Home Blog Page 64

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 17 परिवारों को सौंपा उनके सपनों के घर का स्वीकृति पत्र

The Duniyadari: बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र हितग्राहियों के अपने घर का सपना अब साकार होने जा रहा है। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान कुल 17 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी विकास झा ने स्वयं अपने हाथों से हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत हो, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने चयनित 17 हितग्राहियों को बधाई देते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने और किस्तों का सही समय पर उपयोग करने की सलाह दी।

गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर

हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आवास योजना केवल एक मकान नहीं, बल्कि एक परिवार का सम्मान और सुरक्षा है। हमारी कोशिश है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग की जाए ताकि आवासों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने में कोई समस्या न आए।

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले परिवारों ने पालिका अध्यक्ष के सक्रिय प्रयासों की सराहना की।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

The Duniyadari: लखनऊ से बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत के कारणों को लेकर विस्तृत मेडिकल बयान अभी सामने नहीं आया है।  

खबर मिलते ही Akhilesh Yadav तत्काल लखनऊ स्थित KGMU पहुंचे। परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कई राजनीतिक हस्तियां भी अस्पताल पहुंचीं। पूरे यादव परिवार में शोक का माहौल है।  

Prateek Yadav, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री Mulayam Singh Yadav तथा साधना गुप्ता के बेटे थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन फिटनेस, रियल एस्टेट और पशु सेवा से जुड़े कार्यों के कारण अक्सर चर्चा में रहते थे।  

प्रतीक यादव की शादी वर्ष 2011 में Aparna Yadav से हुई थी। अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा की सक्रिय नेता हैं। प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई 

डैम के पास जंगल में युवती का अर्धनग्न शव मिला: पत्थर से कुचला चेहरा, गले पर धारदार हथियार के निशान

The Duniyadari: Raigarh-  पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवती का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव तुमीडीह डैम के पास जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

स्थानीय लोगों ने जंगल में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के कपड़े शव के पास बिखरे मिले। जांच में पता चला कि पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। गले और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं।

*20-22 साल की थी मृतका*

पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह और घटना का खुलासा हो पाएगा।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

हनुमान मंदिर में तोड़फोड़: भगवान शंकर-पार्वती की तस्वीरें और हनुमान जी के वस्त्र फेंके

The Duniyadari: बलौदाबाजार-  जिले के भाटापारा शहर थाना इलाके में एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने मंदिर में रखी भगवान शंकर और माता पार्वती की तस्वीरों को बाहर फेंक दिया। साथ ही हनुमान जी को पहनाए गए वस्त्र भी उतारकर मंदिर परिसर में फेंक दिए।

घटना देर रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मंदिर में हुई तोड़फोड़ का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक महिला मंदिर में तोड़फोड़ करती दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी।

*धार्मिक संगठनों में नाराजगी*

घटना की जानकारी मिलते ही धार्मिक संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना पर पुलिस भी मंदिर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बलौदाबाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

अचला एकादशी पर CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं: बोले- श्रीहरि की कृपा से मिले सुख-शांति, अपरा एकादशी दिलाती है प्रेत योनि से मुक्ति

The Duniyadari: रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अचला एकादशी की बधाई दी है। X पर पोस्ट करते हुए CM ने लिखा कि यह पावन पर्व धर्म, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीहरि से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। CM ने कहा कि समाज प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे। पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘जय श्रीहरि’ भी लिखा।

*अपरा एकादशी की कथा: व्रत से मिली थी राजा को प्रेत योनि से मुक्ति*  

अपरा एकादशी को अचला एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय में महीध्वज नाम का धर्मात्मा राजा था। उसका छोटा भाई वज्रध्वज बेहद क्रूर स्वभाव का था और बड़े भाई से ईर्ष्या रखता था। द्वेष के चलते उसने एक रात महीध्वज की हत्या कर दी और शव को पीपल के पेड़ के नीचे दफना दिया।

अकाल मृत्यु के कारण राजा की आत्मा प्रेत बनकर उसी पीपल पर रहने लगी और लोगों को परेशान करने लगी। एक दिन वहां से गुजर रहे धौम्य ऋषि ने प्रेत को देखा। तपोबल से उन्होंने पूरा घटनाक्रम जान लिया। दयालु ऋषि ने प्रेत को पेड़ से उतारा और परलोक विद्या का ज्ञान दिया।

राजा को मुक्ति दिलाने के लिए ऋषि ने खुद अपरा एकादशी का व्रत रखा और व्रत का पुण्य राजा को समर्पित कर दिया। पुण्य के प्रभाव से राजा प्रेत योनि से मुक्त हो गया और ऋषि को धन्यवाद देकर पुष्पक विमान से स्वर्ग चला गया।

मान्यता है कि अपरा एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है।

सामाजिक कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव; पुलिस को हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल पर शक

Oplus_16908288

The Duniyadari: भिलाई/रायपुर-  डीडी नगर रायपुर के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता माणिक मेहता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। घर में उनका शव मिलने के बाद से हत्या, आत्महत्या और हार्ट अटैक जैसी कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

*किचन में काम करते वक्त हुई मौत?*

स्थानीय लोगों ने बताया कि माणिक मेहता सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय थे और इलाके में उनकी अच्छी पहचान थी। चर्चा है कि घटना के वक्त वह किचन में काम कर रहे थे। कुछ तस्वीरों में भी उन्हें किचन में देखा गया है।

*फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत*

पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घर में जबरदस्ती या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।

अचानक हुई इस मौत से सामाजिक संगठनों और उनके जानने वालों में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मामला प्राकृतिक मौत का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई साजिश है।

छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर कमेटी में बड़ा फेरबदल: CM साय, दोनों डिप्टी CM समेत OP चौधरी को मिली जगह

The Duniyadari: रायपुर– छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी ने नई कोर कमेटी का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद बनी इस अहम समिति में सरकार और संगठन दोनों के प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है, वहीं कई दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

*नई कोर कमेटी में कौन-कौन*

प्रदेश की इस टॉप निर्णय लेने वाली टीम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को शामिल किया गया है।

संगठन का अनुभव रखने वाले नेताओं को भी तरजीह मिली है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता लता उसेंडी, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को भी कोर ग्रुप में जगह दी गई है।

*तीन बड़े चेहरे बाहर*

नई सूची में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को शामिल नहीं किया गया है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की नई रणनीति और संगठन में पीढ़ीगत बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

*बैठक में बनी आगे की रणनीति*

आज हुई कोर कमेटी की पहली बैठक में आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार और भविष्य के राजनीतिक अभियानों पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने आने वाले कार्यक्रमों और कार्यसमिति से जुड़े अहम मुद्दों पर भी रणनीति तय की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई कोर कमेटी के जरिए सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने के साथ मिशन 2028 की तैयारी शरू कर दी गई है।

13 May Rashifal 2026 : आज काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत रंग लाएगी

*मेष*: आज काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत रंग लाएगी। पैसों के मामले में दिन ठीक है। उधार देने से बचें। जीवनसाथी से छोटी बात पर बहस हो सकती है, शांत रहें। *शुभ रंग*: लाल

*वृषभ*: पार्टनरशिप के काम में फायदा होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर पेट का ध्यान रखें। यात्रा टालें तो बेहतर। *शुभ रंग*: सफेद

*मिथुन*: नौकरी में बॉस से तारीफ मिलेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा। खर्च बढ़ेगा, बजट बनाकर चलें। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे। *शुभ रंग*: हरा

*कर्क*: भावुक होकर कोई फैसला न लें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में मिठास रहेगी। *शुभ रंग*: दूधिया

*सिंह*: प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझेगा। माता का स्वास्थ्य ध्यान देने लायक है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। *शुभ रंग*: सुनहरा

*कन्या*: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा से लाभ होगा। नया आइडिया काम आएगा। खानपान का ध्यान रखें, गैस की समस्या हो सकती है। *शुभ रंग*: नेवी ब्लू

*तुला*: आज बोलचाल से काम बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। *शुभ रंग*: गुलाबी

*वृश्चिक*: चंद्रमा आपकी राशि में है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके काम पूरे होंगे। गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना बना काम बिगड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। *शुभ रंग*: मैरून

*धनु*: खर्च ज्यादा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। *शुभ रंग*: पीला

*मकर*: आय के नए सोर्स बनेंगे। दोस्तों से मदद मिलेगी। करियर में बड़ा मौका आ सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। *शुभ रंग*: ग्रे

*कुंभ*: काम की तारीफ होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। *शुभ रंग*: आसमानी

*मीन*: किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। उच्च शिक्षा वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा। *शुभ रंग*: समुद्री हराहैं।

20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

The Duniyadari: कोरबा, 12 मई 2026/

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न खेल संघों के सहयोग से 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 मई से 10 जून 2026 तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों में संचालित होगा।

इस शिविर का उद्देश्य नौनिहालों में खेल भावना को विकसित करना, उन्हें खेलों की बारीकियों से अवगत कराना और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में खेलों हेतु चयनित स्थल इस प्रकार हेै-फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं तैराकी का प्रशिक्षण प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में प्रदान किया जाएगा। हॉकी का प्रशिक्षण डांडिया ग्राउंड बाल्को कोरबा में प्रशिक्षक गोपाल दास महंत द्वारा दिया जाएगा। व्हॉलीबॉल का प्रशिक्षण एसईसीएल कोरबा में प्रशिक्षक  सुशील गर्ग द्वारा संचालित होगा। फुटबॉल का प्रशिक्षण बांकीमोंगरा में प्रशिक्षक  संजय विश्वास द्वारा दिया जाएगा।

किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण सीएमए एकेडमी डी.डी.एम. रोड कोरबा एवं एसईसीएल कोरबा में प्रशिक्षक श्री तारकेश मिश्रा द्वारा दिया जाएगा। ताइक्वांडो का प्रशिक्षण एनटीपीसी खेल मैदान, एसीबी दर्री तथा सीएमए एकेडमी कोरबा में प्रशिक्षक श्री अनिल द्विवेदी एवं लोकेश राठौर द्वारा प्रदान किया जाएगा। तीरंदाजी का प्रशिक्षण एसईसीएल खेल मैदान कोरबा में प्रशिक्षक श्री सेद कुमार यादव द्वारा दिया जाएगा। खो-खो का प्रशिक्षण विद्युत गृह शंकर सुवन गोपाल और शा.मा.शाला चेैनपुर करतला में प्रशिक्षक श्री पी. मिंज द्वारा संचालित होगा। कबड्डी एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बाल्को में प्रशिक्षक श्री रविदास मानिकपुरी द्वारा दिया जाएगा। टेबल टेनिस का प्रशिक्षण सामुदायिक भवन आदर्श नगर कुसमुंडा में प्रशिक्षक श्री सुरेश जायसवाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। जूडो दृ म्यूथाई और कलरिपयट्टू का प्रशिक्षण आदर्श नगर कुसमुंडा तथा सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका में प्रशिक्षक श्री कमलेश देवांगन द्वारा दिया जाएगा। ड्रैगन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रशिक्षक श्री अजीत शर्मा द्वारा संचालित किया जाएगा। बेसबॉल का प्रशिक्षण सुश्री नेहा जायसवाल द्वारा दिया जाएगा। क्रिकेट का प्रशिक्षण एसईसीएल कोरबा, शा.उ.मा.वि. कटघोरा और शा.उ.मा.वि. सिंघिया पोंड़ी-उपरोड़ा में प्रशिक्षक श्री विशाल दुबे द्वारा संचालित किया जाएगा। मल्लखंभ का प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. सिंघिया पोंड़ी-उपरोड़ा में प्रदान किया जाएगा। रग्बी का प्रशिक्षण आईटीआई मैदान पाली में संचालित होगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी कोचों और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने जिले के बच्चों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाएँ।

सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम

The Duniyadari: *ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन*

कोरबा, 12 मई 2026/  

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोढा में आज बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कटघोरा श्री प्रेमचन्द्र पटेल द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत तथा जनपद सदस्य श्रीमती अंजली कौशल श्रीवास और श्रीमती गंगोत्री चन्द्रपाल मरार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चोढा की सरपंच श्रीमती सुनीता करपे ने की। इसके साथ ही मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, उतरदा और नेवसा पंचायतों के सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत हितग्राही किताब सिंह ध् घासीराम को डीजल पंप उपलब्ध कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सात हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने छह हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश और एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया। राजस्व विभाग द्वारा छह हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और चार हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची प्रदान की गई।

शिविर में कुल 576 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 का त्वरित निराकरण किया गया। क्लस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों में चोढा, मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, सिरली, कसियाडीह, उतरदा और नेवसा शामिल रहे।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं और जानकारी आसानी से प्राप्त होती है। जो नागरिक जिला या जनपद स्तर तक नहीं जा पाते, उन्हें शिविरों के माध्यम से योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि शिविर अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।