Home Blog Page 2756

Ration Card: राशन की लिस्ट से कट तो नहीं गया आपका नाम, घर बैठे चुटकियों में ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: राशन कार्ड (Ration Card) सरकार की तरफ से नागरिकों को दिया गया अहम डॉक्युमेंट है. इस डॉक्युमेंट से गरीबों को को सब्सिडी वाला राशन तो मिलता ही है साथ ही पहचान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल नागरिकता के प्रूफ, एड्रेस प्रूफ के लिए भी किया जाता है. राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चीनी, चावल, केरोसीन आदि की खरीद पर डिस्काउंट मिलता है. कुछ महीनों से तो गरीब परिवारों को फ्री में अनाज यूपी, दिल्‍ली जैसे राज्‍यों में दिया जा रहा है.

कई जगह इस्तेमाल होता है राशन कार्ड
इतना ही नहीं राशन कार्ड का उपयोग जनधन खाता खोलने से लेकर पहचान पत्र के रूप में किया जाता है. अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह राशन कार्ड का उपयोग कई जगहों पर कर सकते हैं. लेकिन कई बार कई कारणों से राशन लिस्ट से नाम हट जाता है, ऐसे में आम लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर तब जब आपको पता भी न लगे कि राशन कार्ड की लिस्ट में से आपका नाम हट गया है. आज हम आपको घर बैठे राशन कार्ड में नाम चेक करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसके लिए आपको NFSA की वेबसाइट पर जाना होगा.
[1/6, 07:58] The Duniyadari.Com: ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
– राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम कटा है या नहीं, यह जानने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा.
– इसके बाद आप राशन कार्ड वाले विकल्‍प का चयन करेंगे.
– अब आपको Ration Card Details On State Portals वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा.
– जिसके बाद आपको इसमें अपना राज्य और अपने जिले का चुनाव करना होगा.
– जिले के बाद आपको अपने ब्लॉक के नाम दर्ज करना होगा, फिर पंचायत का नाम चुनना होगा.
– अब आप यहां अपनी राशन की दुकान के दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें.
– इसके बाद आपके सामने नाम की एक लिस्ट आएगी, जो राशन कार्ड धारकों की होती है। फिर आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं.
– अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपका नाम कटा नहीं है। आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

बिग ब्रेकिंग: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कभी भी …, दिन भर चला बैठकों का दौर

नई दिल्ली। चुनाव आयोग में जिस तरह की हलचल है और बैठकों का दौर चल रहा है, उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इस बीच सभी पांचों चुनावी राज्यों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। हालांकि चुनाव आयोग ने विकल्प दिया है कि यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, तो वह नामांकन की अंतिम तारीख से पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकता है।

आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के पक्ष में

कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के पक्ष में है। इससे चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों की ओर से हो रही बड़ी रैलियों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर तुरंत अंकुश लग सकेगा। यदि चुनाव की घोषणा में कुछ देरी भी होती है, तब भी आयोग कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन को सख्ती से लागू कराने और भीड़-भाड़ पर लगाम लगाने का काम कर सकता है। यह इसलिए भी जरूरी है यदि जल्द सख्त न बरती गई तो इन सभी राज्यों में कोरोना का संक्रमण और तेज हो सकता है। वैसे भी सभी चुनावी राज्यों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। ऐसे में रैलियां और भीड़ भरे आयोजन पर रोक नहीं लगी तो स्थिति गंभीर होगी।

आयोग में दिन भर बैठकों का दौर

इस बीच चुनाव आयोग में बुधवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता से साफ है कि चुनाव की घोषणा में अब और देरी नहीं होगी। इस बीच चुनाव आयोग ने मणिपुर की चुनाव तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों की मानें तो आयोग इस हफ्ते कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सहित इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा चार जनवरी को हुई थी।

जहां फंसा था प्रधानमंत्री मोदी का काफिला वहां प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पीती दिखी पंजाब पुलिस, वीडियो आया सामने

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर रैली के दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब पुलिस के जवान चाय पीते दिख रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के रूट वाली सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोग लाउडस्पीकर पर अन्य को एकत्र करने के लिए मुनादी कर रहे हैं। इस दौरान भी पंजाब पुलिस के कुछ जवान मूकदर्शक बने दिख रहे हैं।

इस वायरल वीडियो को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वीडियो को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने इस वीडियो को जांच के दायरे में लाने की बात कही है। भाजपा के नेताओं ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुल जाम कर रखा था।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री के रूट में आए बदलाव की जैसे ही जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री बठिंडा रोड से मोगा हाईवे पर आ रहे हैं तो प्रदर्शनकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए आवाज देनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रॉली लगाकर फ्लाईओवर को पूरी तरह जाम कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री पुल पर लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे। रास्ता मिलने के बाद प्रधानमंत्री वहां से वापस निकले।

‘ब्राह्मण होता तो गाड़ी पलटती, मुस्लिम होता तो…’, बाहुबली धनंजय सिंह को लेकर सपा का वार

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान से चंद दिन पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) में माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. सपा ने अब बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह का एक वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

सपा के प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने ट्वीट किया- ‘ये ब्राम्हण होता तो गाड़ी पलट जाती ये, मुस्लिम होता तो घर गिरा दिया जाता, ये पिछड़ी व दलित जाति से होता तो फर्जी इनकाउंटर होता, ये यादव होता तो कोतवाली में हत्या हो जाती, ये मुख्यमंत्री जी की जाति का ठाकुर है, इसलिए बचा है.’

सपा ने ट्वीट किया वीडियो

क्रिकेट खेलते हुए धनंजय सिंह का वीडियो ट्वीट करते हुए सपा ने लिखा, ‘फर्क साफ है! मुख्यमंत्री से जुड़े माफिया ‘खेल’ रहे क्रिकेट, 25000 के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे ले रहे खुले आसमान के नीचे खेल का मजा, “डबल इंजन” सरकार के बुलडोजर को नहीं मालूम इनका पता! जनता सब देख रही, बाईस में भाजपा साफ.’

 

 

 

 

 

ब्रेकिंग: मुंबई लॉकडाउन के और करीब, महाराष्ट्र में एक दिन में 26.5 हजार से अधिक कोरोना मरीज

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार शाम तक प्रदेश में कुल 26,538 नए मामले सामने आए। वहीं, इस महामारी से 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 5,331 लोग आज अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। महाराष्ट्र में इस समय सक्रिय मामले बढ़कर 87,505 हो गए हैं।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो अब तक महाराष्ट्र में 797 मामले सामने आए हैं। हालांकि, 330 मरीज रिकवर भी कर गए हैं। बीएसी के मुताबिक, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,166 नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,33,628 हो गई है। वहीं, तीन मरीजों की मौत के बाद मृतकों संख्या 16,384 तक पहुंच गई है।

तो मुंबई में लग जाएगा लॉकडाउन

हाल ही में  मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से अधिक सामने आते हैं तो हमें मुंबई में लॉकडाउन लगाना होगा। आपको बता दें कि अगर इसी रफ्तार से मामले बढ़ते रहे तो मुंबई उस संख्या को जल्दी ही छू लेगा और शहर में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

कार्डेलिया क्रूज पर तैनात और 143 लोग कोरोना संक्रमित

मुंबई पहुंचे कार्डेलिया क्रूज पोत पर सवार 1,827 यात्रियों में 143 कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं, ये मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए 66 यात्रियों के अलावा हैं।

कोरोना ने आज फिर डराया ,संख्या पहुंचा 1615….रायपुर टॉप, बिलासपुर दूसरे नम्बर पर, एक की मौत भी…

रायपुर।प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 1615 पहुंच चुका है। वहीं आज सबसे ज्यादा रायपुर में 491, बिलासपुर में 250, दुर्ग में 187, रायगढ़ में 157 मरीज मिले है। साथ ही रायपुर में एक की मौत हुई है…

सीजी ब्रेकिंग: इस जिले में वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती,  स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बलरामपुर। देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के बीच 15 से 18 साल के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में चल रहे टीकाकरण के दौरान कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश हो गई है। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीनों जिले के पशुपतिपुर हाई स्कूल की छात्राएं हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है,जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर स्वास्थ्य विभाग छात्राओं के बेहोशी के पीछे का कारण जानने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक वैक्सीन लगने के बाद तीनों छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और एक-एक करके तीनों बेहोश हो गईं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू होने के पहले दो दिनों में ही प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल लक्ष्य के 20 प्रतिशत से अधिक को टीका लगाया जा चुका है। शुरूआती दो दिनों में ही मुंगेली जिले ने अपने कुल लक्ष्य के 56 प्रतिशत, धमतरी ने 50 प्रतिशत, कोंडागांव ने 43 प्रतिशत, कांकेर और गरियाबंद ने 38-38 प्रतिशत, राजनांदगांव ने 29 प्रतिशत, बालोद और दुर्ग ने 28-28 प्रतिशत, महासमुंद ने 26 प्रतिशत तथा बलौदाबाजार, कोरिया और सूरजपुर ने 21-21 प्रतिशत किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगा चुके हैं। 3 जनवरी और 4 जनवरी को मिलाकर प्रदेश भर में तीन लाख 35 हजार 653 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।

11 साल की उम्र में खिलौने बेचकर इसे खरीदा, 21 का होते-होते बन गया करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर 

नई दिल्‍ली। स्विट्जरलैंड में रहने वाले एक कुर्दिश शरणार्थी डेडवेन यूसुफ ने 11 साल की उम्र में ऐसा फैसला लिया जिसने उनके सपनों को आसमान पर पहुंचा दिया।

यूसुफ ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अगले 10 साल में वह करोड़पति बन जाएगा। लेकिन, यूसुफ ने जो सपना कभी लिया ही नहीं था उसे क्रिप्‍टोकरंसी ने सच कर दिखाया। 11 साल की उम्र में यूसुफ ने अपने खिलौने बेचकर बिटकॉइन खरीदे थे और सिर्फ 10 साल में मतलब 21 की उम्र में वह स्विट्जरलैंड का पहला सेल्‍फमेड करोड़पति बन गया।

0..दादी के इलाज के लिए खरीदे थे बिटकॉइन

कभी पाई-पाई को मोहताज यूसुफ ने अब अपनी क्रिप्‍टोकरेंसी लॉंच कर दी है। उसके पास वो सबकुछ है जिन्‍हें पाने की ख्‍वाहिश हर युवा रखता है। 11 साल की उम्र में यूसुफ ने जो बिटकॉइन खरीदे थे, वो उसने अमीर होने के लिए नहीं बल्कि अपनी दादी के इलाज के लिए खरीदे थे।

0…ऐसे बदली जिंदगी

यूसुफ ने ब्रिटिश समाचार पत्र द सन को बताया कि उसके माता-पिता अत्‍यंत गरीब थे, वो स्विट्जरलैंड के Ipsach इलाके में रहते थे। यहां के कुछ बच्‍चे खिलौने गली में रख जाते थे जिसे वो उन्‍हें उठा लेता और उनसे खेलता था। कई बार गरीब बच्‍चा समझकर आसपास के लोग खिलौने उपहार में दे देते थे। यूसुफ की दादी उनसे दूर रहती थी और बीमार थी। उसके माता-पिता अक्‍सर बीमारी का जिक्र किया करते और रुपए भेजने की योजना बनाते।

0..बेच दिए खिलौने

एक दिन यूसुफ ने अपने सारे खिलौने बेच दिए। उसे खिलौनों के बदले 250 Swiss Francs मिले, यह राशि 20 हजार भारतीय रुपये से थोड़ी सी ज्‍यादा थी। ऐसा उसने अपनी दादी के इलाज के लिए पैसे भेजने के लिए किया था तब उसकी उम्र 11 साल थी। अपनी दादी के पास विदेश में पैसा भेजने के तरीके खोजते वक्‍त ही सबसे पहले उसने बिटकॉइन का नाम सुना।

0…पिता ने बिटकॉइन को बताया गेम मनी

सबसे पहले वह पैसे लेकर एक मनी एक्‍सचेंज कियोस्‍क पर गया। वहां पर मौजूद महिला ने बिटकॉइन का नाम भी नहीं सुना था। फिर यूसुफ ने अपने पिता से इस बारे में बात की। पिता ने इसे मजाक समझा और कहा- “तुम पागल हो गए हो, रियल मनी के बदले गेम मनी लेना चाहते हो। लेकिन, यूसुफ की जिद के आगे पिता हार गए। पिता को उसने खिलौने बेचकर कमाये 250 Swiss Francs दे दिये और बदले में पिता से उनका क्रेडिट कार्ड ले लिया। क्रेडिट कार्ड से ही यूसुफ ने शुरू में €15 -€15  में 10 Bitcoins खरीदे।

0…स्विट्जरलैंड का 21 साल का पहला सेल्‍फ-मेड करोड़पति बनने का सपना हुआ पूरा

इसके एक साल बाद यूसुफ ने $13.53 प्रति पीस के हिसाब से 1000 बिटकॉइन खरीदे। 2016 में उसने 16,000 इथेरियम खरीदे। हालांकि, वह 17 साल की उम्र में ही क्रिप्‍टोकरेंसी से करोड़पति बन चुका था, लेकिन उसे 2020 तक कोई कैश नहीं मिला था। 2020 में उसने क्रिप्‍टोकरेंसी को कैश किया और स्विट्जरलैंड का 21 साल का पहला सेल्‍फ-मेड करोड़पति बन गया।

CG-ट्रांसफर डिप्टी कलेक्टर: राज्य सरकार ने राप्रसे अफसरों का किया तबादला, देखें आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने बुधवार शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।

देखें आदेश-

निगम आयुक्त उतरे सड़क पर… बिना मास्क पहने लोगों को मास्क पहनाकर , कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील…

कोरबा। आयुक्त कुलदीप शर्मा ने आज निगम अफसरों की टीम को साथ लेकर पूरे कोरबा शहर का भ्रमण किया, शहर की सड़क पर उतरकर एवं चौक-चौराहों पर घंटों खडे़ रहकर बिना मास्क पहने आवाजाही करने वाले लोगों को मास्क पहनवाया, उन्हें समझाईश दी कि वे बिना मास्क पहने घर के बाहर न निकलें, इसके साथ ही ऐसे लोगों पर निगम अमले ने अर्थदण्ड भी लगाया।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा बचाव व सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, एक तरफ जहॉं लाउण्डस्पीकर से मुनादी कराकर लगातार लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, बाजारों, आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों का सेनेटाईजेशन व विशेष साफ-सफाई का कार्य निगम लगातार कर रहा है, मास्क न लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही भी लगातार जारी है, इसके बावजूद लोग बिना मास्क पहने घरों से निकलकर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों में पहुंच रहे हैं तथा संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। आज आयुक्त कुलदीप शर्मा ने निगम की टीम के साथ शहर का दौरा किया, इस दौरान आयुक्त श्री शर्मा तानसेन चौक, कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, जैन चौक, सी.एस.ई.बी.चौक, टी.पी.नगर चौक होते हुए पुराने कोरबा शहर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैण्ड पहुंचे, उन्होने सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने हेतु समझाईश दी तथा चौक-चौराहों पर घंटों खडे़ रहकर बिना मास्क पहने आवाजाही करने वाले लोगों को मास्क पहनवाया, हिदायत दी, इसके साथ ही मौके पर उपस्थित निगम अमले ने अर्थदण्ड भी लगाया।
सब्जी विक्रेताओं व खरीददारों को पहनाया मास्क- आयुक्त श्री शर्मा के निर्देश पर निगम का अमला कोसाबाड़ी सब्जी बाजार की दुकानों में पहुंचा, सब्जी बेचने वालों को मास्क पहनाया व उन्हें कड़ी समझाईश दी कि वे मास्क अवश्य पहने, इस दौरान बिना मास्क पहने सब्जी खरीदने पहुंचे लोगां को भी निगम अमले के द्वारा मास्क पहनाया गया, समझाईश देने के साथ ही अर्थदण्ड भी लगाया गया।
अभी तक 15600 रूपये लगा अर्थदण्ड- मास्क न पहनने वालों पर निगम द्वारा लगातार अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है, विगत तीन दिनों से की जा रही इस कार्यवाही के दौरान अब तक 15600 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी कड़ी में आज मास्क न लगाने वालों पर 10500 रूपये अर्थदण्ड आरोपित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोरबा जोनांतर्गत 3600 रूपये, टी.पी.नगर जोनांतर्गत 1200 रूपये, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत 2500 रूपये, पं.रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 700 रूपये, बालको जोनांतर्गत 500 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 1600 रूपये व सर्वमंगला जोनांतर्गत 400 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।