Home Blog Page 2815

कर्नाटक में हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार, हिंसा की साजिश

बेंगलुरू। कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर में सरकारी पीयू कॉलेज के पास घातक हथियार ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें छात्राओं की उस लाइन के पास से पकड़ा गया है, जो हिजाब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थीं।

दोनों आरोपी कुंडापुर के पास गांव गंगोली के रहने वाले हैं। हालांकि, इस घटना के बाद छात्राओं को हिजाब पहनकर कैंपस में आने दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पकड़े गए युवकों पर 7 मामले पहले से दर्ज

उडुपी के एडिशनल एसपी एसटी सिद्धलिंगप्पा ने बताया कि घटनास्थल से तीन लोग फरार हो गए। हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास एक चाकू था और वे स्थानीय नहीं थे। पकड़े गए दो लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि पकड़े गए युवक छात्रों के हिजाब विरोधी प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे और वे दंगा भड़काने की नीयत से यहां आए थे। कुंडापुर पुलिस को जैसे ही इनके बारे में सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक तीन भाग चुके थे। गिरफ्तार किए गए युवक 41 वर्षीय रजब और 32 वर्षीय अब्दुल मजीद हैं। दोनों के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं।

एक हफ्ते से चल रहा था प्रदर्शन

पिछले एक हफ्ते से जिले में कॉलेज की छात्राएं हिजाब पहनने के अपने अधिकार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को कुंडापुर में एक विरोध स्थल का एक वीडियो सामने आया था। इसमें कुछ छात्राएं को कॉलेज की यूनिफॉर्म पर भगवा स्कार्फ पहने और कॉलेज जाते समय ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए दिख रही थीं। एक अन्य वीडियो में पुलिस को भगवा पहने प्रदर्शनकारियों के समूहों को तितर-बितर करते दिखाया गया है।

सीजी ब्रेकिंग: तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पुलिस ने दबोचा

धमतरी। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के कई जिलों में तेंदुए के खाल leopard skin smuggling की तस्करी जारी है। नगरी पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल मामले में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।

तीनों तेंदुए की खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर साइबर सेल की मदद से तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तकरीबन 13.83 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुए की खाल के साथ 2 बाइक और मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई है।

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री मूणत ने जारी किया मारपीट का वीडियो, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर किया पलटवार, मेरा कातिल ही…देंखे VIDEO

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर प्रवास के ​दौरान काला झंडे दिखाने के प्रयास में भाजपा समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री राजेश मूणत की मौजूदगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बवंडर मचा हुआ है। आज इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बयान जारी किया है। जिसके जवाब में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गृह मंत्री पर पलटवार में मारपीट का वीडियो जारी किया है। गृह मंत्री को टैग करते हुए मूणत ने ट्वीट पर लिखा है कि मेरा कातिल ही, मेरा मुंसिफ है. क्या मेरे हक में फैसला देगा? सत्ताधीश आप, सरकार आपकी, पुलिस भी आपकी, गुंडे भी आपके. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि मंत्री मूणत हाथ नहीं लगाना…, हाथ नहीं लगाना… कहते नजर आ रहे हैं।

0.जानें क्या है गृहमंत्री ने

गृह मंत्री ने कहा कि राजेश मूणत का ये कहना मेरे साथ मारपीट हुई है. उनका यह कहना हास्यास्पद लगता है। वे 15 साल मंत्री रहे उनके साथ टीआई मारपीट करेगा ये संभव नहीं है। मूणत ऐसा बोलकर अपनी ही बेइज्जती करा रहे हैं। मारपीट हुई इसका वीडियो जारी कर बता रहे हैं। मारपीट का वीडियो भी जारी करें, तत्काल टीआई को सस्पेंड करेंगे।

ये भी बता दें कि मंत्री रूद्र गुरु ने मूणत के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। बीते कल ही कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी मामले में एट्रोसिटी एक्ट लगाने की मांग की थी।

देखें वीडियो…

शेयर बाजार: 1024 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

नई दिल्ली/मुंबई। Stock Market Closed On Red Mark: सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आ गया और 57,621 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी भी 303 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 92 अंक टूटकर 58,552 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 25 अंक फिसलकर 17,491 के स्तर पर शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होने के बाद से ही इसमें गिरावट बढ़ती गई। दोपहर 2 बजे तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट आई थी और यह फिसलकर 57,336 के स्तर पर तक लुढ़क गया था। इसके साथ ही एक झटके में निवेशकों को तीन लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया।

कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी के शेयर 3-3 फीसदी तक टूट गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 3 स्टॉक बढ़त में, जबकि 27 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि बीते चार दिनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।

सीजी ब्रेकिंग: शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर कार्यमुक्त करने आदेश, पढ़ें आदेश

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त करने आदेश दिए हैं। यदि कोई शिक्षक एकल शिक्षकीय शाला में संलग्न हो, तो उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त करने के बजाए उनके तबादले का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचानालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई विधायकों ने शालाओं में शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद सरकार ने शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अटैचमेंट व्यवस्था खत्म करने के आदेश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि शालाओं में अटैचमेंट खत्म कर संलग्न शिक्षक को उनकी मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।

अटैचमेंट शिक्षकों में से कोई शिक्षक, शिक्षकविहीन शाला, अथवा एकल शिक्षकीय शाला में संलग्न किए गए हों, तो उन शिक्षकों को उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त नहीं कर उनके तबादले का प्रस्ताव संचानालय को भेजा जाएगा। 15 दिन के भीतर उक्त निर्देशों का पालन  कर प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया है।

रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन का फर्लो मंज़ूर, शाम तक आएंगे बाहर,जानें क्या होता है फर्लो

नई दिल्ली। जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम dera sacha sauda gurmeet ram rahim को 21 दिन का फर्लो मिला है। बता दें कि फर्लो एक निश्चित अवधि के लिए मिली अस्थायी छुट्टी को कहते हैं, जो कानून के मामलों में आमतौर पर जेल में लंबी कैद काट रहे कैदियों को दी जाती है। 2017 के बाद से जेल में बंद डेरा प्रमुख को पहली बार जेल से छुट्टी मिली है, जानकारी है कि वो सोमवार शाम तक जेल से बाहर आ सकता है।

गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, इसके बाद सीबीआई की एक विशेष अदालत ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 2002 में हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और चार अन्य को को उम्रकैद की सजा सुनाई और वह अभी रोहतक की सुनरिया जेल में बंद हैं।

पिछले साल अक्टूबर में पंचकूला की अदालत ने हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य-कृष्णलाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल को आठ अक्टूबर को दोषी ठहराया था। इस मामले में सीबीआई ने उनके लिए मौत की सजा की मांग की थी। अदालत ने डेरा प्रमुख पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था और आधी राशि पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर देने का फैसला सुनाया था।

इस नल से पानी नहीं बल्कि आती है ऐसी चीज, देखकर दिमाग की बत्ती हो जाएगी गुल

अदरक और इलायची की चाय बहुत लोकप्रिय है. सर्दियों में ज्यादातर लोग अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं. साथ ही इलायची की चाय का सेवन गर्मियों में खूब किया जाता है. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपका दिन जरूर बन जाएगा. क्योंकि लोग ठंड में चाय पीने के बहाने जरूर ढूंढते हैं. ऐसे में कहीं से फ्री चाय मिल जाए तो क्या बात? अब सवाल यह उठता है कि ऐसा कौन करेगा. इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोग हैरान हैं.

इस नल से पानी नहीं बल्कि निकलती है चाय
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि इस नल से पानी की जगह चाय निकल रही है. यह सुनकर आप चौंक गए होंगे, क्योंकि आपने आज तक नल से पानी निकलते देखा होगा, लेकिन आपने शायद ही कभी चाय को निकलते देखा हो? बता दें कि यह वीडियो पंजाब का है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नल से गरम गरम चाय लोगों को बांटी जा रही है और लोग लाइन में खड़े होकर नल से चाय ले रहे हैं. कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान गए तो कुछ इसे चाय की दुकान बता रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CYv6nPQh_uB/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

13 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को किया पसंद
इस शानदार वीडियो को ashwan_gharu नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसे 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भैया बताओ यह चाय की दुकान कहां मिल रही है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बताओ क्या चाय में इलायची और अदरक है?’ अगर आप चाय के प्रेमी हैं तो आपको यह वीडियो जरूर पसंद आएगा.

500 रुपए में कोठे पर बेच आया पति, फिर ऐसे गंगूबाई काठियावाड़ी ऐसे बनी मुंबई की डॉन

बॉलीवुड डेस्क। आलिया भट्ट Alia Bhatt अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और अब इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है।

फिल्म में Gangubai Kathiawadi गंगूबाई के जीवन को किस तरह दिखाया गया है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। उससे पहले आपको बताते हैं गंगूबाई की असली कहानी के बारे में जिनके ऊपर ये फिल्म बनी है। गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं।

उनका असली नाम हरजीवनदास काठियावाड़ी था। हरजीवन गुजरात के काठियावाड़ के एक समृद्ध परिवार की बेटी थीं। कहा जाता है कि वो हीरोइन बनने के सपने देखा करती थीं। हालांकि 16 साल की बाली उमर में ही उन्हें अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया था जिसके कारण वो मुंबई चली आईं।

उनके धोखेबाज पति ने महज 500 रुपए के लिए उन्हें कमाठीपुरा के कोठे पर बेच दिया था। यहीं से हरजीवनदास के गंगूबाई काठियावाड़ी बनने की दर्दनाक कहानी शुरू हुई। हुसैन जेदी ने अपनी किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ में गंगूबाई की कहानी बताई है।

किताब के अनुसार माफिया डॉन करीम लाला की गैंग के एक आदमी ने गंगूबाई का बालात्कार किया था। इसके बाद गंगूबाई ने करीम लाला से मुलाकात कर न्याय मांगा था। यहां तक कि उन्होंने करीम को राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। इसके बाद पति की धोखेबाजी और समाज की दरिंदगी का शिकार हुई गंगूबाई आगे चलकर मुंबई की सबसे बड़ी फीमेड डॉन में से एक बनी।

New Order : मंत्रालय-इंद्रावती भवन में होगी शत प्रतिशत उपस्थिति, निर्देश जारी

रायपुर। New Order : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत मंत्रालय और इंद्रावती भवन के लिए पूर्व निर्देश 50 फीसदी उपस्थिति (New Order) को शत प्रतिशत उपस्थिति में बदला गया है।

सोमवार को जारी नए निर्देश के तहत अब दोनों जगहों पर शत प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी आएंगे। इससे शासकीय कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही कहा गया है कि कोविड से बचाव (New Order) के सभी नियमों का पालन करना होगा।

‘एक श्रद्धांजलि, दो तरीके…’ शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए दुआ में हाथ फैलाए, मैनेजर पूजा ने नमन किया

न्यूज डेस्क। रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja dadlani) के साथ पहुंचे

शाहरुख और पूजा ने एक साथ दो तरीकों से कैसे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि इसकी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

इस तस्वीर में शाहरुख खान दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए नजर आए है। वहीं पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिख रही हैं।

लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के हाथों में एक फूलों का हार है।