Home Blog Page 2754

सीजी ब्रेकिंग : जिला कोर्ट में कोरोना की दस्तक, लोक अदालत के सभापति हुए संक्रमित

बिलासपुर। (corona in chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में अचानक से बढ़े कोरोना के मामले ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है।

इस बीच बिलासपुर के जिला न्यायालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोर्ट में कोरोना की एंट्री से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थायी लोक अदालत के सभापति एसएन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

सभापति ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुद को होम आइसोलेट किया है। वहीं उनके संक्रमित पाए जाने के बाद स्थाई लोक अदालत के सदस्य सुरेश गौतम मामलों की सुनवाई करेंगे।

डरा रही है कोरोना की रफ्तार, 10 दिनों में बढ़े 20 गुना मरीज, पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बता दें कि पिछले 10 दिनों में ही 20 गुना मरीज बढ़ गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले 28 दिसंबर को मात्र छह हजार मामले सामने आए थे। वहीं मुंबई और दिल्ली के बाद अब यूपी में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है।

0.दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना रफ्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है।

मुंबई में रिकॉर्ड 20,181 संक्रमित,

इधर, मुंबई में ए​क दिन में 20,181 नए संक्रमित केस मिले हैं। 4 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या यहां बढ़कर 79,260 हो गई है। मुंबई में आज 67 हजार लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 20181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यानी आज पॉजिटिविटी रेट 30% दर्ज की गई।

चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 17154 (85%) मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिला है। कल ये आंकड़ा 90% था। वहीं मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी रिकॉर्ड 107 मरीज मिले हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कांग्रेस के पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक: मंच पर छुरा लेकर पहुंचा शख्स, मचा हड़कंप

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।  उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक शख्स छुरा लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ा और उससे छुरा छीना। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर चाकू लहराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CG Weather : प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, 9 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। यह राजस्थान के ऊपर शुक्रवार को बन रहे चक्रीय चक्रवाती घेरे की वजह से हाेगा।

प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। संभावना जताई जा रही है, 9 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बरसात होगी। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इस घेरे के पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना बन रही है। 9 जनवरी से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छीेंटे पड़ने की संभावना बन रही है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है।

0.दिसम्बर के आखिर में भारी नुकसान कर गई बरसात

दिसम्बर 2021 के आखिर में हुई छत्तीसगढ़ में अधिकतर जिले में मध्यम से भारी स्तर की बरसात हुई। रायपुर में तो बरसात ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। यहां शाम से सुबह 8.30 बजे तक ही 66 मिमी बरसात हो गई। दूसरे जिलों में भी काफी बरसात हुई।

ओलावृष्टि से सड़कें और खेत-मकान पूरी तरह पट गए। भारी बरसात और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को नुकसान हुआ। सरकारी धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखा धान भी बरसात की वजह से भीग गया।

आखिर ताश के पत्‍तों में एक राजा की मूंछ क्‍यों नहीं होती, मिस्‍टेक है या सोची-समझी चाल

न्यूज डेस्क।ताश के 52 पत्‍तों में चार बादशाह होते हैं और चारों का एक जैसा चित्र होता है लेकिन उसमें पान के बादशाह के चेहरे से मूंछे गायब रहती हैं. कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्‍यों होता है.

पहले लाल पान के राजा की भी होती थी मूंछ
जानकारी के अनुुुुुसार, इसकी वजह बहुत चौंकाने वाली है. शुरुआत में जब ताश का खेल वजूद में आया तो लाल पान के राजा की भी मूंछे होती थी लेकिन इन ताश के पत्तों को जब दोबारा से डिजाइन किया गया तो डिजाइनर इस राजा की मूंछे बनाना भूल गया. डिजाइनर की इस गलती को फिर कभी सुधारा नहीं गया और तब से किंग ऑफ हार्ट्स यानी पान का राजा बिना मूंछो के ही है.

इन राजाओं के नाम पर हैं ताश के पत्‍तों में चार बादशाह
ताश के पत्तों में ये जो 4 राजा हैं वे सभी इतिहास के कुछ महान राजाओं को समर्पित हैं. जैसे हुकुम यानी काला पान का बादशाह इजराइल के प्राचीन युग के राजा हैं जिनका नाम डेविड था. इसके बाद चिड़ी का बादशाह के बारे में बताया जाता है कि ये पत्ता पूरी दुनिया को फतह करने वाले मेसाडोनिया के राजा सिकंदर महान को समर्पित है.

लाल पान या दिलों का बादशाह का ये पत्ता फ्रांस के राजा शारलेमेन के चित्र पर आधारित बताया जाता है. 747 से 814 ईसवी तक शासन करने वाले ये राजा रोमन साम्राज्‍य के पहले राजा थे. ईंट या डायमंड किंग की तस्वीर को रोमन राजा सीजर ऑगस्टस की माना जाता है. वहीं कुछ लोग इसे जूलियस सीजर की फ़ोटो भी बताते हैं.

कई बार डिजाइन हुए हैं ताश के पत्‍ते
बता दें कि ताश का चलन बहुत पहले शुरू हुआ. सबसे पहले यूरोप में लोगों ने ताश खेलना शुरू किया जो कि 14वीं सदी में शुरू हुआ था. एक समय से पहले हर जगह ताश के पत्तों की संख्या और इसका डिजाइन अलग-अलग होता था. इसके बाद 16वीं सदी के अंत में कुछ फ्रेंच कार्ड मेकर्स ने ताश के पत्‍तों को फिर से डिजाइन किया. इसमें पत्तों में सभी रंग के राजाओं के लिए नए कार्ड्स डिजाइन हुए. यही समय था जब ताश के राजाओं को दुनिया के महान राजाओं से जोड़ कर उनका नाम दिया गया.

BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने मचाया हाहाकार… 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि, देखें जिलेवार आंकड़ें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन नए मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। वहीं मौतों का सिलसीला भी शुरू हो गया हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है। जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश में 2400 नए मामले सामने आए है। अकेले रायपुर में 752 मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

देखें जिलेवार आंकड़ें…

8 एडिशनल एसपी हुए इधर से उधर…पंकज चंद्रा, दौलत राम पोर्ते, प्रज्ञा मेश्राम सहित ,देखें पूरी लिस्ट….

रायपुर।पुलिस विभाग में पदस्थ आठ एएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जारी लिस्ट में ईओडब्ल्यू में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ पंकज चंद्रा को मुंगेली का एएसपी, जय प्रकाश बढ़ाई डोंगरगढ़ एएसपी से EOW, सुरेश चौबे को राजनांदगांव से छटवीं वाहिनी छसबल, अमृता सोरी को रायपुर Eow से डोंगरगढ़, संजय महादेव जांजगीर से राजनांदगांव, दौलतराम पोर्ते बालोद ASP से ACB, EOW रायपुर, अनिल सोनी को मुंगेली से जांजगीर चाँपा का एएसपी बनाया गया है।

VVIP पर अब कोरोना हावी… स्वास्थ्य मंत्री के बाद हुए ये नेता पॉजिटिव…

रायपुर। प्रदेश की राजधानी में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है, जिसमे VVIP भी कोरोना से अनछुए नहीं हैं। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (VVIP Corona) के बाद अब नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक को भी जकड़ लिया है। कौशिक ने ये जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी से शेयर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- “मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।आप सभी से निवेदन है कि जो इन दिनों मेरे संपर्क में आये थे,वो अपना कोविड जांच करवाये व कोविड नियमों व गाइडलाइंस का पालन करें।”

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (VVIP Corona) की रफ़्तार काम होने के बजाय और अधिक हो गई है। आज देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामलों में बढ़त देखने को मिल रहा है। रायपुर जिले में आज 752 नए केस की पुष्टि की गई है। वहीं प्रदेश में 2400 नए कोरोना केस मिले हैं। लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन लापरवाही भी देखी जा रही है। लोग मास्क लगाकर बाहर निकलने में आज भी कोताही बरत रहे हैं। प्रशासन कार्रवाई तो कर रही है, बावजूद लोग बाजारों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर बगैर मास्क के घूम रहे हैं।

कोरोना ने आज मचाया कोहराम….आज 124 कोविड संक्रमितो की हुई पहचान…

कोरबा। कोरोना संक्रमण मरीजो की रफ्तार लगातार बढ़ते जा रहा है। आज फिर जिले में 124 कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब तेज हो गई है। आज मिले संक्रमितों में 80 पुरुष और 44 महिला शामिल है। करतला ब्लाक से 12, कटघोरा ग्रामीण17, कटघोरा शहरी 38, कोरबा ग्रामीण पाँच, कोरबा शहरी47, पाली चार, एवं पौड़ी उपरोडा 01 मरीज शामिल है।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश… स्कूल, कालेज आंगनबाड़ी रहेंगे बंद,देंखे और क्या क्या रहेंगे बंद…

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कल से जिले के सभी स्कूल रहेंगे बन्द करने का आदेश जारी किया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर प्रशासन का बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश ,आगामी आदेश तक के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल पर लागू रहेंगे । अब ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का आदेश दिया है।

 

देंखे आदेश …