Home Blog Page 2813

ब्रेकिंग: 1 अप्रैल से PF खाते पर भी लगेगा टैक्स, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

नई दिल्ली।  (PF New Rules)। अगर आप कर्मचारी हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ में आपका खाता है तो आपको बता दें कि अब पीएफ खाते पर भी टैक्स लगेगा।

बता दें कि हर कर्मचारी की सैलरी का कुछ हिस्सा पीएफ अकाउंट में जमा हो जाता है, लेकिन हाल ही में अब सरकार PF के नियमों में कुछ नए बदलाव करने जा रही है। 1 अप्रैल 2022 से मौजूदा पीएफ खातों को दो भागों में बांटा जा सकता है।

ऐसे PF खातों पर लगेगा टैक्स

बीते साल केंद्र सरकार ने आयकर के नए नियम अधिसूचित किए थे। अब इसके तहत पीएफ खातों को दो भागों में बांटा जाएगा। इसमें केंद्र को सालाना 2.5 लाख रुपए से अधिक के कर्मचारी योगदान के मामले में PF आय पर कर लगाया जाएगा। दरअसल, नए नियमों का मकसद उच्च आय वाले लोगों को सरकारी कल्याण योजना का लाभ लेने से रोकना है।

PF के नए नियमों में ये है खास बातें

मौजूदा PF खातों को कर योग्य और गैर-कर योग्य योगदान खातों में विभाजित किया जाएगा। साथ ही गैर-कर योग्य खातों में उनका समापन खाता भी शामिल होगा क्योंकि इसकी तिथि 31 मार्च, 2021 है। नए PF नियम अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 से लागू हो सकते हैं।

इसमें खास बात ये है कि 2.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक के कर्मचारी योगदान से PF आय पर नया कर लगाने के लिए IT नियमों के तहत एक नई धारा 9डी डाली गई है। कर योग्य ब्याज की गणना के लिए मौजूदा पीएफ खाते में दो अलग-अलग खाते भी बनाए जाएंगे।

छोटे व मध्यम करदाताओं पर नहीं कोई असर

इस नए PF नियम के लागू होने के बाद ज्यादातर पीएफ सब्सक्राइबर्स को 2.5 लाख रुपए की लिमिट का फायदा मिलेगा, लेकिन छोटे और मध्यम वर्ग के करदाताओं पर नए नियम का असर नहीं पड़ेगा। यह मुख्य रूप से उच्च आय वाले कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। अगर कर्मचारी की सैलरी कम या औसत है तो आपको इस नए नियम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

एकता कपूर के Reality Show ‘Lock Up’ को होस्ट करेंगी कंगना रनौत, शो में शामिल होंगे ये 16 सेलेब्रिटीज

मुंबई। Bollywood Actress Kangana Ranaut बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, एकता कपूर Ekta Kapoor के रिएलिटी शो Reality Show Lock Up ‘लॉक अप’ को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे जिनके नाम की घोषणा जल्द ही आधिकारिक तौर पर की जाएगी। कुछ नामों में दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi, चेतन भगत Chetan Bhagat, उर्फी जावेद Urfi Javed मल्लिका शेरावत , Mallika Sherawat शामिल हैं।

साहसी कार्यों का सामना करेंगे प्रतिभागी

एजेंसी की खबर के अनुसार, लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों के बीच एक दिलचस्प बातचीत होती है जिसमें वे एक-दूसरे बात करते हुए इस शो की अवधारणा को सामने लाने की हिम्मत करते हैं और दर्शकों को यह स्पष्ट करते हैं कि प्रतियोगियों को साहसी कार्यों का सामना कैसे करना होगा।

कंगना ने पूछा एकता से ये सवाल

कंगना ने कहा कि मैंने कई एफआईआर और समन का सामना किया है और हाल के दिनों में कई बार पुलिस स्टेशन का दौरा किया है। एकता मुझे बताओ, स्टेशन पर पुलिस से मिलने के लिए आप क्या करेंगी?

शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का होगा खुलासा
बदले में एकता ने कंगना से पूछा कि क्या वह शो की होस्ट होने के नाते शो में अपने किसी राज का खुलासा करेंगी? जिस पर कंगना ने कहा कि वह शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का खुलासा करेंगी।

ब्रेकिंग: ऑस्कर अवॉर्ड की फाइनल दौड़ में भारत की ‘राइटिंग विद फायर’, बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

नई दिल्ली। भारत की ‘राइटिंग विद फायर’ Writing With Fire डॉक्युमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड Oscar Award 2022 के लिए फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल किया गया है। खबर के मुताबिक, एकेडमी अवॉर्डस के 94वें एडिशन की फाइनल लिस्ट में इस इंडियन डॉक्युमेंट्री को बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल किया गया है।

नॉमिनेशंस की घोषणा ट्रेसी एलिस रॉस और लेस्ली जॉर्डन ने मंगलवार शाम को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के ट्विटर पेज पर की। इंडियन डॉक्युमेंट्री को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने निर्देशित किया है। दोनों के करियर की यह पहली डॉक्युमेंट्री है।

राइटिंग विद फायर की कहानी दलित महिला द्वारा चलाए जा रहे भारत के इकलौते न्यूज पेपर “खबर लहरिया” से जुड़ी हुई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इस अखबार को दलित महिला सामाजिक दायरे से जोड़े रखने के लिए प्रिंट से डिजिटल में तब्दील करती है। इस दौरान उसके सामने जाति और जेंडर से जुड़ी हुई कौन सी चुनौतियां सामने आती हैं।

सीजी ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में थोक तबादले, अनेक जिलों के डीईओ इधर से उधर, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इनमें से कई को जिला शिक्षा अधिकारी तो कुछ को संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

देखें सूची

रिटायर्ड माइनिंग अफसर पर छाया कुर्सी का नशा… एक्सटेंशन के लिए लगा रहे जुगाड़…

कोरबा। खनिज संपदा से भरपूर जांजगीर में एक खनिज अधिकारी पर कुर्सी का नशा चढ़ गया हैं। तभी तो जनाब रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन कारने की जुगत में लगे हैं।

बता दें कि शांत नगरी और अकूत खनिज संपदा से परिपूर्ण जांजगीर के एक खनिज अधिकारी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे है। ये अधिकारी इससे पहले कोरबा में पदस्थ रहे और अपने विवादित कार्यशैली से चर्चित रहे हैं। चर्चित रहे तो स्वाभविक है ऊपर लेबल में कई आकाओं को भी साधना पड़ा। अब जब समय है संबंधों को भुनाने को है तो उसमें पिछे कैसे रहे। सो साहब अब रिटायरमेंट होते ही कुर्सी जाने का भय सताने लगा तो जनाब एक्सटेंशन के लिए जुगाड़ में लग गए है। सूत्रों की माने तो जोड़ तोड़ कर खनिज अधिकारी की कुर्सी के लिए उठापटक शुरू कर दिये है। खैर अब ये तो समय हो बताएगा कि साहब को कुर्सी मिलती या झुनझुना?

पुरुष टेलर ने लिया महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी का नाप, फोटो वायरल होते ही मचा बवाल

आंध्र प्रदेश से सोमवार को कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसके बाद राज्य में ना केवल विपक्ष बल्कि आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग का भी गुस्सा फूट पड़ा. दरअसल, यहां पुलिस की वर्दी सिलने के लिए कथित तौर पर महिला कर्मियों के शरीर का नाप लेने वाले पुरुष दर्जी की कुछ तस्वीरें सामने आईं.

घटना एसपीएस नेल्लोर जिले की है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वी पद्मा ने एसपीएस नेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक सी विजया राव से बात की और स्पष्टीकरण मांगा. एक प्रेस रिलीज में कहा गया, “एसपी ने आयोग के अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.” एसपी ने कहा कि मामले में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की गई. नाप लेने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. तेलुगु देशम महिला विंग की अध्यक्ष वंगलपुडी अनीता ने इस घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक करार दिया. अनीता ने राज्य के गृह मंत्री एम सुचरिता से कहा, “एक महिला होने के नाते, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिला पुलिस की गरिमा सुरक्षित रहे.” वहीं, एसपीएस नेल्लोर पुलिस ने शाम को एक ट्वीट में कहा कि एक “अज्ञात व्यक्ति” के खिलाफ बिना अनुमति के एक क्षेत्र में प्रवेश करने और तस्वीरें लेने के लिए कानून के अनुसार कार्रवाई का आदेश दिया गया है. जिला एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने नेल्लोर पुलिस ने कहा, “अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) को महिला दर्जी को तैनात करने के बाद अभ्यास की निगरानी करने का निर्देश दिया.”

‘महिला दर्जी ले रहीं नाप’

नेल्लोर पुलिस ने कहा, “अब महिला दर्जी अतिरिक्त एसपी (प्रशासन), एक महिला सब-इंस्पेक्टर की देखरेख में नाप ले रही हैं.” ग्राम, वार्ड सचिवालय संरक्षण कार्यकर्ता को महिला पुलिस के रूप में नामित करने पर, विभाग एक नया ड्रेस कोड लाया. तद्नुसार महिला पुलिस के लिए निर्धारित वर्दी की सिलाई के लिए विभिन्न इकाइयों में व्यवस्था की गई है.

छग में दफ्तर में गैरहाजिर 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, पांच कार्य दिवस सप्ताह व्यवस्था लागू करने के साथ सख्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार Chhattisgarh government ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता में इजाफा लाने के लिए पांच कार्य दिवस five working days सप्ताह व्यवस्था को लागू किया है तो वहीं कर्मचारियों पर नजर भी पैनी की है। यही कारण है कि जांजगीर-चांपा जिले में कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान 68 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम साढे पांच बजे तक उपस्थिति के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत कार्यालयों के लिए कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक निर्धारित की गई है।

जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन करने तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचाारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति पंजी की फोटो पूर्वान्ह सवा 10 बजे जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने को भी कहा गया है।

जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का पूर्वान्ह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों में से 104 उपस्थित मिले, वहीं 14 अनुपस्थित थे। जिनमें से तीन मातृत्व अवकाश, तीन क्षेत्र भ्रमण पर थे। शेष आठ लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह सक्ती क्षेत्र के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जनपद कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित छह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार चांपा एसडीएम ने भी पांच शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें छह अवकाश पर थे, दो प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार जांजगीर, पामगढ़, डभरा के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

बर्फीले तूफान में फंसे सेना के 7 जवान शहीद, दो दिन पहले हुए थे लापता, मिला शव

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में रविवार को एवलॉन्च के बाद लापता हुए सेना के 7 जवानों के शव बरामद हुए हैं। सेना के मुताबिक वे पिछले दो दिन से बर्फ में फंसे थे। भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि केमांग सेक्टर के हाई एल्टिट्यूड वाले क्षेत्र में एवलॉन्च में फंसे सेना के सातों जवानों की मौत हो गई है। सभी जवानों के शव एवलॉन्च वाली जगह से बरामद किए गए हैं।

इससे पहले सेना ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि अरुणाचल में सेना की एक पेट्रोलिंग टीम एवलॉन्च की चपेट में आ गई है। जिसके बाद से सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने बताया था कि इन तमाम जवानों के रेस्क्यू के लिए एक स्पेशल टीम को एयरलिफ्ट कर मौके पर पहुंचाया गया था।

हालांकि दो दिन के ऑपरेशन के बाद भी किसी भी जवान को बचाया नहीं जा सका। भारतीय सेना के अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों के महीनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल होता है, जिसके चलते पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं और हम अपने कई जवानों को खो चुके हैं।मई 2020 में सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर एक हिमस्खलन में नौसेना के 5 जवानों की मौत हो गई थी।

बिग ब्रेकिंग: फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, कई देशों के नकली पासपोर्ट भी बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस Delhi Police की स्पेशल सेल Delhi Police Special Cell ने राजधानी में फर्जी वीजा रैकेट fake visa racket busted  का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने नकली वीजा बनाने वाले 6 लोगों को भी किया गिरफ्तार किया है।

फर्जी वीजा रैकेट fake visa racket busted  में पकड़े गए आरोपी यूरोपीय देशों के अलावा अलग-अलग देशों का वीजा तैयार करते थे, वीजा बनाने के लिए आरोपियों ने मशीन भी लगा रखी थी। इसके साथ ही कई देशों के नकली पासपोर्ट Passport भी जब्त किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस की टीम ने 225  पासपोर्ट Passport ओर भारी मात्रा में फेक वीजा और स्टिकर  बरामद किया है। इसके साथ ही यूरोपीय देशों के रबर स्टांप को भी जब्त किया गया है।

फर्जी वीजा रैकेट मामले में पकड़े गए आरोपियों के नाम संजीव कुमार, लखविंदर सिंह, राजवीर सिंह, अनिल पॉल, दुष्यंत और राजकुमार है। पुलिस ने इनके पास से नकली वीज़ा तैयारी करने के लिए इस्तेमाल में आने वाली सामग्री और भारी मात्रा में दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

बता दें कि आरोपी संजीव कुमार जालंधर का जबकि लखलिंदर सिंह पटियाला का, राजवीर सिंह गुरदासपुर, अनिल पॉल दिल्ली के शक्करपुर, दुष्यंत दिल्ली के पांडव नगर और राजकुमार दिल्ली के ही पटपड़गंज का रहने वाला है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बीते साल अगस्त महीने में भी एक फर्जी वीजा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था।इनके पास से 83 पासपोर्ट बरामद हुए थे, जिसमें 10 नेपाली, 15 रूस के नकली वीजा था। 4 फर्जी वीजा की रशियन स्टाम्प भी बरामद की गई थी।

कर्नाटक हिजाब विवाद : तिरंगा बनाम भगवा में बदली जंग, शिगोमा में पत्थरबाजी के बाद धारा 144 लागू

बेंगलुरू। कर्नाटक Karnataka में हिजाब विवाद Hijab Row बढ़ता ही जा रहा है। हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई चल रही है। तीन बजे के बाद फिर से सुनवाई होनी है। इस बीच कर्नाटक में हिजाब विवाद पर स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। कथित तौर पर पर तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति झंडे के पोल पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में भगवा झंडा है। नीचे कुछ अन्य लोग खड़े हैं, जिन्हें छात्र बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिगोमा जिले का है। यहां सुबह पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसके बाद से यहां पर धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर, कॉलेज प्रशासनों को आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां की स्थिति को देखते हुए छुट्टी का फैसला ले सकते  हैं।

सुनवाई से पहले हुआ था बवाल

सुनवाई से पहले महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रदर्शन शुरू हो गया था। हिजाब पहनी छात्राओं के विरोध में भगवा स्कार्फ डाले छात्र आ गए और नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और प्रदर्शन तेज हो गया। दोनों ओर से धार्मिक नारे लगाए गए थे।

सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

मामला बढ़ात देख सीएम बसवराज बोम्मई का बयान सानमे आया है, उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीएम ने कहा है कि मामला आज हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका इंतजार करें और बच्चों को पढ़ने दिया जाए। इससे पहले भी सीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट का फैसला आने तक नए यूनिफार्म लॉ का पालन सख्ती से करवाया जाए।