Home Blog Page 2942

गांधी मैदान में पियक्कड़ों का होगा सम्मेलन, ये पूर्व विधायक बोले.इयर बीयर सब लोगों को मिलना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज़ डेस्क। पीने वालों के लिए एक बड़ी खबर मंगलवार को निकल कर आई है। दरअसल गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन होगा जिसमें शराब के शौक़ीन शराबबंदी में ढील देने की मांग करेगे। मामला बिहार के सीवान का है। जहां जेडीयू के एक पूर्व विधायक ने कहा है कि वह सीवान के गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन कराएंगे। सिवान के बड़हरिया के चर्चित पूर्व जेडीयू विधायक श्यामबहादुर सिंह ने कहा है कि वे सिवान के गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन कराएंगे।

जिसमें पीने वाले और नहीं पीने वाले भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि वह शराबबंदी में ढील देने की मांग करेगे। उन्होंने कहा की उनका काम है शराबबंदी में ढील देने की मांग करना। देना और नहीं देना सरकार का काम है। श्यामबहादूर सिंह ने बातें जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कार्यालय का उद्घटान समारोह में कही।

श्यामबहादुर सिंह ने कहा हम पियक्कड सम्मेलन कराने जा रहे हैं। गांधी मैदान में थोड़ी ठंढ़ कम हम जो जाये तब बुलायेंगे। लोगों को बुलायेंगे और जो लोग कहेंगे वह पिलायेंगे। पत्रकारों ने पूजा कि देशी या विदेसी पिलाएंगे तो उन्होंने कहा पूंजी के हिसाब से जो ठीक बैठेगा वह लोगों को पिलायेंगे। पियक्कड सम्मेलन में लोगों से पूछेंगे कि पीने वाले कितने हैं औऱ न पीने वाले कितने लोग हैं।”

“इयर बीयर सब लोगों को मिलना चाहिए”

श्याम बहादूर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़ कर आग्रह करेंगे कि थोड़ा ढीला करें। वैसे भी दारू कभी बंद हुआ है। कभी बंद नहीं हुआ है। लेकिन होम सर्विस नहीं सेल्फ सर्विस वाला व्यवस्था होना चाहिये। श्याम बहादुर बोले-ईयर बीयर सब लोगों को मिलना चाहिये। विदेशी नहीं देशी भी खुलना चाहिये।

श्याम बहादुर सिंह से जब लोगों ने कहा कि नीतीश जी तो कह रहे हैं कि शराब चालू नहीं करेंगे। तो उन्होंने कहा कि कोर्ट से उपर बाड़न का सब जज लोग पी रहे हैं। मुख्यमंत्री जी मेरी बात नहीं मानेंगे तो फरिया लिया जायेगा। लोगों ने पूछा क्या सरकार गिर जायेगी। श्याम बहादुर बोले-वोटिंग होगा।

शराब में ढील तो देना ही पड़ेगा। इसके लिए ही तो वे पियक्कड़ सम्मेलन कराने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब तेजस्वी को वोट देंगे। पत्रकारों ने पूछा क्यों तो उन्होंने कहा आज दारू पर रोक कल मेहरारू पर रोक।

बिग ब्रेकिंग: मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 जवानों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली/मुंबई। मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत आईएनएस रणवीर ब्लास्ट होने से तीन नेवी जवानों की मौत हो गई हैं और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा ‘नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई; INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया।’

बता दें कि आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 11 जवानों का स्थानीय नेवी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

500 का छुट्टा कराने के लिए खरीदा था लॉटरी टिकट, 5 घंटे बाद पलट गई किस्मत, पढ़ें पूरी खबर

कोट्टायम (केरल)। रविवार की सुबह थी, और सदानंदन घर से सब्जी लेने निकले थे। लेकिन, उनके पास 500 रुपए के छुट्टे नहीं थे। इसलिए उन्होंने दुकानदार से एक लॉटरी का टिकट खरीद नोट का छुट्टा करवा लिया। वैसे तो सदानंद लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे। लेकिन उनकी किस्मत कभी चमकी नहीं थी। इस बार देने वाले ने उन्हें छप्पर फाड़ के दे दिया। दरअसल, लॉटरी टिकट खरीदने के चंद घंटे बाद ही उन्हें पता चला कि वह जैकपॉट के विजेता बन गए हैं, जिसकी इनाम राशि 12 करोड़ थी।

केरल के कोट्टायम का है मामला

77 वर्षीय सदानंदन ओलीपराम्बिल (Sadanandan Oliparambil) केरल के कोट्टायम के रहने वाले हैं। वो केरल सरकार के क्रिसमस-न्यू ईयर लॉटरी (क्रिसमस न्यू ईयर बंपर 2021-22) का 12 करोड़ रुपए का पहला पुरस्कार जीतकर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, वह पिछले कई सालों से नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे लेकिन यह पहली बार है कि जब उन्होंने बंपर इनाम जीता है।

कुछ घंटों में बने ‘करोड़पति’

सदानंदन को 500 रुपए के छुट्टे की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने सेलवन नाम एक स्थानीय लॉटरी विक्रेता से एक लॉटरी टिकट (XG 21858) खरीद लिया। उन्होंने बताया- मैं मीट की दुकान की तरफ जा रहा था और नोट का छुट्टा कराने की कोशिश कर रहा था। जब छुट्टा नहीं मिला तो उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीद लिया, और दोपहर में जब रिजल्ट आया तो वह हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि यकीन ही नहीं हुआ कि वो चंद घंटे में ‘करोड़पति’ बन गए हैं।

संघर्ष के दौर से गुजर रहा था जीवन

सदानंदन, कुडेमपाडी (Kudayampadi) के पास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक छोटे से घर में रहते हैं। वह पेशे से पेंटर हैं, जिनकी जिंदगी महामारी के बाद से मुश्किलों से गुजर रही थी। उनका कहना है- अब मैं अपना अच्छा सा घर बनाना चाहता हूं और अपने बच्चों के भविष्य को संवाराना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि रकम को कैसे खर्च करना है इसका फैसला अपने दो बेटों सनीश और संजय से विचार-विमर्श के बाद करेंगे।

12 करोड़ नहीं, इतने रुपए मिलेंगे

रिपोर्ट के अनुसार, सदानंद को टैक्स की कटौती और लॉटरी एजेंट के कमीशन के बाद लगभग 7.39 करोड़ रुपए मिलेंगे। बता दें, केरल के लॉटरी विभाग ने 47 लाख से अधिक टिकट बेचे थे। इस टिकट की कीमत 300 रुपए थी, जिसे कोट्टायम शहर के एक लॉटरी एजेंट बिजी वर्गीज ने कुडेमपाडी के पास पांडवम में लॉटरी विक्रेता कुन्नेपरंबिल सेलवन को बेचा था।

गेस्ट हाउस में पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा, पति ने बुलाई पुलिस और फिर हुआ कुछ ऐसा…

न्यूज डेस्क।पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाते प्रेमी को पति ने रंगेहाथ गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। पति ने पुलिस बुलाकर पत्नी और प्रेमी को गोवर्धन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पति की शिकायत पर पत्नी और प्रेमी सहित होटल का रजिस्टर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है।

मामला गोवर्धन का है। यहां के गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य तीर्थस्थल की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सोमवार को एक महिला मथुरा से अपने प्रेमी के साथ गोवर्धन पहुंची। बस स्टैंड के समीप एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था। इसी बीच महिला का पति मथुरा से पीछा करते हुए गोवर्धन पहुंचा। गेस्ट हाउस के कमरा में पत्नी और प्रेमी को पति ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। अचानक पति को सामने देखकर पत्नी के होश उड़ गए। इसी दौरान प्रेमी युवक उसे लेकर वहां से भागने लगा। लेकिन पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

अगले 3 हफ्ते में कोरोना को होगा पीक, Corona की तीसरी लहर का अलर्ट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर (Third Wave) को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगले तीन सप्ताह में कोरोना पीक (Corona Peak) पर होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर तेजी से चरम पर पहुंचने की संभावना है। वहीं कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है। इसके अलावा कोरोना मरीजों के लिए दिशा निर्देशों में संशोधन किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की तीसरी लहर को चरम पर पहुंचने में अधिकतम तीन और सप्ताह लग सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। नए मामलों में ग्रामीण जिलों की कुल हिस्सेदारी जनवरी में बढ़कर 32.6 फीसदी हो गई है। जबकि मुंबई में नए मामले अपने चरम पर पहुंच गए हैं। बीती 7 जनवरी को मुंबई में 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में दर्ज हुए थे।

छत्तीसगढ़ में आज 5614 नए मरीज…9 की मौत, रायपुर में 1499पॉजिटिव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आतंक लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में आज फिर सबसे ज्यादा मामले सामने आएंगे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज रायपुर में 1499 मरीज कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं प्रदेश में कोरोना से कुल 9 लोगों की मौत हुई। वहीं आज अस्पताल से पूरे प्रदेश में 219 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए।

देखें जिलेवार आंकड़ें –

सीजी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के 17 कलेक्टर्स, चीफ सेक्रेटरी को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें किस मामले में मांगा जवाब

बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के कलेक्टर और राज्य के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर छह हफ्तों में जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग और सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग नई दिल्ली को भी नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने ये नोटिस अखिल भारतीय जंगल आंदोलन मोर्चा की जनहित याचिका पर जारी की है।

जनहित याचिका में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं में वन संरक्षण अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। योजनाओं के लिए विस्थापन से आदिवासियों की जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। जंगल आंदोलन मोर्चा की जनहित याचिका पर मंगलवार को चीफ जस्टिस की डबल बेंच में पहली सुनवाई हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सभी संबंधित सरकारी पक्षों से 6 हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका में विशेष संरक्षित समुदाय के लोग जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र हैं उनके अधिकारों के हनन की बात कही गई है। जनहित याचिका में अचानकमार टाइगर रिजर्व, भोरमदेव और अन्य रिजर्व में निवासरत वनवासियों को विस्थापित किए जाने के मसले को उठाया गया है।

ब्रेकिंग: झोपड़ी के अंदर जल रहे अलाव से भड़की आग, दो की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में झोपड़ी के अंदर जल रहे अलाव से आग लगने से वहां सो रहे ठाकुर दंपती हीराधर और उनकी पत्नी हेमबाई ठाकुर (45) की मौत हो गई। दोनों बुरी तरह झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।

बताया  जा रहा है कि पति आग से बचने के लिए घर के बाड़ी तरफ भागा था। पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल गई थी। पति भी झुलस गया था। पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफर किया गया था।

पुलिस के अनुसार पति की मौत रायपुर में उपचार के दौरान हुई है। जबकि पत्नी की बीच रास्ते में ही मौत हो गई थी। पति का नाम  फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृत दंपति ठंड दूर करने रात में अलाव जलाए थे। अलाव घर के भीतर ही जल रहा था। दोनों रात में सोने के लिए जाने से पहले अलाव पूरी तरह बुझाए बिना ही बिस्तर पर चले गए। अन्दाजा लगाया जा रहा है कि हवा के प्रभाव से अलाव से जलता हुआ कोई टुकड़ा घर के अन्य हिस्से पर गया होगा और आग फैल गई।

छत्तीसगढ़ से चलने वालीं ये 19 ट्रेनें रद्द,जर्नी पर निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ से बन कर चलने वाली 19 ट्रेनों को बिलासपुर मंडल रेलवे ने रद्द कर दिया है। दरअसल बिलासपुर मंडर के निगौरा-जैतहरी-छुलहा सेक्शन में तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते रेलवे ने 13 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक 19 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं।

रेलवे प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपेंट का काम जल्दी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस काम के पूरा होते ही ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आएगी।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

ट्रेन नंबर 22169 : रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 26 जनवरी को
ट्रेन नंबर 22170 : सांतरागाछी-रानी कमलापति (हबीबगंज) एक्सप्रेस, 27 जनवरी को
ट्रेन नंबर 20971 : उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 22 व 29 जनवरी को
ट्रेन नंबर 22172 : शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, 23 व 30 जनवरी को
ट्रेन नंबर 18236 : बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 23 से 31 जनवरी
ट्रेन नंबर 18235 : भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22 से 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 18203 : दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, 23, 25 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 18204 : कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 24, 26 व 31 जनवरी
ट्रेन नंबर 22909 : वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, 20 व 27 जनवरी
ट्रेन नंबर 22910 : पुरी-वलसाड एक्सप्रेस, 23 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 22867 : दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 22 व 28 जनवरी
ट्रेन नंबर 22868 : निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस, 26 व 29 जनवरी
ट्रेन नंबर 18201 : दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 21, 26 व 28 जनवरी
ट्रेन नंबर 18202 : नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 23, 28 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 20471 : बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, 23 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 20472 : पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस, 26 जनवरी व 2 फरवरी
ट्रेन नंबर 18247 : बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, 23 से 31 जनवरी
ट्रेन नंबर 18248 : रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22 से 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 08740/08739 : बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक सड़क बनाने 46 करोड़ 38 लाख की स्वीकृति मिली…राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल की पहल पर सड़क बनाने को मिली मंजूरी

कोरबा ।राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से कोरबा शहर में ध्यानचंद चौक से लेकर गोपालपुर तक पक्की सड़क बनाने के लिए 46 करोड़ 38 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान 10.20 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के निर्माण की घोषणा मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर की थी। इस सड़क के लिए छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के.वर्मा ने बताया कि इस सड़क के लिए निविदा आदि की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की हाई पावर कमेटी द्वारा सड़क निर्माण के लिए दर स्वीकृति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। दर स्वीकृत होने के बाद कार्यादेश जारी कर निर्धारित समयावधि में सड़क बनाने का काम पूरी कर लिया जायेगा। श्री वर्मा ने यह भी बताया कि सड़क को चलने लायक बनाने के लिए दर्री बरॉज के ऊपर के मार्ग की मरम्मत भी कराई जायेगी।