Monday, August 24, 2026
Home Breaking CG BREAKING: कार उफान नाले में बह गई, 8 लोगों को ग्रामीणों...

CG BREAKING: कार उफान नाले में बह गई, 8 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया, मासूम की मौत…

236

The Duniyadari: बिलासपुर- हरेली पर्व मनाने मंदिर गया खम्हरिया का साहू परिवार वापसी में हादसे का शिकार हो गया. पुल पर नियंत्रण खोने से पानी में कार के समाने से 3 साल का मासूम बह गया, वहीं शेष आठ सवारों की ग्रामीणों ने जान बचाई. जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू परिवार और रिश्तेदार के साथ हरेली पर्व पर दर्शन के लिए कार से उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर गए थे.

वापसी के दौरान सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव में तुंगन नाला क्रास करते समय कार अनियंत्रित होकर बह गई. कार में 4 व्यस्क और 5 बच्चे सवार थे, जिनमें से 8 को ग्रामीणों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन 3 साल के मासूम तेजस को नहीं बचा पाए और वह नाले के तेज बहाव में बह गया. सीपत पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.