Home Blog Page 2937

KORBA: रेत तस्करों की रेत चोरी… घाट बदल-बदलकर कर रहे उत्खनन,खनिज विभाग ने रोका गाड़ी तो तस्कर उतरे दबंगई में…

कोरबा। खनिज विभाग में स्टाफ की कमी का फायदा रेत तस्कर बखूबी उठा रहे है। तस्कर अब माइनिंग के छापेमारी का रास्ता नया रास्ता अख्तियार करते हुए घाट बदल – बदलकर रेत उत्खनन कर रहे है। आज जब भिलाई खुर्द रेत घाट में माइनिंग की टीम पहुंची तो तीन ट्रैक्टर को मौके से उत्खनन करते पाया गया। गाड़ी को जब्त करने की कार्रवाई की तैयारी कर ही रहे थे कि तस्कर दबंगई करने लगे और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व आधी रात को माइनिंग की टीम रेत तस्करों को पकड़े राताखार रेत घाट पहुंचे तो वहां 10 गाडियों दे रेत उत्खनन चल रहा था। माइनिंग इंस्पेक्टर को देखते ही सारे ट्रैक्टर के ड्राइवर गाड़ी नदी में छोड़ कर भाग निकले । जब गाड़ी ड्राइवर बुलाकर थाना ले जाने का प्रयास किया गया तो रेत तस्कर माइनिंग की टीम को घेर लिए। आखिरकार घंटो चले बहस के बाद तीन गाड़ियों को थाना लाया गया। राताखार नदी में हो रहे लगातार की शिकायतों और छापेमारी से तंग होकर रेत तस्कर अब नया रास्ता अख्तियार कर लिए है। रेत माफिया अब राताखार छोड़ भिलाई खुर्द से दिन के उजाले में रेत निकालकर खनिज विभाग को चैलेंज कर रहे है। खबरीलाल के मुताबिक प्रतिदिन 30 से 40 ट्रिप रेत भिलाई खुर्द घाट से रेत निकाला जा रहा है।

गिरोह कर रहा काम

रेत के काले धंधे में रेत तस्करों का एक गिरोह काम कर रहा है। जो हर चौक चौराहो में पायलेटिंग का काम कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक हर दो ट्रैक्टर के पीछे दो बाइक सवार पायलेटिंग करते है जो माइनिंग की जानकारी अपटेड करते रहते है और खनिज विभाग की गाड़ी निकलने की जानकारी मिलते ही रेत लोड को वाहन को बीच मे रोक दिया जाता है।

 

लाखो का है कारोबार

शहर में अवैध रेत का कारोबार काफी बड़ा है। जानकारो की माने तो प्रतिदिन लाखों का धंधा रेत से हो रहा है। वही वजह है पुलिस को भी रेत का कुछ हिस्सा चढ़ावा देकर गोरखधंधा किया जा रहा है।

 

वीडियो…

भरी कचहरी फौजी पिता ने लिया बेटी से रेप का बदला, आरोपी को गोलियों से भून डाला, पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर। नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी को रिटायर्ड फौजी पिता ने भरी कचहरी में भूनकर हत्या कर दी। पिता ने आरोपी को एक के बाद एक 4 गोली मारी। पहली गोली कनपटी में फिर तीन पेट में। जब तक आरोपी मर नहीं गया, तब तक फौजी पिता गोली मारता रहा।

गोरखपुर में कचहरी में आज दोपहर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर इधर-उधर लोग भागने लगे। फौजी पिता और उसका एक साथी भी वारदात को अंजाम देकर भागने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

दरअसल, नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी दिलशाद दो बजे दीवानी कचहरी पहुंचा था। वह अपने मुकदमे की तारीख का पता लगाने के लिए आया था। तभी गेट के अंदर साइकिल स्टैंड के पास दो बाइक सवार आए। उनमें से एक फौजी पिता उतरा और ताबड़तोड़ दिलशाद को 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी।

15 दिन पहले हैदराबाद से आया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि मृतक दिलशाद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसकी उम्र 25 साल थी। वह गोरखपुर के बड़हलगंज के पटना चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पास में ही फौजी अपना मकान बनवा रहा था। दिलशाद ने फौजी की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर फंसा लिया। वह दो साल पहले लड़की को लेकर हैदराबाद भाग गया था। इसके बाद फौजी पिता ने दिलशाद पर दुष्कर्म, पास्को और अपहरण का केस कराया था। इसी सिलसिले में वह 15 दिन पहले ही गोरखपुर आया था।

सेना से रिटायर पिता, गुस्से से भरा बैठा था

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता सेना से रिटायर है। वह हिंदू है। जबकि आरोपी मुस्लिम था। इससे वह गुस्से में था। इसलिए, दो साल जब आरोपी शहर में लौटा तो उसने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा तो वह गुस्से में चिल्ला रहा था कि मेरी बेटी का बहला-फुसलाकर रेप किया। इसका यही अंजाम होना था।

CORONA BREAKING: छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा मरीज, 8 लोगों ने तोड़ा दम, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से फैल रहा है। यहां आए दिन अलग अलग इलाके से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने ​मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी है।

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 5029 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 6001 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 8 मरीज की मौत हुई है।

देखें जिलेवार आकंड़े

कटघोरा नगर के भीतर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित…कलेक्टर ने जारी किये आदेश..

कोरबा ।नगर पालिका परिषद कटघोरा के अन्तर्गत कटघोरा नगर के भीतर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा और जनसामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध के पश्चात अब भारी वाहन जेंजरा बाईपास का उपयोग करेंगे। बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन सुतर्रा चौक से होकर जेंजरा बाईपास चौराहा होकर पोंड़ीउपरोड़ा-अंबिकापुर की ओर प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार अंबिकापुर-पोंड़ीउपरोड़ा से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर की ओर जाने के लिए जेंजरा बाईपास चौराहा से सुतर्रा चौक मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए करेंगे।

KORBA: पोड़ी उपरोड़ा SDM बनें कौशल… खलखो की मुख्यालय वापसी…

कोरबा। प्रशासनिक कार्यो में कसावट लाने के लिए कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम को बदलते हुए डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को एसडीएमनक प्रभार सौंपा है। वही पोड़ी के एसडीएम को मुख्यालय बुलाया गया है।

बता दें कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने राजस्व मामले में गति लाने पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम को बदला है। कलेक्टर से जारी आदेश ले मुताबिक अब डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को पोड़ी ल एसडीएम बनाया गया है ,जबकि पोड़ी में पदस्थ अरुण कुमार खलखो को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर की पहल पर कर्नाटक में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी…अपने घर आने आज होंगे रवाना, रविवार सुबह पहुंचेंगे कोरबा…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल पर कर्नाटक में फंसे कोरबा जिले के सात मजदूरों की कोरबा वापसी हो रही है। मजदूर आज रात ट्रेन से अपने घर आने के लिए रवाना होंगे। सभी सातों मजदूर रविवार सुबह कोरबा पहुंचेंगे। अजगरबहार, लेमरू क्षेत्र के आदिवासी मजदूर काम के सिलसिले म कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में ठेकेदार के चंगुल में फंस गये थे। मजदूरों के रिश्तेदारों ने कलेक्टर के समक्ष कोरबा जिला वापसी के लिए निवेदन किया था। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्रीमती साहू ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मजदूरों को कोरबा लाने के लिए निर्देशित किया था। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बैंगलोर के श्रम आयुक्त से संपर्क कर मजदूरों को ठेकेदारों से छुड़वाने का प्रयास किया। श्रम विभाग और पुलिस के समन्वय से ठेकेदारों से सभी मजदूरों को छुड़वाया गया साथ ही मजदूरों की मजदूरी भी दिलाई गई। मजदूरों को कोरबा भेजने के लिए यशवंतपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचाया गया। सभी मजदूर आज रात 11 बजे यशवंतपुर-कोरबा ट्रेन से बैंगलोर से कोरबा के लिए रवाना होंगे एवं रविवार के सुबह लगभग 4.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे।
प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त  राजेश आदिले ने बताया कि एक माह पहले अजगरबहार लेमरू क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामीण बोरवेल कंपनी में काम करने के लिए कर्नाटक राज्य के बैंगलोर गये थे। इन मजदूरों में विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार दलदली मोहल्ला के निवासी  जोतराम बिरहोर, भवन राम बिरहोर, लेमरू के  रामसिंह,  दिलीप कुमार कोरवा एवं देवपहरी के पुन्नीराम बिरहोर शामिल हैं। अजगरबहार निवासी श्रीमती शुकवारो बाई एवं ईतवारिन बाई ने कलेक्टर के समक्ष अपनी आवेदन में बताया कि उनके बच्चों को ग्राम बांधापाली के  सुभाष केंवट के द्वारा काम का लालच देकर कर्नाटक ले जाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार सुभाष केंवट से संपर्क कर मजदूरों के बारे में जानकारी लिया। सुभाष केंवट ने मजदूरों को अन्य बोरवेल गाड़ी के साथ काम करने जाना बताया। कड़ी पूछताछ करने पर ठेकेदार सुभाष ने बोरवेल कंपनी में संलग्न मजदूरों के बारे में जानकारी दिया। बैंगलोर के श्रम आयुक्त से मजदूरों की स्थिति के बारे में पता किया गया। 19 जनवरी को मजदूरों का माण्डया जिले के केरपेट में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर अविलंब मैसूर के श्रम आयुक्त से संपर्क किया गया। श्रम आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बालको के थाना प्रभारी ने माण्डया के थाना प्रभारी से समन्वय कर ठेकेदार से संपर्क कर मजदूरों को पेश करने के लिए कहा। माण्डया थाने के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मजदूरों को सकुशल ठेकेदार से छुड़ाया गया। संबंधित ठेकेदार को भी तलब कर मजदूरों की मजदूरी दिलाई गई। तत्पश्चात मजदूरों को कोरबा रवाना करने के लिए यशवंतपुर स्टेशन भेजा गया।

सीजी क्राइम: मं​दिर से प्रसाद लेकर लौट रही 13 साल की मासूम, तभी रास्ते में …

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में तोरवा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बच्ची गुरुवार की शाम सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। तभी रास्ते में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। दो युवक रखवाली करते रहे और दो युवकों ने उसके साथ रेप किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 13 साल की बच्ची पांचवी कक्षा तक पढ़ी है जो पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घरवालों को बताकर मोहल्ले से कुछ दूर सांई मंदिर गई थी। मंदिर से प्रसाद लेकर लौटते समय चार युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। उसके विरोध करने पर युवकों ने मुंह को दबा दिया। फिर पकड़कर उसे पैदल खेत तरफ सूनसान जगह में ले गए। इस दौरान 2 युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद आरोपी युवक भाग निकले थे। इधर, बच्ची के घर नहीं आने से परेशान होकर उसके पिता व परिजन तलाश कर रहे थे। तभी रात करीब 9.30 बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा। बच्ची ने आपबीती बताई, तब उसे लेकर परिजन थाना पहुंच गए।

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, तब पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची युवकों को पहचानती थी। लिहाजा, पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में देर नहीं लगी। रात में ही अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सूरज यादव (20 साल),महेश पासी (19 साल),सूरज सूर्यवंशी और दीपक निषाद (27 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।

CG BREAKING : आखिरकार स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए डॉ आलोक शुक्ला, जानिए क्या है कारण

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है. जहां प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब डॉक्टर मनिंदर कौर द्विवेदी को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए डॉक्टर मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

सीजी क्राइम: 15 लाख का गबन कर पोस्ट मास्टर फरार, जानें आप भी तो नहीं हुए हैं ठगी के शिकार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चारवाही पोस्ट ऑफिस में लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यहां का पोस्टमास्टर 15 लाख से अधिक का गबन कर फरार हो गया है। पोस्टमास्टर का मोबाइल भी बंद बता रहा है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस चारवाही में आसपास के चार गांव  पीपरछेड़ी, चारवाही, भेंगारी और बिरेतरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण सालों से बचत खाता और बीमा का पैसा जमा करते रहे।

जमाकर्ताओं को रसीद भी दिया

जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर ग्रामीणों को बिना रसीद दिए लौटाता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके खातों में पैसा जमा नहीं किया गया है। पोस्टमास्टर की तलाश की जा रही है। मामले में पीड़ित लोगों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों तक भी ये बात पहुंचा दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर डाक विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच शुरु कर दी है।

सीजी: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को पंजाब में मिली बड़ी जिम्मेदारी,कांग्रेस ने जालंधर का ऑब्जर्वर बनाया

रायपुर। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जालंधर जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। यहां की 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी हाईकमान के निर्देशों और चुनाव अभियान के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उन पर होगी।

विधायक जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास उपाध्याय ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, निश्चित तौर पर वे उस पर खरा उतरेंगे। वो जल्दी ही पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि विकास उपाध्याय NSUI और युवा कांग्रेस में रहते पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। उस दौर की NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता पंजाब कांग्रेस में पदाधिकारी, विधायक और मंत्री तक हैं। इस लिहाज से विकास उपाध्याय को पंजाब में जालंधर के ऑब्जर्वर जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और असम प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

20 फरवरी को होना है मतदान

जालंधर जिले में विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर उत्तर और आदमपुर के क्षेत्र शामिल हैं। इस बार यहां 20 फरवरी को मतदान होना है।