Home Blog Page 78

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल रवाना, नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना होंगे। वे 9 मई को पश्चिम बंगाल में बनने वाली नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय आज शाम 7 बजे रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। आज रात वे कोलकाता में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। सीएम साय भी समारोह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्यमंत्री का 10 मई को रायपुर वापसी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

08 मई 2026 राशिफल: आज करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती

मेष: आज करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन: पार्टनरशिप और संबंधों में संतुलन बनाकर रखें। बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

कर्क: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन शाम तक सफलता मिलेगी।

कन्या: आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला: धन लाभ के योग हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृश्चिक: आज धैर्य और समझदारी से काम लें। किसी भी रिस्की निवेश से बचना बेहतर रहेगा। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।

धनु: कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़े फैसले लेने में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में शांति बनाए रखें।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

मीन: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। करियर और परिवार दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

परफॉर्मेंस गारंटी की सड़कों की खराब स्थिति पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, ठेकेदारों से तत्काल मरम्मत कराने को कहा

Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर– प्रदेश में परफॉर्मेंस गारंटी के तहत बनी सड़कों की जर्जर हालत पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग ने साफ किया है कि जिन सड़कों की गारंटी अवधि अभी बाकी है और वे टूट गई हैं, उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

विभागीय समीक्षा बैठक में सामने आया कि कई जिलों में परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कें तय समय से पहले ही उखड़ गई हैं। कई जगह गड्ढे और दरारें आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इस पर विभाग ने नाराजगी जताई है।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने सभी कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि गारंटी अवधि वाली सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपें। संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देकर 15 दिन के अंदर मरम्मत शुरू कराने को कहा गया है। तय समय में काम न होने पर ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि जब्त की जाएगी और ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों ने समय पर निरीक्षण नहीं किया या ठेकेदारों पर दबाव नहीं बनाया, उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

सरकार का मानना है कि परफॉर्मेंस गारंटी का मकसद ही यह है कि सड़कें तय अवधि तक मजबूत रहें। अगर निर्माण के कुछ महीने बाद ही सड़कें खराब हो रही हैं तो यह गुणवत्ता से समझौता और निगरानी में चूक है।

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि गारंटी अवधि वाली खराब सड़कों की शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर या पोर्टल पर दर्ज कराएं।

सुशासन तिहार-2026: जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन बसीबार मे आज

The Duniyadari: कोरबा 07 मई 2026/

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को प्रातः 10 बजे विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 11 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

KORBA: शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

The Duniyadari: कोरबा 07 मई 2026/

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्ड धारक हितग्राहियों को खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह चावल उत्सव आयोजित किए जाने के संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चावल उत्सव कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को संबंधित उचित मूल्य दुकानों में उपस्थित रहकर खाद्यान्न वितरण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

7 मई को कोरबा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया गया। आगामी महीनों में भी प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को मई एवं जून माह का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है।

जिले में आयोजित चावल उत्सव कार्यक्रम की फोटोग्राफ खाद्य विभाग की विभागीय वेबसाइट पर प्रत्येक माह अपलोड की जा रही हैं।

शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री लखनलाल देवांगन

The Duniyadari: *शहरी क्षेत्र के सुशासन तिहार का शुभारंभ किया उद्योग मंत्री ने*

*हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, सामग्री का किया वितरण*

कोरबा, 07 मई 2026/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 1 मई से ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम क्षेत्र के शहरी वार्डों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि, कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया।

नगर पालिक निगम अंतर्गत जोन कार्यालय, पानी टंकी वार्ड में 1 से 10 वार्डों के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होगा। इस तिहार के सफल आयोजन हेतु मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिनकी पहल से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस शिविर में समस्याओं का आसानी से निराकरण हो पाता है क्योंकि सभी विभागीय अधिकारी मौके पर ही उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बीहड़ एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुँचकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं, लोगों की समस्याओं को समझ रहे हैं और उनका त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव और शहर की समस्याएँ भिन्न होती हैं, ऐसे में शिविर में किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण होना एक बड़ी उपलब्धि है।

मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से राज्य की जनता को व्यापक लाभ प्राप्त हो रहा है और राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी वार्ड में शत-प्रतिशत सूर्यघर स्थापना होने पर उस वार्ड को विकास कार्यों हेतु एक करोड़ रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने सुनालिया मार्ग के अंडरब्रिज निर्माण कार्य के जल्द आरंभ होने तथा शहर के प्रमुख बाजारों में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने की बात भी कही। मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों से सुशासन तिहार का लाभ लेने और योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वपूर्ण योजना है। हम सभी इस योजना के माध्यम से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आम नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुशासन तिहार की मंशा बताते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों और मांगों को सूचीबद्ध कर उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी मिशन मोड में कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिक अपने आवेदन इस माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन का निराकरण समय-सीमा के भीतर होगा और विलंब होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने जिले में खनिज न्यास संस्थान द्वारा शिकायतों के निराकरण हेतु जारी टोल-फ्री नंबर, सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर तथा शीघ्र प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने नागरिकों को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की जानकारी देते हुए अधिक बिल होने पर इसका लाभ उठाने और सरचार्ज में छूट प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत घरों में सोलर ऊर्जा लगाने से अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में निःसंकोच आवेदन देने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सभी की सहभागिता से कोरबा को स्वच्छ, बेहतर और सुरक्षित बनाने की बात कही। उन्होंने मोबाइल गुम होने पर पुलिस को सूचित कर सीईआईआर पोर्टल में जानकारी दर्ज कराने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस को सूचना देने, छेड़छाड़ आदि की घटनाओं पर तत्काल शिकायत करने, घर से बाहर जाने पर पड़ोसियों को सूचित करने और सीसीटीवी लगाने की अपील की। निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने शिविर के आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास शहरी के अंतर्गत आवास की चाबी, भवन अनुज्ञा स्वीकृति, नवीन राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन तथा ट्रायसिकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार 2026 -जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण

The Duniyadari: निशक्तजन कार्तिकेय जायसवाल को मिला राशन कार्ड, अब खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ*

कोरबा, 07 मई 2026/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की भावना के साथ आयोजित यह अभियान प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। शासन द्वारा केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले में भी लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आवश्यक समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। ऐसा ही एक भावुक करने वाला उदाहरण कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी श्री कार्तिकेय जायसवाल के जीवन में देखने को मिला। वह निशक्तजन हैं और लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। शिविर में अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई और उनकी समस्या का निराकरण करते हुए राशन कार्ड स्वीकृत किया गया। आज आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया।

राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई। वे बोल नहीं पाते, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और इशारों ने उनकी भावनाओं को सहज रूप से व्यक्त कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री कार्तिकेय अपने माता-पिता के साथ निवास करते हैं। निशक्त होने के कारण वे कोई कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे में राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हो सकेगा और परिवार को खाद्यान्न संबंधी आवश्यक सुविधाएं सुलभ तरीके से मिल पाएंगी।

IPL 2026: इकाना में RCB का टॉस जीतकर बॉलिंग का दांव, पॉइंट्स टेबल में फिसड्डी LSG पर दबाव; पिच पर स्पिन का दिखेगा जलवा*

The Duniyadari: लखनऊ- आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत हो रही है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऋषभ पंत की LSG पहले बल्लेबाजी करेगी।

इस सीजन LSG का प्रदर्शन अब तक बेहद कमजोर रहा है। 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। 7 मुकाबलों में उसे हार मिली है। वहीं RCB प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

इकाना की पिच आमतौर पर गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स को मदद देती है। यहां लाइन-लेंथ पर टिककर गेंदबाजी करने वालों को फायदा मिलता है। औसत स्कोर 140-160 के बीच रहता है, पर टिककर खेलने पर बड़ा स्कोर भी बन सकता है। इस मैदान पर अब तक 26 IPL मैच हुए हैं। एक मैच बारिश से रद्द रहा। 11 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती, जबकि 14 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली।

*दोनों टीमों की प्लेइंग-11*

*LSG:* मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव

*इम्पैक्ट:* मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान

*RCB:* जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

*इम्पैक्ट:* जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

*कहां देखें लाइव:* मैच का टीवी प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर शाम 7:30 बजे से होगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकती है।

कोरबा नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को महापौर कार्यालय और जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार

The Duniyadari: कोरबा– नगर निगम प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आयुक्त के नए आदेश के तहत उन्हें सम्पदा कार्यालय से हटाकर महापौर कार्यालय का प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही सचिन तिवारी को जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह विभाग सीधे आम जनता की समस्याओं और उनके त्वरित समाधान से जुड़ा है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल विभागीय कामकाज में बेहतर तालमेल लाने और जनता की शिकायतों का तेजी से निपटारा करने के मकसद से किया गया है। नगर निगम को उम्मीद है कि इससे जनसंपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।

निगम प्रशासन का कहना है कि बदलाव का उद्देश्य कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित फैसले की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाना है। इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सर्वे शुरू

The Duniyadari: कोरबा, 07 मई 2026/

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ एवं पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य महावीर जैन सेवा संस्थान, जयपुर के सहयोग से किया जाएगा। सर्वे के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर एवं चश्मा सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

कलेक्टर श्री दुदावत ने नगर निगम, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को पात्र हितग्राहियों की पहचान कर त्वरित सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तैयार सूची को सुशासन तिहार 2026 के दौरान आयोजित शिविरों में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर जमा किया जाएगा।

सर्वे सूची में हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार, प्रतिशत एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी शामिल की जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजना के लाभ से वंचित न रहे।