Home Blog Page 2943

होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का सख्ती से हो पालन: कलेक्टर श्रीमती साहू…नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई और जुर्माना लगेगा…

कोरबा । जिले में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की अब प्रशासन की टीम द्वारा आकस्मिक जांच की जायेगी। होम आइसोलेशन के निर्धारित नियमों, कंटेनमेंट प्रोटोकॉल का पालन जैसे विषयों पर प्रशासन की टीम मौके पर जाकर तकसीद करेगी। नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति और उसके परिजनों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई तथा जुर्माना किया जायेगा। जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा डाक्टरों के साथ समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कोविड संक्रमण को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए होम आइसोलेशन के नियमों को सख्ती से पालन कराने और आमजनों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने पर विशेष जोर दिया। श्रीमती साहू ने इसके साथ ही गंभीर कोविड मरीजों के ईलाज के लिए सीपेट और ईएसआईसी कोविड अस्पतालों में सभी तैयारियां और इंतजाम अगले दो दिनों में पूरे करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई इस बैठक में प्रभारी एडीएम श्री सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कवंर, सीएमएचओ डॉ.बी.बी.बोडे, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित चारों राजस्व अनुभागों के एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ, बीएमओ और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक मंे कलेक्टर ने निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों और उनके परिजनों का कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलना पूरी तरह सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीज या उनके परिजनों के घरों से बाहर निकलने या आइसोलेशन के नियमों का उलंघन करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने के भी निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। कंटेनमेंट जोन में लोगों की जरूरत का सामान राशन, दूध, सब्जी आदि की नगरीय निकायों द्वारा घर पहुंच सेवा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुनिश्चित की जायें। श्रीमती साहू ने यह भी निर्देशित किया कि गरीब परिवारों के होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड पाजिटिव व्यक्ति को पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर भी उपलब्ध कराया जाये। कलेक्टर ने जोनवार-वार्डवार दल बनाकर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को जरूरी दवाईयों का वितरण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में बेवजह सड़कों और दुकानों के सामने भीड़ लगाने, मास्क नहीं लगाने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
श्रीमती साहू ने कांटेक्ट टेªसिंग तेज करने और सभी प्राईमरी कांटेक्ट्स की तत्काल जांच कराने एवं जांच रिपोर्ट आने तक उन्हे होमआइसोलेशन में रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में एक्टिव सर्वाइलेंस टीमों को सक्रिय करने और गांवों में होम आइसोलेशन में रहकर ईलाज करा रहे मरीजों की पूरी निगरानी करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे में तैनात तीन अफसरों को वीरता पदक,ये होंगे सम्मानित     

रायपुर/राजनांदगांव। जिले के नक्सल मोर्चे  में तैनात गातापार थाना प्रभारी जितेन्द्र डहरिया और मानपुर प्रभारी लक्ष्मण केंवट के अलावा गंडई में पदस्थ उप निरीक्षक दिनेश पुरैना को आगामी 26 जनवरी को  गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पदक से नवाजा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीनों को गणतंत्र दिवस में उक्त पदक से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया था। जितेन्द्र को 18 जून 2017 को औंधी के पैंदोडी में हुए मुठभेड़ में अदम्य साहस के एवज में वीरता पदक दिए जाने का ऐलान किया गया था। इस मुठभेड़ में डीवीसी मेम्बर समीला पोटाई, बृजलाल उर्फ समीर और रम्मो को जवानों ने मार गिराया था। इस मुठभेड़ में जितेन्द्र और टीम ने बहादुरीपूर्वक लड़ते नक्सलियों को मारने के अलावा तीन हथियार भी बरामद किए थे।

इधर मानपुर थाना में पदस्थ लक्ष्मण केंवट को भी वीरता पदक दिया जाएगा। लक्ष्मण को पांचवी बार यह पदक दिया जाएगा। इसके अलावा गंडई में पदस्थ दिनेश पुरैना को भी विशिष्ट सेवाओं के लिए वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

10 महिला बाल विकास अधिकारियों का तबादला,एमडी नायक होंगे कोरबा के डीपीओ, देखें सूची

रायपुर। महिला बाल विकास विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश मंगलवार को जारी किए गए।

देखें सूची…

करोड़ों की संपत्ति छोड़ गई मां, बेटे के हिस्से में आए सिर्फ 70 रुपये!

न्यूज डेस्क।जिस पिता ने अपनी बेटी को 13 साल की उम्र में ही छोड़ दिया था, वह अब बेटी से उसकी संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने लगा. दरअसल, एक महिला ने खुलासा किया है कि उसकी दादी ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले अपनी सारी जायदाद उसके नाम कर दी. ये बात जब उसके पिता को पता चली तो वह जायदाद में हिस्सा लेने का दबाव बनाने लगा. इस बारे में महिला ने Reddit पर अपनी कहानी शेयर की है.

महिला ने अपने नाम का खुलासा किए बिना सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Reddit पर बताया कि दादी ने निधन से पहले अपनी सारी जायदाद मेरे नाम कर दी. इनमें एक घर और करीब डेढ़ करोड़ रुपये कैश शामिल था. दादी ने अपने बेटे (यानी महिला के पिता) के लिए एक डॉलर (करीब 74 रुपये) के अलावा कुछ नहीं छोड़ा.

दूसरी महिला के लिए बेटी को छोड़ दिया था!

‘मिरर यूके’ के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसके पिता ने एक अन्य महिला के लिए परिवार को छोड़ दिया था. उस वक्त वह महज 13 साल की थी. बकौल महिला- “जब मैं 13 साल की थी, मेरी मां को पता चला कि मेरे पिता का अफेयर चल रहा है और वो दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं. वो महिला प्रेग्नेंट थी. पिता ने कबूल किया कि वह दूसरी महिला से प्यार करते हैं और मेरी मां को छोड़ना चाहते हैं.”

मां से तलाक के बाद पिता ने हमारे साथ संबंध बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन अंततः उनका नया परिवार ‘उनकी प्राथमिकता’ बन गया और हम मुसीबतों में जीवन बसर करने लगे. इस बीच हम दूसरे शहर में शिफ्ट हो गए और दादा-दादी व मां के साथ रहने लगे.

दादी ने डेढ़ करोड़ की जायदाद दान की

महिला ने आगे बताया कि मेरी दादी, मेरे पिता की मां थी. वह मुझे बहुत प्यार करती थी और अपने बेटे के रवैये को लेकर निराश थी. लेकिन दुर्भाग्य से पिछले साल वो कैंसर का शिकार हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई. मौत से पहले उन्होंने अपनी 2 हजार डॉलर (डेढ़ करोड़) संपत्ति अपने बेटे के बजाय मेरे नाम कर दी ताकि भविष्य में मुझे आर्थिक दिक्कत ना हो.

जब इस बात का पता महिला के पिता को चला तो उसने उससे संपर्क किया और जायदाद में अपना हिस्सा मांगने लगा. यही नहीं पिता की दूसरी पत्नी और उसके बच्चे भी महिला को फोन कर जायदाद की मांग कर रहे हैं. इससे महिला काफी परेशान हो गई.

हालांकि, बाद में महिला के पिता ने अपने व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी और कहा कि वह बहुत तनाव में था क्योंकि वह कर्ज में था. कर्ज चुकाने के लिए उसने जायदाद में हिस्सा मांगा था. लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेगा.

BIG BREAKING : निलंबित IPS जीपी सिंह इतने दिनों के लिए भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित ADG जीपी सिंह को ACB की टीम ने आज रायपुर की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने जीपी सिंह को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जीपी सिंह को पुलिस ने गुरुग्राम से पिछले सप्ताह पकड़ा था। तब से जीपी सिंह ACB के रायपुर स्थित दफ्तर में पुलिस रिमांड पर थे।

शुरुआती दिनों में जीपी सिंह ने अफसरों की पूछताछ में कोई जवाब नहीं दिया। मंगलवार को जीपी सिंह की पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी। अदालत ने फैसला सुनाते हुए आईपीएस जीपी सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है। इससे पहले कोर्ट में जीपी सिंह के वकीलों ने दावा किया कि पुलिस के प्रेशर की वजह से उनकी तबीयत खराब हो रही है।

वह जांच में पुलिस की सहयोग कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से जीपी सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पिछली बार कोर्ट कैम्पस में जीपी सिंह ने कहा था कि, ये पॉलिटिकल विक्टमाइजेशन का केस है, मैं शुरू से कह रहा हूं। नागरिक आपूर्ति निगम की जांच कर रहा था तब गवाहों को हॉस्टाइल करने कहा गया, इस मामले में डा. रमन सिंह और वीणा सिंह को फंसाने कहा गया था।

जीपी सिंह कह चुके हैं कि जो FIR उनके खिलाफ दर्ज की गई है वो पूरी तरह से गलत है। जो संपत्ति उनके नाम बताई जा रही है वो भी उनकी पैतृक संपत्ति है। हालांकि तमाम तर्कों-वितर्कों के बाद जज ने श्री सिंह को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में इलाज जारी

कवर्धा। प्रदेश में जारी कोरोना वायरस की रफ्तार के बीच कवर्धा जिले के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि कलेक्टर रमेश पिछले 3 दिनों से आइसोलेट हैं। उन्हें शुरुआत में सर्दी, बदन दर्द, हल्का फीवर जैसे लक्षण थे। कोविड टेस्ट कराने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सम्पर्क में आए सभी लोगों से कोविड जांच कराने की अपील की है।

ब्रेकिंग कोरबा:  मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में लटका ताला, स्थाई भर्ती को लेकर जीवनदीप समिति के कर्मचारियों की हड़ताल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में काम करने वाले जीवनदीप समिति के 75 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कलेक्ट्रेट दर पर सैलरी देने और अस्पताल में उनकी स्थाई भर्ती करने की इनकी मांग है। जिसकी वजह से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले भी समिति के कर्मचारियों ने यहां हड़ताल की थी। तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों को सुन लिया जाएगा। मगर काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई है। इसलिए अब इन्होंने मंगलवार से फिर से हड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में कई पदों पर भर्ती भी होनी हैं। यहां कई विभागों में पहले से ही कई स्टाफ की जरूरत है। इसी वजह से अब जीवनदीप समिति के कर्मचारी उन्हें ही यहां स्थाई रूप से भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में सीएमएचओ डॉ.बीवी बोडे का कहना है कि इसे लेकर वो कलेक्टर से बात करेंगे। इसके बाद इस मसले पर फैसला लिया जाएगा।

टिकट के लिए नेताओं के बेटे-बेटियों की लंबी कतार, भाव देने के मूड में नहीं बीजेपी

उत्तर प्रदेश ।विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता अपनी सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपने पुत्र-पुत्रियों को राजनीतिक रण में उतारने की कवायद में हैं, तो कई अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मंत्री ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद और राज्यपाल तक अपने बेटे-बेटियों के टिकट के लिए मशक्कत कर रहे हैं. हालांकि बीजेपी नेतृत्व संकेत दे रहा है कि इस बार किसी बेटे-बेटी या रिश्तेदार को टिकट नहीं दिया जाएगा. जो लोग पहले से विधायक रहे हैं या चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें इससे छूट दी गई है. ऐसे में सवाल ये है कि बीजेपी नेतृत्व इस मुद्दे पर अपना रुख नरम करेगा या फिर इन दिग्गज नेताओं के राजनीतिक वारिसों के हिस्से में इंतजार ही आएगा.

संसद अपने बेटे के लिए मांग रहे टिकट
बीजेपी के कई सांसद हैं, जो अपनी सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेटे-बेटियों को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं. प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट सीट से अपने बेटे मयंक जोशी को चुनाव लड़ाना चाहती हैं. रीता बहुगुणा जोशी इस सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं और अब वो इस सीट से अपने बेटे को विधायक बनाना चाहती हैं.

सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा अपने छोटे भाई जयनाथ कुशवाहा को भाटपाररानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने के लिए दावेदारी कर रहे हैं. 2017 में बीजेपी के टिकट पर जयनाथ कुशवाहा चुनाव लड़े थे, लेकिन सपा के आशुतोष उपाध्याय ने हरा दिया था. बीजेपी अगर कुशवाहा को टिकट देती है तो एक फिर से पिछले चुनाव की तरह यहां मुकाबला होगा.

कानपुर नगर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी अपने बेटे अनूप पचौरी के लिए कानपुर की गोविंदनगर सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं. ब्राह्मण बहुल इस सीट पर सत्यदेव पचौरी दो बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2019 में उनके सांसद बनने के बाद सुरेंद्र मैथानी बीजेपी के टिकट पर विधायक बने हैं. ऐसे में अब वो अपने बेटे को गोविंदनगर सीट से चुनाव लड़ाकर विधायक बनाना चाहते हैं.

केंद्रीय मंत्री अपने बेटे के लिए कर रहे मशक्कत
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं और उनके बड़े बेटे पंकज सिंह नोएडा से विधायक हैं और दूसरी बार पार्टी ने फिर से उनको टिकट दिया है. इसके अलावा राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह भी लखनऊ कैंट और उत्तरी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं.

वहीं, लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से सांसद व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी मलिहाबाद से बीजेपी की विधायक हैं. इस बार कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर महिलाबाद और दूसरे बेटे प्रभात किशोर सीतापुर की सिधौली सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे ही आगरा से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल की पत्नी टूंडला से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. एसपी बघेल खुद टूंडला से विधायक रहे हैं.

योगी के मंत्री के बेटे भी टिकट के लाइन में
योगी सरकार के कई मंत्री भी अपने बेटों को चुनाव लड़ने की तैयारी में है. यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पथरदेवा सीट से उनके बेटे सुब्रत शाही चुनाव लड़ने की तैयारी में है, अभी मौजूदा समय में वो ब्लॉक प्रमुख हैं. सूर्य प्रताप शाही के बेटे को पथरदेवा से टिकट मिलता है तो वो देवरिया सदर से चुनाव लड़ने की जुगत में है. ऐसे ही रुद्रपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और मंत्री जयप्रकाश निषाद भी अपने बेटे को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन निषाद पार्टी भी इस सीट को मांग रही है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के बेटे दिलीप दीक्षित उन्नाव की पुरवा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. इस सीट पर बसपा के बागी अनिल सिंह विधायक हैं और वो बीजेपी के साथ आ गए हैं. ऐसे में पार्टी के सामने दिक्कत है कि किसे टिकट दें. योगी सरकार में वित्त मंत्री रहे राजेश अग्रवाल ने 75 वर्ष की आयु के चलते मंत्री पद छोड़ दिया था. ऐसे में अब वो बरेली कैंट सीट से अपने बेटे आशीष अग्रवाल को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा दावेदारी भी कर रखी है.

योगी सरकार में सहकारिता मंत्री और ओबीसी चेहरा माने जाने वाले मुकुट बिहारी वर्मा की उम्र 76 वर्ष हो गई हैं, लेकिन चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और साथ ही वे अपने बेटे गौरव के लिए कैसरगंज सीट से टिकट चाहते हैं. उनकी कोशिश है कि अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो उनके बेटे को चुनाव लड़ाए. कैसरगंज सीट कुर्मी बहुल मानी जाती है, पर यहां यादव और मुस्लिम वोट भी काफी निर्णायक भूमिका में है. लखनऊ मध्य सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं.

दो राज्यपालों के बेटे भी टिकट के दावेदार
बीजेपी के मंत्री, सांसद ही नहीं बल्कि दो राज्यों के राज्यपाल के बेटे भी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामविलास चौहान ने अपने पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने का मन बनाया है. वे बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान की मधुबन विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं. हालांकि, इसी सीट पर बीजेपी नेता रामजी सिंह के पुत्र अरिजीत सिंह ने भी टिकट की दावेदारी कर रखी है.

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के बेटे अमित मिश्रा देवरिया सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. देवरिया सीट ब्राह्मण बहुल मानी जाती है. कलराज मिश्रा देवरिया से सांसद रहे हैं और अब उनके बेटे अपने पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनावी पिच पर उतरना चाहते हैं. हालांकि, देवरिया सीट पर बीजेपी के कई नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी कर रखी है, जिसके चलते पार्टी के सामने चुनौती बढ़ गई है.

सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर ED की रेड, चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई

चंड़ीगढ़: पंजाब विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election) से पहले ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी पंजाब (Punjab) के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी (Raid) कर रहा है. ईडी अवैध बालू खनन (Illegal Sand Mining) के मामले में सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

सीएम चन्नी के करीबी हैं भूपिंदर सिंह हनी
जान लें कि रेत माफिया भूपिंदर सिंह हनी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के करीबी माने जाते हैं. होमलैंड सोसायटी में हनी के घर पर ईडी छापेमारी कर रहा है. ईडी पंजाब में और कई जगहों पर रेड कर रहा है.
[1/18, 11:52] Ishwar Chandra: चुनाव का अहम मुद्दा है अवैध बालू खनन
बता दें कि पंजाब विधान सभा चुनाव में अवैध बालू खनन और बालू माफिया का मुद्दा अहम है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने तो बालू का रेट तय करने का वादा भी किया है.

पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदान
गौरतलब है कि पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 फरवरी को होगी. पंजाब में विधान सभा चुनाव एक चरण में होगा. पंजाब में वोटिंग पहले 14 फरवरी को होनी थी लेकिन रविदास जयंती की वजह से चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. कई राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा था.

75 साल में पहली बार 30 मिनट देरी से शुरू होगी Republic Day परेड, 90 मिनट का होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड (Republic Day parade) निर्धारित समय से आधा घंटा लेट शुरू होगी। 75 साल में ये पहली बार जब परेड देरी से शुरू होगी। कोरोना प्रोटोकॉल (Covid 19) व श्रृद्धांजलि सभा के कारण परेड शुरू होने में देरी होगी।  हर साल गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी, लेकिन इस साल यह 10.30 बजे शुरू होगी। परेड शुरू होने से पहले, जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

परेड समारोह पिछले साल की तरह 90 मिनट का होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। उसके बाद वो रेड फोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकियां लाल किले तक जाएंगी और सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए वहां खड़ी की जाएंगी, लेकिन मार्चिंग दल नेशनल स्टेडियम में रुकेंगे। COVID-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण, गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं है।

करतब दिखाएंगे एयरफोर्स के विमान

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर इस साल गणतंत्र दिवस समारोह भी बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगा। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में अबतक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट दिल्ली में राजपथ पर दिखेगा। भारतीय वायुसेना आजादी के दीवानों को नमन करते हुए 75 विमानों के साथ राजपथ पर फ्लाईपास्ट करेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली पुलिस ने राजपथ इलाके में कई लेयर वाले सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इस इलाके में 300 से अधिक ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें लोगों के चेहरे की पहचान करने की क्षमता है। नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि आतंकी खतरे के साथ ही कोरोना संक्रमण भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस कर्मियों को आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनका पालन करने की आवश्यकता है। नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।