Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking CG NEWS: कार में लाल बत्ती और स्टंटबाजी, मालिकों को ट्रैफिक पुलिस...

CG NEWS: कार में लाल बत्ती और स्टंटबाजी, मालिकों को ट्रैफिक पुलिस ने किया तलब

221

The Duniyadari: रायपुर- कार में लाल बत्ती और स्टंटबाजी मामले में रायपुर यातायात विभाग ने सक्रियता और गंभीरता दिखाते हुए ऐसे वाहन मालिकों की पहचान की है और उन्हें सख्त नोटिस जारी किया है।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने नियम-कायदो को ताक पर रखने वाले ऐसे वाहन चालकों को आज ही यातयात विभाग में तलब किया है। ऐसे में देखना दिलस्चस्प होगा कि, मोटरव्हीकल एक्ट के साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों को ठेंगा दिखाने वाले ऐसे वाहन चालकों पर विभाग क्या कार्रवाई करती है।

बता दें कि कल एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बड़े पैमाने पर बेपरवाह वाहन चालक अपने गाड़ियों में पुलिस अधिकारी, एंटी करप्शन ब्यूरो, जज समेत कई संवैधानिक पदनाम वाले के फर्जी नेम प्लेट और लाल बेटी लगाकर फर्राटे भर रहे थे।