Home Blog Page 2818

रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत, थोड़ी देर में पहुंचेंगे साइंस कॉलेज ग्राउंड.

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंचे गए हैं। कुछ देर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद उनके मंत्रिमंडल के साथी, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत अन्य नेताओं ने राहुल का स्वागत किया।

अच्छा है नकली शराब पीकर मर रहे, जनसंख्या कम होगी: ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल

पटना। बिहार के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कुछ न कुछ ऐसा जरूर कर देते हैं, जिससे वे चर्चा में आ जाते हैं। अब उनका नकली शराब को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही नकली शराब पीते रहोगे तो मरोगे ही। अच्छा है जनसंख्या भी कम होगी। गोपाल मंडल के इन बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। इससे पहले मंडल तब चर्चा में आए थे, जब वे ट्रेन में अंडरवियर में घूमते दिखाई पड़े थे।

दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोग नकली शराब का शिकार हुए हैं। गोपाल मंडल ने इस पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि-
” बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। ऐसे में खेत में बनाई हुई नकली शराब कोई पीएगा तो मरेगा ही। लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी। ‘जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी।”

अंडरवियर में घूमते मिले थे तेजस ट्रेन में

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल की सितंबर, 2021 में तस्वीरें सामने आईं थीं। इसमें वह ट्रेन के कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब पटना से चली तब तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ट्रेन ने कोईलवर पार किया विधायक अंडरवियर और बनियान में आ गए और इधर-उधर घूमने लगे। इस दौरान उन पर यात्रियों से बदसलूकी का भी आरोप लगा था। जब जदयू विधायक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा पेट खराब था।

बिहार में नहीं रुक रहा नकली शराब का कारोबार

बिहार में शराब बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में नकली शराब यहां बिक रही है। यह शराब पीने से बहुत से लोगों की मौत भी हो रही है। करीब दो महीने पहले समस्तीपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं राज्य में पिछले साल जहरीली शराब से करीब 66 लोगों की मौत हुई थी। हाल में नालंदा में हुई घटना से आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था।

ब्रेकिंग: पंडरिया कन्या स्कूल में 26 छात्राएं कोरोना संक्रमित, तीन दिन के लिए स्कूल बंद

पंडरिया। छत्तीसगढ़ के पंडरिया नगर के कन्या शाला में  छात्राओं के कोरोना टेस्ट में 26 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। हाईस्कूल के साथ मिडिल स्कूल की छात्राएं भी संक्रमित मिली है। अधिकतर संक्रमित बच्चियों को मामूली सर्दी-बुखार है। पिछले सप्ताह भी विद्यालय में कुछ छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया।

इस स्कूल में 750 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिसमें 368 छात्राओं की जांच की गई। सभी छात्राओं को होम क्वारेंटाइन में रहने कहा गया है। वहीं स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। संक्रमित बच्चियों में आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव की छात्राएं शामिल हैं।

ऐसा पहली बार हुआ कि पंडरिया शहर के स्कूल में 26 छात्राएं एक साथ संक्रमित पाई गई है। स्कूल ने सभी बच्चों के पालकों को जानकारी दे दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के बारे में प्रतिदिन जानकारी लेगी।

RTI एक्टिविस्ट के महिंद्रा थार में बदमाशों ने लगाई आग… पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, देंखें VIDEO

कोरबा। उर्जाधानी के ऊर्जावान आरटीआई कार्यकर्ता के महिंद्रा थार में बदमाशों ने रात के अंधेरे में आग लगा दी है। आग इतनी भयावह थी कि थार धूं धूं कर सामने जलती रही लेकिन आग नहीं बुझ सकी। मामले में पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

बता दें कि शहर में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे है। बुधवार की बीती रात को आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर खरमोरा स्थित अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर सोया था। तभी बाहर निकलने पर देखा कि एका एक बाहर खड़ी थार में आग की लपटें उठने लगी। मनीष कुछ समझ पाता कि घर मे आग को बुझाओ की चीख पुकार मचने लगी। आग इतनी भयावह थी कि चाह कर घर वाले आग पर काबू नही पा सके, और अपने सपने की कार को आंखों ले सामने जलते देखते रहें। हालांकि मनीष ने अपनी सूझबूझ से फायर ब्रिगेड और 112 कि टीम को सूचना दी लेकिन उनके आते तक थार कबाड़ में तब्दील हो चुका था। बहरहाल मामले के बाद शहर में कानून ब्यस्था को लेकर सवाल उठना शुरू हो गया है। हालांकि मनीष के वाहन पर आग लगाने वाले आरोपियों तलाश पुलिस कर रही हैं।

 

 

देंखें विडियो…

 

IPL 2022 Mega Auction से पहले ही करोड़पति बने ये प्लेयर्स, टीम इंडिया के लिए नहीं खेला 1 भी मैच

नई दिल्ली: आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 590 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इन प्लेयर्स को खरीदने के लिए सभी टीमें जंग करती हुई दिखाई देंगी. आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लीग है. इस लीग में सभी क्रिकेटर्स का खेलने का सपना होता है. यहां रोमांच, उत्साह और तनाव अपने चरम पर होता है. इस लीग में खेलने पर क्रिकेटर्स को अथाह पैसा भी दिया जाता है. कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया (Team India) के लिए एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन उससे पहले ही वो करोड़पति बन गए हैं. आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में.

1. रवि विश्नोई 

रवि विश्वनोई (Ravi Bishnoi) अपनी जादुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के बस की बात नहीं है. रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) धीमी गति की गेंदों पर बहुत ही जल्दी विकेट चटका देते हैं. 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने अपना जलवा दिखाया था. इसके बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने उन्हें खरीद लिया. आईपीएल (IPL) में उन्होंने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की तरफ से खेलते हुए 23 मैचों में 24 विकेट  हासिल किए हैं, लेकिन फिर भी पंजाब टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है. अब उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले लखनऊ टीम ने अपने साथ जोड़ा है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा है.

2. अब्दुल समद

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) टीम ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. हैदराबाद टीम ने डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को छोड़कर अब्दुल समद (Abdul Samad) को रिटेन किया था. आईपीएल 2021 में समद को हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब टीम उन्हें चार करोड़ रुपये देगी. अब्दुल समद (Abdul Samad) आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं. वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल के 23 मैचों में 223 रन बनाए हैं.

3. अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अभी तक टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को चार करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है. जब भी पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को विकेट की जरूरत होती थी. वह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का नंबर घुमा देते थे. उन्होंने अपनी जादुई गेंदों के दम पर बड़े से बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है. आईपीएल 2021 के सीजन 12 मैचों में 18 विकेट चटकाए. वह बहुत ही किफायती गेंदबाजी करते हैं.

4. उमरान मलिक 

उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी घातक गेंदों के दम पर पूरी दुनिया में अपना नाम कमा लिया है. आईपीएल 2021 में उन्हें स्पीड स्टार का खिताब मिला. वह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है.

5. यशस्वी जासयवाल 

राजस्थान की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपनी तूफानी बैंटिग के लिए जाने जाते हैं. राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है. आईपीएल में उन्होंने 13 मैचों में 289 रन बनाए हैं. वह बहुत ही आक्रामक बल्लेबाज हैं. उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.

बहुत ही तेज दिमाग के होते हैं ऐसे बच्चे जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू

नई दिल्ली। Lucky Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही हर व्यक्ति का नाम व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। किसी इंसान में कोई गुण होता है तो किसी में कुछ। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे बच्चों के बारे में जो पढ़ाई- लिखाई में आगे रहते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होता है। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। क्योंकि ये मेहनती और जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। अगर ये किसी चीज के पीछे पड़ जाएं, तो उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। आइए जानते हैं इन बच्चों के बारे में…

P नाम वाले बच्चे:

जिन बच्चों का नाम P अक्षर से शुरू होता है। ये बुध देव के प्रभाव से बहुत बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इनकी हर जगह पर तारीफ होती है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर जीतने का जुनून होता है। ये कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं।

K नाम वाले बच्चे:

जिन बच्चों का नाम K अक्षर से शुरू होता है। वह बेहद तेज दिमाग के होते हैं। ये कम उम्र में ही अपने करियर का चुनाव कर लेते हैं। कार्यस्थल में इनकी बुद्धिमानी की काफी तारीफ होती है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में माहिर माने जाते हैं। ये हर समय कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। इनकी एकाग्र शक्ति काफी अच्छी होती है। लेकिन इन्हें प्रोत्साहन की काफी आवश्यकता होती है। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता बुध हुए उदय, इन 4 राशि वालों के शुरू हो रहे अच्छे दिन, धनलाभ के भी प्रबल योग

A नाम वाले बच्चे:
जिन बच्चों का नाम A अक्षर से शुरू होता है। यह बच्चे बातूनी होते हैं. इनसें तर्क वितर्क करने में कोई जीत नहीं सकता। ये भाग्यशाली होते हैं और जिस काम में हाथ डालते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक होता है। ये कम उम्र में ही अपने करियर का चुनाव कर लेते हैं। कार्यस्थल में इनकी बुद्धिमानी की काफी तारीफ होती है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में माहिर माने जाते हैं। मंगल देव के प्रभाव से ये बच्चे साहसी और निडर भी होते हैं।

पहले हर जिले में बाहुबली थे, अब बस बजरंग बली हैं,जानें अमित शाह ने किस पर साधा निशाना

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में बीजेपी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्य की पिछली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश माफियाओं का सेंटर बन गया था। यूपी में आए दिन दंगे होते थें, बहन-बेटियों का सम्मान नहीं था, भूमाफिया गरीबों की भूमि हड़पते थे। उन्होंने दावा किया कि ‘योगी सरकार में माफिया पलायन कर गए हैं। अब माफिया तीन ही जगह पर दिखाई पड़ते हैं- पहला जेल, दूसरा उत्तर प्रदेश के बाहर और तीसरा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘विपक्ष के शासन में हर जिले में एक बाहुबली, एक माफिया होता था। अब कोई बाहुबली नहीं है, अब हैं तो बजरंग बली हैं। योगी जी ने बाहुबलियों के कब्जे से करीब 2,000 करोड़ की भूमि को छुड़ाकर गरीबों के आवास बनाए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘सपा की सरकार में किसी एक जाति-धर्म का विकास होता था, बहनजी की सरकार आती थी तो किसी दूसरी जाति-धर्म का ही विकास होता था। आप प्रधानमंत्री मोदी जी को लाएं हैं. उनका मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास।

बदायूं के सहसवान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। यहां पर अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो अपने बदायूं को भी कवर करने वाला है. अलीगढ़, आगरा, कानपुर, बदायूं, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट में रक्षा उत्पाद करने वाली अनेक इकाइयां यहां लगने वाली हैं।’

बजट को लेकर युवा तुर्को ने दी प्रतिक्रिया: बद्री ने कहा नए भारत का रोड मैप…तो मनोज ने माना गरीबो का…

कोरबा। आम बजट को लेकर उर्जाधानी के युवा तुर्को ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संतुल बजट से अमीर और गरीब के बीच की दूरी कम होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार के बजट पर तरह तरह की लोग प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें जिलाध्यक्ष बद्री ने कहा कि सरकार का यह रोड मैप है जो सुनहरे भविष्य के भारत का बजट है। इसी तरह भाजपा के दर्री मंडल महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि यह बजट गरीबो के हितों को देखते हुए पेश किया गया है। इस बजट से किसानों के जीवन मे ख़ुशहाली लाएगी।बद्री अग्रवाल ने कहा कि कोई भी बजट आगामी लम्बे समय के विज़न को लेकर बनाया जाता है, मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 2022-23 वित्तीय वर्ष का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के माध्यम से संसद में रखा, लगातार कोरोना की मार झेल रहे आम जन मानस के लिए यह बजट काफी महत्वपूर्ण हैं।
भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट सुनहरे भविष्य के भारत का बजट है। यह मजबूत भारत का रोडमैप तैयार हो रहा है। इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। तथा डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। युवाओ को भविष्य में नए रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं स्टार्टअप से आत्मनिर्भरता बढेगी। रक्षा के क्षेत्र में भारत घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दे रही है, जिससे विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी।यह सरकार आम जनता की हितैषी सरकार है इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए पिछले 2 वर्षों में सरकार ने टैक्स नही बढ़ाया है । मिडिल वर्ग के लोगो के लिए 80 लाख नए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होंगे। यह बजट आम गरीब, किसान, युवाओ के भविष्य को गढ़ने वाला बजट है। सड़क ,रेलवे, हवाई अड्डे, बन्दरगाह इत्यादो को विकसित करने वाला है यह बजट। वोट के लिए नही बल्कि ,चुनौतीयो से निपटने वाला व कल के भारत का बजट है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल के महामंत्री मनोज यादव ने 2022/23 के बजट को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से सफलता पूर्वक निपटते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए इस बार जो विकट परिस्थिति में जो बजट पास किया गया है इसमें गांव गरीब वंचित शोषित सभी वर्गों एवं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले सभी उद्योगों एवं सभी सेक्टरों का भी ख्याल रखा गया है निश्चित ही इस बजट से आम जनता के साथ-साथ निवेशकों को फायदा होगा जिससे देश आर्थिक समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

छत्तीसगढ़ के इस शहर में घुसा तेंदुआ, सड़कों पर पालतू जानवरों को दौड़ाता हुआ कैमरे में कैद…

गरियाबंद। Leopard entered the city छत्तीसगढ़ के गरियाबंद Gariaband शहर के आसपास घूमने वाला Leopard जंगली तेंदुआ कल देर रात जिला मुख्यालय में घुस आया था। जिला अस्पताल और उप जेल के पास घुमंतू मवेशियों को शिकार बनाने के लिए उस तेंदुए ने जमकर दौड़ाया है। इस घटनाक्रम का वीडियो फ़ुटेज उप जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अब तेंदुए के शहर में घुस आने की खबर से शहरवासियों में ख़ौफ़ बना हुआ है।

बता दें कि एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय से महज पाँच किलोमीटर की दूरी पर बसे पाथरमोहन्दा गाँव में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की बात कही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले भी तेंदुआ शहर में देखा जा चुका है। इस दफा तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के ये तीन खिलाड़ी निकले कोरोना संक्रमित

मुंबई। IND vs WI वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी और कई स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले तीन खिलाड़ियों के नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन खिलाड़ियों के अलावा तीन सपोर्ट स्टाफ भी संक्रमित मिले हैं। अहमदाबाद पहुंचते ही इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही कई और भी खिलाड़ी संक्रमित आ सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया के सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है।

कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में भी यह बात आई है कि कुछ स्टाफ और खिलाड़ी संक्रमित मिले हैं। बोर्ड स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

6 9 और 11 फरवरी को खेले जाएंगे मैच

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद अब वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वनडे सीरीज के मैच छह, नौ और 11 फरवरी को खेले जाएंगे।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी

वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। वहां मैच देखने के लिए दर्शक स्टेडियम जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक 75 फीसदी सीटें भरने की अनुमति दी है। इस दौरान मैच देखने वाले प्रशंसकों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा।