Thursday, October 29, 2026
Home देश I.N.D.I.A Alliance: एनसीपी नेता शरद पवार के बंगले में इंडिया गठबंधन की...

I.N.D.I.A Alliance: एनसीपी नेता शरद पवार के बंगले में इंडिया गठबंधन की बैठक आज, सीट शेयरिंग पर होगी बात

380

नई दिल्ली। भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को एनसीपी नेता शरद पावर के दिल्ली स्थित आवास में होगी।

 

कमेटी की बैठक में सीटों के बँटवारे और लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रचार से जुड़ी रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से बताया है कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जल्दी ही सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला बनाने की बात कही है।

माना जा रहा है कि किसी सीट पर किस राजनीतिक दल का बीते चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहा था, इस आधार पर सीटों का बँटवारा किए जाने पर चर्चा होगी। बैठक में आने वाले दिनों में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार कैसे किया जाए, कहां रैलियां की जाएं, इस बारे में भी बात की जाएगी।

कॉर्डिनेशन कमेटी में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, डीएमके से टीआर बालू, जेएमएम से हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे गुट से संजय राऊत, आरजेडी से तेजस्वी यादव, आप से राघव चड्ढा, सपा से जावेद अली ख़ान, जेडीयू से ललन सिंह, सीपीआई से डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्लाह, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।