रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel के पुत्र चैतन्य बघेल की शादी में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ts singhdeo पहुंचे, जहां वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बरात में जमकर झूमे, उनके साथ प्रदेश की खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और कांग्रेसी नेता भी शामिल रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान वर और वधू को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं और बधाई दी और बघेल के परिवार और अन्य लोगों से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरात की कई रस्मों को निभाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री ने समधी भेंट की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है।
कोरबा।बांकी मोंगरा थाना के अंतर्गत आने वाले कोल माइंस से 5 नाग स्टेटर की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर भेज गया है।
बता दें कि थाना बांकी मोंगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है 4 फरवरी को सुरक्षा अधिकारी नवधा केवट पिता स्वर्गीय गुनाराम केवट उम्र 60 साल साकिन बाकी मोंगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बाकी उपक्षेत्र के बंद खदान 4 नंबर के वर्क शाप के सामने रखे मोटर स्टेटर कुल 5 नग ,कुल कीमत करीबन 46,200 रु को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे, की सूचना पर थाना बांकी मोंगरा में अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 379 दर्ज कर विवेचना में लिया गया था,मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपी (1)पुरान सिंह पिता स्वर्गीय समार सिंग (2 )जय सिंह पिता इतवार सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मड़वाढोरा के कब्जे से चोरी गए मसरुका को जप्त करआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया,इस कार्यवाही में टी आई बांकी मोंगरा राजेश जांगड़े, उपनिरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह,आरक्षक रामगोपाल साहू,आरक्षकमदन जायसवाल, आरक्षक भोला यादव,आरक्षक जागीर तंवर, की सराहनीय भूमिका रही
मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर Lata Mangeshkar की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरु होगी। लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे।
लता जी Lata Mangeshkar की अंतिम यात्रा प्रभु कुंज स्थित उनके निवास से शुरु होगी। उन्हें अंतिम विदाई देने आर्मी और नेवी के जवान पहुंच चुके हैं। सेना और पुलिस के बैंड की सलामी के बाद लता जी की अंतिम यात्रा शुरू होगी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा, जहां शाम साढ़े छह बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार शाम से ही विधानसभा थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को पुलिस के साथ भिडंत हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब फिर से विधानसभा थाना पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का नया जत्था 11 बजे के करीब थाना पहुंचा। वे लोग वहां दरी बिछाने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के बाद वहां अतिरिक्त बलों को बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए हैं। वहां अब भी हंगामा जारी है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था सादी वर्दी में आए पुलिस कर्मियों ने उनको पीटा। भाजपा नेता उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने शिकायत की है कि पूर्व मंत्री ने थाने में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। शासकीय कार्य करने से रोका है।
भाजपा ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तक आंदोलन की घोषणा कर दी है। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि थाने में अनवरत धरना जारी रहेगा। रविवार दो बजे से सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से राजभवन तक जुलूस निकालेंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को रायपुर बंद की घोषणा की गई है।
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में एक ट्रक व एक टेलर की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत से ट्रक व टेलर में लगी भीषण आग लग गई है।
हादसा नेशनल हाईवे 53 में हुआ। आग लगने की सूचना के बैद फायर ब्रिगेड की गाड़ीया मौके पर पहुंची। आग में काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मामला बागनदी थाना के सड़क चिरचारी गाँव का है।
न्यूज डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों भले आउट ऑफ फॉर्म हैं लेकिन उन्होंने अपनी स्विंग की कला से शुरुआती दिनों में सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में कुछ दिनों पहले भुवी और उनकी पत्नी नुपुर एक बेटी के माता-पिता बने थे। भुवी और नुपुर की लव स्टोरी की बात करें तो वह काफी दिलचस्प है और बचपन से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 को नुपुर नागर से शादी की थी। भुवी ने एक बार गौरव कपूर के शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि,’हम एक-दूसरे को 12-13 सालों से जानते थे। कभी सोचा नहीं कि यह सही समय था लेकिन हमारे माता-पिता की सहमति के बाद हमने शादी करने का फैसला किया।’
पड़ोसी को दिल दे बैठे थे भुवी
भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नुपुर एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। मेरठ के गंगानगर में रहने वाली नुपुर भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं। दोनों के पिता पुलिस में ही नौकरी करते थे। उनकी शुरुआती शिक्षा देहरादून में हुई। इसके बाद नुपुर ने मेरठ से 12वीं तथा नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। नुपुर पेशे से एक इंजीनियर हैं।
जब पत्नी ने हैक कर लिया फेसबुक अकाउंट
क्रिकबज के एक शो स्पाइसी पिच में एक बार बातचीत करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने काफी रोचक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह से उनकी पत्नी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था। भुवी ने बताया था कि,’एक बार नुपुर ने मुझसे मेरा फेसबुक पासवर्ड पूछा। अगले दिन उसने मुझे नया पासवर्ड बताया। उसने मेरा अकाउंट हैक कर लिया। तब से मैं फेसबुक यूज नहीं करता।’
कोरबा। आरटीआई एक्टिविस्ट मनीष राठौर ने पार्षद पति को उनके नाम से खरीदी गई कार को लौटा दिया है। कार को लेकर चल चर्चा की माने तो मनीष के एक कार में आग लगने के बाद पार्षद पति ने अपने कार को वापस मांगा तो उसने वापस कर दिया।
बता दें कि एक के बाद एक हो रहे घटना के बाद मनीष राठौर के कम्पास कार को एमपीनगर निवासी राम प्रकाश जायसवाल ने वापस मांगा तो श्री जायसवाल के नाम पर खरीदे गए कार को मनीष ने वापस कर दिया। पुलिस विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राम प्रकाश जायसवाल निवासी एमपी नगर कोरबा के द्वारा आज पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में शिकायत दर्ज कराया गया कि मनीष वर्ष 2018 में राम प्रकाश जायसवाल के नाम पर जीप कम्पास वाहन फाइनेंस कराया था । जिसका डाउन पेमेंट 6 लाख रुपए मनीष राठौर के द्वारा किया था , शेष रकम बाद में देने का वायदा कर आगे का क़िस्त राम प्रकाश जायसवाल को पटाने के लिए कहा था ,मनीष के बातों में आकर रामप्रसाद जायसवाल के द्वारा आगे का क़िस्त पटाया जा रहा था , लगभग 3 साल व्यतीत हो जाने व क़िस्त का रकम 4 लाख से ऊपर हो जाने पर प्रार्थी द्वारा मनीष राठौर से रकम मांगने पर मनीष राठौर टालमटोल करता था । किंतु लगातार मनीष राठौर के द्वारा किस्त का रकम नही देने पर प्रार्थी ने क़िस्त पटाना बंद कर दिया तब फाइनैंस कंपनी वाले प्रार्थी को परेशान करने लगे ,इस बात की जानकारी मनीष राठौर को देने पर भी क़िस्त का रकम नही दे रहा था साथ ही फोन उठाना बंद कर दिया एवम गाड़ी वापस करने से मना कर दिया । तब प्रार्थी राम प्रसाद जायसवाल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में प्रार्थी के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया । शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने पर मनीष राठौर द्वारा प्रार्थी राम प्रकाश जायसवाल को कार वापस कर दिया गया है ।
कोरबा।जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। बीती रात छूरी के समीप आदर्श बस ने दो बाइक सवारों को चपेट में लिया। घटना के बाद दोनों युवाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम को हटाने तीन थाना के थानेदार लगे जब जाकर मामला शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त हुआ है।
बता दें की बीती रात को कटघोरा से कोरबा की ओर आ रही आर्दश बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दर्री से छूरी जा रहे बाइक सवार को चपेट में लिया। दुर्घटना इतना भयावह था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह गुस्साए लोगों ने छुरी नगर में चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद चक्का जाम को हटाने तीन थाने के थानेदार डटे रहे साथ मे एसडीओपी ने कमान संभालकर लोगो को एक घंटे बाद शांत कराया। आपको बताते चले कि चक्काजाम सम्पात करने प्रशासन की टीम मुश्तैद रही और पीड़ित परिवार को तत्कालीन सहायता राशि प्रदान कर उचित मुआवजा देने की बात कही है। बहरहाल चक्काजाम समाप्त होने के बाद प्रशसान के टीम और थानेदारो ने राहत की सांस ली है।
रायपुर।छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस की विधायक छन्नी साूह अपने पति के खिलाफ केस दर्ज होने व विपक्षी भाजपा द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग से भड़क उठीं। गुस्साईं विधायक ने सुरक्षा व सरकारी वाहन लौटा दिया। वह खुद अपने पति को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और कहा- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो’। पति को गिरफ्तार कराने के बाद विधायक स्कूटी से घर लौट गईं।
यह रोचक व सियासी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को हुई। जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ एक ड्राइवर ने अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कराया है। इससे नाराज विधायक साहू ने अपने सुरक्षा गार्ड, तीन पीएसओ व सरकारी वाहन को लौटा दिया। इसके बाद वह पति चंदू साहू को लेकर सीधे एसपी आफिस पहुंच गईं। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से विधायक ने कहा, ‘मैं अपने पति को लेकर आई हूं, इन्हें गिरफ्तार कर लो। इन पर केस दर्ज है।’ इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने साहू को जेल भेज दिया।
विधायक ने लगाया पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
विधायक छन्नी साहू ने पति के खिलाफ राजनांदगांव जिला व पुलिस प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध स्वरूप ही उन्होंने शासन से मिली सुरक्षा लौटा दी। विधायक छन्नी ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ढाई लाख लोगों ने उन्हें विधायक बनाया है। अब वह बिना किसी पीएसओ और फॉलो गार्ड के ही दोपहिया वाहन से क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने का निर्देश दिया है। उनके पति चंदू साहू ने रेत के अवैध परिवहन को लेकर आवाज उठाई, लेकिन पुलिस प्रशाासन ने उनके पति के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी।
यह मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का है। इस मामले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर विधायक पति और एक ट्रैक्टर ड्राइवर के बीच दो माह पहले विवाद हआ था। जिसके बाद ड्राइवर बीरसिंग उइके ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अजा-जजा थाना में विधायक पति चंदू साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक पति के खिलाफ अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया था।
डेस्क। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। देश दुनिया से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की थीं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आज सुबह उनका स्वर्गवास हो गया।
पहली नजर का प्यार थे राज सिंह
लता मंगेशकर ने शादी नहीं की है ये तो आपको पता ही होगा। अक्सर आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की? क्या नहीं कभी प्यार नहीं हुआ? इसका जवाब है हां.. उन्हें प्यार हुआ था वो भी डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से।
एक वादा जिसकी वजह से नहीं हुई शादी
कहते हैं लता मंगेशकर ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।
लता की तरह राज सिंह भी जीवन भर अविवाहित रहे
वहीं लता जी के कंघे पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन लता की तरह राज सिंह भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज, लता से 6 साल बड़े भी थे। राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे।