Monday, May 25, 2026
Home Breaking पुलिस की फर्जी अफसर बनकर 3 साल से कर रही थी ठगी,...

पुलिस की फर्जी अफसर बनकर 3 साल से कर रही थी ठगी, बेरोजगारों को नौकरी का दिया झांसा

221

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पिछले तीन साल से खुद को दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर बताकर कई लोगों के साथ ठगी की.

चुरू जिले के साहवा थाने की टीम ने इस मामले की जांच की और आरोपी महिला अंजू शर्मा को पकड़ लिया.

अंजू केवल 12वीं पास है और वह देवगढ़ की रहने वाली है. उसने फर्जी आईडी कार्ड और दिल्ली पुलिस की वर्दी बनवा रखी थी. महिला ने बेरोजगार युवाओं को के साथ ठगी की.