Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking GST डिप्टी कमिश्नर की मौत से मचा हड़कंप….

GST डिप्टी कमिश्नर की मौत से मचा हड़कंप….

266

The Duniyadari: गाजियाबाद से जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी की है। डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह कैंसर की अंतिम स्टेज और लंबे समय से चल रहा तनाव बताया जा रहा है।

बताया गया कि संजय सिंह लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्हें तनाव बना रहता था। फिलहाल संजय सिंह कैंसर के अंतिम स्टेज से जूझ रहे थे। अधिकारी लंबे समय से तनाव में था, इसलिए उन्होंने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी की मौत तुरंत हो गई थी। पूरे मामले को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामलों में परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।