Saturday, June 27, 2026
Home Breaking CG Placement Camp : 7 से 15 जनवरी तक प्लेसमेंट कैम्प

CG Placement Camp : 7 से 15 जनवरी तक प्लेसमेंट कैम्प

209

The Duniyadari:राजनांदगांव- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव तथा जनपद पंचायतों में 7 से 15 जनवरी 2024 तक सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

उप संचालक रोजगार एचव्ही रोजौरिया ने बताया कि केपस्टॉन सर्विसेंस प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा 7 जनवरी को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 350 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसी तरह 8 जनवरी को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 9 जनवरी को जनपद पंचायत छुरिया एवं 15 जनवरी को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।