Home Blog Page 43

158 आवेंदनो का मौके पर हुआ निराकरण, विभागीय योजनाओं से आमजनों को किया गया लाभांवित

The Duniyadari: *ग्राम पंचायत ढोंगदरहा में आयोजित हुआ समाधान शिविर*

कोरबा-

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोंगदरहा के शाला भवन परिसर में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ढोंगदरहा, भैंसमा, सकदुकला, चीतापाली, करमंदी, बगबुडा, चाकामर, करूमौहा, कुरुडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना एवं पंडरीपानी सहित कुल 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री किशन कोशले, ग्राम पंचायत ढोंगदरहा की सरपंच श्रीमती अमिला बाई कंवर, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंचगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। षिविर का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा श्री खगेश निर्मलकर ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” की अवधारणा “संवाद से समाधान तक” पर प्रकाश डालते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं एवं हितग्राही मूलक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

शिविर के दौरान “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति, ऋण पुस्तिका, बिहान समूह की महिलाओं को लखपति दीदी सम्मान पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवदम्पति नई पहल किट, कृषि विभाग द्वारा पेट्रोल चलित पावर स्प्रेयर एवं किसान क्रेडिट कार्ड, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नव निर्मित आवास की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के कुल 620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 158 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन तिहार शिविर को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं विश्वास देखने को मिला। शिविर में शासन और जनता के बीच सीधे संवाद एवं त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई।

सुशासन तिहार 2026: पाली के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

The Duniyadari: *146 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण, आमजनो को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, किया गया लाभांवित*

कोरबा-

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का पाली–तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता कोराम, अंशुल पैंकरा,  मनोज कुमार,  दिलीप कंवर एवं  सत्यनारायण पैंकरा,  छत्रपाल सिंह राज,एसडीएम  रोहित सिंह तथा ग्राम पंचायत धौराभांठा के सरपंच श्रीमती सुशीला जगत सिंह उपस्थित रहे। साथ ही क्लस्टर अंतर्गत माखनपुर, रंगोले, सेन्द्रीपाली, बाँधाखार, पोटापानी, अलगीडांड़, करतला, डुमरकछार एवं नुनेरा पंचायत के सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं से लाभ प्रदान किया गया। जिसमें जनपद पंचायत पाली अंतर्गत 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 01 दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र एवं 01 हितग्राही को वाकिंग स्टीक प्रदान किया गया।

इसी प्रकार कृषि विभाग की शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम धौराभांठा के किसान श्री पंच राम को 3 एचपी के पेट्रोल पंप एवं 5 हितग्राहियों को ढेंचा बीज खाद वितरित किए गए।

सहकारिता विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए।

राजस्व विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और 02 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया।

शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत मांग व शिकायत से सम्बंधित कुल 986 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 146 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेंदनो का परीक्षण कर शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में क्लस्टर अंतर्गत शामिल सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम शिविर के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

मंचस्थ अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविरों में उपस्थित होकर अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार करें।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल्द शुरू होगी 24×7 सीएम हेल्पलाइन

The Duniyadari: *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ शीघ्र*

*सीएम हेल्पलाइन संचालन के हेतु जिला एवं विकासखंड अधिकारियों के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*

*आमजन की शिकायतों का सीएम हेल्पलाइन से होगा समयबद्ध समाधान, 24 घंटे सक्रिय रहेगी हेल्पलाइन*

कोरबा-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश के नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं तक सरल पहुंच और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली प्रारंभ की जा रही है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत, सुलभ और विश्वसनीय माध्यम उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में सुशासन एवं अभिसरण विभाग से श्री अनुराग दीवान, श्री अंशुल वर्मा, श्री चंदन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल व श्री ओंकार यादव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री पटेल ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही।

राज्य स्तर से गठित अधिकारियों के प्रशिक्षण दल के प्रमुख एवं सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सलाहकार श्री दीवान ने सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही ऑनलाईन शिकायत पंजीयन एवं विभिन्न स्तर पर मॉनिटरिंग व निराकरण की चरणबद्ध प्रक्रिया को समझाया। पोर्टल के सारे लेयर व उनके कार्य की भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 सहित वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे आधुनिक मल्टी चौनल किसी भी माध्यम से कॉल करके, 24×7 अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होते ही उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत की पूरी स्थिति किस विभाग में, किस अधिकारी के पास लंबित है, और कार्यवाही हुई या नहीं. इसके साथ ही समाधान में कितना समय लगेगा इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग और अधिकारी तक तुरंत पहुंचाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से जुडी होगी, जिसमें हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और शिकायतों के अनावश्यक लंबित रहने की संभावना नही होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों का फीडबैक इस पूरी प्रणाली की सबसे बड़ी ताकत है। समाधान होने के बाद संबंधित नागरिक से सीधे संपर्क कर उसकी प्रतिक्रिया ली जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है या नहीं। व्यक्ति अगर समाधान से संतुष्ट होता है, तभी शिकायत का पूर्ण निराकरण माना जाएगा। लेकिन यदि काई असंतुष्ट है तो शिकायत स्वतः सक्रिय हो जाएगी। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। रियल टाइम मॉनिटरिंग की इस व्यवस्था से प्रशासन अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और सक्रिय बनेगा। जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से निराकरण सुनिश्चित होगा।

सीएम हेल्पलाइन सेंटर सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित रहेगा। नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर, ऑनलाइन पोर्टल, व्हाट्सऐप या लिखित आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे तथा उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रणाली राज्य में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन को मजबूत करने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

23 मई 2026 राशिफल: आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा

मेष

आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृषभ

रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन

आज जल्दबाजी से बचें। विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या

मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। किसी जरूरी काम में देरी संभव है। धैर्य रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। शाम तक स्थिति बेहतर होगी।

तुला

आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में फायदा हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक

नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु

भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर

काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

कुंभ

आज नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार बन सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार का साथ मनोबल बढ़ाएगा।

KORBA BREAKING: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

The Duniyadari: कोरबा-  एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों के लिए 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने हेतु नवीन  https://aww.e.bharti.in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। वार्डवार सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) से प्राप्त की जा सकती है। इस पद हेतु आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीण होना चाहिए। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाइन आवेदन करने के पष्चात आवेदन के प्रिंट आउट सहित आवष्यक दस्तावेजों को संर्लन कर निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में जमा कर सकते हैं। आवेदन की शर्तें तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा ( शहरी), नगर पालिक निगम कोरबा के एवं संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया औचक निरीक्षण, नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

The Duniyadari: कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 नर्सरी पारा कोहाडिया में चल रहे नाली निर्माण कार्य का आज निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता है और यह नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन को बड़ी राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया एवं वार्ड में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर श्री कृष्ण द्विवेदी जी, श्री श्याम श्रीवास जी, श्री सोमनाथ जी, डॉ. श्री मधुकर जी, श्री अजय जी, श्री भोजराज यादव जी, श्री घनेश्वर राठौर जी एवं श्री गुड्डू सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि अपना वार्ड — सुंदर, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वार्ड”  के संकल्प के साथ क्षेत्र में विकास एवं जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

गैर संचारी रोगों पर विभिन्न समाज प्रमुखो का उन्मुखीकरण एवं जागरूकता

The Duniyadari: *कार्यक्रम संपन्न*

कोरबा-

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में विभिन्न समाज प्रमुखों हेतु गैरसंचारी रोगों के संबंध में विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समुदाय स्तर पर सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका को सशक्त बनाना रहा । इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से लगभग 40 समाज प्रमुखों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, एवं रेफरल सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा संस्थागत प्रसव की आवश्यकता पर भी चर्चा किया गया।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरूआती लक्षणों-जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं कमजोरी लगना के संबंध में तथा सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने कहा कि समाज प्रमुख एवं सामुदायिक नेतृत्वकर्ता गांव एवं वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, लोगों को समय पर स्वास्थय सेवाओं से जोड़ने तथा सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से स्वास्थय संबंधी संदेशों का प्रभावी प्रसार संभव है, जिससे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी, सहभागिता एवं जागरूकता को नई दिशा मिलेगी ।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.गजेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ, के द्वारा किया गया तथा यूनिसेफ टीम तथा डॉ.डी.श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे, जिला नोडल अधिकारी डॉ.बी.आर.रात्रे तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित

Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा- 

रायपुर, भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम ( CEE ) की तारीख सेना कार्यालय रायपुर द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 और 08 जून 2026 से 12 जून 2026 को निर्धारित 5 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के 10 केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। प्रत्येक दिन ऑनलाईन परीक्षा 3/4 शिफ्ट में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने शुरू हो गये हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गये सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे।

अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा अलर्ट: एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, ‘फुल इमरजेंसी’ के बीच सुरक्षित लैंडिंग

The Duniyadari: नई दिल्ली– राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2802 दिल्ली पहुंचने से पहले ही तकनीकी समस्या का सामना कर रही थी। विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इंजन से जुड़ी आशंका की जानकारी देते हुए तत्काल लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई।

एहतियात के तौर पर रनवे के आसपास फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपातकालीन सेवाओं को तैनात कर दिया गया। कुछ ही देर बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 29R पर सुरक्षित उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के बाद एयरसाइड ऑपरेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट (ODM) टीम ने विमान की विस्तृत जांच की। शुरुआती निरीक्षण में आग लगने जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी खराबी की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से विमान को रनवे पर ही रोका गया और बाद में टोइंग के जरिए स्टैंड तक ले जाया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी घटना के बावजूद दिल्ली एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और अन्य उड़ानों की आवाजाही नियमित रूप से जारी रही।

“अब हम बच गए…”: बस्तर की बच्ची की बात सुन भावुक हुए अमित शाह, नक्सलमुक्ति को बताया सबसे बड़ी खुशी

The Duniyadari: जगदलपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने बस्तर में बदलते माहौल को लेकर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब एक छोटी बच्ची ने मासूमियत से कहा — “अब हम बच गए”, तो वह पल उनके लिए बेहद खास बन गया। शाह ने कहा कि उस बच्ची के शब्दों में वर्षों के भय से मुक्ति की झलक थी और उस खुशी को शब्दों में बयान करना आसान नहीं है।

गृह मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस भावुक क्षण का वीडियो भी साझा किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि बस्तर में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद लोगों के चेहरे पर लौटती मुस्कान ही सरकार के प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।

जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस बस्तर को कभी लाल आतंक का गढ़ माना जाता था, आज वहीं शांति और विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि अब यह इलाका हिंसा और आपसी विवाद दोनों से काफी हद तक मुक्त हो चुका है।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें कुपोषण समाप्त करने की रणनीति, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करना, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में तेजी से न्याय सुनिश्चित करना तथा साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन को मजबूत बनाने जैसे विषय शामिल रहे।

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से बस्तर अब विकास, शिक्षा और सुरक्षा के नए दौर की ओर बढ़ रहा है।