Home Blog Page 2757

चरणदास महंत के घर हुई चोरी …29 हजार नगदी और 2 लाख के जेवरात किये पार…

कोरबा। छुरी निवासी चरण दास महंत के घर फ़िल्मी स्टाइल में 4 नकाबपोशों ने घुसकर 29 हजार नकदी सहित 2 लाख के जेवरात ले उड़े। चोरो ने बाकायदा परिवार के लोगो को चोरी की सुचना पुलिस को न देने की धमकी और नकदी रकम सहित सोने के आभूषण पार कर दिए। अब मामला कटघोरा थाना पहुंचा तो पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम छुरीखुर्द में यह घटना कृषक चरणदास महंत के निवास में हुई। चरणदास की पुत्री बैशाखा बाई अपने पति मनबोध दास मंहत के साथ मायके में रहती है। एक जनवरी की रात को भोजन कर सो गए थे। रात करीब एक बजे घर में आहट सुनकर बैशाखा बाई व उसके पति मनबोध दास की नींद खुल गई। तब उन्होंने देखा कि चार लोग घर के अंदर कमरे में चोरी करने की नियत से घुस गए हैं। सभी के चेहरे ढके थे। दंपति को उठाने पर एक नकाबपोश व्यक्ति ने मनबोध का हाथ पकड़ लिया तथा दूसरा अज्ञात चोर पत्नी का गला दबाते हुए रूपये पैसे और सोने चांदी के जेवरात की जानकारी मांगी। डर कर दीवान की तरफ इशारा की। बदमाशों ने दीवान खोलकर उसमें रखे पेटी को बाहर निकाला व उसमें रखे चार हजार रूपये नगद, सोना का दो मंगल सूत्र दो हार, कान का सोना का टफ एक जोडी, कान में पहनने वाला सोना का झुमका एक जोड़ी, एक सोना का अंगूठी, चांदी का पायल दो जोड़ी, नाक की फूल्ली सोना का दो नग निकाल कर रख लिए। इसके बाद दूसरे कमरे में उसे ले जाकर बैठा दिए और वहां रखे दीवान को खोलकर उसमें से एक काले रंग का हैंड बैग से 25 हजार रूपये नगद, एक जोड़ी चांदी का पायल व तीन चांदी का सिक्का की चोरी करके ले गए। भागते वक्त बदमाशों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के भागने के बाद घटना की जानकारी अपने पिता चरण दास, पड़ोसी कमलेश दास, जयपाल दास एवं गांव के कोटवार घनश्याम लाल दी। वहीं मामले की रिपोर्ट कटघोरा थाना में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने लगभग दो लाख रूपये मूल्य का सोना तथा चांदी का आभूषण व नगद रकम लूट ली। कटघोरा पुलिस ने इस मामले में धारा 380 के तहत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

वर्सन

छुरी निवासी चरणदास महंत के घर हुई चोरी की सूचना पर मौके पर जाकर डॉग स्कॉयड बाघा की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया पर नकाबपोश बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका है। बहरहाल पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध अपराध दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

नवीन देवांगन , टीआई कटघोरा

 

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिला ओमिक्रॉन का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ओ​मिक्रॉन के एक मरीज की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

CDS रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले उन 8 मिनटों में क्या हुआ था? ब्लैक बॉक्स ने उगला ये राज, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह पता चल गई है। तीनों सेनाओं की जांच रिपोर्ट के नतीजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बता दिए गए हैं। आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जो बातें सामने आ रही हैं वो ये बताने के लिए काफी हैं कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 8 मिनट पहले की उस अवधि में क्या हुआ था।

8 मिनट पहले मिला था आखिरी मेसेज

अब सूत्रों ने क्रैश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिससे पता चलता है कि सीडीएस का हेलीकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ था। भारतीय वायुसेना के रूस में बने Mi-17V5 हेलीकॉप्टर को उस दिन पायलट विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान उड़ा रहे थे। उन्होंने क्रैश से ठीक 8 मिनट पहले सूचना भी भेजी थी कि वह हेलीकॉप्टर को लैंड कराने जा रहे हैं। इसके बाद क्या हुआ, किसी को पता नहीं चला।

0.रेलवे लाइन के सहारे बढ़ रहा था हेलीकॉप्टर

जांच में पता चला है कि उस दिन तमिलनाडु का मौसम खराब था। पायलट हेलीकॉप्टर को जमीन से करीब 500-600 मीटर की ऊंचाई पर उड़ा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि Mi-17V5 उस दिन पहाड़ी पर एक रेलवे लाइन के सहारे आगे बढ़ रहा था और तभी चारों तरफ से बादल घिर आए।

0.ग्राउंड स्टेशन पर क्यों नहीं भेजा डिस्ट्रेस सिग्नल

जांच दल ने पाया कि ऐसा लगता है कि इलाके की जानकारी होने के कारण क्रू ने तेजी से बादलों के घेरे से निकलने का फैसला किया और इसी प्रक्रिया में चॉपर एक खड़ी चट्टान से जा टकराया। सूत्रों ने बताया है कि चूंकि पूरा क्रू ‘मास्टर ग्रीन’ कैटेगरी का था इसलिए उन्हें यह भरोसा था कि वे इस परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे और शायद इसीलिए उस दिन ग्राउंड स्टेशन को कोई डिस्ट्रेस कॉल नहीं की गई जिससे इमर्जेंसी पता चलती।

0.जानें क्या है मास्टर ग्रीन कैटेगरी

सूत्रों ने बताया कि मास्टर ग्रीन कैटेगरी तीनों बलों के हेलिकॉप्टर बेड़े और परिवहन विमान के बेस्ट पायलटों को दी जाती है क्योंकि वे कम दृश्यता में भी लैंड या प्लेन को टेक ऑफ करने में माहिर होते हैं। जांच दल ने सिफारिश भी की है कि इस घटना को देखते हुए भविष्य में इस तरह के क्रू में मास्टर ग्रीन के साथ अन्य कैटेगरी के पायलटों को भी शामिल किया जाए जिससे वे ग्राउंड स्टेशनों से मदद मांग सकें। एयर मार्शल एम. सिंह की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने कई अन्य सिफारिशें भी की हैं।

0.हर ऐंगल से की गई जांच

तीनों सेनाओं की ओर से जांच की गई और आज रक्षा मंत्री को इसके बारे में जानकारी दी गई। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने इस हादसे की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का नेतृत्व किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस दल ने मानवीय त्रुटि या हेलीकॉप्टर के उतरने की तैयारी करते समय चालक दल के सदस्य के ध्यान भटकने की संभावना समेत दुर्घटना के सभी संभावित पहलुओं की समीक्षा की है। एयर मार्शल सिंह को हवाई दुर्घटना के मामलों की जांच करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ताओं में से एक जाना जाता है। वह वर्तमान में भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण कमान का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका मुख्यालय बेंगलुरू में हैं।

खतरनाक कैदी को किस करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई लेडी जज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्‍वीर

नई दिल्‍ली. वैसे तो जज और मुजरिम दो अलग – अलग छोर हैं और वह दोनों आपस में मिलते नहीं हैं लेकिन अर्जेंटाइना में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक लेडी जज एक खतरनाक कैदी से मिलने न सिर्फ मिलने गई बल्‍क‍ि उसे किस भी किया. ये सारा वाकया वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. उसके बाद ये वीड‍ियो तेजी से सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया. अब लेडी जज के ख‍िलाफ भी जांच शुरू हो गई है.

खतरनाक कैदी से मिलने जेल में गईं जज
The Sun की खबर के अनुसार, ये घटना अर्जेंटाइना की है. यह घटना स्‍थानीय समयानुसार 29 दिसंबर की है. जेल में जज मारियल सुआरेज एक खतरनाक कैदी क्रिस्‍ट‍ियन माई बस्‍टोस से मिलने गई थीं जिसे हत्‍या के आरोप में सजा सुना दी गई थी.

किस का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
जेल में लेडी जज न सिर्फ उससे गले मिली बल्‍क‍ि उसे किस भी कर दिया जिसकी फुटेज अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके बाद लेडी जज सवालों के घेरे में फंस चुकी हैं और उनके खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: हेयर ड्रेसर के रूप में कमाती थी सिर्फ 700 रुपये, किया ऐसा कमाल, 15 करोड़ हो गई नेटवर्थ

अपने ही साथी की कर दी हत्‍या
जिस कैदी को लेडी जज ने किस किया उसने अपने ही पुलिसकर्मी साथी की हत्‍या की थी जिसके लिए उसे उम्रकैद की सजा सुना दी गई है. लेडी जज ने इस कैदी को बचाने की काफी कोश‍िश की लेक‍िन बचा नहीं पाई.

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव, जानें नई गाइडलाइन

नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के बाद कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में कुछ बदलाव किए हैं।

ऐसे में केंद्र सरकार ने होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन को जारी किया है। इन गाइडलाइन्स को प्रभावी रूप से अमल में लाने को लेकर राज्यों को कंट्रोल रूम दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि मरीज की मॉनिटरिंग राज्य सही से कर पाएं। बता दें कि दिल्ली में 24 घंटे के अंदर डबलिंग रेट हो गया है। मुंबई और बंगाल में भी यही हाल है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर काफी चिंतित है।

 

सरकार को चिंता इस बात की है जिस तरह डेल्टा वैरिएंट ने दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले भारत में कहर बरपाया था, उसी तरह कहीं ओमिक्रॉन भी भारत में कहर न दिखा दे, क्योंकि अभी तक दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन से बने हालात उतनी चिंता का विषय नहीं है।

 

खैरागढ़ में फिर टाई : पर्ची में निकला इनका नाम, जानें किसे मिली नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी

राजनांदगांव-खैरागढ़। खैरागढ़ में नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज सुबह से ही गहमा-गहमी माहौल रहा। आज यहां अध्यक्ष का चुनाव हुआ। भारी-भरकम सुरक्षा इंतजाम के बीच पार्षदों की वोटिंग में टाई हो गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के यहां 10-10 पार्षद हैं।

टाई हो जाने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने पर्ची के जरिए फैसला करने का निर्णय लिया। पर्ची के जरिए हुए चुनाव में कांग्रेस से शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष और रज्जाक खान उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा की ओर से चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष और विनय देवांगन उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाए गए थे।

मुुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष, हेमेंद्र गोस्वामी ने बीजेपी की गायत्री देवांगन को 8 वोटों से हराया, BJP के 2 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली नगर पालिका में भी कांग्रेस का ही नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया हैं। कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी ने बीजेपी उम्मीदवार गायत्री देवांगन को 08 वोटों से हरा दिया है। 22 पार्षदों वाले इस नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी को 13 और बीजेपी प्रत्याशी को सिर्फ 05 ही मिले हैं। जबकि इस नगर पालिका में बीजेपी के 11 पार्षद थे। बीेजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग भी की है। जानकारी के मुताबिक, 03 पार्षदों के वोट निरस्त कर दिए गए हैं।

हालांकि बीजेपी के किन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। यह भी साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के 10 पार्षद जीतकर आए थे। वहींं एक निर्दलीय पार्षद भी था। इसी वजह से संभावना है कि एक निर्दलीय पार्षद और 2 बीजेपी के पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर नाली घोटाला मामले में जेल में हैं इस कारण वह मतदान नहीं कर सके और कुल 21 पार्षदों ने ही मतदान किया है।

पत्रकारिता जगत के पुरोधा वरिष्ठ स्तंभकार राजेन्द्र तिवारी का निधन.. प्रेस जगत में शोक की लहर…

कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार राजेंद्र तिवारी का बुधवार को निधन हो गया। करीब 58 वर्ष की उम्र में उन्होंने रायपुर स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

नवभारत के संपादकीय विभाग में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र तिवारी ने आज उपचार के दौरान अंतिम सांसे ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से  प्रेस जगत में शोक व्याप्त है। जिले के पत्रकारों व आम नागरिक ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पत्रकार के रुप में विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य किया। स्तंभकार के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

SECL प्रबंधन नही बचा पा रही अपनी जमीन, लगा रहा प्रशासन से गुहार… बेजा कब्जा खाली कराने पहुंची टीम को देख मचा बवाल…

कोरबा। एसईसीएल अपने जमीन बचाने को संभालने में नाकामयाब हो रहा है। यही वजह है हेलीपेड के पास खाली पड़ी जमीन पर बेजा कब्जा करने की होड़ लग गई है। बेजाकब्जा होते देख एसईसीएल प्रबंधन ने प्रशासन से जमीन बचाने की गुहार लगाई है। बेजा कब्जा हटाने पंहुंचे प्रशसान की टीम को देखते हुए बवाल मच गया है।

बता दें कि जो जमीन सरकारी है वो हमारी है तर्ज पर हो रहे मुड़ापार के समीप एसईसीएल की जमीन पर हो रहे बेजाकब्जा की शिकायत पर कब्जा हटाने पंहुचे प्रशासन के टीम के साथ जमकर कब्जाधारियों ने जमकर बहसबाजी करते हुए कब्जा हटाने का विरोध कर रहे है। स्पॉट पर स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।बेजा कब्जा धारी कर रहे हैं भारी विरोध स्थिति तनावपूर्ण

अमिताभ बच्चन के घर कोरोना की इंट्री,  बोले- ‘कुछ घरेलू कोविड स्थिति, बाद में मिलूंगा’

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Corona) के कोरोना ने दस्तक दे दी है।

अमिताभ बच्चन  ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में घर में कोरोना कहर बरपा रहा है, वह अपने घर में कोविड स्थिति से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी लिखा कि वह एक सुरक्षात्मक घेरे में हैं। उन्होंने एक मोटिवेशनल कविता के जरिए मजबूत रहने की कोशिश कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Blog) ने अपने ब्लॉग पर एक मोटिवेशनल कविता शेयर की और लिखा, “लड़ो .. लड़ रहे हैं .. और सभी की प्रार्थनाओं के साथ.. अब और नहीं… कोई और डिस्क्रिप्शन नहीं .. बस जिंदगी चलता रहती है…” उन्होंने आगे लिखा, “सर्वशक्तिमान की शांति में रहें, जो अपनी कृपा और सुरक्षा के साथ हमें देखते हैं.. मानव कई उपेक्षाएं करते हैं .. वह हमें क्षमा करता है और हमें उस मार्ग के लिए मार्गदर्शन करता है जो धर्मी है..”।

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जॉन अब्राहम, सोनू निगम, अर्जुन कपूर समेत कई बड़े सेलेब्स इससे संक्रमित हो चुके हैं। अब कोरोना का यह संक्रमण अमिताभ बच्चन के घर तक पहुंच गया है।