Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Politics: मंत्री अमरजीत भगत ने पूरा किया कांग्रेस की हार पर...

CG Politics: मंत्री अमरजीत भगत ने पूरा किया कांग्रेस की हार पर मूंछ मुंडवा देने का वादा, कहा.अब मोदी जी पहले अपना वादा पूरा करें

529

रायपुर। CG Politics: भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे। बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं। इस बीच आज अमरजीत भगत ने मूंछ पर कैंची चलवाते हुए कहा कि अपनी मूंछ कटवाने वाले बयान पर कायम हूं। प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए।

 

CG Politics: भगत ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी के दौरान कहा था कि 50 दिन में अगर मेरा निर्णय गलत हो गया तो मुझे किसी भी चौराहे पर लटका देना। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। इससे पहले की भाजपा के नेता इस पर कुछ कहें। मंत्री ने कहा कि सरकार नहीं बनने का दुख है। जनता के चूक कर दिया, यहां के कृषि की अर्थव्यवस्था जो यही से बढ़ रही वो अब पीछे जा रही है।