कोरबा।कोविड के बढ़ते मामलों के बीच कलेक्टर ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में जिले में लॉकडाउन जैसी कोई योजना नहीं है। दैनिक उपयोग की चीजों वाली राशन और किराना दुकानें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि लोग बिना किसी घबराहट और शंका-आशंकाओं के यथा संभव अपने घरों में रहें, स्वयं को साफ और स्वस्थ रखें। सामानों की अतिरिक्त खरीदी के लिये दुकानों में भीड़ न लगायें और न ही अतिरिक्त सामान खरीदकर घरों में जमा करें, ताकि बाजार में जरूरी सामान की कमीं न हो। और दूसरे लोगो को सामान आसानी से सामान्य कीमत पर मिल सके। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरतों के हिसाब से ही राशन और खाने-पीने की सामग्री खरीदें तथा घरों में रखें। जरूरत पड़ने पर ही दुकानों पर जायें और सामान खरीदकर लायें। उन्होने कहा कि जिला वासियों को राशन और खाने-पीने की चीजें, दवाईयां आदि अति जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिये सभी जरूरी इंतजाम प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं। जिले में कोविड नियंत्रण को लेकर प्रशासन सजग है तथा सभी लोगों से प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा है।
कोरोना इफेक्ट …पेंशन निराकरण सप्ताह आगामी तिथि तक स्थगित…
कोरबा।सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर द्वारा 10 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित पेंशन निराकरण सप्ताह आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में पेंशन निराकरण सप्ताह आगामी आदेश तक स्थगित की गई है। कोरबा के जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एस.जागृति ने बताया कि पेंशन निराकरण हेतु आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
अब इन संस्थाओं को बंद करने का आदेश… कोविड के बढ़ते संक्रमण की वजह से बंद रहेंगे बहुविकलांग केंद्र के साथ…
रायपुर। समाज कल्याण विभाग के सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है।
उन्होंने जारी पत्र में प्रदेश के सभी समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त तथा अनुदान प्राप्त दैनिक एवं आवासीय स्वेच्छिक संस्थाओं के साथ साथ आश्रम दत्त कर्मशाला को आगामी आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
Breking : OSD नेताम को हटाया …अब मिली ये जिम्मेदार, विभाग ने जारी किया आदेश…
रायपुर ।राज्य के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास विभाग के मुखिया डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रुप में कार्यरत गायत्री नेताम को भी हटा दिया गया है। अब से कुछ देर पहले राज्य के आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी कर मंत्री टेकाम के OSD को हटाकर छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के सचिव के रुप में ज़िम्मेदारी दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के निज सचिव अजय सोनी को भी हटा दिया गया था।
कलेक्टर की अपील, गांवों में भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का करेें पालन ..मास्क पहने और करें सोशल डिस्टेंस का पालन…
कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने नगरीय क्षेत्रों सहित गांवों में भी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पूरे विश्व भर में तेजी से फैल रहा है। यह संक्रमण शहरी इलाकांे के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल सकता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए। हाथों को समय-समय पर लगातार साबुन से धोना चाहिए तथा भीड़ भरे जगहों में जाने से बचना चाहिए। आवश्यक होने पर भीड़ वाली जगहों पर जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। श्रीमती साहू ने कहा कि कोविड वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने और अन्य लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी किशोरों, युवाओं और बुजुर्गों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन से संबंधित किसी भी भ्रामक बातों पर ध्यान न देने का आग्रह भी किया है।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि कोरोना टीका पूर्ण रूप से वैज्ञानिक शोध और मेडिकल प्रक्रियाओं के तहत विभिन्न चरणों में टेस्टिंग और ट्रायल करके बनाया गया है। यह टीका सभी प्रकार के लोगों के लिए सुरक्षित और कोरोना रोधी है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। पात्र लोग नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है इसलिए बिना डर-भय के टीका लगवाएं, साथ ही साथ टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना से बचाव उपायों को जरूर अपनाएं।
Corona: इटली से आई फ्लाइट में कोरोना विस्फोट… 170 में से 125 पैसेंजर निकले पॉजिटिव
न्यूज डेस्क।पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में 125 लोग संक्रमित मिले हैं. बताया जा रहा है कि इसमें 170 लोग सवार थे. सभी लोगों को अमृतसर में क्वारंटीन किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने अमृतसर एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ के हवाले से यह जानकारी दी.
पहले कहा जा रहा था कि ये फ्लाइट एअर इंडिया की है. हालांकि, एअर इंडिया ने इसका खंडन करते हुए कहा कि अभी रोम से एअर इंडिया की कोई फ्लाइट भारत नहीं आती.
देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए केस मिले हैं. इसके अलावा 325 लोगों की कोरोना से जान भी गई है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना के 56.5 फीसदी अधिक केस मिले.
इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा केस मिले
कोरोना के केसों में सबसे ज्यादा इन पांच राज्यों में देखने को मिल रहा है. इसमें महाराष्ट्र (26,538 नए कोरोना केस), पश्चिम बंगाल (14,022 केस), दिल्ली (10,665 केस), तमिल नाडु (4,862 केस) और केरल (4,801 केस) शामिल है. नए 90,928 केसों में से 66.97 फीसदी सिर्फ पांच राज्यों से आए हैं. इसमें सिर्फ महाराष्ट्र से 29.19 फीसदी केस हैं. इन 5 राज्यों में देश के कुल केसों में 66% केस मिले हैं.
हेयरकटिंग करते वक्त जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूका, फिर गुस्से में मिला ये जवाब
न्यूज डेस्क।देश के सबसे लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट में से एक जावेद हबीब (Jawed Habib) एक महिला के सिर पर थूकते हुए चौंकाने वाले वीडियो के बाद विवादों के बीच फंस गए हैं. एक ट्रेनिंग क्लास के दौरान हबीब सबके सामने एक महिला के सिर पर यह कहते हुए थूकते नजर आते हैं कि उनके बाल सूखे हैं. उन्हें मजाक में यह कहते भी सुना जा सकता है कि उनके थूक में ताकत होती है.
मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट ने हेयरकटिंग के वक्त महिला के सिर पर थूका
वीडियो में जावेद जिस महिला के बालों पर थूकते नजर आ रहे हैं, वह बागपत के बड़ौत इलाके की बताई जा रही हैं. हालांकि यह वीडियो किस तारीख का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो में एक महिला स्टेज पर सैलून की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है. ट्रेनिंग सेमिनार में मौजूद लोगों को टिप्स देते हुए जावेद हबीब (Jawed Habib) लापरवाही से महिला के सिर के बालों पर थूक देते हैं और कहते हैं, ‘अगर पानी की कमी है तो.. इस थूक में भी जान है.’
https://twitter.com/pb3060/status/1478723615960887296?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1478723615960887296%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Foff-beat%2Fwhile-doing-haircut-famous-hairstylist-javed-habib-spit-on-hair-of-woman%2F1064055
गुस्साई महिला ने खुद वीडियो शेयर कर कही ये बात
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को भले ही ताली बजाते और हंसते हुए देखा जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों ने यह देखकर मुंह भी बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में दिख रही महिला अपमानजनक अनुभव शेयर करने के लिए आगे आई. एक वीडियो में उन्होंने कहा, ‘अगर सार्वजनिक रूप से वे सिर पर थूक रहे हैं, तो पता नहीं कि वे अपने सैलून प्रोडक्ट्स में और क्या यूज कर रहे होंगे. जावेद हबीब सैलून में केवल मूर्ख ही बाल कटवाएगा. मैं गली के नुक्कड़ में बाल कटवा लूंगी, लेकिन कभी जावेद हबीब के शॉप से बाल नहीं कटवाऊंगी.
[1/6, 15:35] Ishwar Chandra: सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हुआ वायरल
इस बीच, सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना से स्तब्ध रह गए और कई लोगों ने उनके बहिष्कार की मांग उठाई है. ट्विटर पर इस वीडियो को @pb3060 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है और इसे 1 लाख 44 हजार से ज्यादा बार देखा गया है.
The women on whose head Jawed Habib spat, describes the public humiliation.
If publicly they are spitting on the head, don't know what else they must be using in their salon products. Only a dumb fool will go for a hair cut in #JawedHabib saloon. pic.twitter.com/f6nQySwItg
— Radharamn Das राधारमण दास (@RadharamnDas) January 6, 2022
जब से हुई है शादी, आंसू बहा रहा हूं, आफत गले पड़ी है, जिसको निभा रहा हूं’, गाना गाते ही फूट-फूटकर रोने लगा शख्स
न्यूज डेस्क।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स अपनी पत्नी से इतना प्रताड़ित हो गया कि उसे मदद के लिए पुलिस के पास जाना पड़ा. साथ ही पीड़ित पुलिस के सामने एक गाना भी गाने लगा. एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पीड़ित युवक मानसिक रूप से काफी परेशान है उसकी हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी.
पत्नी की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा शख्स
पीड़ित धर्मेंद्र पॉल ने बताया कि वो अपने पूरे परिवार और बच्चों से बेहद खुश है. उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, उसकी पत्नी और सुसराल वाले उसे बेहद परेशान करते हैं. पत्नी मुझे ठीक से खाना नहीं देती है और अनाप-शनाप बोलकर गालियां देती है. फिर पीड़ित ने पुलिस के सामने एक गाना गया कि जब से हुई है शादी आंसू बाह रहा हूं, आफत गले पड़ी है उसे निभा रहा हूं.
धर्मेंद्र ने बताया कि 1998 में पिताजी की मौत हुई. उनकी जगह पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. 2016 में अनिता से शादी हुई. कुछ ही दिन बाद पत्नी और उसके मायकेवाले प्रताड़ित करने लगे. सबसे बड़ी परेशानी यह कि उनकी विधवा मां की कोई पेंशन नहीं है. मैं प्रतिमाह उन्हें 4 हजार रुपये दे रहा हूं, कलेक्टर साहब ने आदेश दिए थे, शादी से पहले उनकी मां के पास पूरी अथॉरिटी थी.
मां को प्रतिमाह देता हूं 4 हजार पेंशन
पत्नी ने उसके जीपीएफ का पूरा पैसा निकालकर अपने पर्सन अकाउंड में डलवा लिया है. मेरी भांजी की शादी है और अब वो मुझे पैसे देने से इंकार कर रही है. मुझे जान से मारने की धमकी दे रही है. मैंने थाने में शिकायत नहीं है कि साल 2020 में समझौता कराकर मैं पत्नी को यहां लेकर चला गया था. मुझे बोला गया था प्रतिमाह पत्नी को 10 हजार रुपये देना. मैं पत्नी और बच्चों के साथ रहना चाहता हूं. मुझे ज्वाइंट अकाउंट सिंगल चाहिए मुझे वो 90 हजार रुपये चाहिए जो उसके पर्सनल अकाउंट में डले हुए हैं
पुलिस ने पीड़ित को दिया हर संभव मदद का भरोसा
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि वो जन सुनवाई कर रहे थे. हमेशा की तरह यहां पर काफी भीड़ लगी हुई थी. लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर आए थे. बिजली-पानी-सड़क, जमीन की शिकायतें थीं. उसी भीड़ में एक शख्स बैठा हुआ था. जैसे ही उसने बोलना शुरू किया मैं सारी बातें भूलकर उसे सुनने लगा. परेशान शख्स की शिकायत सुनने के बाद क्षेत्रीय थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. वो मानसिक रूप से काफी परेशान दिखाई दे रहा था, उसकी हर संभव मदद की जाएगी.
क्या फिर लगेगा Lockdown? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान… कहा
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus in Delhi) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने कई पाबंदिया लगाई हैं. हालांकि इस बीच सवाल है कि क्या तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीद दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगेगा?
लॉकडाउन पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?
दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown in Delhi) लगाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए हैं, जो फिलहाल काफी हैं. अभी लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है.
आज दिल्ली में आ सकते हैं 14 हजार मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोविड-19 के 14 हजार से अधिक नए मामले आ सकते हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर अभी दिल्ली की स्थिति ठीक है. मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में कुछ स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन संख्या चिंताजनक नहीं है.
5 जनवरी को आए थे 10665 केस
बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली में 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 10,665 नए मामले सामने आए थे और 8 मरीजों की मौत हुई थी. 24 घंटों में लगभग ये दोगुने नए मामले हैं. मंगलवार को दिल्ली में 5481 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली में 1 जनवरी को 2796 केस आए, जबकि 2 जनवरी को 3194 और 3 जनवरी को 4099 केस रिपोर्ट दर्ज किए गए थे.
दिल्ली में तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले?
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने ने बताया कि दिल्ली में दैनिक मामले इसलिए अधिक आ रहे हैं, क्योंकि शहर में बड़ी संख्या में कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘हम बड़ी संख्या में जांच कर रहे हैं. अगर हम ऐसा ना करें, तो दैनिक मामले 500 से 1000 हो जाएं. कई राज्य जांच नहीं करते और कहते हैं कि उनके यहां संक्रमण के मामले नहीं हैं. हम इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरत रहे हैं. देश में हम सबसे अधिक जांच कर रहे हैं.’
इस शख्स को है कोरोना वैक्सीन लगवाने की सनक, लगवाई इतनी डोज जानकर घूम जाएगा दिमाग
न्यूज डेस्क।आपने कई सनकी लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बुजर्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कोरोना की वैक्सीन लेने की सनक है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस बुजुर्ग ने अभी तक 12 कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. देश में जहां कई लोगों को अभी कोविड की एक भी वैक्सीन (Covid Vaccine) नहीं मिल पाई है. वहीं बिहार (Bihar) के इस 84 साल के बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन लेने की धुन सवार है.
अलग-अलग जगह पर लगवाई वैक्सीन
बिहार के मधेपुरा (Madhepura) जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले औराय गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव मंडल नामक बुजुर्ग ने अलग-अलग जगहों पर जाकर कोरोना वैक्सीन की 12 डोज ले ली. ब्रह्मदेव मंडल का कहना है कि उन्हें वैक्सीन का काफी फायदा हुआ है. कोरोना का टीका लगवाने के बाद उनके घुटनों के दर्द में बहुत आराम मिला है. इसी कारण उन्होंने टीके की इतना डोज ली है. बता दें कि ब्रह्मदेव मंडल ने काफी लंबे समय तक ग्रामीण डॉक्टर के रूप में काम किया है.
12वीं डोज लेने के दौरान हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रह्मदेव मंडल कोरोना वैक्सीन की 12वीं डोज लगवाने गए थे, तभी उनकी इस सनक का खुलासा हो गया. दरअसल, वो जिस चौसा सेंटर पर 12वीं डोज लेने गए थे, वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया. इसके बाद उनकी सनक का खुलासा हो गया. बताया जा रहा है कि वह हर बार वैक्सीन लेने के लिए मोबाइल नंबर बदल लेते थे. इस मामले के सामने आने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी भी सन्न रह गए. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
नोट करके रखा डेट और समय
ब्रह्मदेव मंडल ने अपने प्रत्येक डोज की डेट, जगह और टाइम नोट करके रखा है. ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग से रिटायर्ड हो चुके हैं. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि बार-बार ID बदलकर टीका लगवाना नियमों के खिलाफ है. मामले की जांच के बाद कार्रवाई भी की जा सकती है.





