The Duniyadari: *कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी आवेदन पत्र 27 जून तक कर सकते हैं जमा*
कोरबा-
आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 26 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिले के अभ्यर्थी/अभिभावक अपने क्षेत्र के प्राचार्य, प्रधानपाठक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर 27 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यापार में धैर्य बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
कर्क राशि
भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे।
कन्या राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी जरूरी कार्य में देरी संभव है। विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी होगी।
तुला राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
वृश्चिक राशि
आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि
नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
मकर राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। निवेश से लाभ मिल सकता है।
मीन राशि
भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। शाम तक स्थिति बेहतर होगी।
The Duniyadari: *देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ*
*हितग्राहियों को वितरित हुए प्रमाणपत्र व सामग्री*
*शिविर में 499 आवेदन प्राप्त 189 का मौके पर निराकरण*
कोरबा 20 मई 2026/
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज जनपद पंचायत करतला के ग्राम देवलापाठ में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कृषि, खाद्य, पंचायत विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आमजनों तक योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सम्पन्न हुए समाधान शिविर में प्राप्त आवेंदनो का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है एवं गत वर्ष पीएम आवास, शौचालय, जॉब कार्ड जैसी मांगो से आमजनो को लाभान्वित किया गया है। इस वर्ष भी प्राप्त आवेंदनो का परीक्षण कर पात्र आवेदकों को पूरा लाभ दिया जाएगा। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेकर बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की बात कही। सीईओ श्री नाग ने बताया की शिविरों में प्राप्त आवेदनों का जिला स्तर पर कलेक्टर व राज्य स्तर पर सीधे मुख्यमंत्री द्वारा नियमित समीक्षा किया जा रहा है। इस हेतु ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी लेने एवं उनका लाभ उठाने का आग्रह किया।
करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को संतुष्ट किया जाए।
जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नही पड़ रही, प्रशासन खुद चलकर आमजनों तक आ रहे है। उन्होंने बताया की शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी। श्री झा ने अधिकारियों से आमजनो की आवाज सुनने, उनकी समस्याओं व मांगो को गंभीरता से लेने व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की बात कही। क्षेत्र में पेयजल की समस्या का शीघ्रता से निपटारा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने की अपील की।
जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री वैभव कौशिक ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 499 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 189 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। सीसी रोड, पुल पुलिया जैसे अनेक अधोसंरचना निर्माण की मांग का परीक्षण कर कार्ययोजना में स्वीकृत कर निर्माण पूरा किया जाएगा।
इस दौरान शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा फुलझर निवासी श्री रामकुमार को विद्युत पंप प्रदान किया गया। साथ ही 19 हितग्राहियों को किसान किताब एवं 5 हितग्राहियों को केसीसी प्रदान किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत देवलापाठ के श्री शिवदयाल बिंझवार, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती हेमबाई धनवार, श्री रूपनारायण साहू सहित कुल 04 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। खाद्य विभाग द्वारा 12 लोगों को राशन कार्ड प्रदान की गई। महात्मा गांधी नरेगा से 4 लाभार्थियों को जॉब कार्ड भी दिए गए। स्वास्थय विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत देवलापाठ , दमखांचा, मोहरा व रोगदा को टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित कर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को पोषण आहार किट दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सरोज महिलांगे, अन्य विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
The Duniyadari: *123 आवेदनों का मोैके पर हुआ निराकरण*
कोरबा 20 मई 2026/
सुशासन तिहार के अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगोई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल नेटी तथा जनपद पंचायत सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह राज, श्री सत्यनारायण पैकरा और श्री उत्तम सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गणेश कुमारी ने की। शिविर में शामिल नगोई, सैला, नानपुलाली, केराझरिया, जेमरा, रतखण्डी, भंडारखोल, पुलालीकला, मुढाली और ढुकुपथरा ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण शासन की मंशा के अनुरूप एक सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं और योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान करते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होता है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए गए। जनपद पंचायत द्वारा 07 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए, 04 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया तथा 02 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम नगोई के श्री ईतवार सिंह एवं चंदन सिंह तथा ग्राम नवापारा के श्री बंधन सिंह एवं रितु सिंह को 3 एचपी पेट्रोल पंप वितरित किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा 01 हितग्राही को डिजिटल किसान किताब तथा 02 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
शिविर में कुल 577 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 123 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इस शिविर क्लस्टर में नगोई, सैला, नानपुलाली, केराझरिया, जेमरा, रतखण्डी, भंडारखोल, पुलालीकला, मुढाली और ढुकुपथरा सहित कुल 11 ग्राम पंचायतें सम्मिलित थीं।
जिले के किसानों द्वारा खरीफ की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में इस वर्ष उर्वरक वितरण हेतु 18480 मे.टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, तथा वर्तमान में 7504 मे.टन उर्वरक का भंडारण कर दिया गया है। जिले में किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु 19 नवीन सहकारी समितियों का गठन किया गया हैं जिससे जिले में 60 सहकारी समितियों के होने से कृषकों को खाद उठाव में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को लगातार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।
उप संचालक श्री डी.पी.एस. कंवर के द्वारा सभी उर्वरक विक्रेताओं को खरीफ वर्ष 2026 में सभी वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने एवं कृषकों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विगत दिनों सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर नियमानुसार उर्वरक का व्यवसाय करने हेतु निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा अनुदानित उर्वरकों यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी, एसएसपी के साथ किसी अन्य सामग्री की टैगिंग प्रतिबंधित की गई है। जिला में निगरानी समिति का गठन कर उर्वरकों की बिक्री पर कड़ी नजर रखते हुये उर्वरकों के अवैध भंडारण, जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक दर आदि के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वैकल्पिक उर्वरकों, नैनो यूरिया एवं डीएपी के साथ-साथ हरी खाद व जैव उर्वरक जैसे नील हरित काई, एजोस्पिरिलियम, पीएसबी इत्यादि केउपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। समितियों हरी खाद के बीज (ढेंचा) का भंडारण प्रारंभ कर दिया गया है। कृषकों से नील हरित काई का उत्पादन कराया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा अनुसार उर्वरक उपयोग संबंधी पोस्टर एवं पाम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक मिश्रित उर्वरकों का उपयोग करें। जिससे यूरिया की खपत कम होगी तथा फसल को संतुलित पोषक तत्व प्राप्त होंगे। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता के दृष्टिगत उप संचालक कृषि, कोरबा द्वारा किसान को सलाह दी गई है कि वह उर्वरकों का अत्यधिक क्रय एवं उनके प्रयोग से बचें तथा निकटस्थ समिति अथवा निजी विक्रय केन्द्रों से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार फसल एवं रकबा के आधार पर उर्वरक का उठाव करें।
जिला कोरबा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले में 21 मई 2026 से 24 मई 2026 तक (कुल 04 दिवस) ‘‘नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वैन‘‘ का संचालन किया जाएगा.
जनगणना अधिकारी ओंकार यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक करना है. यह वैन जिले के विभिन्न निर्धारित रूटों से होकर गुजरेगी और सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे-हाट-बाजार, बड़ी ग्राम पंचायत सभाओं, मेलों, बड़े स्कूलों, प्रार्थना स्थलों तथा आयोजित सुशासन तिहार आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों और डिजिटल माध्यम से लोगों को जानकारी देगी।
प्रचार-प्रसार वाहन के सुचारू संचालन के लिए रूट और प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. अभियान के पहले दिन, 21 मई 2026 (गुरूवार) को यह वैन तहसील पोड़ीउपरोड़ा, तहसील कटघोरा एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में रहेगी। इसके बाद 22 मई 2026 (शुक्रवार) को तहसील व नगर पंचायत पाली, तहसील हरदीबाजार, तहसील व नगर पालिका परिषद दीपका, तथा तहसील, जोन व नगर पंचायत दर्री और छुरीकला में इसका संचालन किया जाएगा। तीसरे दिन, 23 मई 2026 (शनिवार) को नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत आने वाले समस्त प्रमुख चौक-चौराहों एवं आवासीय परिसरों (सभी जोन हेतु) में कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम दिन, 24 मई 2026 (रविवार) को वैन तहसील भैसमा, करतला एवं बरपाली क्षेत्र का भ्रमण करेगी।
सभी संबंधित चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार/मुख्य नगर पालिका अधिकारी/आयुक्त) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वैन का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं. सुरक्षा के लिहाज से एलईडी वैन के रात्रि विश्राम और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था संबंधित थानों में रखने की जिम्मेदारी चार्ज अधिकारियों की होगी.
इस पूरे अभियान के प्रभावी संचालन के लिए योगेश साहू (मो. नं. 97537-76935) को नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं, जिला स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए जिला मास्टर ट्रेनर श्री विजय शर्मा (मो. नं. 80850-67872) से संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जब यह प्रचार वाहन उनके क्षेत्र में पहुंचे, तो नुक्कड़ नाटक व जानकारियों को अवश्य देखें और राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
प्रदेश में छत्तीसगढ़ डायल-112 फेज-दो (नेक्स्ट जेन) के अंतर्गत अब सभी 33 जिलों में अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा का विस्तार किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश को कुल 400 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों को 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इसी कड़ी में कोरबा जिले को भी 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात प्राप्त हुई है। आज कोरबा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने औपचारिक कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये आधुनिक वाहन उन्नत तकनीक से लैस हैं, जिनमें आधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस सिस्टम तथा स्मार्ट मोबाइल उपकरण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में और अधिक त्वरित, सटीक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
डायल 112 सेवा के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समन्वित आपातकालीन सहायता मिल सकेगी। यह व्यवस्था आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ बनाते हुए जिला स्तर पर सुरक्षा एवं सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित रहे।
डायल 112 के नए वाहनों के शुभारंभ से जिले में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों को और अधिक सुरक्षित, त्वरित एवं विश्वसनीय सहायता मिल सकेगी।
The Duniyadari: *सुशासन तिहार 2026: कृषक राजकुमार पटेल के जीवन में राहत और भरोसे की नई किरण’*
कोरबा, 20 मई 2026/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं समाधान की नई मिसाल बनकर स्थापित हुआ है। इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए उनके जीवन में खुशहाली, राहत और समृद्धि की नई संभावनाएं साकार की जा रही हैं। यह केवल योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने का अभिनव प्रयास है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचे। शिविर में ग्राम फुलझर निवासी कृषक श्री राजकुमार पटेल, पिता श्री छेदीलाल पटेल भी शामिल हुए। वर्षों से कृषि कार्य से जुड़े श्री पटेल के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।
श्री पटेल लगभग एक एकड़ भूमि में धान एवं सब्जी की खेती करते हैं। उनके दोनों पुत्र भी खेती-किसानी में उनका सहयोग करते हैं। खेती के लिए पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद सिंचाई की समस्या उन्हें लंबे समय से परेशान कर रही थी। कुएं एवं अन्य सीमित संसाधनों पर निर्भर रहने के कारण खेती प्रभावित होती थी। शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों द्वारा त्वरित पहल की गई और उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। विद्युत पंप प्राप्त होने पर श्री पटेल की खुशी देखते ही बन रही थी।
उन्होंने कहा कि पहले सिंचाई को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब विद्युत पंप मिलने से खेती कार्य में काफी सुविधा होगी और सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को भटकना नहीं पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
The Duniyadari: सूरजपुर जिले में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में नाबालिग बालिकाओं के विवाह की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई शुरू की।
जिला बाल संरक्षण इकाई और महिला एवं बाल विकास विभाग को मिली शिकायतों के बाद दोनों मामलों की जांच की गई। जांच के दौरान बालिकाओं के स्कूल रिकॉर्ड, विवाह से जुड़े दस्तावेज और अन्य प्रमाणों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पाया कि संबंधित बालिकाएं कानूनी उम्र से कम थीं, जिसके बाद संबंधित थाना क्षेत्रों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पहले मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता, लड़की के पिता समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं दूसरे मामले में झिलमिली थाना क्षेत्र की चेन्द्रा चौकी पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता पर अपराध पंजीबद्ध किया है।
प्रशासन ने कहा है कि “बाल विवाह मुक्त सूरजपुर” अभियान के तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 या नजदीकी पुलिस थाना को जानकारी दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह में केवल माता-पिता ही नहीं, बल्कि विवाह संपन्न कराने वाले और सहयोग करने वाले अन्य लोग भी कानून के दायरे में आते हैं। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषियों को जेल और आर्थिक दंड दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
The Duniyadari: **कृषक मंगल सिंह ने की व्यवस्थाओं की प्रशंसा, सुविधाओं के लिए जताया आभार**
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा...