Friday, May 1, 2026
Home Breaking CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई को कैबिनेट...

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई को कैबिनेट की मीटिंग रखी गई

135
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई को कैबिनेट की मीटिंग रखी गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित की गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक हुई थी।

बैठक में राज्य के ग्रामीण इलाकों विशेषकर रिमोट एरिया के लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना ग्रामीण जनता को विकास की धारा से जोड़ने की एक क्रांतिकारी पहल है। यह योजना गांव और शहर के बीच की दूरी को कम करेगी और लोगों के जीवन को आसान बनाएगी।