आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ
धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क
भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या
आज किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
तुला
भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
वृश्चिक
गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यों में धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
मकर
आज मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।
मीन
आज मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
The Duniyadari:KORBA– शहर के शांतिनगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाया गया। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सड़क किनारे प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
करीब 2.9 किलोमीटर लंबी यह नाली बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक बनाई जाएगी। परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें आधी राशि जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) और शेष राशि बालको की सीएसआर मद से उपलब्ध कराई गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की तैयारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दिनों में शांतिनगर क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कें जलमग्न हो जाती थीं, जिससे आवागमन प्रभावित होता था। नई नाली बनने के बाद जलभराव की समस्या में राहत मिलने के साथ यातायात भी सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना केवल नाली निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे आसपास के इलाकों के विकास को भी गति मिलेगी।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर कंपनी लगातार सामुदायिक विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और आजीविका से जुड़े प्रयासों के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले बजरंग चौक से रिस्दा पुल तक सड़क उन्नयन और पुल मरम्मत जैसे कार्य भी शुरू किए जा चुके हैं। अब नई नाली परियोजना को कोरबा के शहरी विकास की एक और अहम कड़ी माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आगामी 04 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 7116 परीक्षार्थी शामिल होगें।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आर्जर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है।
जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व 09.30 बजे बंद कर दिया जावेगा। परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में पहुंचेगें। ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फिस्किंग जांच किया जा सकें। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेगें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपरकण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊज, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी । धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थिओं को अतिरिक्त सुरक्षा जाच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिडेट द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।
प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु व्यापक, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सतत रूप से की जा रही है।
इस सम्बन्ध में “ज्ञानभारतम् मिशन” कोरबा के जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा जिले में संचालित “ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत 75 वर्ष से अधिक पुरानी सांस्कृतिक विरासत रूपी महत्वपूर्ण,ऐतिहासिक और दुर्लभ हस्तलिखित पाण्डुलिपियों (ताड़पत्र, भोजपत्र, कागज़, पुरानी लिपि के हस्तलिखित ग्रन्थ, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के हस्तलिखित दस्तावेज आदि) को बचाने और उन्हें डिजिटल संरक्षण करने का कार्य किया जा रहा हैं। इस अभियान को गति प्रदान करने और जनसमुदाय को जोड़ने का कार्य सतत रूप से जारी हैं।
इस कड़ी में “ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सुचारु क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता हेतु 26 मई को दोपहर 12 बजे, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में आवश्यक बैठक आयोजित की गई हैं।
जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अपेक्षित हैं।
बैठक में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, स्वयंसेवी संस्थाओं,सामाजिक संस्थाओं के सदस्यगण, शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, “ज्ञानभारतम् प्रभारी सहायक प्राध्यापक, ”ज्ञानभारतम् दूत“ युवा टीम, स्वयंसेवी वालंटियर्स एवं नागरिकगण सम्मिलित होंगे।
*उद्योग मंत्री ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक, रिसदा से रिसदी, दर्री बैराज से बरमपुर चौक सहित हरदीबाजार-तरदा-इमलीछापर मार्ग के निर्माण का *किया भूमिपूजन*
*सुशासन तिहार के बीच जिलेवासियों को मिली बड़ी सौगात*
कोरबा, 25 मई 2026/
कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.56 किमी) तथा 230 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की लागत से हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर (कुल लंबाई 27.19 किमी, शेष निर्माण 13.74 किमी) सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज शुभ दिन है कि कोरबा वासियों की बहुप्रतीक्षित सड़कों की माँग पूरी हो रही है। भूमिपूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और जिले में सड़कों का जाल बिछने के साथ आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया था और आज भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मंत्री श्री देवांगन ने जिले के विकास और बेहतर आवागमन के लिए सड़कों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मार्गों के बनने से यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम होगा तथा कई मार्गों की दूरी भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री के सहयोग से जिले के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ राशि से जिले में अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्य-सड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन, स्वास्थय केंद्र भवन स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मानदेय आधारित शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थय कर्मियों की भर्ती, प्रतिभावान विद्यार्थियों को कोचिंग, स्कूली विद्यार्थियों को नाश्ता प्रदान करने जैसी योजनाएँ भी संचालित हैं। शहर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश को आर्थिक मजबूती मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ गरीब कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ चल रही हैं। डीएमएफ का अधिकार जिलों को देकर खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों से सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपये, रामलला दर्शन योजना, तथा प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्री एवं अधिकारी सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार चौपाल लगाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री देवांगन कोरबा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल संकल्पित हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतार भी रहे हैं। सभी 67 वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि जिले की किसी भी सड़क पर कहीं भी गड्ढा न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से जिलेवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने कहा कि आज जिले के लिए अत्यंत खुशी और सौभाग्य का दिन है। यह केवल सड़क का भूमिपूजन नहीं, बल्कि बेहतर आवागमन एवं मजबूत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ की 30 प्रतिशत राशि आवागमन सुधारने में व्यय की जा रही है। कलेक्टर कुणाल दुदावत की भी यह सोच है कि जिले की सभी सड़कें सर्वोत्तम स्थिति में रहें और यहाँ से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी उत्कृष्ट मार्ग उपलब्ध हों।
लोक निर्माण विभाग के ईई जी आर जांगड़े ने स्वीकृत सड़को की जानकारी दी और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, सीमा कँवर, राधा महंत, कल्याणी यादव, प्रीति शर्मा, अजय चंद्रा, राजकुमार साहू, सम्मत रतन सिंह कँवर,एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज अवैध कब्जा पर रोक, प्रधानमंत्री आवास की किश्तों की भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान, ट्राई सायकिल की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, नकल दिलाने, महतारी वंदन, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि के तहत लोन दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा की जांच, सीमांकन एवं मानदेय भुगतान संबंधी कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है। गत दिवस अपना घर सेवा आश्रम में शिविर लगाकर 35 मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का स्वास्थ्य जॉंच कर कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया तथा अस्वस्थता से ग्रसित मरीजों का जॉंच कर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों का मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय पर उपचार एवं साथ ही व्यसन एवं मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया गया एवं स्वस्थ जीवनशैली एवं संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई । इस शिविर का संपादन सुश्री तृप्ति ब्राम्हणी (साइकेट्रिक नर्स/सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) द्वारा किया गया। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिंदे तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारियों का सहयोग मिला।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मानसिक रोग भी अन्य बिमारियां की तरह सामान्य हैं तथा समय पर पहचान एवं उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है तथा लागों से अपील किए कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या को छिपाएं नही एवं आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
The Duniyadari: *प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से पक्के घर का सपना हुआ साकार, परिवार के जीवन में आई नई खुशियां’*
कोरबा, 25 मई 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन के जीवन में खुशियों और भरोसे का नया अध्याय लिख रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब जरूरतमंदों तक संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पहुंच रहा है। इसी कड़ी में कोरबा शहर के इमलीडुग्गू निवासी श्रीमती शांति गवेल का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नए आवास की चाबी प्रदान की गई।
हर व्यक्ति की तरह श्रीमती गवेल का भी सपना था कि उनका अपना एक सुरक्षित और सम्मानजनक घर हो, जहां वे अपने परिवार के साथ सुख-शांति और आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। लंबे समय तक वे कच्चे मकान में परिवार सहित निवास कर रही थीं। बरसात के मौसम में घर की स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। तेज बारिश के दौरान पानी टपकने से रातभर चिंता बनी रहती थी। बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर वे हमेशा चिंतित रहती थीं। बावजूद इसके उन्होंने बेहतर जीवन की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर जोन कार्यालय पानी टंकी में जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नए घर की चाबी प्रदान की गई, तब वह पल उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण बन गया। चाबी हाथ में लेते ही उनकी आंखें खुशी से नम हो उठीं। वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद उन्हें ऐसा आशियाना मिला, जो अब उनके परिवार को सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का एवं सुरक्षित आवास मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आवास उनके लिए केवल एक घर नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से संजोया गया अपने सपनों के आशियाने का सपना अब साकार हुआ है, जिससे पूरे परिवार के जीवन में नई खुशियां और आत्मविश्वास आया है।
जिले के किसानों को इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग के द्वारा लगातार प्रयास जारी है। शासन के द्वारा खाद वितरण हेतु आवश्यक मापदण्ड तय किये गये है जिसमें खरीफ 2025 में कृषक को वितरित उर्वरक यूरिया की 80 प्रतिशत मात्रा एवं डी.ए.पी की 60 प्रतिशत मात्रा का ही वितरण खरीफ 2026 में किया जाना है। यूरिया की शेष 20 प्रतिशत मात्रा पारंपरिक यूरिया की आपूर्ति होने पर की जायेगी, अन्यथा की स्थिति में नैनो यूरिया के रूप में प्रदाय की जायेगी। डी.ए.पी. की शेष 40 प्रतिशत मात्रा अन्य वैकल्पिक एन.पी.के. उर्वरकों अथवा नैनो डी.ए.पी. के माध्यम से दी जायेगी। किसानों के लिए यूरिया एवं डी.ए.पी. हेतु नैनो यूरिया, डीएपी समितियों में पर्याप्त भंडारण किया जायेेगा। प्रदेश के समस्त सीमांत कृषक (जिनकी भूमि धारिता 2.5 एकड़ तक होती है) को उपरोक्तानुसार निर्धारित मात्रा एक मुश्त प्रदाय की जायेगी। लघु कृषक (जिनकी भूमि धारिता 2.5 से 5 एकड़ तक होती है) को निर्धारित मात्रा में से यूरिया 2 किश्त में प्रदाय की जायेगी एवं बड़े कृषक (जिनकी भूमि धारिता 5 एकड़ से अधिक है) को उपरोक्तानुसार निर्धारित मात्रा में से यूरिया 3 किश्त में (द्वितीय किश्त प्रथम किश्त के 20 दिवस एवं तृतीय किश्त द्वितीय किश्त के 20 दिवस उपरांत) प्रदाय की जायेगी। उक्त निर्देष अनुसार कृषक को देय उर्वरक का निर्धारण बोरी की गणना के आधार पर किया जायेगा। विगत वर्ष (खरीफ 2025) वितरित उर्वरक की गणना बोरी में करने के उपरांत यूरिया हेतु 80 प्रतिशत एवं डी.ए.पी. हेतु 60 प्रतिशत की गणना बोरी में ही की जायेगी। गणना में यदि पूर्णांक संख्या प्राप्त न हो तो निकटतम पूर्णांक को मान्य किया जायेगा अर्थात यदि बोरी की गणना 7.2 या 7.8 प्राप्त हो तो क्रमशः 7 एवं 8 बोरी मान्य किया जायेगा।
वैकल्पिक उर्वरकों, नैनो यूरिया एवं डीएपी के साथ-साथ हरी खाद व जैव उर्वरक जैसे नील हरित काई, एजोस्पिरिलियम, पीएसबी इत्यादि केउपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। समितियों में हरी खाद के लिए ढेंचा एवं मूंग बीज का भंडारण प्रारंभ कर दिया गया है। कृषकों से नील हरित काई का उत्पादन कराया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा अनुसार उर्वरक उपयोग संबंधी पोस्टर एवं पाम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक मिश्रित उर्वरक जैसे- एसएसपी, टीएसपी, एनपीके का उपयोग करें। जिससे यूरिया की खपत कम होगी तथा फसल को संतुलित पोषक तत्व प्राप्त होंगे। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता के दृष्टिगत उप संचालक कृषि, कोरबा द्वारा किसान को सलाह दी गई है कि वह उर्वरकों का अत्यधिक क्रय एवं उनके प्रयोग से बचे तथा निकटस्थ समिति अथवा निजी विक्रय केन्द्रों से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार फसल एवं रकबा के आधार पर उर्वरक का उठाव करें।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में एसडीएम पाली द्वारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माखनपुर में स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन माखनपुर में शौचालय निर्माण तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नवीन भवन विस्तार कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता और कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है एवं सम्बधितों के विरुद्ध राशि वसूली के आदेश जारी कर तीन दिवस के लिए जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत माखनपुर को विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल माखनपुर में कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए 49 लाख 99 हजार रुपये एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर में शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख 45 हजार रुपये तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु नवीन भवन विस्तार कार्य के लिए 36 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे।
जांच में पाया गया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल माखनपुर में कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए 49 लाख 99 हजार रुपये में से 19 लाख 99 हजार 600 रुपए, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर में शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख 45 हजार रुपये में से 10 लाख 18 हजार तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु नवीन भवन विस्तार कार्य के लिए 36 लाख 20 हजार रुपये में से 14 लाख 48 हजार राशि आहरित किए जाने के बाद कार्य स्थल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किए गए । मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी पाली द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।
सुनवाई के दौरान तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार पोर्ते, तत्कालीन सचिव धीरसाय तथा ठेकेदार मुजम्मिल अली रिजवी के विरुद्ध शासकीय राशि के दुरुपयोग के प्रमाण पाए गए। अतएव प्रशासन ने कुल 44 लाख 65 हजार 600 रुपये की वसूली योग्य राशि निर्धारित की। जिसमें एक तिहाई 14 लाख 88 हजार 533 रुपये की राशि संबंधितों के वेतन एवं अन्य भत्तों से वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं।
साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी पाली, जिला कोरबा द्वारा तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार पोर्ते, तत्कालीन सचिव धीरसाय तथा ठेकेदार मुजम्मिल अली रिजवी को निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए। तीनों को 25 मई 2025 से 27 मई 2026 तक की अवधि के लिए सिविल जेल में परिरुद्ध किया गया है।
The Duniyadari: **कृषक मंगल सिंह ने की व्यवस्थाओं की प्रशंसा, सुविधाओं के लिए जताया आभार**
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा...