Wednesday, April 1, 2026
Home देश Farmers movement: शंभू बैरियर पर धरना दे रहे किसान की मौत, दिल्ली...

Farmers movement: शंभू बैरियर पर धरना दे रहे किसान की मौत, दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर लगा जाम

186

नई दिल्ली। Farmers movement: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर शंभू बैरियर पर धरना दे रहे 70 वर्षीय किसान की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। किसान को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया था। किसान को अस्पताल के आपातकालीन विंग में भर्ती कराया गया था। इलाज के शुरुआती 30 मिनट के अंदर ही किसान की अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि एमएसपी गारंटी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

 

 

किसान रोहतक-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदीना टोल प्लाजा और रोहतक-पानीपत राजमार्ग पर मकरौली टोल प्लाजा की ओर बढ़ने लगे हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए किसानों का टोल प्लाजा पर कब्जा रहेगा। दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम लगा है। गाड़ियां रेंगते नजर आईं। लोगों को दफ्तर पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है।

 

 

किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम पाकिस्तान नहीं हैं। हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, टकराव नहीं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया पेज फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुद्दों का समाधान खोजने के लिए चर्चा की गई।