Home Blog Page 99

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा कबीर भवन में आयोजित संत सम्मेलन में हुईं शामिल

The Duniyadari: बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत कबीर चौक स्थित कबीर भवन में बीते गुरुवार, 19 मार्च 2026 को सत्य निजनाम बोध संस्थान द्वारा भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने परम पूज्य सतगुरु सत्य कबड्डी दास जी एवं परम पूजनीय माता सत्य लीला देवी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और कबीर साहब के विचार समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।

सम्मेलन में उपस्थित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्रीमती झा का पुष्प माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती झा ने कहा कि समाज द्वारा दिए गए इस मान-सम्मान के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगी। कबीर साहब की शिक्षाएं हम सभी के जीवन में समरसता और सत्य का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

उक्त कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा के साथ वार्ड क्रमांक 10 पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमोद सोना , वार्ड क्रमांक 12 पार्षद व पीआईसी मेंबर श्रीमती प्रमिला सायतोड़े , वार्ड क्रमांक 28 पार्षद व पीआईसी मेंबर श्रवण यादव ,महिला मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि साहू , नकुल पटेल, अनूपम दास सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

आयुर्वेद का कमाल: बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद ठीक, ऑटो चालक की लौटी रोशनी

The Duniyadari: कोरबा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को लेकर प्रचलित धारणाओं के बीच कोरबा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यहां एक ऑटो चालक ने बिना किसी ऑपरेशन के मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्या से राहत मिलने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी ऑटो चालक मुन्ना साहू की आंखों में धुंधलापन बढ़ने लगा था। जांच कराने पर डॉक्टरों ने मोतियाबिंद की पुष्टि करते हुए ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सलाह दी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने वैकल्पिक उपचार की तलाश की और आयुर्वेदिक चिकित्सा का सहारा लिया।

मुन्ना साहू ने निहारिका स्थित आयुर्वेदाचार्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से परामर्श लिया। चिकित्सक के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक दवाओं और पंचकर्म उपचार के तहत उनका इलाज शुरू किया गया। कुछ समय बाद उनकी आंखों की स्थिति में सुधार होने का दावा किया गया और वे पुनः सामान्य रूप से देखने लगे। वर्तमान में वे फिर से अपना ऑटो चलाकर आजीविका चला रहे हैं।

इस संबंध में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद में शरीर के प्रत्येक अंग की समग्र चिकित्सा का वर्णन मिलता है। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के उपचार में पंचकर्म की “अक्षितर्पण” प्रक्रिया का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया में आंखों के चारों ओर आटे का घेरा बनाकर उसमें औषधीय घी और जड़ी-बूटियों से तैयार द्रव डाला जाता है, जिससे आंखों को पोषण मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है।

डॉक्टर के अनुसार, अक्षितर्पण कई नेत्र रोगों जैसे मोतियाबिंद, दृष्टि दोष और चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है।

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी गंभीर बीमारी में उपचार का चयन चिकित्सकीय सलाह के आधार पर ही किया जाना चाहिए। कोरबा का यह मामला आयुर्वेद के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर नई चर्चा भी शुरू करता है।

NIT रायपुर में निकली बड़ी भर्ती: प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (ICT) पद के लिए सुनहरा मौका

The Duniyadari: रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान ने प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (ICT) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

योग्यता और अनुभव

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक या एमएससी/एमसीए की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। इसके अलावा, पद के अनुसार निर्धारित कार्य अनुभव भी जरूरी है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर होगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,770 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-14 के तहत आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।

इसके बाद आवेदन को एक लिफाफे में डालकर निर्धारित पते—

रजिस्ट्रार, एनआईटी रायपुर, जीई रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) 492010

पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रतिष्ठित संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं।

NIT रायपुर में निकली बड़ी भर्ती: प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (ICT) पद के लिए सुनहरा मौका

The Duniyadari: रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान ने प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (ICT) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

योग्यता और अनुभव

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक या एमएससी/एमसीए की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। इसके अलावा, पद के अनुसार निर्धारित कार्य अनुभव भी जरूरी है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर होगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,770 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-14 के तहत आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।

इसके बाद आवेदन को एक लिफाफे में डालकर निर्धारित पते—

रजिस्ट्रार, एनआईटी रायपुर, जीई रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) 492010

पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रतिष्ठित संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा शिकंजा, लापरवाहों के वाहन होंगे नीलाम, नशे में वर्दीधारी आरक्षक भी पकड़ा गया

The Duniyadari: बिलासपुर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। जनवरी 2026 से अब तक यातायात पुलिस ने 900 से अधिक चालकों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा है और सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त किया गया है। हालांकि, कई वाहन मालिक जुर्माने और न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते अपनी गाड़ियां छुड़ाने नहीं पहुंचे। इस पर सख्ती दिखाते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि तय समय में वाहन नहीं लेने वालों की गाड़ियों को नियमानुसार नीलाम किया जाएगा।

इसी बीच शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके में एक अलग ही मामला सामने आया, जहां पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर मिला। वह वर्दी में था, लेकिन उसकी नेम प्लेट गायब थी। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम ने उसे सुरक्षित घर पहुंचाया। इस घटना ने पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों को कम करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या वर्दीधारी कर्मचारी।

पुलिस ने साफ किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे में जागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई दोनों जरूरी हैं, ताकि सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके।

अप्रैल में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत: तीन महीने का अनाज एक साथ मिलेगा

The Duniyadari: रायपुर/दिल्ली- केंद्र सरकार ने देशभर के राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि अप्रैल 2026 में लाभार्थियों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून—का राशन दिया जाएगा। यानी इस बार लोगों को तिगुना अनाज मिलेगा, जिससे उन्हें बार-बार राशन दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, सभी पात्र हितग्राही अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान से तय समय पर यह राशन प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि तीन महीने का राशन एक साथ देने के पीछे क्या विशेष कारण है, लेकिन इसे लाभार्थियों की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बीच सरकार ने फर्जी और अपात्र राशन कार्डों पर भी सख्ती दिखाई है। संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में देशभर में 41 लाख से अधिक अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए गए। इसमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है।

खाद्य राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से यह संभव हो पाया है। राशन कार्ड और लाभार्थियों के डेटा का पूरी तरह डिजिटलीकरण कर दिया गया है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों तक ही अनाज पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा देश की लगभग सभी राशन दुकानों को इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ईपीओएस) मशीनों से जोड़ा गया है। अब ज्यादातर वितरण आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए हो रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और गड़बड़ियों पर रोक लगी है।

सरकार का कहना है कि इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बिना किसी बाधा के उनका हक मिल सके।

आज का राशिफ़ल: 21 मार्च 2026 राशिफल (शनिवार )

♈ मेष (Aries)

आज आपके प्रयासों की सराहना होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। काम में प्रगति होगी।

♉ वृषभ (Taurus)

रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

♊ मिथुन (Gemini)

संवाद में स्पष्टता आएगी। गलतफहमियां दूर होंगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।

♋ कर्क (Cancer)

थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार और भावनाओं पर ध्यान दें। आराम और संतुलन जरूरी है।

♌ सिंह (Leo)

ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता और नई शुरुआत के योग हैं।

♍ कन्या (Virgo)

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

♎ तुला (Libra)

आपके काम की तारीफ होगी। रिश्तों में सुधार और सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखें। अपनी बात खुलकर कहें, इससे रिश्ते बेहतर होंगे।

♐ धनु (Sagittarius)

नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आत्मविश्वास और संवाद क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी।

♑ मकर (Capricorn)

आर्थिक और पारिवारिक मामलों में स्पष्टता आएगी। योजनाओं पर ध्यान दें।

♒ कुंभ (Aquarius)

कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का दिन है। आपकी पर्सनालिटी और प्रभाव बढ़ेगा।

♓ मीन (Pisces)

मानसिक बोझ कम होगा। काम में सुधार और शांति का अनुभव करेंगे।

धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने किया निर्देशित

The Duniyadari: कोरबा 20 मार्च 2026/

जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय एवं पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वीकृत व निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलिया एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने बारिश से पूर्व सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसी को सभी निर्माण स्थल पर ठेकेदारो से समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश दिए।

साथ ही धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा अनुबंध के बाद कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए एजेंसियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति—पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवारों के क्षेत्रों में संचालित सड़क एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दूरस्थ पीवीटीजी बस्तियों तक सड़क संपर्क सुदृढ़ करने हेतु कार्यों में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लेमरू-देवपहरी, मदनपुर-माँझीपारा, कोडार-माँझीपारा और मेनरोड-जुनापारा सहित जिले में संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ठेकेदारों से सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर पैरेलल वर्क बढ़ाकर कार्यों की गति तेज करें, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और पर्याप्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने ग्राम गौरव पथ, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर दुदावत ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क, विद्यालय, नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने एवं काम में गम्भीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सड़क, भवन एवं अन्य मरम्मत कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद का निराकरण हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने, कार्ये की प्रगति को बढ़ाते हुए समय सीमा में काम पूरा करने और काम पूर्ण होने पर संबंधित को समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी सेतु को शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण कार्य में भी तेजी से प्रगति लाते हुए सभी विभागों से समन्वय कर जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी तथा सब इंजीनियर को निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखने फील्ड में स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, पूर्ण हो चुके कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करने की बात कही।

*निर्माण कोरबा पोर्टल में विभागीय कार्यो की एंट्री करने के निर्देश*

बैठक में कलेक्टर दुदावत ने बताया कि जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने के लिए “निर्माण कोरबा” पोर्टल तैयार किया है। उन्होंने सभी निर्माण विभागों को अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी, फोटोग्राफ सहित माह के अंत तक पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व सेतु विभाग के कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे।

चिरायु योजना बनी संजीवनी, लक्ष्मीनारायण को मिला नया जीवन

The Duniyadari: कोरबा, 20 मार्च 2026/ 

यह कहानी कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित एक छोटे से गाँव सकदुकला की है, जहाँ प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्र लक्ष्मीनारायण पढ़ाई करता है। खेलते-कूदते समय उसका सांस फूलना, बार-बार सर्दी-जुकाम होना और जल्दी थक जाना उसके माता-पिता के लिए लगातार चिंता का विषय बना रहता था। एक दिन विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु टीम पहुंची। परीक्षण के दौरान टीम को लक्ष्मीनारायण की हृदय गति में असमानता पाई गई। स्थिति गंभीर जानकर चिरायु टीम ने तुरंत उसके माता-पिता को विद्यालय बुलाया और बताया कि बच्चे की हृदय गति सामान्य नहीं है। यह सुनते ही माता-पिता स्तब्ध रह गए और चिंता से घिरकर कई प्रश्न पूछने लगे, अब आगे क्या होगा, इलाज कैसे होगा, और हमारे पास इतना पैसा नहीं है।

चिरायु टीम ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा संचालित चिरायु योजना के अंतर्गत बच्चों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है, और उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह सुनकर माता- पिता को मानो नई आशा मिल गई।

इसके बाद चिरायु टीम ने आगे की प्रक्रिया शुरू करते हुए बच्चे की बीमारी की पुष्टि के लिए उसे जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज कोरबा में स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ के पास दिखाया। जांच के बाद विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चे के हृदय में छेद होने की संभावना है, जिसे सुनिश्चित करने के लिए इको जांच और आगे के उपचार हेतु उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से चिरायु टीम ने लक्ष्मीनारायण को रायपुर स्थित वी. वाई. हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका सफल ऑपरेशन किया गया। अब लक्ष्मीनारायण पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रहा है।

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च तक

The Duniyadari: कोरबा 20 मार्च 2026/

जनगणना 2027 अंतर्गत नियुक्त फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा (जोन क्रमांक 1 से 7 तक), नगर पंचायत पाली, छुरीकला, नगर पालिका परिषद दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा के सभी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

इसी तरह तहसील कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, दर्री, हरदीबाजार, बरपाली, भैंसमा, दीपका, पसान, अजगरबहार के सभी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 26 से 29 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।