्रमित पाया गया था। वह छुट्टियों के दौरान भारत लौटा था और टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था।

इस बीच कोरोना से लड़ाई में देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। भारत में अब तक कोरोना की कुल तीन लहरें आई हैं और इस दौरान देश में इसके इलाज को लेकर कई तरीके और नुस्खे सामने आए हैं।

हालांकि, आज अगर कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की लहर के बीच भी देश में हालात नियंत्रण में हैं, तो इसकी वजह कोविड-19 वैक्सीन और लोगों का कोरोना अनुरूप व्यवहार है। मौजूदा समय में कोरोना के निश्चित इलाज का कोई तरीका सामने नहीं आया है।

खुद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि इस वक्त देश में टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सिनेट (टेस्ट करो, संपर्क ढूंढों, इलाज करो और टीका लगाओ) की नीति सफल रही है। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी देश में इस महामारी के प्रबंधन का अहम तरीका रहा है।

जारी की हैं कई गाइडलाइंस

इस दौरान देश में कोरोना के इलाज के लिए कई तरीके आजमाए जा चुके हैं। कुछ महीनों पहले एक मीडिया ब्रीफिंग में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने इस पर चिंता जताते हुए कहा था कि महामारी के दौरान दवाओं का काफी अतिप्रयोग और दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा था, “स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के खतरे को बढ़ा देता है। स्टेरॉयड जान बचाने वाली दवा है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हैं।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, “बुखार के लिए पैरासिटामॉल दी जाती है और कफ के लिए आयुश का सिरप इस्तेमाल किया जाता है। हमने घर पर इलाज के प्रोटोकॉल में भी इसे जोड़ा है। अगर कफ तीन दिन से ज्यादा रहता है तो बुडेसोनडाइन नाम का एक इनहेलर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तीन चीजें ही कोरोना संक्रमितों को इस्तेमाल करनी चाहिए। इसके अलावा गर्म पानी से गरारा और आराम लेना चाहिए। लेकिन दवाओं के अतिप्रयोग की कीमत चुकानी पड़ सकती है।”

क्या कहते हैं डॉक्टर

उथल-पुथल रहे इस सफर को याद करते हुए मेदांता इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर एंड एनेस्थिसियोलोजी के अध्यक्ष डॉ. यतीन मेहता ने कहा कि गंभीर चिकित्सा के महत्व एवं ठोस (मजबूत) अवसंरचना को इस दौर में महसूस किया गया।

उनका मानना है कि , राष्ट्र द्वारा स्वास्थ्य पर 1.3 फीसद व्यय करने के बाद अब हमारी योजना इसे बढ़ाकर तीन फीसद करने की है। हमने निजी स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व को भी जाना है जिसने अपने स्वार्थ, वेतन कटौती की सोच को परे रखकर और यहां तक स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) की मौत के बाद भी इस महामारी को थामने एवं इलाज के लिए हर कदम पर सरकार का साथ दिया।

फरीदाबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज के वरिष्ठ डॉक्टर मानव मनचंदा ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती थी कि संक्रमित हो जाने के डर से जूझते हुए किसी भी निर्धारित उपचार पद्धति के अभाव में इस महामारी का मुकाबला कैसे किया जाए एवं मरीजों को परामर्श कैसे दिया जाए।

उनका मानना है कि, बतौर स्वास्थ्यकर्मी यह अनुमान लगाना अंसभव था कि आगे क्या होगा। चौथी लहर बहुत ही घातक हो सकती है या यह बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बाद कोविड का अंत हो सकता है या कोविड अन्य फ्लू की तरह आज की एक आम स्वास्थ्य समस्या हो सकता है। ’’

दिल्ली के एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुशांत छाबड़ा ने कहा कि पिछले दो सालों ने उन्हें सिखाया कि निजी एवं पेशेवर स्तर पर दबाव से कैसे जूझना है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 ने दुनियाभर में एक दहशत को जन्म दिया। हमने बिस्तरों, जीवनरक्षक प्रणालियों, दवाइयों की कमी का सामना किया और कई लोगों ने जान गंवायी। कई बार, बतौर डॉक्टर हम असहाय थे।

LPG सिलेंडर के दाम बिगाड़ेंगे किचन का बजट या मिलेगी राहत,पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इसी दिन एलपीजी के नए रेट जारी होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसे यह भी संभव है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए हो सकता है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत जारी रहे।

चुनाव बाद लग सकता है जोर का झटका

अक्टूबर से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पेट्रोल-डीजल के रेट भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग है और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।

सीजी कोरोना ब्रेकिंग: 2373 नए मरीज, 10 की मौत, रायपुर 374 मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में कमी होती नजर आ रही है। रविवार को प्रदेश में 2373 नए मरीज मिले हैं जबकि 10 की मौत हुई है। आज रायपुर में 374 मरीज मिले हैं।

देखें जिलों का हाल…

दिल्ली में किया अपना वादा निभाए सरकार: राकेश टिकैत, किसान नेता ने बताया किसे देंगे वोट

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को केंद्र पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। टिकैत ने कहा कि 9 दिसंबर को सरकार द्वारा किए गए वादों के एक पत्र के आधार पर दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया गया था, लेकिन वादे अधूरे रह गए। किसान नेता टिकैट ने ट्वीट कर कहा कि सरकार द्वारा किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ कल 31 जनवरी को देशव्यापी ‘विश्वासघात दिवस’ मनाया जाएगा।

टिकैत ने आगे कहा कि सरकार के 9 दिसंबर के जिस पत्र के आधार पर आन्दोलन स्थगित किया गया था, सरकार ने उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली में MSP पर जो भी वादा किया है उसे पूरा करे। हम चुनाव से अलग हैं हमारा एक मत है हम भी किसी को दे देंगे। मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा। जनता सरकार से खुश होगी तो उन्हें वोट देगी, नाराज होगी तो किसी और को वोट देगी।

बता दें कि किसानों ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों पर एक साल से अधिक समय तक सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दिसंबर में दिल्ली की सीमाओं को खाली कर दिया।

शेयर बाजार के लिए अहम होगा अगला सप्ताह, जानें एक्सपर्ट की राय

मुंबई। (Stock Market) अगले सप्ताह आम बजट, वृहद आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक रुख बाजार को दिशा देंगे। पिछले हफ्ते शेयर मार्केट पर यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक और रूस-यूक्रेन का तनाव दिखा था। वहीं कम कारोबारी सत्रों में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,836.95 अंक गिर गया था।

बाजार के जानकारों की राय में यह सप्ताह केवल शेयर बाजार के लिए नहीं, जबकि अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। उनका मानना है कि उम्मीद है सरकार विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ेगी। वहीं राजकोषीय मजबूती के लिए रूपरेखा भी लाएगी।’ मिश्रा ने कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। एक फरवरी को वाहन कंपनियां मासिक बिक्री के आंकड़े पेश करेंगी।

आने वाला सप्ताह बजट के कारण अस्थिर रहेगा। अच्छी बात यह है कि मार्केट बजट को लेकर हल्के रुझान के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘बजट पेश होने के बाद बाजार में तेजी की संभावना है।’

बता दें कि शेयर बाजारों में शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 3,09,178.44 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। स्टेट बैंक का मार्केट कैप बढ़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। उसका मार्केट कैप 96,512.22 करोड़ रुपए घटकर 15,79,779.47 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का मार्केट कैप 53,488.29 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 13,65,042.43 करोड़ रुपए रह गया।

KORBA: जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश…6060 रुपये नगद के साथ 4 जुआरी…

कोरबा। कैप्टन कूल के सख्ती के बाद जिले में अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस कड़ी में आज उरगा पुलिस ने जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई की है। छापा के दौरान 4 जुआरी को पकड़ने में पुलिस कामयाब रहे और 6060 रुपये नगद जब्त किया हैं।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, कबाड़, कोयला, डीजल, मादक पदार्थ एवं अन्य के अवैध कारोबार एवं गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने एवं संलिप्त गुंडा, बदमाशों, आरोपियों, अपराधियों, तश्करों, संगठित और असंगठित गिरोहों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजने हेतु सभी थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र को सख्त निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के पालन में थाना, उरगा प्रभारी के द्वारा मुखबिर तंत्र एवं बीट प्रणाली को अत्यंत दुरुस्त करते हुए अवैध गतिविधियों एवं कारोबार में संलिप्त अपराधियों, आरोपियों, उपद्रवियों, असामाजिक तत्व, गुंडा बदमाशों पर सूक्षम निगरानी रख रहे हैं मुखवीरों से प्राप्त सूचनाओं का तस्दीक करते हुए, कार्यवाही किया गया है।इसी कड़ी में आज दिनांक 30.01.2022 को ग्राम देवरमाल, थाना उरगा के खेत के पेड़ में जरिए मुखबिर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल सर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सर नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में हमराह स्टाप के जुवा रेड कार्यवाही किया गया **
*पथरीले, पेड़ पौधे, झाड़ियों एवं दुर्गम क्षेत्र व स्थान होने के कारण पुलिस को फड़ तक पहुँचने में काफी मस्कत करना पड़ा और मौक़े में जुवा खेल रहे जुवाड़ियान – 01.महेश्वर वैष्णव पिता निर्मल वैष्णव उम्र 45 वर्ष सा. कुदुरमाल थाना उरगा जिला कोरबा 02. विनोद टंडन पिता समारु उम्र 26 वर्ष सा. देवरमाल थाना उरगा जिला कोरबा 03. शिवदास महंत पिता उमेंद दास महंत उम्र 21 वर्ष सा. कुदुरमाल थाना उरगा जिला कोरबा , 04. दिलीप विश्वास पिता कालीपद विश्वास उम्र 52 वर्ष सा. कुदुरमाल थाना उरगा जिला कोरबा को घेरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपियों से नगद 6060 रुपये एवं 52 पत्ती तास , एक टाट पट्टी जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 51/2022 धारा 13 जुवा एक्ट क़ायम कर गिरफ़्तार किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक , प्र.आ. अवधेश यादव, मेहमान कुर्रे , आ. आनंद पुरेना, प्रदीप राठोर , कौशल प्रसाद , सुधाकर कर्रे, का उल्लेखनिय सहयोग रहा।