Sunday, September 13, 2026
Home Breaking CG Accident Breaking : अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, 8...

CG Accident Breaking : अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, 8 घायल…

236

कवर्धा- कवर्धा जिले में दतिलहा के पास तेज रफ्तार आर्टिगा पुल से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार आठ लोगों को गंभीर आई चोटें आई हैं। घायल सभी एमपी के मंडला जिले के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बोडला थाने से दो किलोमीटर दूर दतिलहा के पास की है। जहां पर एक तेज रफ्तार आर्टिगा अनियंत्रित होकर पुल के नीचे खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों को चोटें आई है। तेज रफ्तार आर्टिका कार क्रमांक MP 51 CA 6593 जो रायपुर की ओर से जबलपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। तभी दतिलहा के पास अनियंत्रित होकर पुल के नीचे खाई में गिर गई। कार सवार सभी लोग एमपी के मंडला जिले के थाना बिछिया अंतर्गत आने ग्राम करंजिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

112 की टीम ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

जो तेज रफ्तार होने के चलते आर्टिका कार पुल नीचे खाई में गिर गई हादसे में आठ लोगों को चोटें आई है। जिनको डायल 112 पुलिस टीम के मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का उपचार जारी है।