Home Blog Page 2725

ब्रेकिंग: यहां कुएं में गिरा तेंदुआ,डेढ़ माह में तीसरी घटना

​​​​​​​कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में फिर एक तेंदुए का शव कुएं में मिला है। डेढ़ माह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक तेंदुआ और एक भालू भी गिर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुधावा चौंकी के गांव देवडोंगर निवासी गजाधर पटेल के बाड़ी में 40 फीट गहरा कुआं है। परिवार के सदस्य जब पानी लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें कुएं में तेंदुए का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और वन विभाग को सूचना दी।

शव फूल जाने से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि वह शनिवार को भी पानी लेने गए थे, तब कुएं में शव नहीं था।

फिलहाल वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर तेंदुए का शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

ब्रेकिंग: पथरिया हाई स्कूल में कोरोना ब्लास्ट, शिक्षक- छात्रों सहित 32 पॉजीटिव, स्कूल बंद

मुंगेली। मुंगेली के शासकीय हाई स्कूल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है, जिसके बाद स्कूल को बंद करवाना पड़ा हैं। जानकारी के अनुसार मुंगेली के पथरिया विकास खण्ड में संचालित शासकीय हाई स्कूल पथरिया में छात्रों व शिक्षकों समेत 32 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिसके बाद स्कूल को 2 फरवरी तक के लिये बंद कर दिया गया हैं। जिले के अन्य दो ब्लाक मुंगेली व लोरमी में स्कूल पूर्व से ही दो फरवरी तक बंद हैं। पथरिया ब्लाक के स्कूल खुले थे। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर ईलाज किया जा रहा हैं।

मां के बिना नहीं रह सकती, उन्हीं के पास जा रही हूं, फिर डॉक्टर ने…

नई दिल्ली। एक डाक्टर को अपनी मां की मौत से ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने तीन दिन बाद ही आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ग्रेटर कैलाश के मस्जिद मोठ निवासी डा. मेघा कायल (40) के रूप में हुई है। वह लंदन में डाक्टर थीं।

मेघा अपनी बीमार मां का इलाज करवाने के लिए वह पिछले साल ही लंदन से दिल्ली आई थींं 27 जनवरी को उनकी मां की मौत हो गई। इस सदमे के कारण वह डिप्रेशन में चली गईं और 30 जनवरी को सर्जिकल ब्लेड से जांघ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली।

मौके से सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या से पहले उन्होंने इसमें लिखा है कि वह मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही हैं इसलिए वह खुदकुशी कर रही हैं।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डा. मेघा कायल लंदन मिल्टन केयंस यूनिवर्सिटी हास्पिटल में न्यूरो व मेडिसन की डाक्टर थीं। इससे पहले वह सरिता विहार स्थित अपोलाे अस्पताल में भी डाक्टर रह चुकी थीं। वह अविवाहित थीं।

कोरोना की दूसरी लहर में अपनी 79 वर्षीय मां का इलाज का इलाज कराने वह लंदन से ग्रेटर कैलाश स्थित अपने घर आई थीं। 27 जनवरी को मेघा की मां की स्वभाविक मौत हो गई थी। इस सदमे से वह डिप्रेशन में चली गईं। जीके-2 थाना पुलिस को शनिवार को अपोलो अस्पताल से डा. मेघा कायल की मौत की सूचना मिली थी।

अस्पताल की ओर से बताया गया कि मेघा ने सर्जिकल ब्लेड से अपनी दाहिनी जांघ की नस काट ली थी जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। वह शनिवार सुबह घर में अकेली थीं तब जांघ की नस काटी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में मेघा कायल ने लिखा है कि वह मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही है। वह अपनी मम्मी के पास जा रही हैं। उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मेघा के पिता कैंसर बीमारी से पीड़ित हैं। घर में पिता के अलावा उनकी विधवा भाभी व एक भतीजी है। उनके भाई की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी।

चुनाव आयोग का फैसला: रैलियों की इजाजत नहीं, लेकिन बदल गए प्रचार से जुड़े ये नियम, देखें नई गाइडलाइन

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रैलियों पर लगी रोक आज सोमवार को भी नहीं हटाई है। हालांकि, चुनाव प्रचार पर लगी रोक में कुछ ढिलाई की हैं। अब एक हजार लोगों के साथ सभा की इजाजत है। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन में भी पहले से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। कोरोना महामारी के कुछ कंट्रोल में आने के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को यह फैसला लिया है।

चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन

1. 11 फरवरी, 2022 तक किसी भी रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैलियों और जुलूसों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

2. आयोग ने अब राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम 1000 व्यक्तियों (मौजूदा 500 व्यक्तियों के बजाय) या एसडीएमए द्वारा निर्धारित सीमा या जमीन की क्षमता के 50% के साथ (जो भी कम हो) निर्दिष्ट खुले स्थानों में फिजिकिल सार्वजनिक बैठकों की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

3. आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने की सीमा भी बढ़ा दी है। घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए अब 10 लोगों की जगह सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। घर-घर जाकर अभियान चलाने के अन्य निर्देश जारी रहेंगे।

4. आयोग ने अब राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम 500 व्यक्तियों (मौजूदा 300 व्यक्तियों के बजाय) या हॉल की क्षमता का 50% या एसडीएमए द्वारा निर्धारित निर्धारित सीमा की इनडोर बैठकों की अनुमति है।

5. राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सभी अवसरों पर COVID उचित व्यवहार और दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

7. 8 जनवरी 2022 को जारी चुनावों के संचालन के लिए संशोधित व्यापक दिशा-निर्देश, सभी शेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इससे पहले COVID प्रतिबंधों के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर प्रचार के लिए सुरक्षा कर्मियों और वीडियो वैन को छोड़कर, डोर टू डोर अभियान के लिए पांच व्यक्तियों की सीमा को 10 व्यक्तियों तक किया गया था जिसे अब बढ़ाकर 20 कर दिया है। बता दें कि यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

शहर के बड़े कारोबारी भी करने वाले है कोयले में हाथ काला… अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा…

कोरबा। कोयले की नगरी में बड़े कारोबारी भी कोयला के कारोबार में हाथ काला करने को तैयार है । यही वजह है बड़े कारोबारियों की एंट्री कराने रास्ता अख्तियार किया जा रहा है। इस कड़ी में आज प्रशासन की टीम ने नकटीखार में कोयला कारोबारी के एक वार्ड को सील किया गया है।

बता दें कि एक गोपनीय ख़बर की माने तो कोयला नगरी में कोयले का कारोबार खूब फल फूल रहा है।इस कारोबार में लगे लोगो का कारोबार कुछ शहर के धन्ना सेठो को।इस कदर भा गया कि कोयला के कारोबार में हाथ काला करने को तैयार हो गए। फिर क्या था कारोबार से जुड़ने जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया। आखिर जुगाड़ तो जुगाड़ है लग भी गया और लोगो को धंन्धे में भागीदारी देने का फोन घनघनाना शुरू हो गया। यही वजह है कि रेत तस्करो पर कार्रवाई के बाद अब कोयला के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा का रहा है। बहरहाल शहर के धन्ना सेठो के कारोबार में जुड़ने की खबर में चड़खारे लगाना शुरू हो गया हैं।

यहां पड़ा प्रशासन का छापा

कोयला के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने आज ग्राम नकटी खार बाईपास टोयोटा शोरूम के कोल डिपो में प्रशासन ने छापा मारा है जहां पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रही। कलेक्टर के निर्देश पर विशेष टीम के द्वारा कार्रवाई की गई है मौके पर माइनिंग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया है।

KORBA: अब 8 से 12 वी तक के कक्षा होंगे संचालित… कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

कोरबा। कोरोना संक्रमण मरीजो की संख्या कम होने के साथ अब स्कूल संचालित करने का आदेश जारी किया गया है । कलेक्टर श्रीमति रानू साहू के जारी आदेश के मुताबिक अब 8 से 12 की कक्षाओं को संचालित करने शिक्षा विभाग को आदेश जारी किया है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर कोरबा जिले में बंद किए गए स्कूलों को फिर से प्रारंभ करने का निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने विभिन्न निर्देशों का पालन करते हुए आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगाने का आदेश जारी किया है।

देंखे आदेश…

 

पकड़ौआ शादी: बहन को ससुराल पहुंचाने गया था भाई, ननद के साथ जबरन करवा दी शादी

न्यूज डेस्क।बिहार में पकड़ौआ शादी के बारे में आपने बहुत सुना होगा. लेकिन समस्तीपुर के सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हुआ यूं कि दूल्हा बना लड़का अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था. इस दौरान बहन की ननद की शादी को लेकर सालों से परेशान परिजनों को दूसरा रास्ता दिख नहीं रहा था. बाकी जगहों पर शादी के लिए भारी दहेज की मांग की जा रही थी. जैसे ही अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने भाई गया. बहन के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर बहन की ननद की शादी करा दी.

घटना के मुताबिक दलसिंह सराय के साठा का रहने वाले युवक विनोद कुमार अपनी बहन को उसके ससुराल पहुंचाने गया था. इस दौरान बहन के ससुरालवालों ने युवक को पकड़ लिया और मोडवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर लेकर चले गए. वहां लड़का कुछ समझ पाता तबतक उसे पाग पहनाकर लड़की को बिना दुल्हन के ड्रेस में उसके सामने खड़ा कर दिया. उसके बाद उससे जबरन वरमाला डलवाया और लड़की की मांग में सिंदूर डलवा दिया. वहीं लड़के ने अपनी शादी से इनकार किया है. विनोद कुमार ने कहा है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है. उसने अपने मन से शादी नहीं किया है.

शादी का वीडियो हुआ वायरल

शादी का एक वीडियो भी इलाके में वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के का जबरन हाथ पकड़कर वरमाला डलवाया जा रहा है. वहीं. दूसरी ओर लड़की उसके बगल में चुपचाप खड़ी दिख रही है. लड़के ने कहा है कि वो अपनी मर्जी से शादी करेगा. वो इस शादी को स्वीकार नहीं करेगा. वहीं दूसरी ओर बहन के ससुराल वालों ने कहा है कि लड़का सबकुछ छुपा रहा है. परिजनों के मुताबिक लड़का अपनी बहन के साथ जब भी ससुराल आता था, उनकी बेटी से छुप-छुपकर मिलता था और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसलिए परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी है. फिलहाल शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को छोड़कर वहां से अपने गांव आ गया है और लड़की अपने परिवारवालों के पास है.

घटना के बाद दोनों परिवारों में समझौते की बात चल रही है. वहीं लड़का इस तरह से की गई शादी से खुश नहीं होते हुए शादी से इनकार कर रहा है. हालांकि दोनों परिवार आपस में बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं.

बजट सत्र शुरु: कोरोना ने मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन आज भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में से: कोविंद

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र (Budget session) आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। अभी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण जारी है। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश करेंगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदर्श ऐसा समाज होगा जो स्वाधीनता, भाईचारे पर आधारित होगा। बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है। पद्म पुरस्कारों की जो लिस्ट आई उसमें यह दिखाई पड़ता है।

राष्ट्रपति कोविंद बोले कि कोरोना ने मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन आज भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में से। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी डोज और युवाओं को टीका भी दिया जा रहा है। कोविंद बोले कि सरकार भविष्य की तैयारियों में जुटी है। इसलिए 64 हजार करोड़ रुपये से आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि कोविड के कारण कई लोगों की जान चली गई। ऐसी परिस्थितियों में भी केंद्र, राज्यों, डॉक्टरों, नर्सों, वैज्ञानिकों और हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने एक टीम के रूप में काम किया। मैं अपने स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का आभारी हूं।

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि इस वर्ष से सरकार ने 23 जनवरी- नेताजी की जयंती से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की है। मेरी सरकार का मानना ​​है कि देश के सुरक्षित भविष्य के लिए अतीत को याद रखना और उससे सीखना बहुत जरूरी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि मैं उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और भारत को उसके अधिकार दिलाने में मदद की। मैं उन व्यक्तित्वों को भी सम्मानपूर्वक याद करता हूं जिन्होंने आजादी के 75 वर्षों में भारत की विकास यात्रा में योगदान दिया।

यूपीआई प्लेटफॉर्म की सफलता के लिए सरकार को बधाई

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि डिजिटल इंडिया और डिजिटल इकॉनमी के बढ़ते प्रसार के संदर्भ में देश के UPI प्लेटफॉर्म की सफलता के लिए मैं सरकार के विजन की प्रशंसा करूंगा। दिसबंर 2021 में देश में 8 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का लेन-देन UPI के माध्यम से हुआ है।

हमारी सरकार की कोशिश रही कि कोई भी भूखा न रहे: कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कोरोना के इस महासंकट में हमने बड़े-बड़े देशों में खाद्यान्न की कमी और भूख की परेशानी देखी है लेकिन मेरी संवेदनशील सरकार ने इस बात का पूरा प्रयास किया कि 100 साल के इस सबसे बड़े संकट में कोई गरीब भूखा न रहे।

किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों का कल्याण

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि देश में 80 फीसदी किसान छोटे किसान ही हैं जिनका देश के विकास में अहम योगदान है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को एक लाख अस्सी हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस निवेश से कृषि क्षेत्र में आज बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पुराने संसाधन से भी नए रास्ते निकाले जा सकते हैं। इसके लिए हमारे अंदर इच्छाशक्ति होनी चाहिए।

अभिभाषण की प्रमुख बातें

देश में स्वनिधि रोजगार योजना भी चलाई जा रही है। सरकार ने श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भी शुरू किया है। जनधन पोर्टल को सरकार ने मोबाइल से जोड़ा है। डिजिटल इंडिया और डिजिटल इंकोनॉमी के दौर में UPI की सफलता के लिए सरकार को धन्यवाद दूंगा।
महामारी की बाधाओं के बावजूद बड़ी संख्या में घरों को नलों से जोड़ा गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को हुआ है। सरकार देश के गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।
सरकार ने सबसे ज्यादा फसलों की खरीदारी की है। खरीफ की फसलों की खरीद से 1.30 करोड़ किसान लाभान्वित हुए। वर्ष 2020-21 के दौरान निर्यात करीबन 3 लाख करोड़ पहुंच गया।
हॉर्टिकल्चर- शहद उत्पादन के मामले में हम आगे बढ़े। 2015-15 के मुककाबले 115% की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने कोरोना काल में सब्जियों, फलों और दूध जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों के लिए रेल चलाई।
देश के 80% किसान छोटे किसान हैं, जिन्हें सरकार ने लाभ पहुंचाया है। देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को एक लाख करोड़ से ज्यादा धनराशि दी जा चुकी है। खाद्य तेल नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल जैसे प्रयासों की शुरुआत की है।
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2022 को इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स के रूप में घोषित किया है। मेरी सरकार कई ग्रुप्स के साथ मिलकर इसे सफल बनाएगी।
देश में सिंचाई की परियोजनाओं और नदियों को जोड़ने के काम को भी आगे बढाया है। केन-बेतवा प्रोजेक्ट के लिए 150 करोड़ रुपए के फंड से काम चल रहा है।
सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए भी सरकार काफी काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के पहले से अच्छे परिणााम सामने आए हैं। सरकार ने बेटियों की विवाह की उम्र बढ़ाकर लड़कों के बराकर करने के फैसले को समाज की स्वीकार्यता मिली है।
देश की शिक्षा नीति में जेंडर इन्क्लूससिवनेस को बढ़ावा दिया गया है। सैनिक स्कूलों में लड़कियों को जगह मिलेगी, NDA में महिलाओं का पहला बैच जून में आ जाएगा।

रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक आज, हो सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग की आज बैठक होगी। चीफ इलेक्शन कमीशन सुशील चंद्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से इस मसले पर मुलाकात करेंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग पांचों राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और मुख्य सचिवों के साथ भी बैठक करेगा। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई थी। हालांकि, फिर इसे बढ़ा कर 31 जनवरी कर दिया गया था। एक अधिकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल आज पंजाब दौरे पर, पार्टी मीटिंग में चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं से करेंगे चर्चा

चंडीगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे।बघेल यहां कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे पंजाब के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। दिनभर के प्रोग्राम के बाद सीएम शाम तक छत्तीसगढ़ लौटेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 11.40 को चंड़ीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद 12.15 वे पंजाब कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेगे। जहां 12.30 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

शाम तक आएंगे रायपुर

इसके बाद 2.45 बजे वे जग्गी रिसॉर्ट जाएंगे। जहां वे पार्टी मीटिंग में शामिल होंगे। बैठक के बाद 3.45 बजे वे जग्गी रिसॉर्ट से निकलेंगे और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 4.45 बजे सीएम छत्तीसगढ़ रवाना होंगे और 6.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश का पंजाब दौरा हो चुका है।